25 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय पुत्र दीपक वासी बांसावाली गली रामामंडी के तौर पर बताई जा रही है। एएसआई गुरमीत सिंह और उनकी टीम गश्त के दौरान गांव तल्लहन से परसरामपुर की ओर जा रहे थे जब वह नहर के पास पहुंचे तो उक्त आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने अपनी जेब से एक प्लास्टिक का लिफाफा झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने जब आरोपी को काबू कर लिफाफे की तलाशी ली तो 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *