जालंधर/हर्ष कुमारः थाना 6 की पुलिस ने एक स्नेचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी के चार मोबाइल बरामद किए है। आरोपी की पहचान जयपाल उर्फ़ राजन पुत्र बिश्मबर दास निवासी सोढल रोड, बसंत नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि एएसआई सुखदेव सिंह ने जयपाल को बसंत नगर पैट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से छीने हुए अलग-अलग कंपनी के 4 मोबाइल बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Category: Punjab>Amritsar
-

जालंधरः लूटपाट गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार एक फरार
जालंधर/हर्ष कुमारः थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने राहगीरो से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरदेव सिंह उर्फ़ ईली पुत्र जरनैल सिंह निवासी बस्ती मिठू और राहुल उर्फ़ गांधी पुत्र छोटे लाल निवासी बस्ती मिठू के रूप मे हुए है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखो ने बताया कि एएसआई नरिंदर सिंह ने दोनों आरोपियों से चोरी की बाइक और तेजधार हथियार बरामद किए है। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि उक्त आरोपियों के गिरोह में राजनगर निवासी राहुल भी मौजूद है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
-

जालंधरः एससी आयोग के दखल से जाति सूचक शब्द बोलने वाले के विरुद्ध केस दर्ज
जालंधर/वरुणः पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दख़ल के बाद जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा जाति सूचक शब्द बोलने वाले व्यक्ति बलकार सिंह के विरुद्ध धारा 3(1) एससी और दा एसटी ( प्रीवेन्शन आफ ऐट्रोसिटी) एक्ट 1989 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। यह जानकारी देते हुए एससी आयोग के प्रवक्ता की तरफ से बताया कि मनजीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव चक्क कलां, तहसील नकोदर, ज़िला जालंधर की तरफ से आयोग को शिकायत की कि बलकार सिंह (उर्फ बलकारी) पुत्र हरविन्दर सिंह ने उसे खेत में से वृक्ष के धड़ (मुडड) को लेकर जाति सूचक अपशब्द बोले और बहसबाजी की। जिसकी शिकायत पर पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की गई।
इस सम्बन्धी आयोग की तरफ से एसएसपी जालंधर ग्रामीण को शिकायत भेजते हुए लिखा कि इस केस के दोषियों के विरुद्ध बनती कार्यवाही अमल में लाई जाये। इसके उपरांत सीनियर पुलिस कप्तान ग्रामीण ने आयोग को बताया कि इस मामले पर बलकार सिंह उर्फ बलकारी के विरुद्ध धारा 3 (1) एससी और दा एसटी ( प्रीवेन्शन आफ ऐट्रोसिटी) एक्ट 1989 के अंतर्गत केस दर्ज कर दिया गया है और माननीय अदालत में चालान भी पेश कर दिया गया है।
-

जालंधरः चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार
जालंधर/हर्षः थाना लांबड़ा की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ़ बिंदु पुत्र लाला सिंह निवासी गांव खुंडिकला, बरनाला के रूप मे हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उन्हें मनप्रीत पुत्र पाल चांद गांव बढ़ाला थाना लांबड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई थी, कि काम से घर लौटते समय वह जरूरी सामान खरीदने के लिए मलको गेट के पास दुकान पर रुका था।
समान खरीदने के बाद जब उसने वापिस आकर देखा, तो वहां पर उसका बाइक नहीं पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान उक्त आरोपी को एल्डेको ग्रीन कालोनी के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से चोरी किया हुआ बाइक बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत मे पेश रिमांड हासिल करेगी, ताकि और खुलासे हो सके।
-

जालंधरः हड़ताल पर गए फायर बिग्रेड के कर्मचारी, प्रशासन को दी ये चेतावनी
जालंधर, (हर्ष/वरुण): महानगर में दिवाली से चंद दिन पहले फायर ब्रिगेड विभाग के मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फायर ब्रिगेड विभाग के मुलाजिमों ने आज हड़ताल कर दी है। हड़ताल पर गए मुलाजिमों ने सरकार व निगम प्रशासन के प्रति रोष जाहिर किया है। मामले की जानकारी देते हुए रजिंदर सहोता ने बताया कि उन्हें अभी तक तनख्वाह नहीं मिली है। जिसके चलते वह, उनका परिवार फेस्टिवल सीजन नहीं मना पा रहा है। सहोता ने कहा कि वह लोगों के जानमाल की रक्षा करने के लिए वह हमेशा तत्पर है।
लेकिन उन्हें सभी सुविधाएं नहीं उपलब्ध करवाई जा रही। बीते दिनों मंत्री की ओर से 4 नई गाड़ियां तो उपलब्ध कराई गई है लेकिन उन्हें चलाने के लिए गाड़ियों में डीजल तक नहीं है। भगवान ना करे कोई बड़ी आपदा पड़ जाए, तो वह जनता के जानमाल की रक्षा कैसे करेंगे। सहोता ने कहा कि अगर शाम तक हमारी गाड़ियों में तेल नहीं डलवाया गया तो सारी गाड़िया नगर निगम में खड़ी कर चाबियां निगम कमिश्नर को सौंप दी जाएगी।
-

जालंधरः चुनाव प्रचार दौरान पूर्व मेयर सुनील ज्योति की बिगड़ी तबीयत
जालंधर, (हर्ष/वरुण) : महानगर के भाजपा नेता और पूर्व मेयर सुनील को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। हिमाचल में चुनाव प्रचार दौरान अचानक सुनील ज्योति की तबीयत बिगड़ गई। हिमाचल में होने वाले चुनाव को लेकर सुनील ज्योति हिमाचल दौरे पर गए हुए है। जहां आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ प्रचार पर गए भाजपा नेताओं का कहना है कि शायद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।
उन्होंने बताया कि उन्हें वहां से जालंधर के अस्पताल में दाखिल करवाने के लिए लाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सुनील ज्योति को श्रीमन अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले को लेकर जब श्रीमन के स्टॉफ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुनील ज्योति को मेजर हार्ट अटैक आया था, लेकिन अब उनकी उनकी हालत स्थिर है।
-

जालंधरः Sai Rasoi के बाद फिर चर्चा में आए बत्तरा ब्रदर्स
14 दुकानों की अवैध मार्किंट पर निगम ने चलाई डिच, देखें वीडियो
जालंधर, (वरुण/हर्ष) : महानगर में बन रही अवैध इमारतों को लेकर बिल्डिंग ब्रांच की टीम लगातार करवाई कर रही है। इसी कड़ी में बत्तरा ब्रदर्स की अवैध उसारी भी चर्चा में आईं, जब एमटीपी नीरज भट्टी ने टीम के साथ मिलकर गोपाल नगर स्थित बत्तरा ब्रदर्स की अवैध मार्किट पर डिच चला दी। लेकिन इस बार बत्तरा ब्रदर्स की ओर से उग्र प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। गौर हो कि बत्तरा ब्रदर्स पर निगम की ओर से पहली बार कार्रवाई नहीं की गई।
इससे पहले भी निगम की ओर से बत्तरा ब्रदर्स की सांई रसोई पर कार्रवाई की गई थी। उस दौरान बत्तरा ब्रदर्स द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया था, जो शहर में कई महीनो तक चर्चा का विषय बना रहा था। दरअसल, सांई रसोई पर की गई कार्रवाई दौरान बत्तरा ब्रदर्स और समर्थकों ने निगम की टीम के सरकारी काम में बाधा डालते हुए निगम अधिकारियों की घेराबंदी कर दी थी। इस दौरान बत्रा ब्रदर्स और उनके समर्थकों ने पूर्व कांग्रेसी मंत्री व हैनरी परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अभद्र शब्दावली का प्रयोग किया था। जिसकी चर्चा शहर के कई राजनीतिक और समाजिक खेमों में जमकर हुई थी।
साईं रसोई पर हुई कारवाई की विडियो:-
-

जालंधर: सास ससुर और बच्चों को जिंदा जलाने वाले आरोपी ने की खुदकुशी
जालंधर, (हर्ष/वरुण) पंजाब के नकोदर में नशे के आदी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दोनों बच्चों और सास-ससुर को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इस हृदयविदारक घटना से गांव बीटला के लोग सन्न हैं। मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। देर रात कुलदीप ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुलदीप की लाश सतलुज दरिया के पास एक पेड़ से लटकती मिली। पुलिस ने कुलदीप का शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

-

जालंधर: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पटेल चौक स्थित 7 दुकानें की सील
जालंधर/वरुण: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। बिल्डिंग ब्रांच टीम की ओर से पिछले कुछ दिनों से बन रही है अवैध इमारतों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात निगम की टीम ने पटेल चौक स्थित नई बन रही सात दुकानों को सील कर दिया है। बताया जा रहा रहा है कि यह दुकानें गुरु नानक ढाबा के मालिकान ही बना रहे थे। लेकिन उन्होंने निगम से इसका कोई नक्शा पास नहीं करवाया था और ना ही नई उसारी को लेकर कोई निगम से स्वीकृति ली थी। नई बनाई जा रही दुकानों को लेकर नगर निगम कमिश्नर के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं। जिस पर निगम कमिश्नर के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात दुकानों को सील करके उन पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं।
देर रात अपनी टीम लेकर कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंचे एमटीपी नीरज भट्टी एवं एटीपी ने बताया कि निगम में बार-बार अवैध रूप से दुकानें बनाए जाने की शिकायतें आ रही थीं। जिस पर कार्रवाई करते हुए इन्हें सील किया गया है। दुकानें बनाने वाले गुरु नानक ढाबा के मालिकों से उसारी संबंधी दस्तावेज निगम में लाकर दिखाने के लिए कहा गया है। अधिकारियों का कहना था कि मौके पर दुकानें बनाने वालों का तर्क था कि इनकी रिपेयर की जा रही है। लेकिन इंस्पेक्शन में शटर से लेकर पिल्लर, शत का काम नया पाया गया है। मौके पर रिपेयर नहीं बल्कि नए सिरे से दुकानें बनाई जा रही थीं। पुरानी छत को तोड़ कर उसे मोडीफाई करके नई छत डाली जा रही है।
-

जालंधर: रामा मंडी के करोल बाग में चली गोली, युवक की हालत गंभीर
जालंधर, (हर्ष/वरुण): महानगर में एक बार फिर से क्राइम की वारदातों बढ़नी शुरू हो गई है। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वही अब रामा मंडी थाना क्षेत्र के तहत आते करोल बाग में 24 साल के एक युवक द्वारा खुद को अपनी लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करोल बाग के रहने वाले सुपर्ण शर्मा उर्फ सैंडी ने मंगलवार देर रात अपने घर में खुद को गोली मार ली।
युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली लगने से सैंडी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे देर रात जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सैंडी की हालत गंभीर बनी हुई थी। थाना रामामंडी की पुलिस ने युवक सैंडी के घर से उसकी पिस्तौल बरामद की है। पता चला है कि युवक सैंडी पीएपी में शूटिंग करता था। इसके अलावा पंजाबी गानों में भी काम कर चुका है। काफी समय से वह विदेश जाने की योजना बना रहा था।
पिता संजीव कुमार सरकारी स्कूल में शिक्षक है। गोली लगने के बाद पिता भी अपनी सुध बुध खो बैठे हैं। इस मामले को लेकर थाना रामामंडी के एसएचओ ने बताया कि उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है। गोली चलने के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।
