जालंधर: सास ससुर और बच्चों को जिंदा जलाने वाले आरोपी ने की खुदकुशी

जालंधर, (हर्ष/वरुण) पंजाब के नकोदर में नशे के आदी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दोनों बच्चों और सास-ससुर को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इस हृदयविदारक घटना से गांव बीटला के लोग सन्न हैं। मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। देर रात कुलदीप ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुलदीप की लाश सतलुज दरिया के पास एक पेड़ से लटकती मिली। पुलिस ने कुलदीप का शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *