पंजाब: इस जिले में फिर दीवारों पर लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

बठिंडा: पंजाब का माहौल खराब करने को लेकर लगातार शरारती अनसंरो द्वारा खालिस्तान शब्द दीवारों पर लिखे जा रहे है। वहीं आज फिर शरारती अनसंरो द्वारा खालिस्तान के शब्द लिखने का मामला सामने आया है। गौर हो कि एक महीने में जिले में दूसरी बार यह घटना घटी है। इस घटना की जिम्मेदारी एसएफजे के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है। यह नारे थाना थर्मल से महज 200 मीटर की दूरी पर श्री गुरु नानक देव थर्मल प्लांट की दीवार पर लिखे गए। इसको लेकर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

मौके पर पहुंचे एसएचओ थर्मल द्वारा खालिस्तान जिंदाबाद लिखे हुए नारों पर कालिख पोती गई। उल्लेखनीय है कि बठिंडा के थाना थर्मल के एरिए में यह दूसरी घटना है इससे पहले एसएफजे द्वारा थाना थर्मल के ही अधीन जंगलात विभाग की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए थे परन्तु अभी तक पुलिस द्वारा उस मामले में किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया। अभी भी पुलिस द्वारा जांच का विषय बना कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *