Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः दिन दिहाड़ें बैंस मार्किट से बाइक चोरी

    जालंधरः दिन दिहाड़ें बैंस मार्किट से बाइक चोरी

    जालंधर/वरुणः महानगर में एक बार फिर से चोरी की वारदाते बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को चोर ने पहले बैंस मार्किट में बाइक को निशाना बनाया, फिर देर शाम गुरु नानक मिशन चौंक में स्थित डी मार्ट में बाइक चुराई। डी मार्ट की बेसमैंट में बनी पार्किंग से आरोपी बाइक चुराकर फरार हो गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

    इस चोर के हौंसले इतने बुलंद है कि एक ही दिन में दो वारदातों को अंजाम देकर फरार हो गया है। दोनों वारदातों में खास बात यह है कि उक्त चोर अकेला ही वारदात को अंजाम दे रहा है और यहां भी आरोपी ने बेसमैंट में बनी पार्किंग में बाइक को निशाना बनाया है। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस को इस मामले में सूचित कर दिया गया है। दोनों अलग-अलग घटनाओं के मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

    पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि वह कमल विहार स्थित बशीरपुरा का रहने वाला है। वह रिलायंस माल में काम करता है। पीड़ित ने बताया कि वह जब ड्यूटी खत्म करके बेसमैंट में बनी पार्किंग से अपनी बाइक लेने गया तो देखा वहां से उसकी बाइक चोरी हो गई है। इसकी जब सीसीटीवी फुटेज देखी कि तो उक्त आरोपी बाइक ले जाता सीसीटीवी में दिखाई दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित राकेश ने थाना नंबर 7 में मामला दर्ज करवा दिया है।

  • जालंधरः D Mart की पार्किंग में चोरी हुआ वाहन, सीसीटीवी आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधरः D Mart की पार्किंग में चोरी हुआ वाहन, सीसीटीवी आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। बेखौफ चोरों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वह अब डी-मार्ट की पार्किंग को भी निशाना बनाने लगे है। दरअसल, गुरु नानक मिशन चौंक पर स्थित डी-मार्ट की पार्किंग में चोर बाइक चुराकर फरार हो गया है।

    इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोर सरेआम बाइक ले जाते दिखाई दे रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उक्त बाइक के मालिक ने इस मामले को लेकर जब डी-मार्ट के प्रबंधको से बात की तो उन्होंने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया। डी-मार्ट के प्रबंधकों ने इस मामले को लेकर कहा कि इसमें प्रबंधक की कोई जिम्मेदारी नहीं है। मालिक अपनी गाड़ी का खुद ध्यान रखें। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • जालंधरः सफाई करते समय छत से गिरी रिटायर्ड फौजी की पत्नी, मौत

    जालंधरः सफाई करते समय छत से गिरी रिटायर्ड फौजी की पत्नी, मौत

    जालंधर/वरुणः छावनी कैंट से दर्दनाक घटना सामने आई है। कैंटे के मोहल्ला नंबर-13 में किराए के मकान में रह रहे रिटायर्ड फौजी की पत्नी (45) की छत से गिरने पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वह छत की सफाई कर रही थी तो उसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतका के पति ने नाम बताने से गुरेज करते हुए कहा कि वह फौज से रिटायर हो चुके हैं।

    किराए का मकान खाली करने के लिए वह घर का सामान आंगन में लगे लोहे के जाल के बीच से उतार रहे थे। इसी दौरान कमरे की सफाई करते समय पत्नी अचानक खुले हुए जाल से नीचे आ गिरी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मिलिट्री अस्पताल के डाक्टर दल की टीम महिला के शव को अस्पताल लेकर पहुंची। बता दें कि, महिला को दो बच्चे हैं और हादसे के दौरान दोनों ही स्कूल पढ़ने गए हुए थे। इस हादसे के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

  • जालंधरः एक किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः एक किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरण जीत तेजा ने बताया कि एडीसीपी दलजीत सिंह सरोआ की देखरेख में सीआईए स्टाफ-1 के प्रभारी अशोक शर्मा ने दोआबा चौक के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा।

    तभी पुलिस पार्टी ने आरोपी को काबू कर एसीपी परमजीत सिंह को मौके पर बुलवाया। तलाशी के दौरान व्यक्ति की कमर से बांधे पीले रंग के कपड़े से एक लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें एक किलो हेरोइन थी। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र राजदीप सिंह निवासी गंगसर जेतो, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपी के ऊपर पहले भी जिलां होशियारपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

  • नशीले पदार्थ सहित कनु गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ सहित कनु गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना 3 की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम भगत सिंह चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पीबी 08 एपी 7232 गाड़ी को रोककर चेकिंग की गई तो गाड़ी चालक कनु निवासी संतोखपूरा के पास से 20 ग्राम हीरोइन बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

  • जालंधरः भगवंत मान के पोस्टर के ऊपर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    जालंधरः भगवंत मान के पोस्टर के ऊपर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। जालंधर में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही सुरक्षा को कड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच उनके आगमन से 1 दिन पहले बी.एम.सी. चौक में खालिस्तानी नारे लिखे दिखाए दिए। 

    जानकारी के अनुसार सी.एम. भगवंत मान के जालंधर आने से पहले सिख फॉर जस्टिस द्वारा बी.एम.सी. चौक में खालिस्तानी नारे लिखे गए। बता दें कि सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नारों को साफ करने का मोर्चा संभाल लिया है और जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के प्रोग्राम में भगवंत मान शिरकत करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर को खराब करने के लिए और लोगों में दहशत का माहौल बनाने के लिए सिख फॉर जस्टिस ने इस घटना को अंजाम दिया है।

  • जालंधरः कल इन 7 इलाकों में दोपहर 3 बजे तक लगेगा पॉवर कट 

    जालंधरः कल इन 7 इलाकों में दोपहर 3 बजे तक लगेगा पॉवर कट 

    जालंधर/वरुणः रविवार को शहर के सात इलाकों में बिजली बंद रखी जाएगी। दरअसल, फीडरों की मरम्मत कार्य को लेकर पावरकाम की तरफ से 7 इलाको में बिजली बंद करने का फैसला किया गया है।  बता दें कि, रविवार को शहर के 10 फीडरों की मरम्मत की जा रही है।

    इनमें 11 केवी, राम विहार, विवेकानंद कोल्डसोल गदाईपुर एक व दो, बाबा मंदिर बेदी गुरु अमरदास नगर इंडस्ट्रियल दो और तीन के फीडरों की मरम्मत का कार्य होगा। इसी के चलते फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री, गदाईपुर, गुरु अमरदास नगर, दादा कालोनी, संजय गांधी नगर और कनाल रोड में बिजली सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।

    पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह ने कहा कि मरम्मत को लेकर बिजली बंद रखी जा रही है। समय पर मरम्मत कार्य न किया जाए तो फीडर व ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ सकते हैं। ऐसा होने से परेशानी और भी बढ़ सकती है। मरम्मत कार्य के बाद बिजली फिर से बहाल कर दी जाएगी।

  • थाना आदमपुर का चार्ज एसएचओ हरदीप सिंह ने संभाला

    थाना आदमपुर का चार्ज एसएचओ हरदीप सिंह ने संभाला

    आदमपुर (गणेश शर्मा)। थाना आदमपुर का चार्ज अब एसएचओ हरदीप सिंह ने संभाला लिया है।  पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि काफी लंबे समय से आदमपुर में जो गैर कानूनी काम चल रहे हैं, अब उनको बख्शा नहीं जाएगा। मैं शहर वासियों से अपील करता हूं कि इसमें पुलिस का सहयोग करें।

  • जालंधरः Improvement Trust को बड़ा झटका, 45 दिन में ब्याज सहित लौटाने होंगे लाखों रुपए

    जालंधरः Improvement Trust को बड़ा झटका, 45 दिन में ब्याज सहित लौटाने होंगे लाखों रुपए

    जालंधर/वरुणः शहर में इंप्रूवमैंट ट्रस्ट से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल, पंजाब स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रैसल कमीशन चंडीगढ़ ने जिले में स्थित इंप्रूवमैंट ट्रस्ट को बड़ा झटका दिया हैं। 2 प्लाटधारकों की अपील स्वीकार करते हुए स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रैसल कमीशन ने इंप्रूवमैंट ट्रस्ट को 45 दिन में 50 लाख रुपए से अधिक की राशि लौटाने के लिए कहा है। बता दें कि मामला 2013 का है।

    जिसमें 2 प्लाटधारकों भारत मल्हौत्रा व बिक्रमजीत खैहरा नामक अलॉटियों ने जालंधर इंप्रूवमैंट ट्रस्ट, उसके चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया व एस्टेट ऑफिसर जतिंद्र सिंह के खिलाफ अपील दाखिल की थी। इसमे उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में दोनों ने जालंधर में सूर्या एन्क्लेव एक्सटैंशन में 200 गज के प्लाट बुक किए थे और दोनों को ड्रा में प्लाट मिल गए थे। जिसके बाद पंजाब स्टेट कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रैसल कमीशन चंडीगढ़ ने दोनों प्लाटधारकों से से ली गई 50 लाख से अधिक की राशि साल 2014 से लेकर फैसला आने तक 9 प्रतिशत ब्याज व मानसिक प्रताडऩा और लिटिगेशन के अतिरिक्त 50 हजार रुपए सहित 45 दिन के भीतर लौटाने को कहा है।  

    दोनों प्लॉटधारकों ने डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन में याचिका दाखिल कर दी, जहां जालंधर इंप्रूवमैंट ट्रस्ट और याचिकाकत्र्ता के बीच समझौता हो गया कि ट्रस्ट उनसे लिए पैसे 12 प्रतिशत ब्याज सहित लौटाएंगे व 1 लाख रुपए हर्जाना भी देंगे। लेकिन निर्धारित 45 दिन बीत जाने पर भी जब समझौते के तहत ट्रस्ट ने राशि नहीं लौटाई तो शिकायतकर्ता ने स्टेट कंज्यूमर कमीशन में अपील दाखिल कर दी। जस्टिस दया चौधरी व उर्वशी अग्निहोत्री पर आधारित बैंच ने जालंधर इंप्रूवमैंट ट्रस्ट को आदेश दिए हैं कि भारत मल्हौत्रा से 3919450 रुपए व बिक्रमजीत से 1960750 रुपए की ली गई राशि 9 प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने के साथ-साथ 30-30 हजार मानसिक प्रताडऩा के लिए व 20-20 हजार रुपए लिटिगेशन चार्ज के रूप में दिए जाएं।

  • जालंधरः भोगपुर में सरेआम युवकों ने तेजधार हथियारों से किया युवक का कत्ल

    जालंधरः भोगपुर में सरेआम युवकों ने तेजधार हथियारों से किया युवक का कत्ल

    जालंधर/वरुणः भोगपुर में तेजधार हथियारों से युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। भोगपुर के युवक मनजीत सिंह उर्फ ​​जीता डॉन पुत्र विशाखा सिंह निवासी वार्ड नं. 11. होशियारपुर जिले के बुलोवाल थाना क्षेत्र के भोगपुर के निकट कालूबहार गांव में कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर सरेआम मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, घटना बीती देर शाम की बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार गांव के सूरज राणा पुत्र सतपाल राणा ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मंजीत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस बीच, मंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जौहल अस्पताल भोगपुर ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना भोगपुर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।