जालंधरः एक किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

जालंधर/वरुणः कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरण जीत तेजा ने बताया कि एडीसीपी दलजीत सिंह सरोआ की देखरेख में सीआईए स्टाफ-1 के प्रभारी अशोक शर्मा ने दोआबा चौक के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा।

तभी पुलिस पार्टी ने आरोपी को काबू कर एसीपी परमजीत सिंह को मौके पर बुलवाया। तलाशी के दौरान व्यक्ति की कमर से बांधे पीले रंग के कपड़े से एक लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें एक किलो हेरोइन थी। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र राजदीप सिंह निवासी गंगसर जेतो, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपी के ऊपर पहले भी जिलां होशियारपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *