Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः सिल्वर हाईट फ्लैट्स में बिजली विभाग ने काटे ने काटे मीटर के कनेक्शन, लोगों ने किया हंगामा

    जालंधरः सिल्वर हाईट फ्लैट्स में बिजली विभाग ने काटे ने काटे मीटर के कनेक्शन, लोगों ने किया हंगामा

    जालंधर/वरुणः शहर में नकोदर रोड पर स्थित सिल्वर हाईट फ्लैट्स से हंगामा होने का मामला सामने आया है। बिजली विभाग द्वारा बीते दिन सिल्वर हाईट फ्लैट्स में लगे मीटर के कनेक्श काट दिए गए। जिससे फ्लैट में मौजूद लोगों ने पूरी रात अंधेरे में बाहर बैठ कर गुजारी। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग मीटरों को उखाड़ कर साथ ही ले गए। इस कारण ना तो फ्लैट्स में लिफ्ट चल रही है, ना पानी आ रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

    लोगों ने अंधेरे में बैठकर गुजारी रात

    रातभर अंधेरे में घरों के बाहर बैठने के बाद सुबह लोग इकट्ठे होकर बूटा मंडी में बिजली विभाग के दफ्तर में पहुंच गए। लेकिन वहां पर उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जमकर विरोध जताया। लोगों का कहना था कि बिजली मीटर काटने से पहले उन्हें नोटिस दिए जाने चाहिए थे। लेकिन कोई नोटिस नहीं दिया गया। जबकि वह बिजली का पूरा बिल भर रहे हैं। 

    लोग का आरोपः विभाग का मीटर उखाड़ कर ले जाना गैर जिम्मेदाराना व्यवहार

    सिल्वर हाईट फ्लैट्स में रहने वाले लोगों ने बताया कि सोसायटी के एग्रीमेंट का शायद कोई चक्कर पड़ा है जिसकी बजह से बिजली विभाग ने मीटर काटे हैं। लोगों का कहना है कि बिजली और पानी उनके अधिकार हैं यदि काटने ही था तो वह पहले उन्हें सूचित करते ताकि वह जो भी सोसयटी का एग्रीमेंट है उसके तहत शर्तों को पूरा करवाते। लेकिन अचानक आकर मीटर उखाड़ कर ले जाना गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है और लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाला है।  

    बिजली विभाग ने लिफ्ट को लेकर सोसायटी को दिया था नोटिस

    सिल्वर हाईट में लगी लिफ्ट को लेकर बिजली विभाग के साथ सोसायटी का पंगा पड़ा है। बिजली महकमे ने सोसासयटी को नोटिस दिया था कि सिल्वर हाईट में लगी लिफ्ट को बिजली चार्जेंस कॉमर्शियल होंगेष लेकिन सोसायटी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। वह बिजली के कॉमर्शियल चार्जे देने के लिए तैयार नहीं है। सिल्वर हाईट में रहने वाले लोगों का तर्क है कि यह फ्लैट किसी कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिए नहीं बने हैं। यहां पर लोग परिवार रहते हैं। यहां पर लिफ्ट का उपयोग भी डोमेस्टिक परपस से किया जा रहा है। इस पर कॉमर्शियल चार्ज कैसे लग सकता है। काफी देर चले इस हंगामें के बाद अब बिजली विभाग ने दोबारा कनेक्शन जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

  • जालंधरःघर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, इस जगह किसानों ने धरना लगाकर किया रोड़ जाम

    जालंधरःघर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, इस जगह किसानों ने धरना लगाकर किया रोड़ जाम

    जालंधर/वरुणः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने बुधवार को राज्य के मुद्दों पंजाब के पानी, एमएसपी गारंटी, आबादकार किसानों को जमीनी हक देने, किसानों की कर्ज माफी को लेकर जिले में कपूरथला रोड़ स्थित वरियाणा गांव के बाहर धरना लगा दिया है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि इससे दो दिन पहले किसानों ने दो जगहों कपूरथला और भुलत्थ में भी धरना दिया था।

    इस दौरान कपूरथला में किसानों ने विधायक राणा गुरजीत सिंह और विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह की रिहायश के समक्ष धरना दिया था, जबकि भुलत्थ में विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के निवास के समक्ष धरना लगाया था। कपूरथला में जिला प्रधान सरवन सिंह बाऊपुर ने कहा कि सरकारों को चाहिए कि वेस्ट पानी को ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर साफ कर खेतों को दिया जाए। दरिया, नहरें व वेईं के पानी को गंदा होने से बचाया जाए।

    बता दें कि केंद्र सरकार ने दिल्ली संघर्ष दौरान किसानों को एमएसपी की गारंटी देने का वायदा किया था लेकिन अब तक पूरा नहीं किया गया। संत सीचेवाल की ओर से बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वैसे के वैसे ही पड़े हैं। इस दौरान दो दिन पहले पंजाब सरकार के नाम विधायक राणा गुरजीत सिंह के पीए कैप्टन बलजीत सिंह बाजवा को ज्ञापन सौंपा गया। 

  • जालंधरः 50 ग्राम हैरोईन और एयर पिस्टल सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः 50 ग्राम हैरोईन और एयर पिस्टल सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना फिलौर की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार कियाहै। आरपियों की पहचान मनदीप सिंह पुत्र नछत्तर सिंह वासी गांव आलोवाल, अजय बैंस पुत्र मंजीत सिंह वासी आलोवाल, सुक्खा पुत्र जसविंदर पाल वासी गांव लंगड़ोया एसबीएस नगर के तौर पर बताई जा रही है। थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि लसाड़ा चौकी के इंचार्ज परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव सोडो मोड़ राहों रोड पर मौजूद थे, इसी दौरान इनोवा गाड़ी आती दिखाई दी, जिसमें तीनों आरोपी सवार थे। गाड़ी की तलाशी के दौरान आरोपियों से 50 ग्राम हैरोईन एक एयर पिस्टल और डिजिटल कंडा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • आदमपुरः एटीएम कार्ड छीनने वाले दो नौजवान काबू 

    आदमपुरः एटीएम कार्ड छीनने वाले दो नौजवान काबू 

    आदमपुर (गणेश शर्मा)। थाना आदमपुर की पुलिस ने एटीएम कार्ड छीनने वाले 2 आरोपियों को काबू किया है। आरिपियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपक पुत्र उमेश कुमार कसत्तोलि खाना मसूर चक जिला बेगूसराय बिहार और कमले आलम पुत्र अली मॉम थाना संग्रामपुर के तौर पर हुई है।

    जानकारी देते हुए केवल स्वरूप पिता प्रीतम चंद सिंगड़ी वाला थाना मॉडल टाउन होशियारपुर ने बताया कि मैं रेलवे से रिटायर हूं मैं आज अपने निजी काम से होशियारपुर आया था और आदमपुर बिजली बोर्ड के सामने एसबीआई बैंक के पास एटीएम मशीन से पैसे निकालने गया तो पीछे से दो नौजवान आए और मेरा एटीएम कार्ड छीन कर भागने लगे और जब मैंने शोर मचाया तो बाहर खड़े लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया। उनके पास और भी कई एटीएम कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः फाइनेंस कंपनी की कैश वैन में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड घायल

    जालंधरः फाइनेंस कंपनी की कैश वैन में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड घायल

    जालंधर, (हर्ष/वरुण): महानगर में दिन दिहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। बीएसएफ चौक के नजदीक निजी कंपनी की कैश वैन में यह गोली चली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुथूट फाइनेंस गोल्ड लोन की गाड़ी में गोली चली है। गोली लगने से अंदर बैठा सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया है। सिक्योरिटी गार्ड को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली कैसे चली है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मुथूट फाइनेंस गोल्ड लोन की गाड़ी के अंदर गोली चलने का मामला सामने आया है, लेकिन इस हादसे में घायल सिक्योरिटी गार्ड को किस अस्पताल में दाखिल करवाया गया इसकी जांच अभी जारी है।

  • जालंधर में भाजपा को झटकाः 4 पार्षद समेत कई कार्यकर्ता आप पार्टी में हुए शामिल 

    जालंधर में भाजपा को झटकाः 4 पार्षद समेत कई कार्यकर्ता आप पार्टी में हुए शामिल 

    जालंधर/वरुणः महानगर में नगर निगम चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कस ली है। इसी के चलते आज सर्किट हाउस में की गई मीटिंग ने भाजपा को झटका देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने कई नेताओं को आप में शामिल करवाया है। इनमें अमित संधा और उनकी पत्नी, विरेश मिंटू व उनकी पत्नी, विनीत धीर और उनकी पत्नी, प्रभदयाल और उनकी पत्नी अनीता शामिल है। इसके अलावा सौरभ सेठ और उनकी पत्नी कविता सेठ भी आप में शामिल हुई हैं। इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी व अन्य मौजूद थे।

  • जालंधरः इस मामले में पुलिस ने वकील के घर की रेड, पिता और भाई सहित वकील पर केस दर्ज

    जालंधरः इस मामले में पुलिस ने वकील के घर की रेड, पिता और भाई सहित वकील पर केस दर्ज

    जालंधर/वरुण : महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां भार्गव कैंप के एक वकील को युवक के साथ पंगा लेना महंगा पड़ गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भार्गव कैंप की पुलिस को एक युवक ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उस पर वकील रवि जाखू ने जानलेवा हमला किया है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आज सुबह पुलिस ने वकील के घर रेड कर दी। इस दौरान पुलिस ने रवि, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इस मामले को रोष करते हुए शहर के कई वकील भी थाने के बाहर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि हमले के आरोप में वकील के पिता और भाई सहित उस पर भी केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।  

  • जालंधरः देहात पुलिस ने 4 तस्कर किए गिरफ्तार

    जालंधरः देहात पुलिस ने 4 तस्कर किए गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः देहात अलग-अलग थानों की पुलिस ने नशीला पादर्थ, अवैध शराब और लाहन सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना मेहतपुर की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को 2 ग्राम हेरोइन, 55 अवैध बोतलें शराब, 400 किलो लाहन और एक चालू भट्ठी सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी महिंदर पाल सिंह ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव भाड़ा में सलाम मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि इस इलाके में शराब तस्कर शराब की भट्ठी चला रहे है, जब पुलिस ने रेड की तो मौके पर तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने भट्ठी का सामान और अवैध शराब जब्त कर ली। इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस पार्टी ने गांव गौसूवाल से जसवंत सिंह पुत्र चरण सिंह, जोगा सिंह पुत्र मुखतियार सिंह निवासी बागीवाल को 2 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

    इसी तरह थाना मकसूदां की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। उ्क्त व्यक्ति को रोककर तालाशी ली गई तो उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव गिल के रूप में हुई है।

    इसी तरह थाना शाहकोट की पुलिस ने लाहन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गुरइंद्र सिंह ने बताया कि निरमल सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी मानकपुर के घर रेड कर 2 ड्रमों में रखी 300 लीटर लाहन सहित काबू किया है। 

  • इनोसेंट हार्टस का छात्र मृदुल गुप्ता ने जेईई एडवांस में बना सिटी टॉपर

    इनोसेंट हार्टस का छात्र मृदुल गुप्ता ने जेईई एडवांस में बना सिटी टॉपर

    जालंधर/विजय। इनोसेंट हार्टस ग्रीन मॉडल टाउन के छात्र मृदुल गुप्ता ने जेईई एडवांस परीक्षा में जालंधर में प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। मृदुल गुप्ता ने 227 अंक प्राप्त करके देशभर में 148 वां रैंक प्राप्त किया। मृदुल गुप्ता आरंभ से ही एक मेधावी छात्र रहा है जेईई मेंस में भी 99.952 परसेंटाइल प्राप्त कर चुका है। आरंभ से ही अपनी पढ़ाई पर फोकस करने वाला मृदुल गुप्ता कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है। उसने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों तथा अभिभावकों को दिया है। दिन में 12 से 14 घंटे पढ़ने वाले मृदुल गुप्ता ने आरंभ से ही सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी है। इस शानदार उपलब्धि पर इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ अनूप बौरी ने विद्यालय के प्रिंसिपल राजीव पालीवाल, अध्यापकों एवं मृदुल गुप्ता के अभिभावकों को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय को ऐसे होनहार छात्र पर गर्व है।

  • जालंधरः 28 मोबाईलों सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधरः 28 मोबाईलों सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने लुटपाट व चोरी के 28 मोबाईलों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के पहचान अंकुश पुत्र पंकज वासी जलोवाल अबादी, जतिंंदर सिंह उर्फ भठूरा पुत्र करनैल सिंह वासी खुरला खिंगरा, साहिल उर्फ लाडी पुत्र कमल किशोर भार्गव कैंप और पुनित पुत्र अशवनि कुमार वासी भार्गव कैंप के रुप में हुई है।

    एसीपी वेस्ट सरफराज आलम ने बताया कि भार्गव कैंप के प्रभारी गगन दीप सिंह शेखों की पुलिस पार्टी के एएसआई सुखदेव चंद ने नाखां वाले भाग के नजदिक नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को 20 मोबाईलों सहित दबोचा। जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के पुनित को उसके घर भार्गव कैंप से गिरफ्तार कर उससे 8 मोबाईल बरामद किए। पुलिस आरोपियों को अदालत में पैश कर रिमांड हासील करेगी ताकि और खुलासे हो सकें।