जालंधर में भाजपा को झटकाः 4 पार्षद समेत कई कार्यकर्ता आप पार्टी में हुए शामिल 

जालंधर/वरुणः महानगर में नगर निगम चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कस ली है। इसी के चलते आज सर्किट हाउस में की गई मीटिंग ने भाजपा को झटका देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने कई नेताओं को आप में शामिल करवाया है। इनमें अमित संधा और उनकी पत्नी, विरेश मिंटू व उनकी पत्नी, विनीत धीर और उनकी पत्नी, प्रभदयाल और उनकी पत्नी अनीता शामिल है। इसके अलावा सौरभ सेठ और उनकी पत्नी कविता सेठ भी आप में शामिल हुई हैं। इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी व अन्य मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *