Category: Punjab>Amritsar

  • गंदे पानी की सप्लाई से भड़की पार्षद अंजलि भगत ने कमिश्नर के टेबल पर रखी गंदे पानी की बोतलें…

    गंदे पानी की सप्लाई से भड़की पार्षद अंजलि भगत ने कमिश्नर के टेबल पर रखी गंदे पानी की बोतलें…

    कहा: कमिश्नर साहब क्या आप यह पानी पी सकते हो…

    जालंधर/अनिल वर्मा। बरसाती दिनों शहर के कई इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में निगम के खिलाफ काफी नराजगी है। इसी समस्या को लेकर आज पार्षद अंजलि भगत वार्ड वासियों को साथ लेकर सीधे कमिशनर दविंदर सिंह के दफ्तर पहुंच गई और गंदे पानी की बोतलें कमिशनर के टेबल पर रख कर कहा कि कमिशनर साहब नगर निगम लोगों को यह पानी सप्लाई कर रहा है क्या आप यह पानी पी सकते हो तो कमिशनर ने कहा कि गंदे पानी की शिकायतों का निपटारा जल्द करने के लिए ओएंडएम विभाग को आदेश दिए गए हैं अगर फिर भी समस्या ठीक नहीं हुई तो टीम को दोबारा भेजा जाएगा।

    पार्षद अंजलि भगत ने कहा कि वार्ड नंबर 65 के गुरदेव नगर, गांधी कैंप में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही कई शिकायतें करने के बाद भी कोई कारवाई नहीं हुई । प्रदीप ने बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले करीब तीन महीनों से सीवरेज बैक मार रहा है। मोहल्ले में मच्छरों का राज है। पानी गंदी आ रहा है। उनके घर में उनके पिता गंदे पानी और गंदगी के कारण बीमार चल रहे हैं। मोहल्ले में और भी कई लोग बीमार हैं। कमिशर दविंदर सिंह ने पार्षद और लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनके इलाके की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। सीवरेज और गंदे पानी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों को आदेश दिए कि लोगों को पेश आ रही समस्या को दूर किया जाए।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े UCO Bank में हुई लूट को लेकर ACP ने किया बड़ा खुलासा

    जालंधरः दिन-दिहाड़े UCO Bank में हुई लूट को लेकर ACP ने किया बड़ा खुलासा

    जालंधर, (वरुण):  महानगर में लूट की वारदातें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं आज ताजा मामला यूको बैंक से लूट का मामला सामने आया है। दिन-दिहाड़े 4 लुटेरों ने हथियारों के बल पर सोढल रोड स्थित यूको बैंक से 13 लाख रुपए और बैंक कर्मी से गहने लूटकर फरार हो गए। वहीं इस मामले को लेकर एसीपी नॉर्थ मोहित कुमार से बातचीत की गई। तभी बैंक में सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा लैप्स सामने आया है। दरअसल, लूट की वारदात के समय बैंक में कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था। गौर हो कि इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इस यूको बैंक में रोज करोड़ों रुपये का लेन-देन होता है उसमें सुरक्षा कर्मी का न होना भी कई सवाल खड़े कर रहा है। सुरक्षा कर्मी होता तो शायद आज लूट होने से बच जाती।

    लुटेरों ने वारदात से पहले की रेकी, फिर दिया अंजाम

    जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने बैंक में लूट से पहले पूरी रैकी कर रखी थी। उन्हें पता था कि बैंक में सुरक्षा कर्मी नहीं है। लूट के वक्त बाहर से बैंक में तीन लुटेरे घुसे। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लुटेरों का एक साथी पहले से ही बैंक में मौजूद था। उसने अपने लुटेरे साथियों को सूचना दी उसके बाद वह बैंक में घुसे। जो लुटेरा पहले से बैंक में मौजूद था वह कैश काउंटर की लाइन में लगकर पहले रेकी करता रहा। उसके बाद वह बैंक में लगी कुर्सियों पर जा बैठा। लोगों को भी लुटेरे के बारे में तब पता चला जब वह अपने साथियों के बंद में घुसते ही उनकी भाषा बोलने लगा। 

    बैंक में लूट के समय सुरक्षा का ना होना चिंता का विषयः एसीपी नॉर्थ मोहित कुमार

    एसीपी नॉर्थ मोहित कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है कि लूट के वक्त बैंक में कोई गार्ड या सुरक्षा कर्मी नहीं था। उन्होंने कहा कि वह इसकी भी जांच कर रहे हैं कि लूट के वक्त गार्ड कहां पर था। उन्होंने लूट के बारे में कहा कि अभी कैश का मिलान चल रहा है। फिलहाल 13 लाख रुपए की बैंक से लूट बताई जा रही है। हालांकि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। उन्होंने कहा कि बैंक व बाहर लगे सीसीटीवी कैंमरों की फुटेज का कब्जे में ले लिया गया है। इन्हें खंगाला जा रहा है कि लुटेरे किस रास्ते से आए थे और लूट के बाद वह किस रास्ते से गए।

  • इनोसेंट हार्टस मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के दौरान डॉ. नूपुर ने मदर्स को दिए टिप्स

    इनोसेंट हार्टस मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के दौरान डॉ. नूपुर ने मदर्स को दिए टिप्स

    जालंधर/विजयः बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के अंतर्गत चलाए जा रहे दिशा- एक अभियान के तहत अवेयरनेस इनीशिएटिव में इनोसेंट हार्टस मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल की बाल-रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नूपुर सूद ने वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के अवसर पर नवजात शिशुओं की माताओं को स्तनपान की आवश्यकता से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु के लिए माँ का दूध सबसे उत्तम और आवश्यक है। हर बच्चे को जन्म से छह महीने की उम्र तक सिर्फ माँ का दूध ही दिया जाना चाहिए। 1 अगस्त  से 7 अगस्त तक हर वर्ष विश्वभर में वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम है- स्टेप अप फॉर ब्रेस्टफीडिंग: एडुकेट एंड सुपोर्ट।

    प्रत्येक बच्चे को माँ का दूध मिल पाए- यह पूरे समाज की ज़िम्मेदारी है। घर के सभी सदस्यों का कर्तव्य है कि वह माँ के लिए ऐसा वातावरण बनाएँ कि वह खुशी तथा आराम से अपने नवजात शिशु को स्तनपान करा पाए। माँ के पोषण का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमारे देश में ब्रेस्टफीडिंग के बारे में कई पुरानी तथा गलत अवधारणाएँ व मान्यताएँ हैं, जिसके बारे में डॉक्टर नुपूर सूद ने विस्तार से समझाया कि माँ का पहला गाढ़ा दूध, जिसे कोलोस्ट्रम कहते हैं, वह अमृत-समान होता है। इसमें कई विटामिन्स व एंटीबॉडीज होते हैं, जो बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाते हैं। छह महीने तक बच्चे को जितना पानी आवश्यक है, उतना माँ के दूध से मिल जाता है।

    यदि माँ को बुखार है तो वह अपने डॉक्टर से संपर्क करें तथा अपने लिए दवाई लें। अधिकतर दवाइयाँ ऐसी हैं, जिनसे बच्चे को दूध पिलाने से कोई नुकसान नहीं पहुँचता। कामकाजी मदर्स अपने दूध को फ्रिज में एक उचित तापमान पर स्टोर करके रख सकती हैं जिसे बच्चे को भूख लगने पर कोई भी कटोरी चम्मच से पिला सकता है। बौरी मेमोरियल ट्रस्ट समाज की उन्नति के लिए सदैव प्रयासरत रहता है।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े UCO Bank में लुटेरों ने हथियारों के बल पर लूटे लाखों रुपए, देखें वीडियो

    जालंधरः दिन-दिहाड़े UCO Bank में लुटेरों ने हथियारों के बल पर लूटे लाखों रुपए, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण):  महानगर में लूट की वारदातें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला यूको बैंक से लूटने का मामला सामने आया है। दिन-दिहाड़े 4 लुटेरों ने हथियारों के बल पर सोढल रोड स्थित यूको बैंक से 13 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

    वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए विनोद कुमार ने बताया कि 4 लुटेरे बैंक के अंदर आए, जिसमें से दो के पास हथियार मौजूद थे। उन्होंने बताया कि एक ने पिस्तौल तानकर बैंक में मौजूद लोगों से सोना उतवाने के लिए कहने लगा। वहीं लुटेरे बैंक में मौजूद एक मैडम की सोने की चैन, कगंन और रिंग उतारकर और 13 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए।

    उधर, सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा, अंकुर गुप्ता, जगमोहन सिंह सहित तमाम सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर संधू ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें बना कर रवाना कर दी गई हैं। सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

  • लापरवाही: 50 लाख सालाना खर्च करने के बावजूद तहसील में गंदगी और कूड़े के लगे ढेर, ठेकेदार को फटकार

    लापरवाही: 50 लाख सालाना खर्च करने के बावजूद तहसील में गंदगी और कूड़े के लगे ढेर, ठेकेदार को फटकार

    जालंधर/अनिल वर्मा: जालन्धऱ तहसील में पिछले कई सालों से सफाई के नाम पर लाखों रुपये बरबाद किया जा रहा है जिसके बावजूद तहसील में साफ सफाई का नामोनिशान नजर नहीं आता। सबसे ज्यादा बुरे हालात सेवा केन्द्र तथा सब रजिस्ट्रार दफ्तर के बाहर देखने को मिल रहे हैं जहां जगह जगह कूड़े के ढेर, घास, गंदगी बिखरी हुई है यहां लोग सबसे ज्यादा लोग सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सेवा केन्द्र आते हैं मगर यहां पहुंच कर उन्हे इस बात का अहसास हो जाता है कि सरकार जनता को सुविधा देने के लिए कितनी सजग है।

    मिली जानकारी अनुसार तहसील में साफ सफाई का ठेका हासिल करने वाली एमपी एसोसिएट कम्पनी के पास पूरे जिले की तहसीलों सब तहसीलों की साफ सफाई का ठेका है जिसके लिए सरकार सालाना 50 लाख रुपये खर्च कर रही है। जालन्धर तहसील में कम्पनी की ओर से 16 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं जिसमें ज्यादातर महिलाएं है। तहसील में सिर्फ डीसी दफ्तर,एम.ए. ब्रांच,एस.डी.एम.-1,नाजर शाखा, आरटीए दफ्तर के बाहर ही सफाई कर्मचारियों का ध्यान हैं इसके अलावा पूरी तहसील में कूड़ा गंदगी के ढेर लगे हैं। 

    एमपी एसोसिएट के सुपरवाईजर का कहना है कि सेवा केन्द्र के बाहर पार्किंग एरिया तथा पार्कों की सफाई का काम ठेके में शामिल नहीं है इसलिए नहीं किया जाता वहीं जिला नाजर नरेश कौल ने कहा कि ठेके में पूरी तहसील में सफाई करना शामिल है इसमें पार्किंग एरिया तथा सेवा केन्द्र के बाहर का हिस्से की भी सफाई करना जरूरी है अगर ठेकेदार काम नहीं कर रहा तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।

    पार्किंग एरिया में कई सालों से टूटी सड़कें, हालात खराब

    गेट नंबर 3 की पार्किंग में सड़कें लगभग पूरी तरह से टूट चुकी हैं जहां बरसाती दिनों में पानी खड़ा रहता है। वाहनों की पार्किंग के लिए यहां सबसे बुरे हालात सेवा केन्द्र के बाहर हैं जहां फुटपाथों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और पार्क के अंदर कर्मचारियों के वाहन खड़े हैं। देखने में ऐसा प्रतीत होता है जैसे कोई सरकारी अस्पताल हो जहां मरीज तो रोज आ रहे हैं मगर डाक्टर गायब हैं।

  • जालंधर: तहसील के 3 नंबर गेट पर एजेंटों ने डाला डेरा, सड़क जाम…

    जालंधर: तहसील के 3 नंबर गेट पर एजेंटों ने डाला डेरा, सड़क जाम…

    1 दिन पहले तहसीलदार-1 रमेश कुमार द्वारा एजेंटों को दी चेतावनी हुई बेअसर


    जालंधर (अनिल वर्मा)। बीते दिन तहसीलदार जालंधर -1 रमेश कुमार द्वारा गेट नंबर 4 के अंदर बैठे प्राइवेट एजेंटों को भगा कर उनका सामान जब्त कर लिया गया था।

    जिसके बाद आज एजेंटों द्वारा तहसील के गेट नंबर 4 को छोड़ अब तीन नंबर गेट पर अपना डेरा लगाया है। यह गेट सुविधा सेंटर के पास है तथा ज्यादातर लोग सुविधा सेंटर में काम करवाने के लिए इन एजेंटों से फार्म भरवाने तथा सेवा केंद्रों से जल्दी काम करवाने के लिए संपर्क करते हैं। जिससे आम जनता को शिफारशी काम के बदले लूटा जाता है। तहसील सूत्रों के अनुसार यह एजैंट कई बार आपस में ग्राहक का काम करवाने के लिए लड़ते झगड़ते रहते हैं तथा गाली गलौज तक करते हैं जिससे तहसील का माहौल खराब हो रहा है। उधर तहसीलदार जालंधर वन रमेश कुमार ने तहसील में काम कर रहे सभी एजेंटों को चेतावनी देते हुए कहा कि तुरंत तहसील से एजेंटगिरी के बदले जनता को लूटना बंद किया जाए नहीं तो प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः गाड़ी रजिस्ट्रेशन के फर्जीवाड़े में Makkar Motors को नोटिस जारी

    जालंधरः गाड़ी रजिस्ट्रेशन के फर्जीवाड़े में Makkar Motors को नोटिस जारी

    जालंधर, (वरुण): महानगर के Makkar Motors की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, आधार कार्ड के साथ फर्जीवाड़ा कर कार बेचने के मामले में आरटीए सचिव डा. रजत ओबराय ने मक्कड़ मोटर्स को नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि Makkar Motors की तरफ से पूर्व विधायक सुशील रिंकू के आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ कर किसी दूसरे का आधार कार्ड बनाकर कार क्यों बेची? साथ ही सवाल किया गया कि यह फर्जीवाड़ा किसकी शह पर किया गया है?

    एक सप्ताह में मांगा जवाब 

    डा. ओबराय ने बताया कि इस नोटिस पर एक सप्ताह में जवाब मांगा है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीते सोमवार को आरटीए दफ्तर में फर्जीवाड़े का राजफाश उस समय हुआ, जब वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने से पहले दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही थी। 

    एक साल पहले सुशील रिंकू खरीदी थी गाड़ी, तब दिया था आधार कार्ड 

    Makkar Motors की तरफ से बेची गई एक कार के रजिस्ट्रेशन के लिए जो आधार कार्ड लगाया गया था, उसमें फोटो कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू की लगी हुई थी, जबकि नाम सौरभ चड्ढा का था। जन्मतिथि 21.5.1970 और एड्रेस मोता सिंह नगर, जालंधर का दिया हुआ था। वहीं रिंकू बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले हैं। उनके आधार कार्ड का नंबर भी अलग है। रिंकू ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि उन्होंने एक साल पहले मक्कड़ मोटर्स से एसयूवी गाड़ी खरीदी थी, तब आधार कार्ड भी दिया था।

    फर्जीवाड़ा करने वालों पर होगी कार्रवाई

    बता दें कि, इससे पहले शहर में रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी (आरटीए) डा. रजत ओबराय ने इस मामले में अपने स्तर पर शुरू कर की थी। आरटीए डा. रजत ओबराय ने कहा था इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह आरटीए दफ्तर के कर्मचारी हों या वाहन डीलर हों।

  • सोसायटी घोटालाः जालन्धर के सभी विधानसभा हल्कों में जारी हुई ग्रांटों की जांच शुरु, कांग्रेसी पार्षदों की नींद उड़ी

    सोसायटी घोटालाः जालन्धर के सभी विधानसभा हल्कों में जारी हुई ग्रांटों की जांच शुरु, कांग्रेसी पार्षदों की नींद उड़ी

    जालंधर/अनिल वर्मा। कल देर शाम एडीसी डी वरिंदरपाल सिंह बाजवा की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना 8 की पुलिस ने कांग्रेसी पार्षद सुशील कालिया, पार्षद दीपक शारदा के पिता रमेश कुमार शारदा सहित 32 आरोपियों के खिलाफ सोसायटी फंड 60 लाख रुपये का गबन करने के चलते आईपीसी की धारा 409 (गैरजमानती) व 120बी (षड़यंत्र करना) के तहत 6 एफआईआर दर्ज की हैं।

    फिलहाल थाना 8 की ओर से किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि छापेमारी शुरु कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। उधर नार्थ हल्के से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने जिला प्रशासन की इस कारवाई की तारीफ की है और जालन्धर के सभी विधानसभा हल्कों में विधायकों द्वारा जारी की गई ग्रांटों की जांच करने की सिफारिश की थी जिसके लिए जिला प्रशासन ने इसकी जांच शुरु कर दी है जल्द ही ऐसे कई मामले सामने आने की संभावना है। 

    पंजाब सरकार इसी साल के अंत में निगम चुनाव करवाना चाहती है इस घोटाले का नुक्सान कांग्रेस को निगम चुनावों में भी झेलना होगा जब जनता के बीच कांग्रेसी उम्मीदवार वोट मांगने के लिए जाएंगे और जनता उनसे विकास के मुद्दों पर घेरेगी। दिनेश ढल्ल ने कहा कि विधायकों के दबाव के डर से इमानदार अफसर काम नहीं कर पा रहे थे अब सरकार ऐसे अधिकारियों को सम्मानित करेगी जोकि विधायकों और पार्षदों द्वारा जनता से किए घोटालों को उजागर करेगें।

  • कांग्रेसियों ने स्मार्टसिटी का किया “बेड़ा गर्क”

    कांग्रेसियों ने स्मार्टसिटी का किया “बेड़ा गर्क”

    घोटालों के लालच में 11वें स्थान से लुड़क कर 71वें स्थान पर पहुंचा जालन्धर

    जालंधर/अनिल वर्मा। बीते पांच सालों दौरान सत्ता के नशे में चूर रहे कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के सबसे बेहतरीन प्रौजेक्ट स्मार्ट सिटी का अपने लालचवश बेड़ागर्क कर दिया आज शहर में स्मार्टसिटी के लगभग सभी प्रौजेक्ट ठप्प हैं इसका कारण स्मार्टसिटी के तहत हुए हजार करोड़ रुपये के काम में घोटालों को माना जा रहा है। जिसके कारण आज जालन्धर शहर का नाम 11वें स्थान से लुड़क कर 71वें स्थान पर पहुंच चुका है।

    स्मार्टसिटी के तहत चलाए जा रहे सबसे विवादित सरफेस वाटर प्रौजेक्ट, स्टार्म वाटर, एलईडी, चौंक तथा सड़कों का सौदर्यीकरण, कूड़े से खाद बनाना है। मगर सत्तासीन पार्टी कांग्रेस के किसी भी विधायक ने इस प्रौजेक्ट में चल रहे घोटालों के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। सत्ता परिवर्तन होने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल तथा विधायक रमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार से जालन्धर के आधीन हुए सभी स्मार्टसिटी प्रौजेक्टों की जांच करवाने के लिए कहा। घोटालों का पर्दाफाश होने की खबर केन्द्र सरकार तक पहुंची तो केन्द्रीय मंत्री साधवी निरंजना ज्योति ने जालन्धर का दौरा कर सभी प्रौजेक्टों की रिपोर्ट तैयार कर केन्द्र सरकार को सौंपी जिसके बाद जालन्धर का स्मार्टसिटी में रैंक 71वें स्थान पर लुड़क गया।

    आज जालन्धर में स्टार्म वाटर प्रौजेक्ट के तहत डाली गई पाईप लाईन के तीन महीने बीत जाने के बाद भी कंपनी की ओर से सड़क नहीं बनाई गई और कंपनी बेहद देसी तरीके से इस काम को कर रही है। कूड़े से खाद बनाने के लिए बनाए गए पिट कंपोस्ट में आज तक एक किलो भी खाद नहीं बनाई गई सारा ध्यान मीडिया में सुर्खियां बटोरने में लगा रहा। पूर्व अधिकारियों ने जम कर स्मार्टसिटी को लूटा। फिलहाल केन्द्र सरकार के निशाने पर जालन्धर के कई अधिकारी हैं जिनके खिलाफ किसी भी वक्त केन्द्र सरकार बड़ी कारवाई कर सकती है।

  • बिजली बिल को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पढ़ें नोटिफिकेशन की कॉपी

    चंडीगढ़। पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। बिजली विभाग की ओर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें 31 दिसंबर 2021 से पहले के सभी बिजली बिल माफ करने का कहा गया है। बता दें कि हाल ही में सीएम मान ने भी 31 दिसंबर 2021 के बिजली बिलों को माफ करने का ऐलान किया था। जिसमें सीएम मान ने लोगों का एक और संशय दूर किया और कहा कि 31 दिसंबर से पहले तक के सारे पुराने बिजली के घरेलू बिल माफ होंगे, चाहे जितने भी किलोवाट का लोड हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला दी थी कि सिर्फ 2 किलोवाट तक का ही बिल माफ होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों से बचें। सरकार दिसंबर तक के पुराने सारे बिल माफ करेगी।