Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः Johal Hospital पर कार्रवाई को लेकर पूर्व सैनिकों ने PAP चौक में लगाया धरना

    जालंधरः Johal Hospital पर कार्रवाई को लेकर पूर्व सैनिकों ने PAP चौक में लगाया धरना

    जालंधर, (वरुण): महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जोहल अस्पताल पर कानूनी कार्रवाई करने को लेकर पूर्व सैनिकों ने पीएपी चौक पर धरना लगा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन जोहल अस्पताल में पूर्व सैनिकों और अस्पताल के कर्मचारियों के बीच देर रात झड़प हुई थी। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक को 15 दिन पहले रोड एक्सीडेंट मामले में अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

    हालांकि इस हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर अस्पताल कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के बीच झड़प हो गई। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जिसमें दोनों पक्षो की ओर से कुर्सियां भी चलाई गई थी। इस मामले को लेकर आज एक बार फिर से दोनों पक्षो के बीच मामला गरमा गया है।

    इस मामले को लेकर अस्पताल की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पूर्व सैनिकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। थाने में मामले दर्ज होने पर गुस्से पूर्व सैनिकों की ओर से आज थाना रामामंडी चौक में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह धरना पूर्व सैनिकों की अलग-अलग जत्थेबंदियों की ओर से दिया जा रहा है। पूर्व सैनिकों ने पीएपी चौक में सर्विस लाइन को जाम कर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • जालन्धर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ आप विधायक शीतल अंगुराल ने लिया स्टैंड, डीसी दफ्तर में मारा छापा

    जालन्धर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ आप विधायक शीतल अंगुराल ने लिया स्टैंड, डीसी दफ्तर में मारा छापा

    जालंधर (वरुण/अनिल वर्मा)। भ्रष्टाचार तथा एजैंटों  की गिरफ्त में बुरी तरह झकड़ चुकी जालन्धर तहसील की तस्वीर बदलने के लिए वैस्ट हल्के के विधायक शीतल अंगुराल ने कड़ा स्टैंड लिया है। आज दोपहर शीतल अंगुराल अपने साथियों सहित सुपरीडैंट जालन्धर-1  परमिंदर कौर के द तर में पहुंचे और आरोप लगाया कि आपके द तर के बाहर सरेआम एजैंट बैठे और आम जनता का काम बिना एजैंट के नहीं हो रहे जब सुपरीडैंट परमिंदर कौर ने आरोपों को नाकारा तो शीतल अंगुराल ने ज्वाब देते हुए सुपरीडंैट के पैरों तले जमीन ही खिसका दी। शीतल अंगुराल ने कहा कि आपके द तर में आज जितने भी एजैंट आए उनकी वीडियो बनी है तथा पूरी तैयारी के साथ ही वह आरोप लगा रहे हैं।

    इसी के साथ तहसील में बीते दिनो हुई बदलियों का मामला भी काफी तूल पकड़ गया। कर्लकों के तबादले के  एवज में रिश्वत के आरोपों की पूरी तहसील में चर्चा है कि चहेतों को मनपसंद सीट अलाट के बदले पेशकी ली गई है। मामला काफी गर्माता देख शीतल अंगुराल ने डीसी जसप्रीत सिंह तथा एडीसी अमित सरीन के सामने पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा और तहसील में एजैंट राज खत्म करने के लिए डीसी जसप्रीत सिंह को कहा। शीतल अंगुराल ने कहा कि पंजाब में अब आम लोगों की सरकार है तथा किसी भी सरकारी द तर में आम जनता का काम करवाने के लिए एजैंटों का सहारा नहीं लिया जाएगा अगर कोई अफसर इसके बावजूद एजैंटों का पालेगा उसके खिलाफ कारवाई करवाई जाएगी।

    आर्यन एकैडमी के लाईसैंस का भी मामला गर्माया…
    बीते दिनों चर्चा में रही आर्यन एकैडमी का लाईसैंस बहाल करने के मामले में भी माहौल काफी गर्म रहा। शीतल अगुंराल ने कहा कि इस मामले में जांच करवाई जाए और तब तक आर्यन एकैडमी का लाईसैंस सस्पैंड किया जाए।

  • इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई बोर्ड 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम

    इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई बोर्ड 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम

    जालंधर (विजय)। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई) द्वारा वर्ष 2021-22 के घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां तथा रॉयल वर्ल्ड ब्रांच के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 20 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक 92 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 235 विद्यार्थियों ने  80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 

    ग्रीन मॉडल टाऊन ब्रांच में  कॉमर्स विभाग की खुशी जैन ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया, परनीत कौर और खुशबू सिंगला ने क्रमशः 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। नॉन मेडिकल में मृदुल गुप्ता 96.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहा जबकि शेखर अजीत ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त  करके द्वितीय स्थान तथा भीमांशु कुमार ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेडिकल में प्राची बजाज ने 95 प्रतिशत अंक जबकि अक्षिता ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    लोहारा ब्रांच में ह्यूमैनिटीज ग्रुप में तनिष्का ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुष्का गुप्ता  94.4 प्रतिशत अंक तथा रिद्धिमा  93.4 प्रतिशत अंक लेकर क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। अमृत अटवाल 95.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहा। संजीत तथा दिशा छाबड़ा ने क्रमशः 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


    रॉयल वर्ल्ड स्कूल से रवीशा ने कॉमर्स में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, देवन ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया‌ ह्यूमैनिटीज ग्रुप में नंदिनी ने 88.2 प्रतिशत तथा सिमरप्रीत ने 86.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    बिजनेस स्टडीज में कुल 7 विद्यार्थियों ने अधिकतम अंक 100, डांस में 1विद्यार्थी , पॉलिटिकल साइंस में 3, अकाउंट्स में 1 व साइकोलॉजी में 1 विद्यार्थी ने अधिकतम अंक 100 अंक प्राप्त किए।
    सभी स्कूल के प्राचार्यों ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करके उन्हें प्रोत्साहित किया। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी  ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

  • जालंधरः चंदन नगर अंडरब्रिज मामला गरमाया

    जालंधरः चंदन नगर अंडरब्रिज मामला गरमाया

    जालंधर, (वरुण, अनिल): महानगर के चंदन नगर रेल अंडरब्रिज में बारिश से भरा पानी का मामला काफी गरमा गया है। बीते दिन चंदन नगर रेल अंडरब्रिज में पानी भरने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं अंडरब्रिज में पानी भरने के कारण एक फार्च्यूनर गाड़ी फंस गई थी। गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर ट्राली इस्तेमाल की गई थी। अंडरब्रिज में पानी भरने के मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी ने इसे नगर निगम में काबिज कांग्रेस की लापरवाही बताया। वहीं इस मामले को लेकर वार्ड नंबर 64 के पार्षद व कांग्रेस नेता सुशील विक्की कालिया ने आरोप लगाया है कि पानी की निकासी रोकने के लिए साजिश रची गई है।

    नगर निगम कमिश्नर दविदर सिंह को दी शिकायत में कहा कि पिछले कई सालों से बरसात के दौरान रेल अंडर ब्रिज में पानी आता है लेकिन यह कुछ ही देर में पंप की सहायता से निकल जाता है। पिछले तीन-चार महीनों के दौरान रेल अंडरब्रिज की मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया गया है। वीरवार सुबह काफी देर तक हुई बरसात से पूरे शहर में ही पानी भरा था लेकिन शाम होते-होते तक शहर में जलभराव खत्म हो गया लेकिन चंदन नगर रेल अंडर ब्रिज में पानी भरा रहा। जांच की गई तो यह सामने आया है कि पानी की निकासी के लिए लगाए गए पंप को साजिश के तहत बंद करवाया गया।

    कई घंटे तक पंपिग सिस्टम बंद रहा जिससे पानी की निकासी नहीं हुई और लोगों को परेशानी झेलनी पड़़ी। सुशील कालिया और इलाके के लोगों अनिल प्रभाकर, गौरव जौली, अरुण कालरा, नवीन कौशल ने नगर निगम कमिश्नर को दविदर सिंह को शिकायत देकर मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। कहा कि पिछले साढे 4 साल के दौरान कभी ऐसा मौका नहीं आया कि रेल अंडरब्रिज में पानी भरा हो लेकिन अब जानबूझकर यहां पर खराबी की जा रही है ताकि कांग्रेसी को बदनाम किया सके। कालिया ने कहा कि पानी की निकासी रोकने के लिए नगर निगम के कुछ कर्मचारी और इलाके कुछ शरारती लोगों की मिलीभगत है।

  • इनोसेंट हार्टस में कक्षा दसवीं की परीक्षा का शानदार परिणाम 99 प्रतिशत अंक लेकर अनन्या रही प्रथम

    इनोसेंट हार्टस में कक्षा दसवीं की परीक्षा का शानदार परिणाम 99 प्रतिशत अंक लेकर अनन्या रही प्रथम

    जालंधर (विजय)। इनोसेंट हार्टस स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, रॉयल वलर्ड स्कूल ने 2011-22 की सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित 10वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। 38 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 101 विद्यार्थियों ने 90त्नसे अधिक अंक व 207 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 

    ग्रीन मॉडल टाऊन की अनन्या कपूर 99 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, दाक्षीशुला व शिखर महाजन 9804 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहे जबकि भव्या खोसला 9802 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही।

    लोहारां ब्रांच की मौसमी 98.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम रही, जेसिका 97.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीयस्थान पर तथावरदानसेठ 97.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीयस्थान पर रहे। रोयल वलर्ड स्कूल से सहजबीर 91.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम रही, तनप्रीत 90.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीयस्थान पर व वोनिशा 90.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही।

    अंग्रेजी विषय में कुल 5 विद्यार्थियों ने अधिकतम अंक 100 प्राप्त किए, गणित में 4, साइंस में 7, सामाजिक विज्ञान में 4 व पंजाबीविषय में 2 विद्यार्थियों ने अधिकतम 100 अंक प्राप्त किए। प्रिंसिपल राजीव पालीवाल (जीएमटी) शालू सहगल (लोहारां), मीनाक्षी शर्मा (रॉयल वलर्ड) ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई दी। इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

  • जालंधरः सवारियां उतारते समय धंसी सड़क, देखें तस्वीरें

    जालंधरः सवारियां उतारते समय धंसी सड़क, देखें तस्वीरें

    जालंधर, (वरुण): महानगर में हो रही बरसात से जहां मॉडल टाउन में सड़क धसने का मामला सामने आया था, वहीं आज कपूरथला चौक पर सड़क धसने का मामला सामने आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कपूरथला चौक पर सवारियां उतारने के लिए प्राइवेट बस रूकी थी। सवारियां अभी उतरी भी नहीं थी कि उस जगह से सड़क धंस गई। सड़क धंसने के कारण बस का अगला पहिया जमीन में फस गया। बस बंपर पर खड़ी थी। 

    कपूरथला से जालंधर आ रही थी बस 

    राजधानी कंपनी की बस नंबर PB-08CP- 0861 कपूरथला से जालंधर आ रही थी। सवारियां उतारने के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे को देख चालक भी हैरान था कि एकदम बस के टायर की हवा कैसे निकल गई। जब नीचे उतर देखा तो अपना तब मालूम हुआ कि सड़क धंसने से बस का पहिया जमीन में फंस गया।

    बस से सारी सवारियों को उतार कर दूसरे माध्यमों से बस अड्डे के लिए भेजा गया। इसके बाद बस के चालक और परिचालक ने एक क्रेन मौके पर बुलाई और उसके सहारे बस को सड़क में पड़े बड़े गड्ढे में से बाहर निकाला। बस का अगला टायर पूरी तरह से सड़क में धंस गया था।

    हादसे का शिकार होने से बचे यात्री

    लोगों का कहना था कि शुक्र है कि बारिश नहीं थी और बस सवारियां उतारने के लिए रूकी थी। बरसात के मौसम में कार या फिर साइड पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालक एकदम जिस तरीके से सड़क बैठी उससे हादसे का शिकार हो सकते थे।

    इससे पहले भी सड़क धंसने के मामले आ चुके सामने

    बता दें कि जालंधर में यह पहली बार नहीं हुआ है कि वाहन सड़क धंसने से उसमें फंसा हो। इससे पहले भी नगर निगम की सड़कों पर ऐसे कारनामें हो चुके हैं। हाल ही में ऐसा ही वाक्या लम्मा पिंड चौक से किशनपुरा की तरफ जाते सड़क मार्ग पर भी हुआ था। यहां पर सड़क धंसने पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली उसमें समा गई थी। 

  • जालंधर में शुक्रवार को मिले इतने कोरोना मरीज…

    जालंधर में शुक्रवार को मिले इतने कोरोना मरीज…

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में कोरोना के काफी केस सामने आ रहा है। शुक्रवार को जिले में 55 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

  • जालंधरः मर्डर केस में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः मर्डर केस में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना गोराया की पुलिस ने मर्डर में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वरिंदर सिंह पुत्र मंगत सिंह गोराया के रूप में हुई है। एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि 7 जुलाई को बूटा मोहम्मद पुत्र लालचंद वासी डाकखाना रोड गोराया ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए थे कि उसका लड़का किरणदीप मोहम्मद और रजत अपनी चाची से मिलने पति मांगा गोराया जा रहे थे ।

    जब वह मंगल सिंह के घर से गुजरे तो मंगल ने अपने बेटे वरिंदर सिंह और उसके साथी गोपी के साथ मिलकर किरण और रंजत पर तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया। जिसमें उन दोनो को गंभीर चोटे आई। घायल किरण को इलाज के लिए रामामंडी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। रंजत का इलाज फगवाड़ा के अस्पताल में करवाया गया। पुलिस आरोपी के पिता और उसके साथी गोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • जालंधर में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, आज मिले इतने मरीज….

    जालंधर में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, आज मिले इतने मरीज….

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में कोरोना के काफी केस सामने आ रहा है। वीरवार को जिले में 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को कुल 82 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और इनमें से जिले के 75 नए रोगी पाए गए। बता दें बुधवार को  59 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई ।

  • जालंधर: चंदन नगर अंडर ब्रिज में फंसी फार्च्यूनर कार

    जालंधर: चंदन नगर अंडर ब्रिज में फंसी फार्च्यूनर कार

    जालंधर, (वरुण): महानगर से बुधवार से हो रही बारिश ने निगम की पोल खोलकर रख दी है। शहर की सड़कों पर खड़े पानी से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई। वहीं बारिश के कारण चंदन नगर अंडरब्रिज में पानी भरने का मामला सामने आया। इस जलभराव में एक फार्च्यूनर गाड़ी फंस गई। अंडरब्रिज में करीब 3 फुट तक पानी भर गया और फार्च्यूनर बीच में जाकर बंद हो गई।

    बता दें कि गाड़ी में एक व्यक्ति उसके परिवार की महिला सदस्य और डाग मौजूद था। गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर ट्राली इस्तेमाल की गई। अंडरब्रिज के किनारे भी कई जगह से डैमेज हो गए हैं। आसपास के इलाकों का पानी भी अंडरब्रिज में जा रहा है। अंडर ब्रिज में अंडरग्राउंड वाटर टैंक भी बनाया गया है और पानी की निकासी के लिए पंपिंग सेट भी है, लेकिन दोनों ही काम नहीं कर रहे।