जालंधरः मर्डर केस में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। थाना गोराया की पुलिस ने मर्डर में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वरिंदर सिंह पुत्र मंगत सिंह गोराया के रूप में हुई है। एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि 7 जुलाई को बूटा मोहम्मद पुत्र लालचंद वासी डाकखाना रोड गोराया ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए थे कि उसका लड़का किरणदीप मोहम्मद और रजत अपनी चाची से मिलने पति मांगा गोराया जा रहे थे ।

जब वह मंगल सिंह के घर से गुजरे तो मंगल ने अपने बेटे वरिंदर सिंह और उसके साथी गोपी के साथ मिलकर किरण और रंजत पर तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया। जिसमें उन दोनो को गंभीर चोटे आई। घायल किरण को इलाज के लिए रामामंडी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। रंजत का इलाज फगवाड़ा के अस्पताल में करवाया गया। पुलिस आरोपी के पिता और उसके साथी गोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *