Category: Punjab>Amritsar

  • कोरोनाः 67 लोगों की रिपोर्ट पोजिटिव, जालंधर में देखें कितने मिले मरीज

    कोरोनाः 67 लोगों की रिपोर्ट पोजिटिव, जालंधर में देखें कितने मिले मरीज

    जालंधर (वरुण)। कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। जिला जालंधर में आज शुक्रवार के दिन 57 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पिछले दिन जिले में 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को कुल 67 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और इनमें से 57 नए रोगी जिले के रहने वाले पाए गए।

  • जालंधरः आरटीआई के एक्टिविस को गैंगस्टर अनमोल लॉरेंस का आया धमकी भरा फोन

    जालंधरः आरटीआई के एक्टिविस को गैंगस्टर अनमोल लॉरेंस का आया धमकी भरा फोन

    जालंधर, (वरुण): पंजाब में लगातार गैंगस्टरों के वीआईपी लोगों को धमकी भरे फोन आ रहे है। जालंधर के रहने वाले आरटीआई के एक्टिविस सिमरनजीत को लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का धमकी भरा फोन आया है। बैंस ने कहा कि जब वह चंडीगढ़ से जालंधर की ओर आ रहा था तो रास्ते में उसे धमकी भरा फोन आया, जिसमें सामने वाला कह रहा था वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बोल रहा है। इस दौरान अनमोल बिश्नोई ने कहा, ”जालंधर शहर में जो एक 66 फुटी रोड की बिल्डिंग है उसके बयाने की कॉपी फाड़ दो, दूसरा धनाल गांव में जो पुड्डा की शिकायत की है वह वापिल ले लो। इसके अलावा शहर में जो भी मसले हैं उनका उनसे कुछ भी लेना-देना नहीं है।” 

    अनमोल बिश्नोई ने सिमरनजीत को दी धमकी

    उधर, आरटीआई के एजेंट सिमरनजीत ने जवाब देते हुए कहा कि यह तो नहीं हो सकता। इस जवाब पर अनमोल बिश्नोई कहा कि अगर यह काम नहीं हो सकते तो वह तगड़ा रहे, अब उसे गोलियों की ही आवाज सुनेंगी। धमकी देते हुए उसने यह भी कहा कि वह उसके बारे पूरी जानकारी रखता है। इसके बाद जवाब देते हुए बैंस ने कहा, ”अगर गोली मारनी है तो पीठ में मत मारना, सामने से वार करना।”

    एसएसपी मोहाली व आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी शिकायत

    सिरमनजीत ने इस सारे मामले की जानकारी एसएसपी मोहाली व आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी। उन्होंने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के साथ फोन पर जो भी बातचीत हुई रिकार्डिंग उनके पास है। 

    एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज 

    एसएसपी, एसएचओ और आईजी भुल्लर ने सारी जानकारी हासिल कर रिकार्डिंग भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि उनके पास अन्य आवाजों के भी सैंपल हैं, चैक करने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू करेंगे। रिकार्डिंग भेजने के 15-20 मिनट बाद ही पुलिस हरकत में आई और एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई। 

  • जालंधरः नगर निगम के 16 अधिकारियों की ट्रांसफर

    जालंधरः नगर निगम के 16 अधिकारियों की ट्रांसफर

    जालंधर, (वरुण/अनिल वर्मा) : पंजाब सरकार ने नगर निगमों में एक बार फिर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने आज जालंधर में 16 अधिकारियों के तबादले किए है। सरकार ने नगर निगमों में तैनात हेड ड्राफ्ट्समैन और ड्राफ्ट्समैनों का भी तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों में कईयों को अतिरिक्त जिलों का कामकाज भी सौंपा गया है। फिलहाल सरकार निगमों में सफाई करने के मूड में हैं।

    बता दें कि इससे पहले बीते दिन लुधियाना, फगवाड़ा, कपूरथला, अबोहर, बठिंडा, मोगा, मोहाली, होशियारपुर, पटियाला, अमृतसर, बटाला और पठानकोट नगर निगमों में एमटीपी, एसटीपी से लेकर इंस्पेक्टर पदों तक कई लोगों को इधर-उधर कर दिया है। निदेशक लोक बॉडी विभाग ने आदेश जारी कर पंजाब 141 कर्मचारी-अधिकारियों के तबादले किए गए। जिसमें स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने एक झटके में सभी नगर निगमों में कई साल से एक ही जगह बैठे अधिकारियों का तबादला कर दिया। 

  • जालंधरः 7 साल से चल रहा वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः 7 साल से चल रहा वांछित भगौड़ा गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष)। थाना लाबडा की पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले में वाछित भगौड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसवंत सिंह निवासी ताजपुर के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया 2014 में जसवंत सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें यह फरार चल रहा था और अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। एएसआई नरेंद्र सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया है।

  • जालंधरः कोरोना मरीजों में बढ़ौतरी, आज मिले इतने मरीज

    जालंधरः कोरोना मरीजों में बढ़ौतरी, आज मिले इतने मरीज

    जालंधर (वरुण)। शहर में कोरोना मरीजों का मिलना लगातार जारी है। आज के दिन कोरोना मरीजों की गिनती में फिर इजाफा हुआ है। जिले में आज 18 कोरोना मरीजों के मिलने का समाचार है। फिलहाल किसी भी मरीज के मरने की पुष्टि नहीं है।

  • जालंधरः स्कूल बस व टिप्पर की भीषण टक्कर

    जालंधरः स्कूल बस व टिप्पर की भीषण टक्कर

    जालंधर, (वरुण/हर्ष):  महानगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां थाना लांबडा के अंतर्गत आते गांव सिंहा के गेट के पास तेज रफ्तार स्कूल बस व टिप्पर के बीच में भयानक टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूली की बस काफी तेज रफ्तार में थी और गलत साइड से जा रही थी। वहीं सामने से आ रहे टिप्पर के साथ उसकी टक्कर हो गई।

    इस हादसे में ड्राइवर के घायल होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस में 35 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि इनमें कई बच्चे घायल हुए है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे स्कूल बस के ड्राइवर को कई बार समझा भी चुके हैं कि बस गलत साइड से न लेकर जाया करे, लेकिन बस ड्राइवर ने लोगों की बात नहीं मानी तथा आज गलत साइड से जाते हुए बस की टक्कर टिप्पर के साथ हो गई, जिससे बस ड्राइवर ने जानबूझ कर बच्चों की जान को जोखिम में डाल दिया।

    हादसे के कारण यातायात काफी देर तक बाधित रहा। वहीं थाना लांबड़ा की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस और ट्रक और हटवाया और यातायात को सुचारु ढंग से शुरू करवाया। बता दें कि इससे पहले आज सुबह होशियारपुर में स्कूल बस अचानक खेतों में पलट गई थी। इस हादसे में कई बच्चे घायल हुए थे। 

  • जालंधरः इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़

    जालंधरः इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़

    जालंधर, (वरुण): देहात पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 13 गैंगस्टरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए आईजीपी मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने वीरवार को बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हरविंदर रिंदा द्वारा समर्थित इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद अब गिरोह के नौ शार्पशूटर सहित 13 और गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विशेष टीमों के नेतृत्व में 2 सप्ताह के लंबे ऑपरेशन के बाद आरोपी व्यक्तियों का पीछा करके आरोपियों को काबू किया है।

    अधिकतर आरोपी तरनतारन जिलें से संबंधित

    गिरफ्तार लोगों की पहचान तरन तारन निवासी अवतार उर्फ ​​मंगल, जोबनप्रीत, आकाशदीप, हरप्रीत उर्फ ​​काका, अरशदीप, लवजीत और रेशम उर्फ ​​बाओ, फिरोजपुर निवासी गुरप्रीत उर्फ ​​घूम्मा शूटर बॉबी उर्फ ​​बाबा और सोनू उर्फ ​​पुला, जालंधर के गुरप्रीत उर्फ ​​गोपी और हरमन कलसी, कपूरथला के बलविंदर उर्फ़ बिल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 13 अत्याधुनिक हथियार और 18 कारतूस भी बरामद किए हैं।

    गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर

    आईजीपी ने बताया कि 29 जून 2022 को गिरोह के 11 सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद जालंधर ग्रामीण पुलिस इस गिरोह के बाकी साथियों की गिरफ्तारी के लिए कुछ सुरागों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर हैं और लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, तरनतारन, जालंधर, खन्ना, मोहाली और पटियाला सहित जिलों में जघन्य अपराध के मामलों का सामना कर रहे हैं।

  • जालंधरः हथियारों सहित 13 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जालंधरः हथियारों सहित 13 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जालंधर, (वरुण):  पंजाब के डीजीपी गौरव यादव क्राइम को लेकर लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। वहीं गैंगस्टरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर जालंधर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 13 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 13 गैंगस्टरों को 13 हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जल्द ही पुलिस इन आरोपियों को लेकर बड़े खुलासे करेंगी।

  • Lally Infosys की बिल्डिंग की फाईल गायब, इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को नोटिस जारी

    Lally Infosys की बिल्डिंग की फाईल गायब, इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को नोटिस जारी

    जालंधर, अनिल वर्मा, वरुण अग्रवाल। बीएमसी चौंक स्थित लाली इंफोसिस की इमारत का मामला काफी तूल पकड़ चुका है बिल्डिंग विभाग के एक अधिकारी ने इस इमारत से संबधित रिकार्ड की फाईल को गायब कर दिया है तांकि इस मामले में विभाग के अधिकारी द्वारा की गई मनमानियों का भेद न खुल सके। पुष्ट सूत्रों अनुसार अब इस मामले में बिल्डंग इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ शिकायतकर्ता ने निकाय विभाग के डायरैक्टर को लिखित शिकायत भेजी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह इमारत पूरी तरह से अवैध है लेकिन इस सैक्टर में तैनात रहे पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा तथा बिल्डिंग इंस्पैकटर दिनेश जोशी ने बाईलाज को दरकिनार कर प्राप्टी मालिक को फायदा पहुंचाया है यही नहीं आरोप लगाया गया है कि इस इमारत का कोई भी नक्शा पास नहीं है और सारा निर्माण अवैध है जिसकी जांच के बाद कई तथ्य सामने आएंगे।

    कंपाउंडिंग रिपोर्ट बनेगी किसी के गले की फांस

    कमिशनर दविंदर सिंह के चार्ज संभालते ही इस मामले की एमटीपी मेहरबान सिंह से रिपोर्ट मांगी गई थी और तुरन्त काम बंद करवाने के लिए आदेश दिया गया था जिसके बाद बिल्डिंग इंस्पैक्टर पाल परनीत ने मौके पर जाकर काम बंद करवाया था मगर आज सारे स्टाफ की चंडीगढ़ स्टेट इंफोरमेशन कमीशन में पेशी थी जिसकी वजह से आज सारा दिन धड़ल्ले से साईट पर काम जारी रहा। जानकारी अनुसार कंपाउडिंग रिपोर्ट में लिखा गया था कि पहली मंजिल पर रिहायशी पार्टिशन की गई है तथा रिहायश ही इस्तेमाल की जाएगी मगर मौके पर पहली मंजिल पर कोई भी पार्टिशन नहीं है और खुले हाल बनाए गए हैं जिसका कारोबारी इस्तेमाल किया जाना है। इसके अलावा दूसरी मंजिल पर भी बड़ा हाल बनाया गया है जिसका कारोबारीकरण किया जा चुका है।

    अभी भी अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में चल रहा है इंस्टीच्यूट, सूली पर छात्रों की जान

    इस इमारत के करीब 80 फीसदी हिस्से में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है ऐसे में किसी भी अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत को बिना कम्पलीशन चालू नहीं किया जा सकता एनकांऊटर न्यूज में खबर प्रकाशित करने के बाद यह खुलासा किया गया था कि यहां मौके पर ट्यूशन सैंटर चलाया जा रहा है। इस बात की पुष्टि निगम के बिल्डंग इंस्पैक्टर पाल परनीत ने भी की है उन्होने कहा कि इस संबधि प्राप्टी मालिक को नोटिस जारी कर दिया गया है।

  • नाबालिक लड़की को भगाने के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिक लड़की को भगाने के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण/हर्ष)।  थाना मेहतपुर की पुलिस ने नाबालिक लड़की को भगाने के मुकदमे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव हरिपुर निवासी भजन उर्फ मनी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी महेंद्रपाल ने बताया एएसआई स्वर्ण सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर भजन उर्फ मनी को गिरफ्तार किया है। भजन के ऊपर 7-7-2021 में नाबालिक लड़कियों को भगाने के जुर्म में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें वह फरार था। अदालत ने आरोपी को पीओ करार कर दिया था।