जालंधरः नगर निगम के 16 अधिकारियों की ट्रांसफर

जालंधर, (वरुण/अनिल वर्मा) : पंजाब सरकार ने नगर निगमों में एक बार फिर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने आज जालंधर में 16 अधिकारियों के तबादले किए है। सरकार ने नगर निगमों में तैनात हेड ड्राफ्ट्समैन और ड्राफ्ट्समैनों का भी तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों में कईयों को अतिरिक्त जिलों का कामकाज भी सौंपा गया है। फिलहाल सरकार निगमों में सफाई करने के मूड में हैं।

बता दें कि इससे पहले बीते दिन लुधियाना, फगवाड़ा, कपूरथला, अबोहर, बठिंडा, मोगा, मोहाली, होशियारपुर, पटियाला, अमृतसर, बटाला और पठानकोट नगर निगमों में एमटीपी, एसटीपी से लेकर इंस्पेक्टर पदों तक कई लोगों को इधर-उधर कर दिया है। निदेशक लोक बॉडी विभाग ने आदेश जारी कर पंजाब 141 कर्मचारी-अधिकारियों के तबादले किए गए। जिसमें स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने एक झटके में सभी नगर निगमों में कई साल से एक ही जगह बैठे अधिकारियों का तबादला कर दिया। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *