जालंधर (वरुण)। थाना मैहतपुर की पुलिस ने नशीली गोलियों और ड्रग मनी सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी जसबिंदर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी महिन्दर पाल सिंह गशत के दौरान कसबा मोहल्ला मौजूद थे, इसी दौरान बिना नंबर के रायल इनफिल्ड पर सवार 2 व्यक्तियों को रोका, जिनकी पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और जसवंत सिंह उर्फ संता दोनो पुत्र गुरमेज सिंह वासी मोहल्ला कसबा मैहतपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने जब दोनो की तलाशी ली तो आरोपी गोपी से 70 नशीली गोलियां,21 हजार रुपए की ड्रग मनी और आरोपी संता से 230 नशीली गोलियां व 30 हजार ड्ग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Category: Punjab>Amritsar
-

20 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार…
जालंधर (वरुण)। देहात पुलिस क्राईम ब्रांच की टीम ने नशीले पदार्थ सहित 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसप्रीत उर्फ जस्सी पुत्र जसविन्दर कुमार वासी खजूरलां के तौर पर बताई जा रही है। क्राईम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी स्विफ्ट गाड़ी नंः पीबी 08 एई 0089 में सवार होकर नूरपूर अड्डे से जालंधर की ओर जा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को 20 ग्राम हेरोईन सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

जालंधर में सोमवार को आया कोरोना मरीजों की गिनती में उछाल, मिले इतने मरीज….
जालंधर (वरुण)। जालंधर में कोरोना मरीजों की संख्या में उछाल देखने को मिला है। सोमवार को जिले में 6 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से जालंधर में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली थी।
-

इनोसैंट हार्टस के इनोकिड्स के नन्हें कवियों ने बांधा समां
जालन्धर/विजयः इनोसैंट हार्टस के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वल्र्ड व कपूरथला रोड) में स्कॉलर्स व डिस्कवरर्स कक्षा के नन्हें कवियों से अंग्रेज़ी कविता वाचन प्रतियोगिता करवाई गई, जिसका उद्देश्य बच्चों के मन से मंच के भय को दूर करना, उनकी आत्माभिव्यक्ति और उच्चारण-कौशल को बढ़ाना है। उन्होंने विभिन्न विषयों जैसे प्लांट मोर ट्रीस, सेव गर्ल चाइल्ड, गुड मैनर्स, हैप्पी फैमिली, माई स्कूल, फू्रट पावर एंड वेजिटेबल्स, एप्पल, ट्रीस, पोल्यूशन, माई होम आदि पर तुकबंदी की। अपनी कविताओं के माध्यम से उन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेंटर्स द्वारा इन नन्हें कवियों की खूब सराहना की गई।
ग्रीन मॉडल टाऊन के स्कॉलर्स कक्षा-1 में भाविनी राणा, स्कॉलर्स कक्षा-2 में जपरोज़ कौर, स्कोलर्स कक्षा-3 में गोविंद कक्कड़, स्कॉलरर्स कक्षा-4 में रेयांश कुमार व हेज़ल प्रथम रहे जबकि डिस्कवरर्स कक्षा-1 में आयरा मल्होत्रा व अनहद, डिस्कवरर्स कक्षा-2 निमरत व निकुंज कक्कड़, डिस्कवरर्स कक्षा-3 में रायना, डिस्कवरर्स कक्षा-4 में हरनाज़ कौर प्रथम स्थान पर रहे।
लोहारां में स्कॉलर्स कक्षा-1 में अनायिका, स्कॉलर्स कक्षा-2 में रिद्धि, स्कॉलर्स कक्षा-3 में प्रणव गुप्ता तथा डिस्कवरर्स कक्षा-1 में यक्षित, डिस्कवरर्स कक्षा-2 में कृशिका, डिस्कवरर्स कक्षा-३ में मोक्ष प्रथम स्थान पर रहे।
कैंट जंडियाला रोड में स्कॉलर्स कक्षा में गौरिका गोगना तथा डिस्कवरर्स कक्षा में दिव्यांग हीरा प्रथम रहे।
रॉयल वल्र्ड में स्कॉलर्स कक्षा-1 में दान्या तथा स्कॉलर्स कक्षा-2 में काव्यांश प्रथम स्थान पर रहे तथा डिस्कवरर्स कक्षा-1 में आराध्या खोसला व डिस्कवरर्स कक्षा-2 में तेजस्वी पहले स्थान पर रहे।
कपूरथला रोड ब्रांच में स्कॉलर्स कक्षा-1 में लावण्या, स्कालर्स कक्षा-2 में ख्याति तथा डिस्कवरर्स कथा-1 में भानवी, डिस्कवरर्स कक्षा-2 में जाहनवी चौधरी प्रथम स्थान पर रही।
-

मामला शिव नगर में चली गोली का…
अंगुराल ब्रदर्स ने किया थाने का घिराव, पूर्व विधायक के विरुद्ध की नारेबाजी
जालंधर (वरुण)। बस्ती दानिशमंदा शिवा जी नगर में चली गोली का मामला गर्माता जा रहा है। विधायक शीतल अंगुराल ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि इलाके में गोलियां चलवाई जा रही है। सरेआम नशा बिक रहा है। वह अपने परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान शिवा जी नगर में उनके समर्थक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
पूर्व विधायक रिंकू का समर्थक वसीका नवीज दीपक उर्फ दीपू जिसने इलाके में फायर किए और उल्टा झूठे ब्यान देकर मामला दर्ज कर दिया गया। वह अपने इलाके में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश नही करेंगे। इसी मामले में इंसाफ लेने को लेकर सैंकड़ों समर्थक विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल, सन्नी अंगुराल के साथ थाना-5 में पहुंचे। एडीसीपी हरपाल सिंह, थाना प्रभारी सुखबीर सिंह से बातचीत की गई। आश्वासन के बाद सभी प्रदर्शनकारी शांत हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व विधायक रिंकू के खिलाफ भी नारेबाजी की।
-

जालंधरः Travel Agents को दफतर देने वालों पर होगी कारवाईः डीसी थोरी
जालंधर (वरुण)। डीसी घनश्याम थोरी ने ट्रेवल एजेंटों को किराए पर दफ्तर देने वाले मालिकों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए है। ट्रैवल एजेंट किराए पर दफ्तर लेकर लाइसेंस लेने की प्रक्रिया पूरी कर डीसी दफ्तर से लाइसेंस इशू करवाते हैं और लोगो को ठग कर एजेंट दफ्तर छोड़ कर भाग जाते है। ठगी का शिकार हुए लोग प्रशासन को शिकायत तो करते है लिकन कोई भी करवाई नहीं हो पाती। जिस पर सख्त कार्रवाई करते हुए डीसी छोरी ने दफ्तर के मालिकों पर ipc की धारा 120 बी के तहत मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

-

जालंधरः प्रेस क्लब चौक पर एंबुलेंस और ओर्टिगा की टक्कर
जालंधर (वरुण)। प्रेस क्लब चौक के बीच एक कार और एम्बुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। एम्बुलेंस और आर्टिगा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एम्बुलेंस चालक ने कहा कि वह एक गंभीर मरीज को सिविल अस्पताल से जौहल अस्पताल ले जा रहा था, तभी एक आर्टिगा उसके सामने की लाइट से टकरा गई, जिससे दुर्घटना हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एंबुलेंस और ओर्टिगा की टक्कर हो गई है, वे मौके पर पहुंच गए हैं और उचित कार्रवाई की जा रही है।
-

जालंधरः रामामंडी फ्लाई ओवर से नीचे गिरी कार, संत निरंकारी मंडल, ब्रांच परागपुर के संयोजक विवेक चौधरी का निधन…
जालंधर (वरुण)। आज दोपहर जालंधर में बड़ा हादसा पेश आया है। बताया जा रहा है कि रामामंडी फ्लाई ओवर से गाड़ी नीचे गिर गई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे। इस हादसे में संत निरंकारी मिशन ब्रांच परागपुर जालंधर के संयोजक विवेक चौधरी की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक संत निरंकारी मंडल ब्रांच परागपुर, जालंधर के विवेक चौधरी निवासी नज़दीक के.एम.वी. कालेज से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ परागपुर की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि यह हादसा गाड़ी के अनियंत्रण होने से हुआ है।जिसमें विवेक चौधरी, उनकी पत्नी और बच्चे गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जौहल अस्पताल दाखिल करवाया गया।

को मृत करार दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है।
-

जालंधरः कुख्यात आरोपी किंदा गिरफ्तार
जालंधर (वरुण)। थाना-2 की पुलिस ने 60 मामलों में नामजद भगौड़े सुखविदंर सिहं उर्फ किंदा पुत्र निर्मल सिंह निवासी पति गगड़ंकी जंडियाला मजकी को गिरफ्तार किया है। एसीपी निर्मल सिहं ने बताया कि पुलिस टीम ने सुखविंदर सिंह उर्फ किंदा के खिलाफ थाना-2 में 30 मार्च को धारा 436/427/224 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था, जो इसी मामले में भगौड़ा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ 10 थानों में 60 लड़ाई झगड़े, हत्या के प्रयास असला एक्ट एनडीपीएस एक्ट के मामलें दर्ज हैं। थाना नूरमहल में 14, थाना सदर जालंधर 9, थाना सुल्तानपुर अमृतसर 13, थाना छेहीराटा अमृतसर -12, थाना नगरोटा जम्मू में 1, थाना कोट परबल जेल जम्मू-2, थाना बी डिविजन अमृतसर-1, थाना फिल्लौर-6, थाना सदर खन्ना-1, थाना डिविजन नंबर 2-1 में मामलें दर्ज है।
-

Jalandhar: वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार..
जालंधर (वरुण)। सीआईए स्टाफ -2 की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 6 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान वरिंदर वर्मा पुत्र राजिंदर वर्मा निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, जमशेर सिहं उर्फ प्रिंस उर्फ शेरा पुत्र तीर्थ सिंह निवासी धोबड़ी मोहल्ला, राहुल पुत्र मोहन लाल निवासी लाटिया मोहल्ला बुलंदपुर के रूप में हुई है।
डीसीपी जसकरणजीत सिहं तेजा, एडीसीपी गुरबाज सिहं, एसीपी निर्मल सिहं ने बताया कि स्पैशल यूनिट पुलिस की टीम बीएसएफ चौक के निकट मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि वरिंदर वर्मा और जमशेर सिंह जो कि चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर 40 क्वार्टर से बीएसएफ चौक की तरफ आ रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने टी प्वाइंट 40 क्वार्टर पीएपी ग्राउंड के निकट काबू किया गया। इनके कब्जे से 6 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा और बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
