जालंधरः प्रेस क्लब चौक पर एंबुलेंस और ओर्टिगा की टक्कर 

जालंधर (वरुण)।  प्रेस क्लब चौक के बीच एक कार और एम्बुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। एम्बुलेंस और आर्टिगा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एम्बुलेंस चालक ने कहा कि वह एक गंभीर मरीज को सिविल अस्पताल से जौहल अस्पताल ले जा रहा था, तभी एक आर्टिगा उसके सामने की लाइट से टकरा गई, जिससे दुर्घटना हो गई। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एंबुलेंस और ओर्टिगा की टक्कर हो गई है, वे मौके पर पहुंच गए हैं और उचित कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *