Category: Chandigarh|Punjab

  • Punjab News: DIG पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    Punjab News: DIG पर गिरी गाज, किया सस्पेंड

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को निलंबित कर दिया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले सीबीआई ने उन्हें रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर कथित रूप से लाखों रुपये रिश्वत लेने का आरोप है।

     

    बता दें कि CBI ने DIG भुल्लर और उनके एजेंट कृष्नु को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्रा से 8 लाख रिश्वत लेते हुए पहले एजेंट कृष्नु को सेक्टर-21 से पकड़ा गया था। फिर CBI ने साथ जाकर DIG को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी है कि कृष्नु ही DIG को रिश्वत के लिए शिकार खोजकर देता था। वह DIG का प्राइवेट आदमी है।

    शुक्रवार को DIG और कृष्नु को चंडीगढ़ स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने चंडीगढ़ की कोठी में 5 जगह कैश और गोल्ड छुपा रखा था। छापा मारने गई CBI की टीम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि DIG ने बेड के अंदर कैश रखा था।

    क्रॉकरी की अलमारी में भी निचले हिस्से में कैश भरा हुआ था, जिसे लॉक किया गया था। DIG ने सामान की 2 आलमारियों में सोना छिपाकर रखा था। कैश और गोल्ड को इस तरह से रखा गया था कि बाहर से देखने पर किसी को शक न हो।

    DIG भुल्लर की एक महीने की सैलरी करीब 2.64 लाख रुपए बनती थी, लेकिन कैश और गोल्ड बरामदगी से पता चला कि वह लग्जरी लाइफ जी रहे थे। लुधियाना में उनके समराला फार्महाउस से जो शराब की बोतलें मिली हैं, उनमें से कई 50 हजार से ज्यादा कीमत की हैं।

  • Punjab News: पंजाब पुलिस मे फिर फेरबदल, 53 DSP के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: पंजाब पुलिस मे फिर फेरबदल, 53 DSP के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस मे तबादलों का दौर जारी कर दिया है। हाल ही मे SP और DSP स्तर के तबादलों के बाद अब 53 DSP के स्टेशंस को बदल दिया गया है। निचे दी गई लिस्ट मे ट्रांसफर की कॉपी मौजूद है।




  • Punjab News: 3 IPS अफसर सहित 52 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: 3 IPS अफसर सहित 52 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    PPS Parminder Singh का होशियारपुर SP Headquarters में हुआ तबादला

    चंडीगढ़: राज्य सरकार द्वारा पंजाब पुलिस मे DSP स्तर पर बड़े तबादले किये गए। जिसके बाद अब SP रैंक के अफसरों के तबादलों के आदेश जारी हुए है। जिनमे 4 IPS और 51 PPS अधिकारियो के नाम शामिल है। निचे दी गई सूचि मे आर्डर की कॉपी मौजूद है।




  • Punjab News: इस इलाके में जीवन ज्योति टीम की दबिश, हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में जीवन ज्योति टीम की दबिश, हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    भिक्षा मांगते 7 बच्चों को किया Rescue

    चंडीगढ़: इन दिनों सरकार भिक्षा मांगने वाले बच्चों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से जो बच्चे भिक्षा मांगते हुए नजर आते हैं उनके डीएनए टेस्ट करवाते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए पंजाब सरकार के द्वारा अभियान जीवन ज्योति 2 चलाया गया है। ऐसे में आज फिर इस अभियान के अंतर्गत कार्रवाई हुई है।

    जीरकपुर (पटियाला चौक) से आज करीबन सात बच्चों को भिक्षा मांगते हुए बचाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पंजाब सरकार की टीम और जीरकपुर पुलिस अधिकारियों की सहायक टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। मामले पर बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की रक्षा करने के बाद उनके डीएनए टेस्ट करवाए जाएंगे।

    फिर उनके पुनर्वास के संबंध में सरकार के द्वारा जारी किए गए आदेशों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह भी है कि जीरकपुर सहित पंजाब के अलग-अलग शहरों में भिखारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में यह मुद्दा एक बड़ी चिंता का विषय बन चुका है।

    आरोप यह भी है कि कई मासूम बच्चों को अगवा करके उनसे भिक्षा करवाई जाती है। इस गंभीर मुद्दे के मद्देनजर पंजाब सरकार के द्वारा यह कदम बहुत ही प्रशंसनीय और प्रभावशाली साबित हुआ है।

  • Punjab News: Dhuri रेलवे ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू होगा: CM Mann

    Punjab News: Dhuri रेलवे ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू होगा: CM Mann

    54.76 करोड़ की लागत से 18 महीनों में होगा पूरा प्रोजेक्ट

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में दो-मार्गी रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के लगातार प्रयासों के बाद रेलवे मंत्रालय से आवश्यक मंजूरी मिल गई है। यह अत्याधुनिक आर.ओ.बी. लेवल क्रॉसिंग (फाटक) नंबर 62ए पर बनाया जाएगा और यह मालवा क्षेत्र के लोगों, विशेष रूप से धूरी के निवासियों को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 54.76 करोड़ रुपए है, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। यह प्रोजेक्ट 18 महीनों में पूरा हो जाएगा। भगवंत सिंह मान ने उल्लेख किया कि प्रोजेक्ट का प्रारंभिक कार्य 2024 में शुरू हुआ था, लेकिन मार्च 2025 में रेलवे की मंजूरी/एन.ओ.सी. के कारण कार्य में देरी हुई। राज्य सरकार ने इस मामले में पूरी तत्परता से पैरवी की और रेलवे अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने के साथ ही प्रोजेक्ट पर काम जल्द शुरू हो जाएगा।

    पंजाब के विकास और लोगों की खुशहाली के प्रति मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। प्रशासन के दृढ़ प्रयासों के कारण पंजाब अभूतपूर्व विकास के नए युग का साक्षी बन रहा है। राज्य सरकार ने रंगला पंजाब बनाने के लिए विकास कार्यों में तेजी लाई है और यह प्रोजेक्ट उसी का प्रतीक है।

  • Punjab News: PPS Swarandeep Singh और Harpreet Mander की रद्द हुई Suspension

    Punjab News: PPS Swarandeep Singh और Harpreet Mander की रद्द हुई Suspension

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा ने कुछ समय पूर्व परिवहन विभाग में कथित घोटाले की जांच में लापरवाही के चलते विजिलेंस ब्यूरो को चीफ सुरिन्द्रपाल सिंह परमार, हरप्रीत मंडेर और स्वर्णदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था। इस मामले मे सरकार ने जांच के बाद पीपीएस हरप्रीत मंडेर और स्वर्णदीप सिंह के सस्पेंशन आर्डर को रद्द कर दिया है।

    इसके साथ ही हरप्रीत मंडेर को SSP विजिलेंस ब्यूरो जालंधर और स्वर्णदीप सिंह को AIG फ्लाइंग स्कवायड मोहाली का चार्ज भी सौंप दिया है। सरकार ने दोनों अधिकारियो को इन्हीं पदों से निलंबित किया था। जिसके बाद अधिकारियो को वापस पदों पर तैनाती दी गई है। दोनो अधिकारी जल्द ही ड्यूटी ज्वाइन करने वाले है।

  • Punjab News: नगर निगम की सफाई व्यवस्था से भड़के मंत्री रवजोत सिंह, कमिश्नर को जारी किया नोटिस

    Punjab News: नगर निगम की सफाई व्यवस्था से भड़के मंत्री रवजोत सिंह, कमिश्नर को जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़, अनिल वर्मा: स्थानीय निकाय मंत्री डॉ रवजोत सिंह द्वारा बीते दिनों जालंधर का अचित दौरा किया गया था। इस दौरान विभिन्न स्थानों मैं कूड़े के टेंपो तथा सफाई व्यवस्था को लेकर कमिश्नर गौतम जैन को कड़ी फटकार लगाई थी और हालात सुधारने के लिए चेतावनी तक दे डाली थी। जिसके बावजूद हालातो में कोई सुधार नजर नहीं आया।

    इसी तर्ज पर मंत्री रवजोत सिंह ने अमृतसर नगर निगम द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था पुख्ता न होने पर कमिश्नर गुरप्रीत सिंह औलख को सेक्रेटरी तेजवीर सिंह के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। जिसमें अमृतसर शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने तथा 24 घंटे में रिपोर्ट पेश करने के लिए आदेश दिए गए हैं।

    बताया जा रहा है कि जल्द ही जालंधर नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन को भी नोटिस जारी किया जा सकता है, ताकि जालंधर शहर में भी सफाई व्यवस्था तथा कूड़े के डंपों के हालात सुधारे जा सके।

  • Punjab News: पेशी पर आया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पेशी पर आया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः बुड़ैल जेल से मोहाली जिला अदालत में अंडर ट्रायल केस में पेशी के लिए लाया गया कत्ल का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल, पुलिस आरोपी को जीरकपुर में दर्ज हत्या के एक मामले में विचाराधीन आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस की बस में मोहाली कोर्ट लेकर आई थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को काबू करने के लिए उसका करीब 2 से 3 किलोमीटर तक पीछा भी किया। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
    मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस आरोपी को पेशी के बाद वापस जेल ले जाने के लिए सरकारी पुलिस बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान आरोपी रिंटू ने पुलिस कर्मी से हाथ छुड़ाया और पुलिस कर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। घटना को लेकर मोहाली पुलिस ने सोहाना थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल दलजीत सिंह पुलिस लाइन चंडीगढ़ में जनरल ड्यूटी के पद पर तैनात है और उसी की कस्टडी से आरोपी फरार हुआ है।
    मोहाली पुलिस को दिए बयान में कांस्टेबल दलजीत सिंह ने कहा कि रिंटू और एक अन्य विचाराधीन व्यक्ति को एक ही बस में लाया गया था। दूसरे विचाराधीन कैदी को एक अन्य कांस्टेबल खरड़ कोर्ट में पेश करने चला गया। आरोपी रिंटू को उसने मोहाली कोर्ट में पेश किया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह लखनौर क्रॉसिंग के पास खरड़ से बस के आने का इंतजार करने लगा। इस बीच रिंटू ने अपना हाथ छुड़ाया और उसे धक्का देकर नाले में कूद कर भाग गया। कांस्टेबल दलजीत सिंह ने बताया कि उसने काफी देर तक आरोपी की तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसने पीसीआर को फोन किया और सोहाना पुलिस के पास बयान दर्ज करवाया। इसके बाद सोहाना पुलिस ने रिंटू के खिलाफ बीएनएस की धारा 262 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तालाश में छापेमारी की जा रही है।
  • Punjab News: FIR मे पेशी को लेकर Pratap Singh Bajwa का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: FIR मे पेशी को लेकर Pratap Singh Bajwa का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: विपक्ष के सीनियर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा का FIR दर्ज होने पर बयान सामने आया है। बाजवा ने वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें मुकदमे की कॉपी कोर्ट के माध्यम से मिली है। जो कल 6:30 बजे शाम को दर्ज की गई थी। कल वह इस मामले मे पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।

    कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के ’50 बम’ वाले बयान पर इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया था। जिसके बाद 50 बमो से संबंधित जानकारी पुलिस को मुहैया न करवाने पर बाजवा पर मामला दर्ज किया गया था। प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया मे कहा था कि राज्य में 50 बम आ चुके हैं, जिनमें से 18 धमाके हो चुके हैं और 32 होने वाले हैं।

    जिसे लेकर सीएम भगवंत मान ने तीखा हमला बोलते कहा था कि प्रताप सिंह बाजवा को यह जानकारी कहां से मिली। न तो इंटेलिजेंस के पास ऐसी कोई सूचना है और न ही केंद्र सरकार की ओर से कोई जानकारी आई है। बाजवा को इसकी जानकरी पंजाब पुलिस को देनी होगी कि बम कहां हैं। अगर यह झूठ है तो वह ऐसे बयान देकर आतंक फैलाना चाहते हैं जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    जिसके बाद पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम बाजवा के सेक्टर 8 स्थित घर पहुँच उनसे पूछताछ की, लेकिन उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया।पंजाब पुलिस ने प्रताप सिंह बाजवा पर 50 बम की संदिग्ध जानकारी छुपाने का आरोप है। पहले भी प्रताप सिंह बाजवा पर देश विरोधी संगठन के साथ रिश्ते रखने के आरोप लग चुके हैं।

  • Punjab News: Municipal Corporation का सुपरिटेंडेंट इंजीनियर गिरफ्तार

    Punjab News: Municipal Corporation का सुपरिटेंडेंट इंजीनियर गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने नगर निगम लुधियाना में तैनात सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संजय कंवर को एक ठेकेदार से कमीशन मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

    विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी लुधियाना के एक ठेकेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसने नेहरू रोज गार्डन, सिविल लाइन्स, लुधियाना में पुनर्निर्माण परियोजना के लिए टेंडर की आवेदन दी थी और उक्त आरोपी एसई ने उसे यह टेंडर आवंटित करने के बदले में 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत मांगी।

    रिश्वत मांगने की बातचीत शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दी थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी एसई संजय कंवर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश कर इस मामले की जांच की जायेगी।