Punjab News: Municipal Corporation का सुपरिटेंडेंट इंजीनियर गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने नगर निगम लुधियाना में तैनात सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संजय कंवर को एक ठेकेदार से कमीशन मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी लुधियाना के एक ठेकेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसने नेहरू रोज गार्डन, सिविल लाइन्स, लुधियाना में पुनर्निर्माण परियोजना के लिए टेंडर की आवेदन दी थी और उक्त आरोपी एसई ने उसे यह टेंडर आवंटित करने के बदले में 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत मांगी।

रिश्वत मांगने की बातचीत शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दी थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी एसई संजय कंवर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश कर इस मामले की जांच की जायेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *