Category: Haryana|Panchkula

  • Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अब न्यूजीलैंड में वर्क वीजा दिलवाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के द्वारा इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे नकदी बरामद की गई है।

    इस मामले में बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस के द्वारा जारी है। पंचकूला के रहने वाले शिकायतकर्ता ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दी थी कि साल 2024 के मई और जून महीने में उसके बेटे को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर आरोपियों ने उससे 15 लाख रुपये ले लिए। लंबे समय तक आरोपियों ने उसे झूठे वादे करके गुमराह किया।

    जब आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा तो शिकायतकर्ता के द्वारा पैसे मांगने पर आनाकानी करनी शुरु कर दी। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर 27 मई को भारतीय दंड संहित की धारा 420,406, 120-बी,201 और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई।

    मामले की जांच एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को दी गई। जांच के दौरान पुलिस के द्वारा पहले आरोपी नीरज पुत्र रघुबीर निवासी जिला अंबाला को 10 सिंतबर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 11 सितंबर को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। पूछताछ में यह सामने आया कि ठगे गए पैसे आरोपी के द्वारा शैलेंद्र नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

    पुलिस ने मुख्य आरोपी शैलेंद्र के ठिकानों पर रेड की परंतु वह फरार हो जाता था। इसके बाद पुलिस ने काफी मेहनत के बाद 9 दिसंबर को मुख्य आरोपी शैलेंद्र कुमार उर्फ शैल पुत्र राम बहादुर वासी जिला कानपुर उत्तर प्रदेश को रेड कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को 10 नवंबर को अदालत में पेश करके पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

    आरोपी के द्वारा माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में दायर की गई जमानत याचिका को पहले ही खारिज कर दिया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी पिछले पांच सालों से नोएडा में बिना लाइसेंस द मैन पॉवर नाम से एक फर्म चलाकर विदेश भेजने के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की गई राशि सद्दाम हुसैन अंसारी नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर की गई थी।

    पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में रेड कर 12 दिसंबर को आरोपी को काबू किया। आरोपी को 16 दिसंबर को अदालत में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके दौरान उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 लाख रुपये कैश बरामद कर लिए हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद दूसरे आरोपी शैलेंद्र कुमार को आज न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई में एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर योगविंद्र सिंह, जांच अधिकारी जगपाल सिंह, एएसआई दीपक कुमार, महिला सिपाही पूनम तथा साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही है। डीसीपी का कहना है कि मामले की जांच अभी भी चल रही है और कुछ अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है।

    बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पंचकूला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी अनधिकृत एजेंट या फर्म के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी।

  • Haryana News: फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-16 चौकी की टीम को सफलता हासिल हुई है। टीम के द्वारा फल विक्रेता पर चाकू के साथ हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायतकर्ता फल विक्रेता ने बताया था कि 17 सितंबर को सुबह उसकी एक जान-पहचान के युवक के साथ शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी।

    विवाद बढ़ जाने पर आरोपी ने उसके ऊपर चाकू से कई वार कर दिए और उसको जान से मारने की धमकी भी दी। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-14 में आर्म्स एक्ट के साथ-साथ गंभीर धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया।

    टीम ने अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी परंतु आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सिंह राज के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुमेर उर्फ पाली को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी सुमेर राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकूला का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल होने वाला चाकू भी बुड़नपुर पार्क से बरामद कर लिया है। आरोपी पर पहले भी पंचकूला और चंडीगढ़ में आर्म्स एक्ट और लड़ाई-झगड़े के 7 मामले दर्ज हैं।

    डीसीपी का कहना है कि कानून के खिलाफ हथियार उठाने वाले किसी भी हरकत को पंचकूला पुलिस नहीं बख्शेगी। हमारी प्रायोरिटी यही सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे। पंचकूला पुलिस का मोटो साफ है कि शहर में हिंसक व्यवहार, धमकी या डर पैदा करने की कोशिश करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

     

  • Haryana News: सोनू नोल्टा हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: सोनू नोल्टा हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: अमरावती में सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम के द्वारा आरोपियों को काबू किया गया है। दोनों आरोपी पंजाबी के मोहाली खरड़ से पकड़े गए हैं।

    दोनों आरोपी चंडीगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई के खास पेरी की हत्या में शामिल आरोपियों को भी हथियार सप्लाई कर चुके हैं। इस बात की जानकारी डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि डिटेक्टिव स्टाफ की टीम के द्वारा सोनू नोल्टा की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    डीसीपी क्राइम ने बताया कि सोनू नोल्टा हत्या मामले में हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से मोबाइल फोन और सिम भी बरामद की गई है। एक आरोपी का नाम शिवम है जो फरीदकोट पंजाब का रहने वाला है।

    दूसरे आरोपी का नाम गोपाल कुमार है और वह भी फरीदकोट का ही रहने वाल है। उन्होंने बताया कि जांच में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का नाम भी सामने आया है। आरोपी उसके लिए भी काम करते थे। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी उपलब्ध करवाए थे।

    इसके अलावा चंडीगढ़ में पेरी की हत्या करने वाले चार आरोपियों को भी इन्होंने ही हथियार मुहैया करवाए थे। चंडीगढ़ और पंचकूला से जुड़े मामलों में भी आरोपी शामिल हैं। चंडीगढ़ और पंचकूला की पुलिस एक साथ मिलकर काम करेगी।

    हत्या के मामले में शामिल चार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों आरोपियों ने पीयूष पिपलानी और अंकुश के साथ में मिलकर पंजाब में भी एक मर्डर किया था। इन आरोपियों को वीडियो कॉल के जरिए से हथियार सप्लाई करने वाली जगह बताई गई थी।

    आरोपी शिवम पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और दूसरे आरोपी गोपाल पर एक आपराधिक मामला दर्ज है। सोनू नोल्टा हत्या मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और दो को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी एक ओर हत्या करना चाहता था परंतु पंचकूला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Haryana News: इस इलाके में मिला तेंदुआ, लोगों में फैली दहशत

    Haryana News: इस इलाके में मिला तेंदुआ, लोगों में फैली दहशत

    पंचकूला: पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के लोगों में दहशत फैल गई है। इलाके में तेंदुआ मिला है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह लोगों के द्वारा बनाया गया है।

    बताया जा रहा है कि तेंदुआ पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में देखा गया है। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं आस-पास क्षेत्र वाले लोगों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है।

     

     

  • Haryana News: जरुरतमंदों के लिए मसीहा बनकर आई पुलिस, बांटे कंबल

    Haryana News: जरुरतमंदों के लिए मसीहा बनकर आई पुलिस, बांटे कंबल

    पंचकूला: पुलिस के द्वारा लोगों की मदद करके इंसानियत की नई मिसाल पेश की गई है। रात और सुबह की ठंडी हवाओं में सड़क किनारे रहने, झुग्गियों और खुले स्थानों में रहने वाले जरुरतमंद लोगों को राहत दिलवाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा कंबल और जरुरी गर्म कपड़े बांटे गए हैं।

    इस दौरान एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह और थाना प्रभारी वरिंद्र कुमार ने सेक्टर-14 पंचकूला क्षेत्र की झुग्गियों में रहने वाले जरुरमंद परिवारों से मुलाकात की। पुलिस की टीम ने उन्हें सिर्फ कंबल ही नहीं दिए बल्कि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का हाल-चाल भी पूछा।

    उन्हें ठंड से बचाव के प्रति भी जागरुक किया। इसके अलावा मनसा देवी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार, चंडीमंदिर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल सिंह, सेक्टर-20 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका और रामगढ़ चौकी इंचार्ज तजिंद्र पाल सिंह ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे सोने वाले मजदूर और बेसहारा लोगों को गर्म कपड़े और कंबल बांटे।

    इस दौरान पुलिसकर्मियों ने यह ध्यान रखा कि जो लोग ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं उन तक सहायता पहुंच पाए। कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने खुद हाथों से कंबल ओढ़ाया और लोगों को ठंडी रातों में सुरक्षित रहने का भरोसा दिलवाया।

    पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि पुलिस का मकसद सिर्फ अपराध पर ही नियंत्रण करना नहीं है बल्कि समाज के कमजोर लोगों की मदद करना भी है। कानून के साथ-साथ करुणा का संतुलन बनाए रखना ही पुलिस का काम है। पुलिस हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है।

  • Haryana News: सस्ते सामान के नाम पर ठगी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: सस्ते सामान के नाम पर ठगी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: मनसा देवी थाना टीम की पुलिस ने सस्ता सामान दिलवाने का झांसा देने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वाहन में बैठाकर मोबाइल और नकदी छीन लेता था ऐसे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

    आरोपी को सब इंस्पेक्टर यादवेन्द्र सिंह ने अपनी टीम की मदद के साथ 12 दिसंबर को माता मनसा देवी मंदिर के पास से काबू किया गया है। आरोपी की पहचान हेमंत मेहता पुत्र जर्मन मेहता गांव शारन जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है।

    थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। इस दौरान उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जाएगी। आरोपी ने छीने गए बाकी पैसे भी बरामद किए जाएंगे।

    मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी पंचकूला ने बताया कि 26 नवंबर को शिमला निवासी एक व्यक्ति किसी काम से चंडीगढ़ जा रहा था। मनीमाजरा क्षेत्र में सामान खरीदते समय दो युवकों ने उससे बातचीत की और खुद को शिमला का निवासी बताया।

    युवकों ने उसका भरोसा जीत लिया। इसके बाद उसे सस्ता सामान दिलवाने का लालच देकर अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद रास्ते में सकेतड़ी के पास सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर आरोपियों ने पीड़ित से जबरदस्ती उसका फोन और 3,000 रुपये नकद छीन लिए।

    इसके बाद उसको सड़क पर उतारकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पीयूष उर्फ इशू पुत्र विजय कुमार निवासी जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ी और छीना गया मोबाइल फोन लेकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मामले में जुड़े हुए और व्यक्तियों की भी गहनता के साथ जांच कर रही है।

    इस दौरान डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वो किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं और सस्ता सामान, नौकरी या फिर किसी भी तरह के फायदे के नाम पर होने वाले लालच से सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की यदि उन्हें सूचना मिलती है तो तुरंत आस-पास के पुलिस थाने या हेल्पलाइन पर दें।

     

  • Haryana News: नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस के द्वारा नाबालिक लड़की के साथ यौन शोषण और ब्लैकमेल करने के मामले में तुरंत कार्रवाई की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के आरोपी को तीन दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला चंडीमंदिर थाने में 7 दिसंबर को पीड़िता की मां के द्वारा दर्ज करवाया गया था।

    अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वो परिवार के साथ पंचकूला में रहते हैं। उसके पति के दोस्त के बेटे ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाया और जून से सितंबर महीने के बीच उनकी 17 साल की नाबालिग बेटी के साथ गलत काम किया।

    घटना के समय पीड़िता की उम्र 17 साल थी परंतु शिकायत दर्ज होने तक वह 18 साल की हो गई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता के पर्सनल फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। इसके कारण नाबालिग इतने समय तक चुप रही।

    यह स्थिति उस दौरान सामने आई जब बच्ची को शारीरिक पीड़ा हुई। उसने अपनी मां को इस बारे में बताया। पीड़िता और आरोपी दोनों का परिवार मूल रुप से पंजाब का रहने वाला है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर तुरंत पॉक्सो एक्ट की धारा-6 के साथ-साथ धारा 351 (3) और 77 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

    इसमें मामले की जांच कर रही महिला एएसआई निर्दोष ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज होने के मात्र तीन दिन के अंदर 9 दिसंबर को आरोपी को पंचूकला से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है।

    डीसीपी ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता की काउंसलिंग करवाई जा रही है। साथ ही उन्होंने यह अपील भी कि धमकी और दबाव में आए बिना ऐसे गंभीर मामलों की पुलिस या परिवार को तुरंत सूचना दें ताकि तुरंत कार्रवाई की जा पाए।

  • Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पार्षद समेत परिवार पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पार्षद समेत परिवार पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंचकूला: कैनेडा भेजने के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जीरकपुर की पार्षद रेणु नेहरु उसके पति और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच पड़ताल एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट को दी गई है।

    लाखों रुपये की ठगी का आरोप जीरकपुर की पार्षद उसके पति और बेटे पर लगा है। इस मामले में सेक्टर-5 थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने बताया कि शिकायतकर्ता हरजीत सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करने के बाद एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट पंचकूला को भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जीरकपुर के रहने वाले पार्षद रेनू नेहरु, पवन नेहरु और शुभम नेहरु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि 31 लाख रुपये शिकायतकर्ता से विदेश भेजने के नाम पर लिए गए थे। मामला दर्ज करने के बाद अब अंतिम जांच इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के द्वारा की जाएगी।

  • Haryana News: पुलिस ने नष्ट किए 2.01 करोड़ के नशीले पदार्थ, देखें वीडियो

    Haryana News: पुलिस ने नष्ट किए 2.01 करोड़ के नशीले पदार्थ, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने मुहिम चलाई है। इस मुहिम के अंतर्गत 10 दिसंबर को दवाईओं की तस्करी और गलत इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के अंतर्गत 2.01 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थों को विधिवत तरीके से नष्ट किया गया।

    पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज की निगरानी में जब्त किए गए सभी नशीले पदार्थों को बागवाला स्थित हाईजीन फैक्ट्री में उच्च तापमान वाली भट्टी में किया गया ताकि नशीली सामग्री पूरी तरह ने नष्ट हो जाए।

    इस प्रक्रिया के दौरान डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, एसीपी अजीत सिंह, रायपुर रानी एसएचओ प्रीतम सिंह, चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रामकरण सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और संबंधित तकनीक स्टाफ भी मौजूद रहा।

    इन सभी नष्टकरण प्रक्रिया के हर चरण की अच्छे से निगरानी की। पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता वाली नशीले पदार्थों के निपटाने के लिए समिति ने उन सभी केस प्रॉपर्टीज को नष्ट करने की अनुमति दी जिनके लिए संबंधित अदालतों ने आधिकारिक मंजूरी प्राप्त की थी।

    नष्ट की गई सामग्री में 6.6 किलोग्राम गांजा, 610 ग्राम अफीम, 1.2 किलोग्राम चरस, 20.7 किलो चूरा पोस्त, 237 ग्राम हेरोइन और 50,642 नशीली गोलियां और कैप्सूल शामिल थे। इन सभी चीजों को पंचकूला पुलिस ने अलग-अलग 31 मामलों में जब्त किया था। इनका कुल मिलाकर बाजार मूल्य 2,01,07,770 रुपये आंका गया है।

    कमिश्नर शिवास कविराज ने इस अभियान को मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में एक सशक्त और जरुरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस समाज को नशे के खतरे से बचाने के लिए भविष्य में भी ऐसे ही कार्रवाई करती रहेगी।

    इस दौरान डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बागवाला क्षेत्र के ग्रामीण लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर नशे की गतिविधियों, युवाओं में फैल रही लत, अवैध नेटवर्क की संभावित सक्रियता और उससे निपटने के उपायों पर विस्तार के साथ चर्चा की।

    इसके साथ ही ग्रामीणों को जागरुक और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। डीसीपी ने लोगों से यह अपील की कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, अवैध बिक्री, पेडलर नेटवर्क या किसी व्यक्ति के द्वारा दुरुपयोग की जानकारी मिले तो तुरंत मानस हेल्पलाइन 1933 और पंचकूला पुलिस के ड्रग इंफो हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

    उन्होंने परिवारों को यह मैसेज भी दिया है कि यदि उनका कोई प्रियजन नशे की लत से जूझ रहा है तो शर्म या डर के कारण समस्या को छिपाने की जगह आगे आकर मदद ले क्योंकि नशा और हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान अभियान के अंतर्गत पंचकूला पुलिस उपचार, परामर्श, पुनर्वास और सामाजिक समर्थन की सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी ताकि प्रभावित व्यक्ति को नए जीवन का रास्ता दिखाए जा पाए।

  • Haryana News: तीसरे दिन भी जारी रही डॉक्टरों की हड़ताल, प्रदेश अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    Haryana News: तीसरे दिन भी जारी रही डॉक्टरों की हड़ताल, प्रदेश अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: पूरे हरियाणा में सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आवाहन पर डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। सेक्टर-6 के स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय के बाहर भी डॉक्टरों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर तीसरे दिन भी हड़ताल की।

    इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ख्यालिया और दो अन्य डॉक्टर भी आमरण अनशन पर बैठे। सरकार के द्वारा डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए एस्मा लगाया गया है ताकि उनकी यह हड़ताल खत्म की जा पाए परंतु डॉक्टरों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक उनका यह प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक चलेगा।

    हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ख्यालिया ने बताया कि डॉक्टर अपनी दो मांगों को लेकर एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक और एसीपी मॉडिफाई करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग सरकार ने पिछले साल भी मान ली थी परंतु इसके बाद भी इसे लागू नहीं किया गया।

    एस्मा लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पतालों में डॉक्टर की कमी को पूरा करना चाहिए। इसके अलावा उन्हें एसेंशियल सर्विसेज को बेहतर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा के सभी डॉक्टर उनके साथ हैं और उन्हें अभी तक कोई भी बातचीत का न्यौता सरकार की ओर से नहीं आया है।