Category: Haryana|Panchkula

  • Haryana News: Truck ने Bike सवार युवक को कुचला, परिजनों ने लगाया जाम, देखें वीडियो

    Haryana News: Truck ने Bike सवार युवक को कुचला, परिजनों ने लगाया जाम, देखें वीडियो

    पुलिस पर आरोप, एक घंटे तक सड़क से नहीं उठाया शव

    पंचकुलाः नाडा साहिब पुल पर एक ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक घंटे तक शव को वहां से नहीं उठाया। गुस्साए लोगों ने पुल पर जाम लगा दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है। माजरी चौक निवासी पुष्पिंदर ने बताया कि उसका भतीजा विकास मनीमाजरा मोटर मार्केट में हार्डवेयर की दुकान पर नौकरी करता था। शुक्रवार को वह काम घर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर उसका चाचा राहुल भी पीछे बैठा था। इसी दौरान पीछे से लापरवाही और तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में राहुल उछलकर दूर जा गिरा और विकास को ट्रक ने कुचल दिया। राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और विकास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा के बाद मौते पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुष्पिंदर ने आरोप लगाया कि पुलिस के आने के बावजूद एक घंटे तक वहां कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। पुलिस ने शव को भी वहां से नहीं हटवाया। इससे गुस्साए लोगों ने वहां पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल की मार्चरी में रखवाया।
  • Haryana News: शिकायत से खफा आरोपियों ने तेजधार हथियारों से युवक का किया कत्ल, देखें वीडियो

    Haryana News: शिकायत से खफा आरोपियों ने तेजधार हथियारों से युवक का किया कत्ल, देखें वीडियो

    पंचकुलाः देर रात एक युवक पर तेजदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आकाश (26) जो कि अंबेडकर कॉलोनी ढकोली का रहने वाला था। देर रात मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम, सभी डीएसपी और डीसीपी हिमाद्री कौशिक सीआईए 26 क्राइम ब्रांच 19 व डिक्टेटीव स्टाफ की टीम पहुंची। आकाश ममता एन्क्लेव में बर्फ बेचने का काम करता था।

    मृतक के भाई सूरज ने बताया कि कुछ युवक जो कि सेक्टर 12ए के युवक है। उसमें मुंशी, ब्लैकिया और उसके साथ कुछ युवकों ने मिलकर भाई की हत्या की है। सेक्टर 21 की चौंकी इंचार्ज राहुल ने बताया कि मामला दर्ज करके आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक आकाश के भाई सूरज ने बताया कि भाई का कुछ समय पहले सेक्टर 12ए के निवासी ब्लैकिया मुशी ने फोन चोरी किया था। जिसकी शिकायत सेक्टर 19 पुलिस चौकी में दी थी। जिससे आरोपी मुंशी व ब्लैकिया काफी नाराज थे और मेरे भाई को धमकियां दे रहे थे। उसी रंजिश में मेरे भाई का कत्ल कर दिया।

    चश्मदीद सुशील कुमार ने बताया कि वह भी सेक्टर 21 की एक कलोनी में रहता है। जो कि शराब पीने सेक्टर 20 के ठेके पर गया था। तभी अचानक मृतक आकाश भागता हुआ सेक्टर 20 की मंडी के पास आकर गिरा, जब वह उसे उठाने गया तो देखा कि आकाश खून से लथपथ था। जिसके बाद वह घर गया और वहां से पुलिस को सूचित किया।

  • Haryana News: पालतू भैंस ने महिला पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: पालतू भैंस ने महिला पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एक 45 साल की महिला पर पालतू भैंस द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    जानकारी देते हुए मुलकीत सिंह ने बताया कि वह सेक्टर 16 के गांव बुधनपुर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी राज कौर सब्जी मंडी के लिए जा रही थी कि अचनाक एक परिवार द्वारा गली में रखे पालतू भैंस ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान भैंस ने मेरी पत्नी को कई बार टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की सहायता से राज कौर को उस भैंस से छुड़वाया गया और अस्पताल दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि इनके दांत टूटे हैं और गले में भी चोटे आई हैं, बाकि सीटी स्कैन करवाकर ही पता चलेगा।

    वहीं महिला की बाजू भी टूट गई और गर्दन पर और पेट पर काफी चोट लगी है। मुलकीत सिंह ने कहा कि इन पालतू पशुओं को खुलेआम ऐसे गली में रखने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गली में बच्चे भी खेलते है और ऐसे आक्रामक जानवर कभी भी उनको नुक्सान पहुंचा सकते हैं। वहीं मौके पर सेक्टर 16 के चौकी इंचार्ज राजबीर यादव हॉस्पीटल पहुचें। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Haryana News: हिंसा मामले में 19 आरोपियों को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    Haryana News: हिंसा मामले में 19 आरोपियों को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    पंचकूलाः डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में कोर्ट ने 25 अगस्त 2017 को दोषी ठहराया गया था। इसके बाद उनके समर्थकों ने पंचकूला समेत हरियाणा के विभिन्न जिलों और पंजाब में अनेक स्थानों पर हिंसा का ऐसा तांडव किया था। इस घटना में 40 लोगों की जान चली गई। अब इसी मामले में पंचकूला की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार की अदालत ने 19 आरोपी बरी कर दिया। जिसमें सुखचैन सिंह, जगतार सिंह, राजविंदर सिंह, यदविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, बूटा सिंह, जगरूप सिंह, निर्मल सिंह, गगनदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, यदविंदर सिंह (दूसरे), राजिंदर कुमार, हरवीर सिंह, बिर्बल सिंह, विशाल कुमार, सुरेंद्र कुमार धीमान, केहर सिंह, चमकौर सिंह और नरेश कुमार शामिल है।

    कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में नाकाम रहा। किसी भी गवाह ने आरोपियों की पहचान नहीं की। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने 27 गवाह पेश किए। इनमें से कोई भी गवाह आरोपियों की पहचान नहीं कर सका। शिकायतकर्ता डीएसपी अनिल कुमार ने भी कोर्ट में आरोपियों को पहचानने से इनकार किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. सरिता मलिक और तत्कालीन डीआईजी संगीता कालिया ने भी आरोपियों की पहचान नहीं की। पुलिस ने आरोपियों के कबूलनामों और घटनास्थल की निशानदेही के आधार पर केस को मजबूत करने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने कोई नया तथ्य उजागर नहीं किया। पहले ही 26 अगस्त 2017 को घटनास्थल का नक्शा तैयार किया जा चुका था। इसलिए बाद में की गई निशानदेही साक्ष्य के रूप में मान्य नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि धारा 188 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए विशेष शिकायत जरूरी होती है, जो इस मामले में नहीं की गई।

    इसलिए एफआईआर दर्ज करना कानूनन गलत था। पुलिस ने जिन डंडों और पत्थरों को बरामद किया, वे आमतौर पर बाजार में उपलब्ध होते हैं। बरामदगी के समय कोई स्वतंत्र गवाह भी मौजूद नहीं था। कोर्ट ने कहा कि जब आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी और कोई प्रत्यक्ष या परिस्थितिजन्य साक्ष्य नहीं है, तो केवल बरामदगी के आधार पर दोष सिद्ध नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने में पूरी तरह विफल रहा। इसलिए सभी 19 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया जाता है। इस मामले में फैसला 16 अप्रैल 2025 को सुनाया गया।इससे मामले से जुड़े केस में 9 अप्रैल को हुई सुनवाई में 29 आरोपी बरी हुए थे।

  • Haryana News: Aadhaar और PAN card पर फोटो बदलकर पास करवाया 28 लाख का लोन, देखें वीडियो

    Haryana News: Aadhaar और PAN card पर फोटो बदलकर पास करवाया 28 लाख का लोन, देखें वीडियो

    पंचकूलाः फर्जी पैन और आधार कार्ड के नाम पर अलग-अलग बैंकों से 28 लाख का लोन पास करवाने वाले आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने रविवार को मोहाली से गिरफ्तार किया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी मोहाली में प्लाट खरीदने और बेचने का काम करता है। आरोपी खिलाफ सेक्टर-26 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चंडी मंदिर थाना में केस दर्ज किया है। इसके बाद टीम लगातार आरोपी को ट्रेस करने में जुटी थी।

    इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील ने पीड़ित सुनील कुमार के नाम पर 2019 से 2022 के बीच में यह लोन पास करवाया था। आरोपी सुनील कुमार ने उसकी पत्नी को फोन करके बैंक में नामिनी बनाने के बहाने आधार और पेन कार्ड व्हाट्सएप में मांगा था। 2019 के बाद वह कार्ड को एडिट करके फोटो बदला और फिर उसी पते पर बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और पीएनबी बैंक से अलग-अलग रकम में लोन लिया।

    जब बैंक कर्मी पीड़ित के घर पहुंचे तो लोन की जानकारी लेने के लिए एचडीएफसी बैंक चला गया तो आधार और पेन कार्ड में लगे फोटो की पहचान करने पर आरोपी के बारे में पता चला। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने लोन पास करवाने वाले आरोपी सुनील को फोन किया तो वह 2022 में ही बैंक का सारा लोन चुकाने के लिए तैयार हो गया था। इसके बाद लोन नहीं चुकाया और अलग-अलग बैंक से लोन पास करवा लिया था।
    इंस्पेक्टर कमल जीत सिंह ने बताया कि जांच में यह पता चला कि आरोपी ने एचडीएफसी बैंक के अलावा अन्य बैंकों से लोन लिया है। बैंक से स्टेटमेंट चेक करने पता चला कि आरोपी ने 28 लाख लोन में सिर्फ 9 लाख ही जमा किए हैं। अभी भी 19 लाख अभी बचे हुए हैं। इसके अलावा यह भी पता चला है कि आरोपी अन्य और 4 लोगों को निशाना बनाया है। आरोपी के लखनऊ में दो मकान है और इसके अलावा आरोपी की संपत्ति की जांच की जा रही है।

  • Haryana News: पत्नी से परेशान पति ने किया Suicide

    Haryana News: पत्नी से परेशान पति ने किया Suicide

    हरियाणा: पिंजौर थाना के अंतर्गत आते गांव धर्मपुर में स्थित ग्रीन वैली में 40 साल के व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आनंद शर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पंचकूला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जाँच शुरू कर दी है।

    पिंजौर थाना के एडिशनल एसएचओ प्रीतम सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने लिखा कि वह घर पर रोज- रोज के झगड़े से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि उनके इलाके में व्यक्ति ने आत्महत्या की है। जिसके बाद वह मौके पर पहुँचे और मामले की जाँच शुरू कर दी गई। पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जायेगी।

  • Haryana News: Medical Store के संचालक का मिला शव, देखें वीडियो

    Haryana News: Medical Store के संचालक का मिला शव, देखें वीडियो

    पंचकूला: Haryana News: Medical Store के संचालक का मिला शव, देखें वीडियोसेक्टर 23 के इलाके से Medical Store के संचालक के शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकरी के अनुसार डंपिंग ग्राउंड के पीछे लख दाता पीर दरगाह के पास संदिग्ध हालत में एक युवक का मिला था। मृतक की पहचान परमजीत निवासी गांव बाग वाली के रूप में हुई है।

    पुलिस के मुताबिक मृतक का सेक्टर 21 में मेडिकल स्टोर है। युवक के पास बाइक भी पड़ी हुई मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मौजूद है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Haryana News: 14.15 लाख रुपए की Cyber ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 14.15 लाख रुपए की Cyber ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः टेलीग्राम में टास्क पूरा कराने के नाम पर 14 लाख 15 हजार 376 रुपए की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को साइबर पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान समद शेख और आफताब इम्तियाज निवासी अहमदाबाद के रूप में हुई है। साइबर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश करके 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पैसों की रिकवरी और गिरोह के बारे में पूछताछ की जाएगी।

    साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि 2023 में चंडीमंदिर निवासी रोहित मित्रा की शिकायत पर साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से जांच टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को दोनों की लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस टीम ने अहमदाबाद से उन्हें गिरफ्तार किया है। इसी केस में पहले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए दोनों आरोपी अबतक कितने लोगों से ठगी कर चुके हैं इसके बारे में पुलिस रिमांड दौरान पता लगाया जाएगा।

  • Haryana News: Highway पर दर्दनाक हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Haryana News: Highway पर दर्दनाक हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित दिल्ली-शिमला हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि कार डिवाइडर से टकरा गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसा सोमवार देर रात करीब 11 बजे के करीब हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को कार से बाहर निकालने में मदद की। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और डायल 112 को सूचना दी। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-21 और सेक्टर-20 के बीच बने नए हाईवे कट की वजह से इस इलाके में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस कट को लेकर जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से लोगों की जान बचाई जा सके।