Haryana News: पालतू भैंस ने महिला पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

पंचकूलाः एक 45 साल की महिला पर पालतू भैंस द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

जानकारी देते हुए मुलकीत सिंह ने बताया कि वह सेक्टर 16 के गांव बुधनपुर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी राज कौर सब्जी मंडी के लिए जा रही थी कि अचनाक एक परिवार द्वारा गली में रखे पालतू भैंस ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान भैंस ने मेरी पत्नी को कई बार टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की सहायता से राज कौर को उस भैंस से छुड़वाया गया और अस्पताल दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि इनके दांत टूटे हैं और गले में भी चोटे आई हैं, बाकि सीटी स्कैन करवाकर ही पता चलेगा।

वहीं महिला की बाजू भी टूट गई और गर्दन पर और पेट पर काफी चोट लगी है। मुलकीत सिंह ने कहा कि इन पालतू पशुओं को खुलेआम ऐसे गली में रखने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गली में बच्चे भी खेलते है और ऐसे आक्रामक जानवर कभी भी उनको नुक्सान पहुंचा सकते हैं। वहीं मौके पर सेक्टर 16 के चौकी इंचार्ज राजबीर यादव हॉस्पीटल पहुचें। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *