Category: Punjab>Rupnagar

  • पंजाबः बब्बर खालसा के पूर्व आतंकी रतनदीप के क+त्ल की इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    बीते दिन गोलियां मारकर की थी हत्या

    रोपड़ः नवांशहर में रोपड़ रोड पर बुधवार देर रात बब्बर खालसा टाइगर फोर्स के मेंबर रहे रतनदीप सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त रतनदीप के साथ उसका भांजा भी मौजूद था। उसे कोई चोट नहीं आई है। इस वारदात की जिम्मेदारी नवांशहर के कुख्यात गैंगस्टर गोपी नवांशहरिया ने ली है। इसको लेकर गोपी ने एक पोस्ट भी डाली है। गोपी ने लिखा- तुमने कई मांओं के बच्चे मरवाए और कइयों के साथ ठगी की। इसलिए तुम्हें नरक में भेज दिया है। अब तुम्हारे साथियों की बारी है। उन्हें कहो बच कर रहें। जब मिलेंगे उन्हें भी नरक में भेजा जाएगा।

    पुलिस ने मामले में गोपी सहित अन्य शूटरों के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नवांशहर के सरकारी अस्पताल में गुरुवार को रतनदीप सिंह का पोस्टमॉर्टम करवाया गाया। उसने हरियाणा और चंडीगढ़ में ब्लास्ट करवाए थे। रतनदीप हरियाणा के करनाल का रहने वाला था।

  • पंजाब एंड सिंध बैंक के बाहर किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    बटाला : शहर में पंजाब एंड सिध बैंक के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन उगराहा से जुड़े किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं किसानों ने कहा कि उनका एक किसान, जो एक फैक्ट्री भी चलाता है वर्ष 2022 में डकैती हुई और लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ और जब उनकी फैक्ट्री का बीमा पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा लगातार किया जा रहा था, तो किसान सरबजीत सिंह चट्ठा ने आकर बैंक कर्मचारियों को बताया कि चोरी हुई है और वे कार्रवाई करें।

    उन्होंने कहा कि जो नुकसान हुआ है उस पर कार्रवाई करें, साथ ही बैंक को लिखित सूचना भी दी। लेकिन बैंक कर्मचारी पहले तो मना करते रहे। लेकिन लंबे समय के बाद बैंक कहने लगा कि चोरी कब हुई, उन दिनों बीमा खत्म हो चुका था। वहीं किसान संगठन के नेता और फैक्ट्री मालिक किसान ने कहा कि अब बैंक ने उनसे दोबारा उनसे बिना पूछे ही उनके खाते से पैसे निकाल कर बीमा कर दिया। इसी के मद्देनजर उन्होंने चोरी का बीमा लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।

    उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। उधर, जोनल बैंक मैनेजर राजिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों और फैक्ट्री मालिकों से बात की है और उन्हें आश्वासन दिया गया है। उनके मुताबिक मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई जा रही है और एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। किसानों को भी आश्वासन दिया गया है और उनसे धरना खत्म करने की अपील की गई है।

  • पंजाब: बब्बर खालसा के पूर्व आतंकी का गोलियां मारकर क+त्ल

    बलाचौरः नवांशहर के बलाचौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर शाम मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पूर्व आतंकी रतनदीप सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल, नवांशहर-फगवाड़ा मेन हाईवे पर बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों ने कार सवार मामा भांजा पर गोली चला दी। इसमें एक व्यक्ति की सिर पर गोली लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक काले रंग की एस्टोर गाड़ी में दो व्यक्ति सवार होकर चंडीगढ़ से जालंधर जा रहे थे। जब वह बलाचौर के गांव गढ़ी बाइपास स्थित अस्पताल के पास पहुंचे, तो उन्होंने वहां पर किसी काम से गाड़ी रोकी। इतने में वहां पर मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात व्यक्ति आए तथा उनपर गोली चला दी। एक गोली गाड़ी के चालक के सिर पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति सुरक्षित बच गया। 

    सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल सवारों की ओर से गाड़ी को रोका गया था और उनमें कुछ पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है, लेकिन इसकी पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। गाड़ी में से एक पोस्टर भी मिला है तथा गाड़ी का शीशा टूट कर अंदर से बाहर आया है, जिसकी पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डा. महताब सिंह, एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार, बलाचौर डीएसपी शाम सुंदर, थाना सदर प्रभारी सतनाम सिंह व थाना सिटी प्रभारी दलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

    मृतक व्यक्ति की पहचान करनाल निवासी रतनदीप के रूप में हुई है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी गांव गढ़ी के इसी जगह पर गोलीबारी की घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि किसी समय रतनदीप सिंह पर पुलिस की तरफ से 10 लाख रुपए का ईनाम रखा हुआ था। रतनदीप करनाल का रहने वाला था और यहां बलाचौर में किसी काम से आया था। उस पर कई केस दर्ज थे और पुलिस ने उसे 2014 में गिरफ्तार किया था जिसके बाद वह 2019 में जेल से बाहर आया था। चंडीगढ़ में 1999 में पासपोर्ट आफिस के नजदीक हुए बम धमाके व पानीपत में रेलवे ब्रिज में हुए बम धमाकों में यह शामिल था।

  • पंजाब : एजेंट के घर पैसे मांगने गए व्यक्ति की मौ’त, लगे आरोप, देखें वीडियो

    बटाला : फतेहगढ़ चूड़ी के अंतर्गत आने वाले गांव काला अफगाना से एक मामला सामने आया है। जहां लोगों को विदेश भेजने वाले एजेंट काला अफगाना निवासी सफी मसीह के बेटे अबरूम मसीह ने काली मसीह निवासी मलकवाल को 90 हजार रुपये लेकर दुबई भेजा था। 24 दिन पहले दुबई गए युवक को अभी तक काम नही मिला है। जिसे लेकर परिवार परेशान है। काला अफगानान में सोहरा निशान सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव अहमदाबाद अपने परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों के साथ एजेंट अब्रम मसीह के घर पहुंचे और एजेंट को कहा कि दामाद को काम दिलवाया जाए या उनके पैसे वापिस किए जाए।

    इसी दौरान एजेंट के घर गए सभी लोगों ने एक साथ चाय पी और चाय पीने के तुरंत बाद निशान सिंह अचानक गिर गया और परिवार के सदस्य और एजेंट उसे तुरंत फतेहगढ़ चूड़ी सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने एजेंट पर चाय में कुछ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। अस्पताल में आए पारिवारिक सदस्यों पत्नी कुलविंदर कौर, बेटी लवप्रीत कौर, रिश्तेदार सेवा सिंह और लखविंदर कौर ने निशान सिंह को चाय में कुछ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया और कहा कि पैसे लौटाने की बजाय एजेंट ने निशान सिंह की हत्या कर दी।

    उक्त लोगों ने मांग की कि एजेंट अब्रम मसीह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एजेंट और उसकी पत्नी ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि मौत स्वाभाविक है। इस संबंध में जब मैंने एजेंट अबरूम मसीह और उनकी पत्नी से बात की तो उन्होंने कहा कि निशान सिंह की अचानक मौत चाय पीने से नहीं बल्कि प्राकृतिक दिल के दौरे से हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ आए सभी लोगों ने भी वही चाय पी, जो निशान सिंह ने पी थी और हम सब ठीक हैं। इस संबंध में फतेहगढ़ चूरी सरकारी अस्पताल में मौजूद डॉ. सुनील महाजन ने बताया कि जब निशान सिंह को अस्पताल लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

  • पंजाबः सीवरेज साफ करते समय हुआ हादसा, एक की मौत 2 बेहोश

    गुरदासपुरः जिले के गांव चावा में सीवरेज साफ करते समय दिमाग में गैस चढ़ने से तीन प्रवासी मजदूर बेहोश हो गए। आनन-फानन में गांव के लोगों ने जैसे-तैसे करके सीवरेज से बाहर निकाल कर उन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया, लेकिन इलाज के दौरान एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए नीरू निवासी जिला भरतपुर (राजस्थान) ने बताया कि वह गांव की साफ-सफाई का काम करते है।

    उसने बताया कि बुधवार को गांव में सीवरेज को उसका पति कन्हैया साफ कर रहा था। इसी बीच उसके दिमाग पर गैस चढ़ने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसके पति कन्हैया को बचाने के लिए उसका भांजा नैवी और भाई मोनू भी सीवरेज में गए तो वह दोनों भी बेहोश हो गए। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए और जैसे-तैसे करके तीनों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके पति कन्हैया की मौत हो गई। जबकि उसके भांजे नैवी की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • पंजाब : कोल्ड स्टोर में जहरीली गैस हुई लीक, देखें वीडियो

    बटाला : जहरीली गैस का रिसाव होने का मामला सामने आया है। काहनूवान रोड पर बने एक कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव से एक बड़ा हादसा टल गया। कोल्ड स्टोर के मैकेनिकों ने तुरंत लीक हो रही गैस को बंद कर दिया।

    गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नही हुआ।घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड अधिकारी और पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कोल्ड स्टोर में जहरीली गैस लीक हो गई है।

    हमने मौके पर आकर देखा कि कोल्ड स्टोर के मैकेनिक ने इसे समय रहते ठीक कर दिया था। अगर गैस रिसाव बंद नहीं होता तो, बड़ा हादसा हो सकता था। यह गैस मानव शरीर के लिए हानिकारक है।  जांच करेंगे कि गैस लीकेज होने के क्या कारण है।

  • पंजाब : अधिकारी पर लगे लकड़ी चोरी करने के आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पंजाब के वन विभाग को पेड़ों के रख-रखाव और विभाग को लकड़ी के बड़े अलॉट भंडारों की देखरेख विभाग अपने ही विभाग के अधिकारी साही पर विश्वास करके बैठे हुए है। लेकिन अगर विभाग द्वारा इन पेड़ों और लकड़ी के बड़े भंडारों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए अधिकारी बेईमान हो जाएं तो यहां उल्टी वाड़ खेत को खाए वाला टोटका मुंह से निकल जाता है। पंजाब राज्य वन विकास निगम के एक अधिकारी की यह तरकीब उस समय बिल्कुल फिट बैठती नजर आई जब गुरदासपुर में तैनात एक परियोजना अधिकारी के खिलाफ करीब एक करोड़ रुपये की सरकारी लकड़ी की हेराफेरी के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

    डीएसपी गुरदासपुर सिटी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी प्रह्लाद सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी गडरी थाना घुमान कलां पंजाब राज्य वन विकास निगम लिमिटेड गुरदासपुर में प्रोजेक्ट ऑफिसर के पद पर तैनात था। जिसके अधिकार क्षेत्र में गुरदासपुर धारीवाल और गागर भाणा के डिपो आते थे। जबकि उक्त आरोपी अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर चला गया और ठेकेदारों से पैसा नहीं लिया। 2019-20 से 2021- 2023 के दौरान नीलाम की गई 223 लकड़ी की खेप वापस कर दी गई।

    जिससे पंजाब स्टेट लिमिटेड विभाग को 99 लाख का भारी नुकसान हुआ है।वहीं उच्च स्तरीय विभागीय जांच के बाद उक्त अधिकारी के खिलाफ विभाग को धोखा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पीपीएस रणधीर सिंह गजनाल प्रबंधक, पंजाब राज्य वन विकास निगम, अमृतसर की शिकायत पर की गई थी। वहीं मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    बटाला : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुंडरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान नही हो पाई है।

    मृतक की उम्र करीब 26 साल है। मृतक के हाथ पर एसपी सहित 786 लिखा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रेलवे पुलिस बटाला के एएसआई सतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पुंडरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और मृतक की पहचान की जा रही है।

  • पंजाबः आप के बाद अब भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, उम्मीदवार के ऐलान का विरोध हुआ शुरू

    2 दिग्गज नेता भाजपा छोड़कर अन्य पार्टी से लड़ सकते है चुनाव

    गुरदासपुरः लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में भाजपा ने 6 उम्मीदवारों के ऐलान के बाद भाजपा के अन्य नेताओं ने भी चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए है। दरअसल, गुरदासपुर से भाजपा ने दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पूर्व सासंद विनोद खन्ना की पत्नी कविता ने चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। जिसके बाद सीनियर भाजपा नेता व बिजनेसमैन स्वर्ण सलारिया ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

    स्वर्ण सलारिया ने स्पष्ट कर दिया है कि वे लोकल लीडर हैं और बीते कई सालों से जनसेवा फाउंडेशन चला रहे हैं। जिससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर 5 लाख लोगों को फायदा पहुंच रहा है। लोगों की समस्याएं राजनीति से ही दूर की जा सकती है, इसलिए वे चुनाव लड़ेंगे। ये चुनाव वे आजाद लड़ेंगे या अन्य पार्टी के साथ, इसका निर्णय लिया जाना बाकी है।

  • पंजाब : भाजपा के उम्मीदवार घोषित करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना की पत्नी ने चुनाव लड़ने के दिए संकेत, देखें वीडियो

    भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

    गुरदासपुर : लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। हाल ही में भाजपा ने 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिसमें गुरदासपुर से भाजपा ने दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार घोषित किया है। बब्बू के उम्मीदवार घोषित करने के बाद लोकसभा हलके गुरदासपुर से पूर्व सासंद विनोद खन्ना की पत्नी का वीडियो सामने आया है। जिसमें उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ने के संकेत दिए है। विनोद खन्ना की पत्नी कविता ने कहा कि वह पिछले कई सालों से लोगों की सेवा कर रही थी। इस बार चुनावों में गुरदासपुर से उम्मीदवार होने का अंदेशा लगाया जा रहा था। अब कविता खन्ना द्वारा ऐलान किया गया है कि वह गुरदासपुर लोकसभा हलके से लोगों की सेवा करने के लिए राजनीती में जरूर आएगी।

    इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गुरदासपुर लोकसभा हलके में चुनाव लड़ने के संकेत भी मिले हैं, जिस कारण भाजपा में हलचल मच गई है। इस बारे में बात करते हुए कविता खन्ना ने कहा कि वह कई वर्षों से लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर से विनोद खन्ना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि राजनीति से जो मंच मिलता है, उसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ नहीं चाहिए, इसलिए वह फैसला करती हैं कि विनोद जी ने जिस तरह से सेवा की है, उसी तरह वह भी लोगों की सेवा करती रहेगी।

    किसी अन्य पार्टी में जाने बारे उन्होंने कहा कि यह फैसला अभी नहीं लिया गया है पर वह इतना जरूर कहना चाहेंगी कि सभी पार्टियां समझदार हैं। मैंने अभी तक यह फैसला नहीं लिया है कि कौन सी पार्टी में जाऊं, परन्तु बातचीत दौरान उन्होंने इस बात का संदेश जरूर दे दिया कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। वहीं अब कयास लगाए जा रहे है कि कविता कांग्रेस में शामिल हो सकती है और कांग्रेस उन्हें गुरदासपुर से उम्मीदवार घोषित कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इस सीट से कांग्रेस से कविता भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकती है।