Category: Punjab>Rupnagar

  • पंजाबः इस इलाके में कांग्रेसी नेता के भांजे का बेरहमी से क+त्ल, देखें वीडियो

    बटालाः गुरु नानक नगर में बड़े हादसे का मामला सामने आया है। जहां हमलावारों ने बेरहमी से युवक की हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान गुरु नानक नगर निवासी जशनदीप सिंह के पुत्र गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने मामूली रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के मामा और कांग्रेसी नेता राजिंदर सिंह निंदा ने बताया कि मृतक युवक जशनदीप सिंह उनका भांजा है और कल देर रात गुरु नानक नगर भुल्लर रोड पर 20 से 25 युवकों ने उनके भतीजे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उनके भांजे ने कुछ युवकों को नशा करने से रोका था। उसी की रंजिश के चलते उन्होंने उसके भांजे की हत्या कर दी है। वहीं सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : Airport जा रहे चालकों की सड़क पर पलटी गाड़ी, देखें वीडियो

    नवांशहरः दिल्ली एयरपोर्ट जा रही गाड़ी आज नवांशहर के पास लंगरोड़ा गांव के पास पलट गई। हादसे में यात्री का बच्चा बाल-बाल बच गया। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी दिल्ली जा रही थी। इस दौरान गाड़ी जब लंगरोड़ा गांव के पास पहुंची तो एक एक्टिवा सवार व्यक्ति अचानक गाड़ी के सामने आ गया। इस दौरान उसे बचाने के दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि जानमाल का नुकसान होने से बच गया।

  • पंजाब : इस इलाके में चली गोली, ज्वेलर मलिक की मौ+त, देखें वीडियो

    बटाला : जिले के एक गांव मे गोली चलने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार वर्मा ज्वैलर्स के मालिक राकेश वर्मा ने बटाला से करीब 9 किलोमीटर दूर गांव रंगड़ नंगल में जाकर पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

    मृतक ने सड़क पर बैठकर खुद को गोली मारी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस  ने शव और पिस्तौल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फ़िलहाल राकेश के सुसाइड के कारणो का पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः केंद्रीय जेल में भिड़े कैदी, पुलिस पर भी किया हमला, 3 घायल

    गुरदासपुरः केंद्रीय जेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां जेल में कैदी भिड़ गए। इस दौरान जब कैदियों को शांत करने के लिए पुलिस बल को बुलाया गया तो कैदियों ने उग्र होकर पुलिस पर ही हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिलने के बाद एसएसपी गुरदासपुर हरीश दायमा तथा डीसी हिमांशु अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। हमले में सेंट्रल जेल में तैनात योद्धा सिंह, धारीवाल पुलिस स्टेशन के एसएचओ मंदीप सिंह और एएसआई जगदीप सिंह पुलिस फोटोग्राफर घायल हो गए हैं। 

  • पंजाब : वन विभाग पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    दीनानगर : विधानसभा क्षेत्र के गांव धमराई से वन विभाग पर पेड़ काटने के आरोप का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पेड़ गांव से कुछ किलोमीटर दूर आरे में पाए जाते हैं। मीडिया कवरेज के दौरान उक्त पेड़ों को काटने वाले धमराई गांव के व्यक्ति प्रेम चंद से बातचीत की गई तो उसने खुद स्वीकार किया कि वह पेड़ काटकर लाया है। उसने बताया कि पेड़ गिरे थे। जिसके बाद पेड़ काटने वाले ने बताया कि उसने इन पेड़ों को लंगर बनाने के लिए काटे है।

    वह पहली बार इनका इस्तेमाल लंगर बनाने के लिए के लिए कर रहा है। उसे इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी कि वह वन विभाग के पेड़ है। जब हमने इस बारे में संबंधित अधिकारियों से बात करनी चाही तो 2 दिनों तक इस विभाग के रेज अधिकारी और वन विभाग के गार्ड हरपाल सिंह ने फोन नहीं उठाया और न ही कोई जानकारी दी। जब पुलिस ने मामला दर्ज किया उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जब वन विभाग के गार्ड हरपाल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास वन विभाग के मंत्री से ज्यादा काम है।

  • पंजाबः दिन-दहाड़े शीतला माता मंदिर से गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    गुरदासपुरः जिले में चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालात यह हो गए है कि अब चोर मंदिरों पर माथा टेकने के बहाने वारदातों को अंजाम देने लगे है। वहीं ताजा मामला कस्बा धारीवाल डड़वां चौक पर स्थित शीतला माता मंदिर से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े मंदिर के अंदर आकर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। चोरी की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

    मंदिर में माथा टेकने के बहाने अंदर आए एक चोर ने माता की मूर्ति को पहने सोने के जेवर, माथे का टीका और नाक की नथनी चोरी कर फरार हो गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुजारी सहित लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही पुलिस मंदिर में मौका देखने के लिए आई है। 

  • पंजाब : पुलिस स्टेशन की कुछ ही दूरी पर 2 पक्षों में चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    बटाला : शहर का माहौल आज उस समय तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस स्टेशन की शहरी सीमा से कुछ दूरी पर पुरानी राजनीतिक दुश्मनी के कारण 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। वहीं दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। उधर एक पक्ष के 2 युवक घायल हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि ये दोनों युवक अपनी कार में जा रहे थे तभी रास्ते में रोक कर उन पर हमला किया गया।

    इस दौरान एक युवक की बाजू और दूसरे युवक की कलाई धारदार हथियार से हमला किया और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। वहीं दूसरी ओर घायल हालत में पूर्व पार्षद जीतेंद्र कल्याण और उनके भाई अपने परिवार और अन्य साथियों के साथ थाने पहुंचे और उन्होंने थाने में हंगामा भी किया। इस दौरान जितेंद्र कल्याण ने आरोप लगाया कि उनका राजनीतिक विरोधी पक्ष, जिनसे जीत हासिल कर पार्षद बने है। वह उन पर रंजिश रखते है। उन्होंने कहा कि उन पर पहले भी हमले हो चुके हैं और आज भी उस परिवार ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज की और दोबारा उन पर हमला किया।

    जिससे वे दोनों घायल हो गए और उन्होंने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की। इधर नगर थाना प्रभारी खुशबू शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और मुकद्दमें को लेकर विवाद दर्ज किया गया है कि इन दोनों में पहले भी झगड़ा हुआ था। वहीं आज के मामले में मौके पर जाकर जांच कर रहे हैं, वहीं दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • बटाला: विधायक अमनशेर सिंह ने पार्क का किया उद्घाटन, देखे वीडियो 

    100 फुट ऊंचे ध्वज सहित शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की प्रतिमाएं स्थापित

    बटाला : विधायक अमनशेर सिंह दवारा कंडियाल इलाके मे पार्क का उद्घाटन किया गया। इस पार्क में शहीदों की प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं। जिनमे  शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु की प्रतिमाएं शामिल हैं। इसके साथ ही  करीब 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लगाया गया है।

    विधायक ने बताया कि शहर में लोगो को अच्छा वातावरण देने के लिए चारो तरफ विकास कार्य चल रहे है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर-जम्मू नेशनल हाईवे पर कंडियाल बायपास पर 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज और शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। 

    राष्ट्रीय ध्वज करीब 2 किलोमीटर दूर से दिखाई देगा, जो लोगो में देश-भक्ति की भावना पैदा करेगा। इस मौके पर विधायक कलसी की ओर से शहीद परिवार समिति के महासचिव कुंवर रविंदर विक्की व फ़ौजी शहीद जवानों के परिवारों को भी निमंत्रण दिया गया था।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसाः वीडियो देखते समय मोबाइल की फटी बैटरी, 3 वर्षीय बच्ची झुलसी

    गुरदासपुर: गांव हरदोबथवाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां वीडियो देखते समय 3 साल की बच्ची के हाथ में मोबाइल की बैटरी फट गई। इस घटना में बच्ची झुलस गई। बच्ची की पहचान डिवियन के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मां सपना ने बताया कि उसकी बेटी टच फोन पर वीडियो देख रही थी। इस दौरान अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई। हादसे में लड़की के पैर जल गए। जिसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं डॉक्टर के अनुसार बच्ची का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

  • पंजाबः रूस में फंसे नौजवानों के परिजनों को मिलने घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः रूस में फंसे पंजाबी युवकों के परिजनों को मिलने एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल गुरदासपुर के गांव देहरीवल में पहुंचे। जहां उन्होंने रुस में फंसे गगनदीप के परिजनों से मुलाकात की। इस मौके उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि उनके बच्चे सहित अन्य युवाओं को जल्द भारत लाने की कोशिश की जा रही है। पंजाब के 7 लड़के रुस में फंसे हुई है। जिनमें 3 गुरदासपुर 2 होशियारपुर के है।

    कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि वह रूस मे फंसे नौजवानों के घर जाएंगे और उनके परिजनों को मिलकर जल्द भारत लाने का आश्वासन देंगे, ताकि परिवार को हौंसला मिल सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी आरोपी एजेंट होगा उसके खिलाफ सरकार के द्वारा सख़्त करवाई की जाएगी। वहीं इस मौके गगनदीप के पिता ने कहा कि पंजाब सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द उनके बेटे को भारत लाया जाएगा।