Category: Punjab>Anandpur Sahib

  • Punjab News: मंदिर में लंगर खा रहे आप नेता पर चली गोलियां

    Punjab News: मंदिर में लंगर खा रहे आप नेता पर चली गोलियां

    श्री आनंदपुर साहिब: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में उस समय दहशत फैल गई जब गांव अगमपुर निवासी आम आदमी पार्टी के नेता नितिन नंदा पर गोलियां चलाई गईं। मामले की जानकारी देते हुए नितिन नंदा के भाई हरि कृष्ण नंदा ने बताया कि नितिन अगमपुर गांव स्थित मंदिर में खाना खा रहे थे, तभी उन पर हमलावारों द्वारा 2 गोलियां चलाई गईं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/firing-on-aap-leader-nitin-nanda-in-sri-anandpur-sahib-condition-critical/

    उन्होंने बताया कि नितिन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। इस संबंध में जब डीएसपी जशनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने माना कि गोलीबारी की घटना हुई है और वह मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि नितिन नंदा पहले शिवसेना के नेता थे और कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी दिलशेर सिंह राणा ने नितिन नंदा पर गोली चला दी। नंदा और राणा के बीच पुरानी रंजिश है और यह भी पता चला है कि इनमें लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही। नितिन के सिर में गोली लगी है।

  • Punjab News: श्री आनंदपुर साहिब दौरे पर पहुंचे CM Mann, Heritage Street परियोजना का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री आनंदपुर साहिब दौरे पर पहुंचे CM Mann, Heritage Street परियोजना का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज श्री आनंदपुर साहिब दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों को बड़ा तोहफा दिया। 50 साल बाद उन्होंने हेरिटेज स्ट्रीट परियोजना का नींव पत्थर रखकर इस पवित्र नगरी के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। आनंदपुर साहिब वही जगह है जहां खालसा पंथ की नींव रखी गई थी। अब इस प्रोजेक्ट के जरिए से आनंदरपुर साहिब न सिर्फ धार्मिक तौर पर बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से भी विश्व स्तर पर पहचान दिलवाने की योजना है।

    सीएम मान ने कहा कि आनंदपुर साहिब को व्हाइट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। पूरे शहर में सफेद संगमरमर का इस्तेमाल होगा ताकि यह शांति, श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक बन पाए। प्रोजेक्ट के अंतर्गत छह विशाल गेट भी बनाए जाएंगे। यह गेट पंजाब की सांस्कृतिक विरासत, सिख इतिहास और श्री गुरु ग्रंंथ साहिब जी की गुरुबाणी से प्रेरित होंगे। हर गेट का नाम और डिजाइन भी सिख इतिहास के साथ जुड़ा होगा। इससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

    सीएम का कहना है कि यह सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं है। इससे सिख इतिहास के गौरव को भी साकार करने की कोशिश की जाएगी। सरकार का यह लक्ष्य है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल पाएं। स्वच्छता, पार्किंग, लेडीज जोन, टॉयलेट्स और यातायात व्वयस्था सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ही होगी। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आनंदपुर साहिब से नैना देवी, चिंतपुर्णी और बगला मुखी जैसे धार्मिक स्थानों के लिए भी खास टूरिज्म रुट बनाए जा रहे हैं।

    इसके साथ ही रेल संपर्क को भी मजबूत बनाने की योजना है ताकि श्रद्धालु पांच तख्तों के दर्शन आसानी से कर पाएं। मुख्यमंत्री का कहना है कि भले ही पंजाब हाल ही में बाढ़ जैसी आपदाओं से गुजरा है परंतु पंजाबी हमेशा संकट से उभरकर आगे बढ़े हैं। आनंदपुर साहिब का यह विकास कार्य भी उसी जज्बे की मिसाल होगा। एक नई सोच, एक नई शुरुआत और एक विरासत को फिर से जगाने का संकल्प है।

  • Punjab News: Highway पर टिप्पर और कार की टक्कर, लगा लंबा जाम

    Punjab News: Highway पर टिप्पर और कार की टक्कर, लगा लंबा जाम

    श्री कीरतपुर साहिब: नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर भरतगढ़ के पास एक टिप्पर और कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे सड़क सुरक्षा बल द्वारा नजदीकी अस्पताल भरतगढ़ में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। निकटवर्ती पुलिस चौकी भरतगढ़ के कर्मियों ने वाहनों को एक तरफ करके सड़क से जाम खुलावाया और यातायात को सुंचारू ढंग से शुरू करवाया गया।

  • Punjab News: प्रवासियों ने NRI को बनाया लूट का शिकार, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रवासियों ने NRI को बनाया लूट का शिकार, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिबः एक आस्ट्रेलियाई एनआरआई से मारपीट के बाद लूटपाट की घटना सामने आई है। इस दौरान लुटेरों ने पीड़ित से उसका बैग और नकदी छीन ली और मौके से उसके साथ मारपीट करके फरार हो गए जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस थाने में आकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए आस्ट्रेलिया के एक एनआरआई ने बताया कि वह यहां घूमने के लिए आया था। इस दौरान वह रात करीब 8 बजे श्री आनंदपुर साहिब ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक के रास्ते आनंदपुर साहिब की तरफ आ रहा था कि ट्रैक पर बैठे कुछ प्रवासियों ने उसको देखकर उसे घेर लिया। उन्होंने पहले उसके साथ आम बातचीत की और बाद में उसके साथ छीना झपटी शुरू कर दी।

    विरोध करने पर करीब 10-12 प्रवासियों ने पीड़ित एनआरआई के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने उसका बैग छीन लिया जिसमें नकदी, मोबाइल, पासपोर्ट और अन्य सामान था और मौके से फरार हो गए जिसके बाद घायल व्यक्ति सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब पहुंचा जहां स्टाफ ने उसका इलाज किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल मामले में जीआरपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab : चलती कार में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab : चलती कार में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    किरतपुर साहिब। बिलासपुर चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव देहानी के पास एक चलती कार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव देहानी के पास एक कार में अचानक गाड़ी चलाते समय आग लग गई। गनीमत ये रही कि ड्राइवर ने अपनी कार को साइड में खड़ा कर दिया और कार से बार निकल गया। जिससे को नुकसान नहीं हुआ। वहीं, मौके पर मौजूद दुकानदारों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाने की कोशिश की। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड आग लगने की सूचना दी गई।

    सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। इस मौके पर उक्त ड्राइवर ने बताया कि वह बिलासपुर से चंडीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान उसे गाड़ी से कुछ जलने की गंध आई, जिसके बाद उसने गाड़ी को साइड में खड़ा कर देखा कि गाड़ी में आग लग गई है।

  • Punjab: Taxi Drive की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: Taxi Drive की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कीरतपुर साहिब। टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर शव नहर में फेंकने मामले में हिमाचल पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लापता टैक्सी ड्राइवर से जुड़े निशान और कपड़े आज कीरतपुर साहिब में एसवाईएल नहर की पटरी से बरामद की है। वहीं, गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने बताया कि उन्होंने टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर उसे नहर में फेंक दिया था।

    गहन जांच के बाद हिमाचल पुलिस ने टैक्सी और इन युवकों को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद टैक्सी ड्राइवर के परिजन रोते-बिलखते नजर आए, वहीं हिमाचल पुलिस टीम फोरेंसिक जांच कर रही है। इधर, हिमाचल पुलिस ने बताया कि उन्होंने 15 हजार रुपये की नकदी लूटने के इरादे से टैक्सी ड्राइवर की हत्या की थी।

  • Punjab: नशीले पाउडर सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: नशीले पाउडर सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री आंनदपुर साहिब/संदीप शर्माः नंगल पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त 2 लोगों को गिरफ्तार कर 20 ग्राम नशीला पाउडर चिट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान हन्नी हंस व रॉकी निवासी नंगल के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंसपेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि एएसआई मदनलाल की टीम गशत पर थी। इस दौरान हन्नी हंस व रॉकी पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। जिसके बाद वह जेब से कोई चीज निकालकर वहां फेंककर भागने के प्रयास में थे।

    इस दौरान टीम ने दोनों को पकड़कर फैंके गए सामान की जांच की तो उसमें से 10-10 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि रॉकी के खिलाफ पहले से ही काफी शिकायतें मिल रही थी और उस पर पहले भी एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज है।

  • Punjab: सदिंग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: सदिंग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/ संदीप शर्माः नंगल के निकटवर्ती गांव कंचेहड़ा में 21 वर्ष युवक ने फंदा लगा जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पंहुची नंगल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैकि मृतक के परिजन पालमपुर में रहते है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक साहिल पालमपुर की एक प्राईवेट लि. कंपनी में सुरपवाईजर के पद पर तैनात था। इसी कंपनी की नंगल में भी ब्रांच है, जहां पर साहिल काम करता था। जहां कंपनी के कुछ कर्मचारी एक ही बिल्डिंग के अलग-अलग कमरों में रहते थे। कर्मचारियों का कहना है कि साहिल ने उन्हें कहा था कि वह आज गांव जाएगा, इसलिए वह काम पर नहीं आएगा लेकिन उसके बाद उन्हें साहिल द्वारा खौफनाक कदम उठाने के बारे में पता चला। कर्मियों का कहना है कि वह भी नहीं जानते कि साहिल ने यह कदम क्यों उठाया है। उधर, मौके पर पंहुचे थाना प्रभारी इंसपेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि साहिल ने आत्म हत्या क्यों की, यह जांच का विषय है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया जा रहा है और मृतक के परिजनों के ब्यानों के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी।
  • Punjab: विदेश गए नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab: विदेश गए नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य का सपना लेकर पांच साल पहले मलेशिया में काम करने गए रोपड़ निवासी सतीश कुमार की मलेशिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मलेशिया में समाज सेवा संस्था दसवंद सेवा के प्रयासों से सतीश कुमार का शव भारत लाया गया और रोपड़ में सतीश कुमार का परिवार उनका संस्कार कर सका ।

    जैसे ही सतीश का शव रोपड़ पहुंचा, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। सतीश के घरवाले उसके लिए रिश्ता तलाश रहे थे, लेकिन परिवार के मुताबिक, उनका वर्क वीजा खत्म हो चुका था और वह वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे। मलेशिया में एक ट्रैवल एजेंट द्वारा जाली दस्तावेज देकर उसके साथ धोखा किया गया। इस समय सतीश कुमार का परिवार गहरे सदमे में है और फर्जी दस्तावेज देने वाले एजेंट के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की मांग भी कर रहा है।

  • रिश्ते में कभी न भूलें ये चार महत्वपूर्ण बातें

    Relationships- हर रिश्ता में प्यार, विश्वास और समझ पर टिका होता है। एक खुशहाल रिश्ता बनाए रखने के लिए, दोनों पार्टनर को एक-दूसरे के प्रति ईमानदार, सच्चा और समर्पित होना चाहिए। रिश्ते में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखकर आप इन चुनौतियों का सामना कर सकते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

    आज हम आपको चार महत्वपूर्ण बातें बताएंगे, जो आपको एक खुशहाल रिश्ता बनाने में मदद कर सकती हैं। चलिए जानते हैं वो चार बातें क्या हैं?

    1. रिश्ते में समस्याएं आना स्वाभाविक है। यदि आप समस्याओं से भागते हैं, तो वे बड़ी हो सकती हैं और आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती हैं। समस्याओं का सामना करें और उनका समाधान खोजने के लिए अपने साथी के साथ मिलकर काम करें।

    2. जब आप परेशान या गुस्सा हों, तो शांत होने के लिए कुछ समय लें। अपने साथी पर गुस्सा न निकालें, क्योंकि इससे झगड़ा हो सकता है। शांत होकर, आप अपनी बात समझदारी से कह सकते हैं और समस्या का समाधान ढूंढ सकते हैं।

    3. रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए, आपको अपने अतीत को पीछे छोड़ना होगा। अपने साथी को बार-बार उसकी गलतियों की याद न दिलाएं, क्योंकि इससे उसे दुख और गुस्सा आ सकता है। क्षमा करें और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

    4. अपने पार्टनर को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने दें। उनके इमोशन को सुनें और उन्हें समझने की कोशिश करें। अपने इमोशन को भी व्यक्त करें, ताकि आपके पार्टनर को पता चले कि आप क्या महसूस कर रहे हैं।

    इन चार बातों को ध्यान में रखकर आप अपने रिश्ते में खुशी और प्यार बनाए रख सकते हैं। हालांकि खुशहाल रिश्ते के लिए कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें, जैसे-

    • एक-दूसरे के प्रति ईमानदार और सच्चा रहें।
    • अपने साथी का सम्मान करें।
    • एक-दूसरे के लिए समय निकालें।
    • एक-दूसरे की बातें सुनें और समझें।
    • एक-दूसरे के प्रति दयालु रहें और प्यार करें।

    एक खुशहाल रिश्ता बनाने और बनाए रखने में समय, प्रयास और समर्पण की आवश्यकता होती है। लेकिन यदि आप इन महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखते हैं, तो आप एक मजबूत और स्थायी रिश्ता बना सकते हैं।