Punjab News: श्री आनंदपुर साहिब दौरे पर पहुंचे CM Mann, Heritage Street परियोजना का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

आनंदपुर साहिब: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज श्री आनंदपुर साहिब दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों को बड़ा तोहफा दिया। 50 साल बाद उन्होंने हेरिटेज स्ट्रीट परियोजना का नींव पत्थर रखकर इस पवित्र नगरी के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। आनंदपुर साहिब वही जगह है जहां खालसा पंथ की नींव रखी गई थी। अब इस प्रोजेक्ट के जरिए से आनंदरपुर साहिब न सिर्फ धार्मिक तौर पर बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से भी विश्व स्तर पर पहचान दिलवाने की योजना है।

सीएम मान ने कहा कि आनंदपुर साहिब को व्हाइट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। पूरे शहर में सफेद संगमरमर का इस्तेमाल होगा ताकि यह शांति, श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक बन पाए। प्रोजेक्ट के अंतर्गत छह विशाल गेट भी बनाए जाएंगे। यह गेट पंजाब की सांस्कृतिक विरासत, सिख इतिहास और श्री गुरु ग्रंंथ साहिब जी की गुरुबाणी से प्रेरित होंगे। हर गेट का नाम और डिजाइन भी सिख इतिहास के साथ जुड़ा होगा। इससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

सीएम का कहना है कि यह सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं है। इससे सिख इतिहास के गौरव को भी साकार करने की कोशिश की जाएगी। सरकार का यह लक्ष्य है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल पाएं। स्वच्छता, पार्किंग, लेडीज जोन, टॉयलेट्स और यातायात व्वयस्था सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ही होगी। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आनंदपुर साहिब से नैना देवी, चिंतपुर्णी और बगला मुखी जैसे धार्मिक स्थानों के लिए भी खास टूरिज्म रुट बनाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही रेल संपर्क को भी मजबूत बनाने की योजना है ताकि श्रद्धालु पांच तख्तों के दर्शन आसानी से कर पाएं। मुख्यमंत्री का कहना है कि भले ही पंजाब हाल ही में बाढ़ जैसी आपदाओं से गुजरा है परंतु पंजाबी हमेशा संकट से उभरकर आगे बढ़े हैं। आनंदपुर साहिब का यह विकास कार्य भी उसी जज्बे की मिसाल होगा। एक नई सोच, एक नई शुरुआत और एक विरासत को फिर से जगाने का संकल्प है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *