मदद के लिए आगे आए व्यक्ति पर आरोपियों ने बेरहमी से हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के कारण उसके सिर से काफी खून बहने लगा। घटना यहीं नहीं रुकी। जब एक अन्य व्यक्ति घायल को बचाने और बीच-बचाव करने के लिए आगे आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। 4 जून की बताई जा रही है घटना मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना 4 जून की है। घटना के बाद घायलों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Category: Mohali
-

Punjab News: लूटपाट करने वाला गिरोह ने 2 लोगों पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो
मोहालीः जगतपुरा इलाके में एक बार फिर लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय निवासी ने पीड़ित को बचाने की कोशिश की। -

Punjab News: Car में फंसा एक वर्षीय बच्चा, लोगों की लगी भीड़, देखें वीडियो
मोहालीः कस्बा खरड़ की मार्कीट में उस समय हंगामा हो गया जब एक बच्चा कार के अंदर फंस गया। एक साल के बच्चे को एहसास ही नहीं था कि वह किसी मुसीबत में है। वह कार के अंदर खेलता रहा और गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया। जब इसका पता उसके परिजनों को चला तो उन्होंने गाड़ी का लॉक खोलने की कोशिश की। लॉक न खुलने पर उन्होंने शीशा तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला।जानकारी अनुसार, गाड़ी में ऑटोमेटिक लॉक सिस्टम था। अंदर से एक बटन दबाने पर पूरी गाड़ी लॉक हो गई। बच्चे को गाड़ी के अंदर फंसा देखकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने-अपने तरीके से गाड़ी का शीशा उतारने और लॉक खोलने की कोशिश की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब लॉक नहीं खुला तो गाड़ी का शीशा तोड़ना पड़ा। इस दौरान हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि इस वाक्य के दौरान बच्चा जरा सी भी नहीं घबराया और गाड़ी के अंदर आराम से खेलता रहा, जैसे उसे पता ही न हो कि बाहर क्या हो रहा है। वहीं इसका एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वीडियो बनाने वाली एक महिला लोगों को सलाह दे रही है कि बाजार जाते समय सावधानी रखें और इस तरह छोटे बच्चों को कार के अंदर अकेला न छोड़ें। फिलहाल पुलिस के पास मामले की कोई शिकायत नहीं है।
-

Punjab News: ट्रक और कंटेनर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो
जीरकपुरः शहर से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां, बताया जा रहा है कि ट्रक और कंटेनर की टक्कर के बीच एक कार बुरी तरह फंस गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार देर रात छत लाइट प्वाइंट पर एक ट्रक और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भारी वाहनों के बीच चल रही कार चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी इसी स्थान पर दो ट्रालों के बीच भीषण टक्कर हुई थी। लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि ओवरस्पीड, भारी वाहनों की लापरवाही और रात के समय ट्रैफिक नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह बन रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से छत लाइट प्वाइंट पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने, ट्रैफिक निगरानी बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
-

Punjab News: एकतरफा प्यार में युवती के कत्ल का मामला, परिवार ने कंपनी पर लगाए आरोप, रो-रो-कर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो
मोहाली: फेज-11 स्थित एक प्राइवेट मॉल के बाहर एकतरफा प्यार के मामले में युवक ने अपनी सहकर्मी युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई युवती अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ बैठी। मृतक की पहचान डिंपल (28) के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में काम करती थी। आरोपी की पहचान हैरी के तौर पर हुई है, जो उसी कंपनी में उसका सहकर्मी बताया जा रहा है। दोनों को पटियाला के रहने वाले बताया जा रहा है। वहीं घटना को लेकर परिजनों का बयान सामने आया है। मृतिका की बेटी की मां ने कहा कि उनकी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए।
मां ने कहा कि लड़के को उसके सामने लाया जाए और वह उसे जान से मारेंगी। वहीं कंपनी के कर्मियों ने भी कोई मदद नहीं की। मां ने कहा कि वह कंपनी में जाकर भी हंगामा करेंगी कि उनके कर्मियों के सामने बेटी को बेरहमी से मारा गया,लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वहीं मृतक के पिता राज कुमार ने कहा कि उनके साथ दुखद घटना हो गई। उन्हें कंपनी से फोन आता कि बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और वह तुरंत अस्पताल पहुंच जाए। पिता ने कहा कि वह बेटे के साथ अस्पताल पहुंचा तो रास्ते में पुलिस का फोन आया कि कहां पहुंचे।
उस दौरान पुलिस से बात की वह बता दें क्या हुआ है। इस दौरान जब वह अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल के कर्मियों ने बेटी का शव उन्हें दिखा दिया। पिता ने कहा कि बेटी को घटना के बारे में कुछ नहीं पता था, अगर उसे पता होता तो वह नौकरी के लिए कंपनी में क्यों जाती। पिता ने कहाकि कंपनी के कर्मियों ने भी घटना के बारे में कोई बात नहीं की। पिता का आरोप है कि अब कंपनी द्वारा इस घटा को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बेटी का एकतरफा रिलेशन था तो ऐसे में बेटी का कत्ल किया गया। पिता ने बताया कि 3 बजे बेटी का अंतिम संस्कार किया जाएगा और उसके बाद बेटी की मौत के लिए इंसाफ को लेकर मांग रखी जाएगी।
-

Punjab News: एकतरफा प्यार में युवती का कत्ल, 30 बार किए चाकू से वार, देखें वीडियो
मोहाली: फेज-11 स्थित एक प्राइवेट मॉल के बाहर एकतरफा प्यार के मामले ने तब भयानक रूप ले गया, जब एक युवक ने अपनी सहकर्मी युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई युवती अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ बैठी। मृतक की पहचान डिंपल (28) के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में काम करती थी। आरोपी की पहचान हैरी के तौर पर हुई है, जो उसी कंपनी में उसका सहकर्मी बताया जा रहा है। दोनों को पटियाला के रहने वाले बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हैरी लंबे समय से डिंपल को प्रपोज़ कर रहा था और उससे रिश्ता बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। पर डिंपल ने हर बार उसे इंकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि डिंपल की उसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। वीरवार शाम दफ्तर से बाहर आने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान गुस्से में आया हैरी ने चाकू निकालकर डिंपल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने करीब 30 से 35 बार वार किए, जिससे डिंपल बुरी तरह घायल हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, पर गंभीर चोटों के कारण उसकी जान बच नहीं सकी। घटना की सूचना मिलते ही फेज-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से तलाशी ली जा रही है और जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
-

Punjab News: हाईटेक फर्जी Call Center का पुलिस ने किया भंडाफोड़, लैपटॉप-कंप्यूटर सहित 6 लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोहालीः जीरकपुर में पुलिस ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यह कॉल सेंटर ग्लोबल बिजनेस पार्क में चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके से कई तकनीकी उपकरण बरामद किए। ‘होमटाउन ट्रैवल’ के नाम पर हो रही थी ठगी जांच में सामने आया है कि आरोपी ‘होमटाउन ट्रैवल’ नाम की एक फर्जी कंपनी बनाकर विदेशी नागरिकों को निशाना बना रहे थे। वे खुद को ट्रैवल एजेंसी का कर्मचारी बताकर लोगों को सस्ती यात्रा सेवाओं का लालच देते थे। सस्ते टिकट और होटल बुकिंग का देते थे झांसा आरोपी विदेश में रहने वाले लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें कम कीमत पर एयर टिकट, होटल बुकिंग और अन्य ट्रैवल सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करते थे। इसके बाद वे एडवांस भुगतान के नाम पर उनसे बड़ी रकम वसूल लेते थे और फिर संपर्क तोड़ देते थे। नकली पहचान का करते थे इस्तेमाल पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेहद शातिर तरीके से काम कर रहे थे। वे फर्जी नाम, नकली पहचान और गलत जानकारी का इस्तेमाल करके विदेशी नागरिकों का भरोसा जीतते थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि कम से कम सात विदेशी नागरिक इनके झांसे में आ चुके हैं। पंजाब से बाहर के हैं सभी आरोपी गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपी पंजाब के निवासी नहीं हैं। इनमें कुछ लोग उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से जुड़े हुए हैं। पुलिस अब इनके पुराने रिकॉर्ड और पंजाब में इनके संपर्कों की भी जांच कर रही है। कई कंप्यूटर और लैपटॉप बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 चालू कंप्यूटर, 1 लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरण जब्त किए हैं। साइबर टीम इन सभी डिवाइसों की जांच कर रही है। कंप्यूटरों के डेटा, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों को खंगाला जा रहा है। सामने आ सकते हैं और बड़े खुलासे पुलिस का कहना है कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। उन्हें जल्द ही अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके। करोड़ों की ठगी का शक जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अब तक कई विदेशी नागरिकों से लाखों या करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका हो सकता है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी लगातार छापेमारी कर रही है। जांच जारी फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस फर्जी कॉल सेंटर और इसके नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है। -

Punjab News: 2 ट्रालों में हुई टक्कर से मची अफरा-तफरी मची
जीरकपुरः छत लाइट प्वाइंट पर देर रात एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच दो ट्राले आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार एक राजस्थान नंबर का ट्राला, जिसका चालक संपत लाल बताया जा रहा है, चंडीगढ़ से पटियाला की ओर जा रहा था। ट्राला खाली था। वहीं दूसरा ट्राला एयरपोर्ट रोड से अंबाला की तरफ जा रहा था। छत लाइट प्वाइंट चौराहे पर दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।
चालकों के अनुसार हादसे का प्रमुख कारण चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नलों का बंद होना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ट्राले लगभग एक ही समय पर चौराहे पर पहुंचे, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। मौके पर पहुंचे एएसआई ट्रैफिक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों ट्रालों का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि रात के समय सिग्नल बंद होने की स्थिति में विशेष सतर्कता बरतें, वाहन की गति नियंत्रित रखें और चौराहों को सावधानी से पार करें।
हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज जसवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात बहाल करने के लिए हाइड्रा मशीन की व्यवस्था की गई, जिसके बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा फोर्स 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया। सड़क सुरक्षा फोर्स 112 के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि सड़क हादसों के दौरान अक्सर उन्हें अपने स्तर पर हाइड्रा मशीन और अन्य संसाधनों का इंतजाम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भी ऐसी परिस्थितियों में तुरंत सहायता उपलब्ध कराने और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए आवश्यक मशीनरी उपलब्ध करानी चाहिए।
सुनील कुमार ने बताया कि छत लाइट प्वाइंट पर लगभग हर बुधवार और वीरवार की रात किसी न किसी प्रकार का हादसा सामने आता है। अधिकांश दुर्घटनाएं रात 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच होती हैं, जो चिंता का विषय है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दोनों ट्रालों की टक्कर साफ दिखाई दे रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
-

Punjab News: आतंकी साजिश नाकाम, IED सहित 2 गिरफ्तार
मोहालीः क्राइम की वारदातों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने सीमा पार से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली ने विदेश में बैठे एक आतंकी ऑपरेटिव के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। यह खुलासा खुद पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने किया है। उन्होंने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आरोपी पकड़े हैं। ऑपरेशन के दौरान एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद की गई।

-

Punjab News: कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाई इमारत, देखें वीडियो
मोहालीः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। हालांकि इन धमकियों के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु अभी तक नहीं मिली है। वहीं आज फिर से मोहाली अदालत को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन बम स्कवॉयड टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचा और टीम द्वारा अदालत परिसर को खाली करवाया गया। बम निरोधक टीम द्वारा लगातार मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
बता दें कि मोहाली के साथ-साथ डेरा बस्सी और खरड़ की अदालतों को भी पहले बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं और पुलिस ने वहां 4 घंटे का तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन वहां से किसी भी तरह की कोई चीज बरामद नहीं हुई थी। जिसके बाद आज जब ईमेल के जरिए मोहाली कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली, तो पुलिस टीम बम निरोधक टीम के साथ मिलकर मोहाली कोर्ट पहुंची, जहां पुलिस और बम निरोधक टीम द्वारा 2 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और उसके बाद मोहाली कोर्ट का कामकाज फिर से शुरू कर दिया गया।
-

Punjab News: IPL में स्टेडियम से 15 फोन चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोहालीः न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मैच के दौरान फोन चोरी की घटनाएं सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी हुए 15 मोबाइल बरामद कर लिए हैं। इस मामले में दिल्ली से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, मोबाइल फोन 27 मई को आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान चोरी हुए थे।
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के निर्देशों तथा ग्रामीण पुलिस कप्तान मनप्रीत सिंह और मुल्लांपुर गरीबदास के पुलिस कप्तान हरकीरत सिंह की निगरानी में कार्रवाई की गई। 28 मई को थाना मुल्लांपुर गरीबदास में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया, जोकि दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।
आरोपियों की पहचान अरबाज, नवीन कुमार उर्फ निक्कू, हेमराज उर्फ पुच्ची और अब्दुल मुगनी उर्फ मियाज के रूप में हुई है। सभी आरोपी दिल्ली और हरियाणा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर सभी मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।