मोहालीः विधानसभा चुनाव 2022 के बाद लोकसभा चुनाव में अकाली दल का खराब प्रदर्शन अब सवालों के घेरे में है। खासकर अकाली दल के कई नेता प्रधान की गद्दी पर नए चेहरे को बैठाने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अकाली दल को भी झटके लग रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अकाली दल के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखविंदरपाल सिंह गरचा ने अकाली दल का साथ छोड़ दिया है। सुखविंदरपाल सिंह गरचा ने अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि गारचा ने अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से पार्टी के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं लेकिन अब मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा सकता।
Category: Mohali
-

Punjab: किसानों ने National Highway किया जाम, कई किलोमीटर तक लगी लंबी लाईने, देखें वीडियो
फिरोजपुरः किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, बिजली ना मिलने से परेशान होकर नेशनल हाईवे 95 जाम कर दिया है। किसानों द्वारा नेशनल हाईवे जाम करने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात से किसान धरने पर बैठे हुए है। किसानों का कहना है कि भीषण गर्मी में पिछले 4 दिन से बिजली ना आने से वह परेशान चल रहे है। किसानों का आरोप है कि बिजली ना आने से धान की फसल भी खराब होनी शुरू हो गई है। किसानों ने कहा कि बिजली कर्मियों की लापरवाही के चलते वह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते अब उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नेशनल हाईवे जाम कर दिया है।
-

Punjab : पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो
फिरोजपुर : पति ने पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुखविंदर उर्फ छिंदा निवासी मीठे गांव के तौर पर हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक जो ट्रक ड्राइवर का काम करता था। वह ज्यादातर बाहर ही रहता था। जिसके बाद उसकी पत्नी जश्नप्रीत के बाहर किसी गैरमर्द के साथ अवैध संबंध बना लिए।
जब उसे पता चला तो उसने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। मृतक के परिवार ने बताया कि वे लोग बंद कमरे में वीडियो बनाकर मृतक को भेजते थे और उसे परेशान करते थे। जो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और कल उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर उन लड़कों के नाम बताए और बाद में उसने खौफनाक कदम उठा लिया।
वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर जश्नप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है और बनती कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का कहना है कि मृतक की पत्नी के साथ चार अन्य लोग भी शामिल हैं, जो उसे परेशान करते थे। उन्होंने कहा कि उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
-

Punjab: CM की मीटिंग में फैसला पुलिस को लेकर लिए गए अहम फैसले
तस्करों की 7 दिन में प्रॉपर्टी होगी अटैच
पुलिस मिशन के तहत काम करेगी, कमीशन पर नहींः सीएम मान
चंडीगढ़ः पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी जिलों के एसएसपी, पुलिस कमिश्नर और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज बैठक की। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। इस मीटिंग में नशे पर कार्रवाई करने को लेकर भी फैसला लिया गया है। पंजाब पुलिस अब नशे के खिलाफ मुहिम तेज करने जा रही है। अगर कोई तस्कर पकड़ा गया तो सात दिन के अंदर उसकी संपत्ति अटैच कर ली जाएगी। अगर कोई पुलिस कर्मचारी किसी भी स्तर पर नशे के कारोबार में संलिप्त पाया गया तो उसे मौके पर ही बर्खास्त कर दिया जाएगा।
वहीं, कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए दस हजार नए पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। वहीं, पुलिस मिशन के साथ काम करेगी, जबकि इस काम में कमीशन के लिए कोई जगह नहीं होगी। थानों में दोस्ती और रिश्ते खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर तबादले किए जा रहे हैं। अब तक दस हजार मुलाजिम ट्रांसफर किए गए हैं। यह निर्णय मुख्यमंत्री ने आज सभी जिलों के एसएसपी व उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में लिया। वहीं, अगर किसी पार्टी का विधायक कोई शिकायत देता है तो अफसरों को उसकी सुनवाई करनी पड़ती है। यह बात पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सभी जिलों के एसएसपी के साथ बैठक के बाद मीडिया से कही।
उन्होंने कहा कि डीसी और एसएसपी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। सीएम मान ने बताया कि पुलिस पर आरोप लगते हैं कि थानों में लंबे समय से एक ही स्टाफ तैनात है। लोग कहते हैं कि हम सरकार का साथ देते है। नशा बेचने वालों को पकड़कर थाने में दे आते है। लेकिन मुलाजिमों की यारियां व रिश्तेदारियां इतनी गहरी है कि शिकायतकर्ता पीछे से घर पहुंचता है, जबकि आरोपी पहले घर पहुंच जाते हैं। ऐसे में मुंशी, थानेदार व हवलदार की ट्रांसफर की गई है। ट्रांसफर डिवीजन व रेज स्तर स्तर पर की गई है। उन्होंने कहा कि नशे के मुद्दे पर जंगी स्तर पर गिरफ्तारी होगी। सीएम ने पुलिस मुलाजिमों को साफ किया है कि अब उन्हें काम करना होगा। अगर काम नहीं करना चाहते है तो उनकी ट्रांसफर कर देंगे। उन्हें चंडीगढ़ में किसी दफ्तर में पोस्टिंग दे देंगे। उन्होंने साफ किया है कि पुलिस को मिशन के तहत काम करना है, कमीशन पर अब काम नहीं होगा।
सीएम मान ने कहा कि अब गैंगस्टर, आतंकी व तस्कर इकट्ठे हो गए। दुश्मन देश से पहले ड्रोन में नशा आता था, अब हथियार और 10 से 15 लाख रुपये तक आ रहे हैं। लेकिन अब पुलिस इन पर सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि नशा गुजरात से आता है। बदनाम पंजाब किया जा रहा है। पंजाब इसका मुकाबला कर रहा है। सीएम ने बताया कि सालों से पंजाब में मुलाजिमों की संख्या नहीं बढ़ी है। पुलिस में अब मुलाजिमों की गिनती बढ़ाई जाएगी। 23 सालों से पंजाब पुलिस में अस्सी से 81 हजार मुलाजिम हैं। ऐसे में विभिन्न रैंक पर दस हजार मुलाजिमों की भर्ती होगी। अब फाइनेंस विभाग को पदों की मंजूरी के लिए पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के 315 एसएचओ को वाहन दिए जा चुके हैं। जल्दी ही 100 के करीब मुलाजिमों को नई गाड़ियां दी जाएगी।
सड़क सुरक्षा फोर्स के बारे में सीएम माने कहा कि उसका परिणाम का काफी अच्छा रहा है। अब तक दो हजार लोगों की जान फाेर्स बचा चुकी है। करीब 25 से 30 लाख के गहने व अन्य सामान बचाने में फोर्स कामयाब रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबी लोगों की सहायता के लिए पंजाब सरकार एक हेल्प सेंटर बनाएगी। वहां पर पंजाबी जानने वाले दिल्ली के रहने वाले दस लोगों का स्टाफ रखा जाएगा। जो कि वहां पर जाने वाले पंजाबी लोगों की मदद करेंगे। इसके लिए अगले 10 से 15 दिन में कार्रवाई पूरी की जाएगी।
लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही सीएम ने अपने आवास पर डीजीपी गौरव यादव से मीटिंग की थी। इसमें उन्होंने पुलिस को लोगों से जुड़ने की हिदायत दी थी। इसके बाद तय हुआ था पुलिस मुलाजिम सुबह 11 बजे से एक बजे तक अपने दफ्तरों में बैठेंगे। लोगों की शिकायतों का पहल के आधार पर निपटारा करेंगे। उक्त आदेश लागू कर दिए गए। वहीं, विभाग की तरफ से दावा किया गया पुलिस के प्रयासों काे कामयाबी मिली है। करीब चालीस हजार शिकायतों का निपटारा किया गया है। यह आदेश एसएचओ स्तर से लेकर डीजीपी आफिस तक जारी किए गए थे।
-

Punjab : Court ने आरोपी को सुनाई अनोखी सजा, देखें वीडियो
मोहाली : न्यायपालिका ने एक अनोखा फैसला सुनाते हुए मोहाली के निवासी पर विशेष कर्तव्य के तौर पर सजा दी गई। जिसमें कोर्ट ने आरोपी को सजा के तौर पर मानवता की सेवा के लिए एक वाटर कूलर, आरओ और एक व्हील चेयर मोहाली के जिला अस्पताल में दान करने को कहा।
इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए एसएमओ सिविल अस्पताल मोहाली ने बताया कि आजकल विभिन्न विभागों और विशेषकर न्यायपालिका द्वारा मानवता की सेवा के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। जिसमें छोटे-मोटे अपराध करने वाले लोगों को सजा के तौर पर सामुदायिक सेवा के लिए मोहाली के अस्पताल में भेजा जा रहा है।
जिसका ताजा उदाहरण चैक बाउंस मामले में एक आरोपी को अदालत ने जिला अस्पताल में मरीजों के लिए वाटर कूलर, व्हील चेयर और एक आरओ उपलब्ध कराने की सजा सुनाई है।
-
Punjab: करंट लगने से 16 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत
फिरोजपुरः ममदोट के नजदीकी गांव भूरे खुर्द में मशीन पर पट्ठे काट रहे 16 वर्षीय युवक के साथ हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलपिंदर सिंह पुत्र नसीब सिंह ढिल्लों के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है।
-

Punjab: अवैध संबंधों को लेकर पत्नी पर लोहे की रॉड से किया हमला, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल, पत्नी ने आरोप लगाए है कि पति ने सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया। घटना बेदी कालोनी की है। पत्नी ने पति पर आरोप लगाए हुए कहा कि उसके पति के किसी गैर औरत के साथ अवैध संबंध है। पत्नी ने कहा कि उसका पति एक अकैडमी में सफाई का काम करता था और उसकी दोस्ती वहां पर एक महिला के साथ हो गई। जिसके साथ उसके अवैध संबंध बन गए और उसने उक्त महिला को घर में लाना शुरू कर दिया। पत्नी ने कहा कि जब उसने पति को अवैध संबंधो के चलते रोका तो पति पर ऐसा आशिकी का भूत सवार था कि उसने लोहे की रॉड उस पर हमला कर दिया।
इस दौरान पत्नी ने कहा कि वह अपना बचाव करने के लिए पड़ोसियों के घर भाग गई। लेकिन पति लोहे की रॉड पड़ोसियों के घर में आ गया और उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। जिसके बाद वह बचाव के लिए गेट के बाहर भागी, वहीं गली में उसके पति ने बेहरमी से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का कहना है कि उस दौरान पति इतने गुस्से में था कि गली में इकट्ठे हुए आस-पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव भी नहीं किया। पीड़िता ने कहा कि गुस्से में वह उसका कत्ल भी कर सकता था। वहीं यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल अवस्था में पत्नी को इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने अभी तक पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पत्नी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि पति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और मुझे उचित न्याय मिलना चाहिए।
-

Punjab: जेल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें Video
परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप
फिरोजपुरः फिरोजपुर जेल में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है, जो तीन दिन पहले हैरोइन के मामले में फिरोजपुर जेल गया था। लेकिन अब उसकी मौत की खबर सामने आई है। परिवार के मुताबिक कुछ दिन पहले पुलिस ने उनके बस्ती भट्टी में एक ऑपरेशन चलाया था। पुलिस ने उनके घर की जांच की उस वक्त सुनील घर पर नहीं था।
पुलिस ने उसकी पत्नी को ढूंढ लिया और मारपीट कर अपने साथ ले गई और दबाव बनाने लगी कि सुनील उर्फ सोनू को पेश किया जाए। पुलिस ने पैसे ले लिए और सोनू की पत्नी को छोड़ दिया।
परिवार के मुताबिक सोनू पर 20 ग्राम हैरोइन के साथ मामला दर्ज किया गया और उसे बेरहमी से पीटा गया और जेल भेज दिया गया। जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां सोनू का शव पड़ा हुआ था। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने सोनू की पिटाई की और आखिरकार उसकी मौत हो गई। परिवार ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
-

पंजाबः 21 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत, देखें वीडियो
फिरोज़पुरः शहर के गाधू किल्चा गांव में रहने वाले गुरलाल सिंह की नहर में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, हालांकि गुरलाल का शव मिल गया है, जानकारी के मुताबिक गुरलाल अपने गांव के कुछ लोगों के साथ नहर के किनारे धान की रोपाई करने आया और दोपहर में अपने साथियों से पेशाब करने के लिए कहकर नहर की पटरी पर चला गया। जिसके बाद नहर में उसका शव मिला।
उसके साथियों का कहना है कि उन्हें ट्रैक से कुछ आवाजें सुनाई दीं तो उन्होंने आकर देखा तो ट्रैक पर उसके कपड़े और चप्पलें पड़ी थीं, काफी खोजबीन करने के बाद गुरलाल का शव नहर में मिला। परिजनों का आरोप है कि किसी ने साजिश के तहत उसे नहर में धक्का दिया है।
-
Punjab: कुलबीर जीरा की बढ़ी मुश्किलें, अग्रिम जमानत हुई खारिज
फिरोजपुरः पू्र्व कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इरादे हत्या के मामले में नामजद पूर्व कांग्रेस विधायक एवं जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा की अग्रिम जमानत याचिका आज फिरोजपुर की अदालत ने खारिज कर दी है। बता दें कि कुलबीर सिंह जीरा समेत 9 लोगों के खिलाफ जीरा पुलिस ने संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।