Category: Mohali

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार, बॉयफ्रेंड संग मिलकर बेटी ने किया पिता का कत्ल

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार, बॉयफ्रेंड संग मिलकर बेटी ने किया पिता का कत्ल

    मोहालीः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मोरिंडा नहर के पास बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बेटी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर पिता को घर से बाहर बुलाया और अस्पताल पहुंचने के बाद अपने बॉयफ्रेंड को वहां बुला लिया। इसके बाद दोनों ने बातों में उलझाकर कार में बैठाया और मोरिंडा नहर के पास सुनसान इलाके में ले गए। वहां धारदार ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया गया।

    जब मां मायके से घर पर आई और पति घर पर नहीं मिला, तो उसने पुलिस को शिकायत दी और बेटी पर शक जताया, इसके बाद पुलिस ने बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घटना 1 मई की रात की है। नाबालिग बेटी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर पिता को घर से बाहर बुलाया और अस्पताल पहुंचने के बाद अपने प्रेमी को वहां बुला लिया।

    इसके बाद दोनों ने गुरसेवक सिंह को बातों में उलझाकर कार में बैठाया और मोरिंडा नहर के पास सुनसान इलाके में ले गए। वहां धारदार ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को जुवेनाइल जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी युवक विकास शाह को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसएचओ अमरिंदर सिंह के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। नहर में शव की तलाश लगातार जारी है।

  • Punjab News: श्री गुटका साहिब के अंग मिलने के बाद लोगों ने किया Airport Road पर जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुटका साहिब के अंग मिलने के बाद लोगों ने किया Airport Road पर जाम, देखें वीडियो

    मोहालीः सोहाना इलाके में श्री गुटका साहिब के अंग मिले। मिली जानकारी के अनुसार माता गुजरी देवी गुरुद्वारा (जो गुरुद्वारा सिंह शहीदां के पास स्थित है) के पास श्री गुटका साहिब के क्षतिग्रस्त अंग मिले हैं। इस घटना के बाद सिख संगत ने इंसाफ की मांग को लेकर एयरपोर्ट रोड पर जाम कर दिया। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नए कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का पता तब चला जब गुरुद्वारे में तैनात सेवादार ने श्री गुटका साहिब के अंगों को जमीन पर गिरा देखा।

    देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। बेअदबी से नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी के लिए एयरपोर्ट रोड को बंद कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि यह किसी साजिश का हिस्सा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पास ही स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में श्री गुटका साहिब रखे हुए हैं, आशंका है कि ये अंग वहीं के हो सकते हैं।

    लोगों का कहना है कि जानबूझकर इलाके की शांति भंग करने और तनाव पैदा करने के लिए ऐसी हरकत की गई है। उन्होंने मांग की है कि इसकी बारीकी से जांच हो कि ये अंग वहां तक कैसे पहुंचे। तनाव को देखते हुए मोहाली सिटी-2 के डीएसपी हरसिमरन सिंह बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करवाते हुए भरोसा दिया कि पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। डीएसपी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: कबड्डी प्रमोटर Rana Balachauria कत्ल मामले में मुख्य शूटर गिरफ्तार

    Punjab News: कबड्डी प्रमोटर Rana Balachauria कत्ल मामले में मुख्य शूटर गिरफ्तार

    मोहालीः पंजाब पुलिस ने मोहाली के सोहाना इलाके में पिछले साल हुए कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ ​​राणा बालाचोरिया की हत्या के मामले में मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मोहाली कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड के मुख्य शूटर आदित्य उर्फ मक्कन को त्रिपुरा के अगरतला से गिरफ्तार किया है।

    यह गिरफ्तारी केंद्रीय एजेंसियों और त्रिपुरा पुलिस के संयुक्त अभियान में हुई। राणा बलाचौरिया की हत्या 15 दिसंबर 2025 को एसएएस नगर के गांव सोहाना, सेक्टर-79 में हुई थी। जांच में खुलासा हुआ कि यह एक सोची-समझी साजिश थी, जिसे विदेश में बैठे हैंडलरों के इशारे पर अंजाम दिया गया था।

    इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को AGTF पहले ही कोलकाता से गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य शूटर आदित्य उर्फ मक्कन लगातार फरार चल रहा था। तकनीकी इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर उसे अगरतला से दबोचा गया। फिलहाल आरोपी आदित्य से पूछताछ जारी है। पुलिस उसके नेटवर्क की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि इस हत्याकांड से जुड़ी अन्य कड़ियों को भी जल्द उजागर किया जाएगा।

     

  • Punjab News: अचानक मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी से कई जगह गिरे पेड़, देखें वीडियो

    Punjab News: अचानक मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी से कई जगह गिरे पेड़, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब और चंडीगढ़ में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना और मोहाली समेत कई जगह बारिश हुई। मोहाली, चंडीगढ़ और जालंधर में दिन में ही अंधेरा छा गया। तूफान चल रहा है। कई जगह लाइट गुल है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मोहाली के फेज-6 में आंधी के चलते पेड़ गिरने से कई कारों को नुकसान पहुंचा है। यहां हवा इतनी तेज थी कि छतों पर रखी पानी की टंकियां तक उड़ गईं। वहीं फरीदकोट के कोटकपूरा की पुरानी अनाज मंडी में जागरण के लिए लगाए गए टेंट गिर गए। चंडीगढ़ के सेक्टर 43 में भी गाड़ियों पर पेड़ गिरे। ਪੰਜਾਬੀ ‘ਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/punjab/weather-turns-bad-in-punjab-and-chandigarh-yellow-alert-issued-in-many-districts/ चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 8 जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस संबंधी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर शामिल हैं। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। चंडीगढ़ में 36.2 डिग्री, अमृतसर में 37.1 डिग्री, लुधियाना में 38.0 डिग्री, पटियाला में 37.5 डिग्री, फिरोजपुर में 37.9 डिग्री, होशियारपुर और मोहाली में 35.3 डिग्री, पठानकोट में 35.6 डिग्री तथा एसबीएस नगर में 36.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। Read in English:  https://encounternews.in/chandigarh/sudden-weather-shift-darkens-morning-skies-chandigarh-punjab-witness-hailstorms/  
  • Punjab News: छोटे हाथी में हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: छोटे हाथी में हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः थाना फेज-1 के अधीन आते इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस और एक्साइज टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गड्डू और दिलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। चेकिंग के दौरान पुलिस मोहाली टावर लाइटा फेस-8 बी इंडिया एरिया मोहाली मौजूद थी।

    जांच के दौरान सामने आया है कि गड्डू पुत्र मकबूल वासी पानीपत और दिलप्रीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह काफी समय से नाजायज शराब लाकर मोहाली में पंजाब के एरिया में नाजायज शराब की तस्करी करते हैं जो आज भी छोटे हाथी नंबर PB-65-BV-5496 में भारी मात्रा में चंडीगढ़ से नाजायज शराब लेकर आ रहे है। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को काबू किया गया और 125 बोतलें चंडीगढ़ मार्का की अवैध विस्की बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ जुर्म 61-1-14 और 78(2) एक्साइज़ एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपियों के खिलाफ थाना फेस-1 मोहाली में मामला दर्ज किया गया।

     

     

  • Punjab News: राज्यसभा सांसद Sandeep Pathak पर FIR दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी , देखें वीडियो

    Punjab News: राज्यसभा सांसद Sandeep Pathak पर FIR दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी , देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सभा सांसद संदीप पाठक के ख़िलाफ़ पंजाब 2 FIR दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप पाठक के ख़िलाफ़ पंजाब के 2 अलग-अलग ज़िलों में ये एफआईआर दर्ज हुई है। सूत्रों के अनुसार दोनों ही FIR ग़ैर ज़मानती धाराओं पर दर्ज है। ऐसें में पाठक को पंजाब पुलिस कभी भी गिरफ़्तार कर सकती है।

    डॉ. संदीप पाठक 25 अप्रैल को राघव चड्ढा के साथ BJP) में शामिल हुए थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के कुल 11 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ी थी और भाजपा का दामन थाम लिया था। बता दें कि आम आदमी पार्टी के भीतर संदीप पाठक की भूमिका सिर्फ एक सांसद तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्हें पार्टी का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता रहा है। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में AAP को मिली प्रचंड जीत के पीछे उनकी चुनावी रणनीति को केंद्रीय भूमिका में देखा गया।

  • Punjab News: गैंगस्टरों का सरगना अजय गिरफ्तार, हथियार और पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टरों का सरगना अजय गिरफ्तार, हथियार और पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान में पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में मौली जागरण (चंडीगढ़) निवासी विदेश में रहने वाले गैंगस्टरों के सरगना अजय को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 कैलिबर की पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए। बता दें कि जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गई, तो भागते समय आरोपी अजय का पैर टूट गया और उसे रिक्शा में बिठाकर लाया गया।

    प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अपने विदेश स्थित आकाओं के निर्देशों पर काम कर रहा था और उसे ट्राइसिटी क्षेत्र में कई लक्ष्यों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में संभावित गंभीर आपराधिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक टाल दिया गया है।

    यह गिरफ्तारी 18 अप्रैल को चलाए गए एक संयुक्त अभियान के बाद हुई है, जिसमें चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था। पुलिस नेटवर्क के आपसी संबंधों को स्थापित करने के लिए आगे की जांच कर रही है। इस अवसर पर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

     

  • Punjab News: हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने के लिए मिले थे कई संभावित टारगेट

    Punjab News: हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, वारदात को अंजाम देने के लिए मिले थे कई संभावित टारगेट

    मोहालीः पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने मोहाली पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर की एक पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सीधे तौर पर विदेश में बैठे गैंगस्टर हैंडलर्स के संपर्क में था और उनके निर्देशों पर काम कर रहा था। जांच एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार, आरोपी को ट्राइसिटी क्षेत्र चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में कई संभावित टारगेट दिए गए थे। इन टारगेट्स में आपराधिक वारदातों को अंजाम देना शामिल था, जिनकी प्लानिंग काफी समय से की जा रही थी।

    सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को हर गतिविधि के लिए अपने विदेशी आकाओं से निर्देश मिलते थे और वह उनके कहने पर इलाके की रेकी (जासूसी) भी कर रहा था। यह भी सामने आया है कि आरोपी को हथियार उपलब्ध कराए गए थे, ताकि वह तय समय पर वारदात को अंजाम दे सके। हालांकि, पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे ट्राइसिटी क्षेत्र में संभावित बड़ी आपराधिक घटनाओं को टाल दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यदि आरोपी को नहीं पकड़ा जाता, तो वह किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता था।

    मामले में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपी का संबंध किसी मॉड्यूल से है या नहीं। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगालने में जुटी हैं। इसमें यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गैंग के तार किन-किन लोगों और स्थानों से जुड़े हुए हैं, उन्हें फंडिंग कहां से मिल रही है। हथियारों की सप्लाई कैसे हो रही है और अब तक किन-किन वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है या देने की योजना थी। इसके अलावा, पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि उसके अन्य साथियों की पहचान कर उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और डिजिटल ट्रेल के जरिए पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं।

     

  • Punjab News: फिल्मी स्टाइल में स्नेचरों को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News: फिल्मी स्टाइल में स्नेचरों को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर में स्नेचिंग का मामला सामने आया है। जहां फोन छीनकर भाग रहे 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों को लोगों ने काबू कर लिया। इस घटना को लेकर मौके पर भारी हंगामा हो गया। दरअसल, घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों को काबू कर लिया। काबू किए गए स्नेचरों की लोगों ने जमकर छित्तर परेड की।

    इसकी वीडियो भी सामने आई है। दरअसल, बाइक पर नौजवानों ने फिल्मी स्टाइल में स्नेचरों का पीछा किया। स्नेचरों को काबू करने के दौरान नौजवानों की बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गए, लेकिन फिर भी उन्होंने स्नेचरों को काबू कर लिया। घटना के दौरान स्नेचर ने काफी भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने शोर सुनने के बाद काबू कर लिया और छित्तर परेड करने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्चनेरों को काबू करके थाने ले गई।

     

  • Punjab News: भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सतिंदर मालही (कुराली सर्कल) और ईआई गुरप्रीत सिंह (जीरकपुर सर्कल) के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों ने आबकारी पुलिस और स्थानीय पुलिस के समन्वय से जीरकपुर-अंबाला रोड पर ‘स्काई टोयोटा’ के सामने विशेष नाका लगाकर चेकिंग शुरू की हुई थी। इस दौरान सुबह करीब 6:30 बजे जीरकपुर-अंबाला रोड से गुजर रही एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप को शक के आधार पर रोका गया। जब अधिकारियों ने वाहन की गहन तलाशी ली तो उसमें से 150 बोतल ‘ग्रे वुल्फ’ (जामुन-ए-वोदका) बरामद हुईं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह शराब अवैध रूप से ले जाई जा रही थी।

    मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान पलविंदर सिंह, पुत्र स्वर्गीय अमरिक सिंह, निवासी गांव रोपड़ी, डाकघर भरेरी, तहसील भोरंज के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब की खेप से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

    आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह शराब चंडीगढ़ मार्का थी और इसे केवल चंडीगढ़ में ही बेचा जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है और आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन मुल्लांपुर में पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914 की धारा 61 और 78(2) के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।