Home Punjab>Sangrur Punjab News: सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत, 2 सप्ताह पहले हुई थी एक की शादी

Punjab News: सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत, 2 सप्ताह पहले हुई थी एक की शादी

0
Punjab News: सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत, 2 सप्ताह पहले हुई थी एक की शादी

संगरूरः जिले के भवानीगढ़ में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां गांवों में दूध इकट्ठा करते 2 नौजवानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना को लेकर गांव काकड़ा में शोक की लहर छा गई। मृतकों की पहचान सनी सिंह और गुरजंत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट घई। वहीं घटना स्थल पर मौजूद आप नेता और दूध यूनियन के पूर्व प्रधान भूपिंदर सिंह काकड़ा ने बताया कि उनके गांव के गुरजंत सिंह और सनी सिंह बढबर के पास गांवों से महिंद्रा पिकअप गाड़ी पर दूध इकट्ठा करके मुख्य सड़क पर लौट रहे थे।

इसी दौरान किसी वाहन ने उनकी गाड़ी के पीछे से टक्कर मार दी, जिसके चलते गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर को पार कर सड़क के दूसरे तरफ जा गिरी, वहां सामने से आ रहे ट्राले से इनकी भयानक भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सनी सिंह की 2 सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। गुरजंत सिंह के पास ही सनी सिंह काम करता था। वहीं गुरजंत सिंह पत्नी के अलावा 2 छोटे बच्चे छोड़ गए। गांव में सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग दोनों परिवारों से दुख साझा करने और संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उक्त नेता ने बताया कि पुलिस ने हादसे के संबंध में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here