Category: Mohali

  • Punjab News: IPL में इस दिन होगा Punjab Kings और Gujarat Titans का मैच, मैदान में पहुंचे सासंद मीत हेयर

    Punjab News: IPL में इस दिन होगा Punjab Kings और Gujarat Titans का मैच, मैदान में पहुंचे सासंद मीत हेयर

    मोहालीः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की तैयारियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले पहले मुकाबले के टिकट महज चार मिनट में बिक गए, वहीं दूसरी ओर स्टेडियम में अधूरे निर्माण कार्य ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। वहीं दूसरी ओर आईपीएल में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले मैच को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पीसीए के नए चुने गए सचिव और लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर और पीसीए के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आज पश्चिमी क्रिकेट स्टेडियम मुलांपुर, नई दिल्ली का दौरा किया।

    इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एसएसपी हरमिंदर सिंह हंस ने स्टेडियम के साथ-साथ बैठने वाले विभिन्न ब्लॉकों, स्टेडियम तक पहुंचने वाली मार्गों, पार्किंग सुविधाओं, सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। वहीं भीड़ के सुव्यवस्थित प्रबंधन के महत्वपूर्ण मुद्दे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया ताकि लोगों को क्रिकेट का निर्बाध और बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके।

    प्रत्येक पहलू को लेकर सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए मीत हेयर ने कहा कि सुचारू रूप से मैच कराना बहुत जरूरी है। क्योंकि इससे महत्वपूर्ण मैचों के मेजबान के तौर पर पंजाब की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जिसके कारण भविष्य में भी प्रदेश में व्यापक टूर्नामेंट कराए जा सकते हैं। उन्होंने इस साल के अंत में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और हॉकी टूर्नामेंट के मेज़बान के रूप में पंजाब को चुने जाने का भी जिक्र किया।

    सिविल और पुलिस प्रशासन के बीच पूर्ण समन्वय की वकालत करते हुए पीसीए के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि 31 मार्च को होने वाले मैच के अलावा, स्टेडियम में 3 और मैच कराए जाएंगे जो कि पंजाब सरकार के लिए बहुत गर्व की बात है। दीपक बाली ने आगे कहा कि समय के साथ यह स्टेडियम विश्व के नक्शे पर अपने वृहद टूर्नामेंटों के केंद्र के रूप में उभर रहा है।

  • Punjab News: दोस्तों ने किया छात्रा का गैंगरेप, नाबालिग सहेली सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: दोस्तों ने किया छात्रा का गैंगरेप, नाबालिग सहेली सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में एक 8वीं कक्षा की छात्रा का क्लासमेट ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप कर दिया। आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे वॉट्सऐप ग्रुपों में शेयर कर दिया। साथ ही छात्रा को जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चारों मुख्य आरोपियों के साथ पीड़िता की एक नाबालिग सहेली को भी गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपियों में भी 3 नाबालिग हैं। उन्हें अदालत में पेश कर सुधार गृह भेजा गया है। जबकि, एक बालिग आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 15 वर्षीय छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की वारदात का मुख्य आरोपी पीड़िता का क्लासमेट है। नाबालिग आरोपी क्लासमेट ने पहले पीड़िता के साथ दोस्ती की।

    फिर उसके कुछ प्राइवेट वीडियो बनाकर उसे डराना शुरू कर दिया। उसने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता को डराया-धमकाया और अलग-अलग सुनसान जगहों पर ले जाकर छात्रा के साथ कई बार गैंगरेप किया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पिछले करीब एक महीने से न्यू चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में वारदात को अंजाम दिया गया। उनकी दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। आरोपियों ने पहली बार जबरन शारीरिक संबंध बनाते हुए छात्रा का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था, जिससे वे उसे बाद में भी ब्लैकमेल करते रहे और अलग-अलग जगहों पर उसे बुलाकर गैंगरेप करते रहे।

    पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बदनामी के डर से इस वारदात के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों में से एक ने गुस्से में आकर पीड़िता का वीडियो एक प्राइवेट वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर कर दिया। जब इसका पता छात्रा को चला तो उसने पूरी आपबीती अपने परिजन को बता दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को दबोच लिया। मुख्य आरोपी (नाबालिग सहपाठी), दो अन्य नाबालिग और एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 70(2), 61(2) और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि 24 मार्च को शिकायत मिलने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद चारों आरोपियों की गिरफ्तारी भी कल उनके घर से की गई है, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं। उन्हें कल ही सुधार गृह भेज दिया गया। जबकि, मुल्लांपुर के रहने वाले 20 साल के आरोपी गगनदीप सिंह को अदालत में पेश किया गया। वहां से पुलिस को आरोपी का 4 दिन का रिमांड मिला है। मुल्लांपुर थाना प्रभारी अमनदीप का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी गगनदीप से पूछताछ की जा रही है। मामले में पीड़ित की एक नाबालिग सहेली को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने पीड़िता को आरोपियों तक पहुंचाने में मदद की थी। सभी नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

  • Punjab News: गोली लगने से Shiv Sena नेता का सुरक्षाकर्मी घायल, हालत गंभीर

    Punjab News: गोली लगने से Shiv Sena नेता का सुरक्षाकर्मी घायल, हालत गंभीर

    मोहालीः खरड़ स्थित गुलमोहर सिटी में शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा का सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पुलिसकर्मी की पहचान 40 वर्षीय निशान सिंह निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है, जो कमांडो ड्यूटी पर तैनात था। उसे छाती के दाहिने हिस्से में गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में सुरक्षाकर्मी को गोली लगी है। घायल हालत में उसे पहले सिविल अस्पताल खरड़ लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

    घटना को लेकर अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली उसने खुद चलाई या यह हादसा था। ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक कुछ पुलिसकर्मी एक घायल व्यक्ति को पिकअप वाहन में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल उस समय बेहोश था और उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, शिवसेना नेता निशांत शर्मा ने बताया कि निशान सिंह उनकी सुरक्षा में तैनात था और घटना से करीब 10 मिनट पहले ही कमरे में गया था।

    सुरक्षाकर्मी अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब वे कमरे में पहुंचे तो वह बिस्तर पर घायल अवस्था में पड़ा था। निशान सिंह करीब दो महीने पहले ही उनकी सुरक्षा टीम में शामिल हुआ था। उधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना सिटी खरड़ के एसएचओ अमरिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और घायल के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

  • Punjab News: Hotel City Palace में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel City Palace में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    बंद किए होटल को अवैध रूप से खोलने के लगे आरोप

    मोहालीः जीरकपुर के रंजन प्लाजा में स्थित होटल सिटी पैलेस में युवक द्वारा आत्महत्या कर ली गई। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान अभिषेक चौहान के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह वही होटल है जहां कुछ समय पहले जीरकपुर पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में कार्रवाई करते हुए 3 लड़कियों का रेस्क्यू किया था। इस मामले में पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया था और होटल को बंद कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, बंद किए गए इस होटल को 2 दिन पहले ही अवैध रूप से दोबारा खोल दिया गया था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसकी अनुमति से होटल को फिर से शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि होटल की चाबियां अब भी पुलिस के पास ही हैं, जिससे पूरे मामले पर संदेह और गहरा गया है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
  • Punjab News: CBI जांच पर CM Mann ने विपक्ष पर कसा तंज, गृह मंत्री अमित शाह, राजा वडिंग सहित कई नेताओं के लिए नाम, देखें वीडियो

    Punjab News: CBI जांच पर CM Mann ने विपक्ष पर कसा तंज, गृह मंत्री अमित शाह, राजा वडिंग सहित कई नेताओं के लिए नाम, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड मामले में मृतक के पोस्टमॉर्टम को लेकर शव मेडिकल कॉलेज पहुंच गया है। पोस्टमार्टमक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं सीएम मान ने केस को लेकर सीबीआई जांच पर विपक्ष पर तंज कसा है। उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस जांच में काबिल है।

    सीएम मान ने कहा कि इन नेताओं के नाम लेकर कई लोगों ने सुसाइड किया, उस समय सीबीआई जांच क्यों नहीं करवाई गई। सीएम मान ने कहाकि आप सरकार ने केस को लेकर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता उनका परिवार है और वह मंत्री और संत्री की परवाह नहीं करते। उन्होंने कहा कि इस केस में सभी विपक्ष के नेता इकट्ठे हो गए है और सभी भगवंत मान के खिलाफ एक साथ खड़े हो गए है। बीजेपी द्वारा आज सीबीआई की मांग को लेकर कहा कि हरियाणा में एडीजीपी के सुसाइड मामले में कब करवाई गई।

  • Punjab News: राणा बलाचौरिया कत्ल मामले में 350 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, शूटरों खिलाफ वारंट जारी

    Punjab News: राणा बलाचौरिया कत्ल मामले में 350 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, शूटरों खिलाफ वारंट जारी

    मोहालीः पुलिस ने दिसंबर में हुए कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में चार्जशीट दायर की है। पुलिस ने 8 शूटरों के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत चार्जशीट दायर की है और गैंगस्टर बलजिंदर डोनी बल, अरविंदर सिंह, जशदीप और अरविंदरजीत उर्फ मनी के खिलाफ गिरफ्तारी वाऱंट जारी किए हैं। इस मामले में पचास से अधिक गवाहों के नाम लिये गए हैं। मामले में अन्य आरोपियों के विरुद्ध बाद में चार्जशीट दायर की जाएगी।

    पुलिस ने मोहाली अदालत में 350 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। 8 आरोपियों में जुगराज सिंह, अरशदीप, मनदीप सिंह मोना, गगनदीप सिंह, आकाशदीप, तरनदीप, दविंदर उर्फ टिक्का, एक टैक्सी ड्राइवर और शूटर करन पाठक शामिल हैं। चार्जशीट में करीब 55 गवाहों के नाम लिये गये हैं। पुलिस ने शूटर आदित्य कपूर, गैंगस्टर बलजिंदर डोनी बल, अरविंदर सिंह, जशदीप और अरविंदरजीत उर्फ मनी के खिलाफ गिरफ्तारी वाऱंट जारी किए हैं।

    बताया गया कि 15 दिसंबर को मोहाली के सोहाना में एक कबड्डी कप हो रहा था। दो युवकों ने सेल्फी लेने का बहाना बनाकर पहले राणा बलाचौरिया के मुंह पर शॉल फेंकी और फिर उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ फोर्टिस अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया। अदालत ने घटना के समय किए गए सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल उठाए। सरकार की ओर से बताया गया कि कबड्डी मैच के दौरान लगभग 900 से 1,000 लोग मौजूद थे और हत्या शाम 5:55 बजे हुई। हाईकोर्ट ने पूछा कि क्या वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे और सुरक्षा के लिए कितने पुलिसकर्मी तैनात थे।

    सरकार ने बताया कि मौके पर 10 हथियारबंद पुलिसकर्मी मौजूद थे। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है कि दो शूटर हजारों लोगों की मौजूदगी में खुलेआम गोलियां चलाकर फरार हो गए। इससे पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

  • Punjab News: फिर बदलेंगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी

    Punjab News: फिर बदलेंगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी

    मोहालीः पंजाब में बीते दिन तापमान में बढ़ौतरी दिखी, जिससे पंजाब के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रूपनगर में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते 26 मार्च को पंजाब में तेज हवाओं के साथ गरज चमक की संभावना है। ऐसे में 26 को बिजली चमकने, आंधी और तेज हवाएं चलने संबंधी यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। सबसे अधिक तापमान 30 डिग्री रूपनगर में दर्ज किया गया है, जबकि चंडीगढ़ में 29 डिग्री तापमान रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू के आसपास आसमान में एक मौसम बदलने वाला सिस्टम बना हुआ है और पाकिस्तान की तरफ भी ऐसा ही एक असर दिख रहा है, वहीं ऊपर काफी ऊंचाई पर तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं। इन सबका असर यह होगा कि 26 मार्च से मौसम बदलना शुरू होगा और फिर 29 मार्च के आसपास एक और बदलाव आएगा, जिससे बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक होने की संभावना है।

    मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राज्य में 25, 26 और 28 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 29 मार्च को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

     
  • Punjab News: Parking को लेकर विवाद, 2 पक्षों में खूब चले लात-घूसे, देखें वीडियो

    Punjab News: Parking को लेकर विवाद, 2 पक्षों में खूब चले लात-घूसे, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर के एक रिहायशी इलाके में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया है। जानकारी के अनुसार फ्लैट नंबर 22 B (ग्राउंड फ्लोर) में रहने वाले विशाल उर्फ शानू और उनके परिवार के खिलाफ आसपास के निवासियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि 22 B (GF) की पार्किंग एरिया में परिवार ने कथित तौर पर “मिनी पार्क” बना रखा है, जिसके कारण अन्य निवासियों को अपने वाहन खड़े करने और आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, आरोप है कि ब्लॉक A के बीच रास्ते में भी अक्सर उनकी गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिससे रास्ता बाधित होता है।

    निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि विशाल की बहन नीतू और उनके परिवार के सदस्य आए दिन लोगों के साथ बहस करते हैं और महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। इसी के चलते 5 मार्च की शाम करीब 7:15 बजे भी विवाद हो गया था जिसकी वीडियो अब सामने आई है। बताया जा रहा है कि ब्लॉक 21 A, दूसरी मंजिल के निवासी अजय कुमार अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे थे। उस समय रास्ते के बीच में नीतू और उनके जीजा परमप्रीत की गाड़ी खड़ी थी। जब अजय कुमार ने गाड़ी हटाने के लिए कहा, तो नीतू ने कथित तौर पर उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया और गुंडागर्दी करते हुए उनसे गाड़ी न हटाने की बात कही। इसी दौरान पड़ोसी अरविंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

    उन्होंने बताया कि उन्होंने भी गाड़ी साइड में करने के लिए कहा, क्योंकि इससे सभी निवासियों को परेशानी हो रही थी, लेकिन स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई और बहस बढ़ती चली गई। इतने में देखते ही देखते बहस हाथापाई पर उतर आई और दोनों पक्षों के बीच खूब लात-घूसे में धक्का मुक्की हुई। उस दौरान सभी ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवा दिया था, लेकिन पार्किंग को लेकर वह अब भी वैसा ही बरताव करते हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि कॉलोनी में शांति और व्यवस्था बनी रह सके।

  • विवादों में आए भजन गायक Kanahiya Mittal, फिर साउंड ऑपरेटर से उलझे, देखें वीडियो

    विवादों में आए भजन गायक Kanahiya Mittal, फिर साउंड ऑपरेटर से उलझे, देखें वीडियो

    अलवरः राजस्थान के अलवर में चल रही प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शिव महापुराण कथा के दौरान देर रात उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल और साउंड ऑपरेटर के बीच तीखी बहस हो गई। यह पहली बार नहीं है कि जब गायक का साउंड ऑपरेटर से विवाद हुआ है। इससे पहले भी एक साउंड ऑपरेटर से गायक का विवाद हो चुका है। वहीं प्रोग्राम में साउंड ऑपरेटर से विवाद इतना बढ़ा कि कन्हैया मित्तल बिना माइक के कुछ देर गाकर मंच छोड़कर चले गए। अब इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

    कीर्तन के दौरान भजन गायक कन्हैया मित्तल श्याम भजन गाने के लिए पहुंचे। उनको देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग वहां जमा हो गए। मंच पर भजन गाने के दौरान जब साउंड में कुछ दिक्कत हुई तो उन्होंने साउंड ऑपरेटर को टोकते हुए साउंड बेहतर करने के लिए कहा। इस बात को लेकर साउंड ऑपरेटर और कन्हैया मित्तल में विवाद हो गया. साउंड ऑपरेटर ने साउंड बंद कर दिया और साउंड चलाने से मना कर दिया। तो कन्हैया मित्तल ने भी मंच से उसे नसीहत देते हुए कहा, ”इतना घमंड तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में भी नहीं है…।”

    कन्हैया मित्तल ने साउंड ऑपरेटर पर गलत गंदे इशारे करने के आरोप लगाए। इस विवाद में आयोजक अमित मित्तल ने बीच बचाव करते हुए दोनों को समझने का प्रयास किया। लेकिन दोनों नहीं माने और अपनी अकड़ पर अड़े रहे. इस पर कन्हैया मित्तल ने बिना माइक के गाने का फैसला लिया और वो मंच पर लोगों के बीच पहुंच गए और बिना माइक के भजन गाने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    इस कार्यक्रम के बाद गाड़ी में जाते हुए कन्हैया मित्तल ने भी अपना पक्ष रखा और देश के सभी गायक व साउंड ऑपरेटर और मालिकों के लिए संदेश जारी करते हुए कई बड़े विवादित बयान दिए। कन्हैया मित्तल के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, तो वहीं लोग उनको लेकर भद्दे भद्दे कमेंट कर रहे हैं। इससे पहले भी साउंड ऑपरेटर के साथ कन्हैया मित्तल का विवाद का मामला सामने आ चुका है और कई बार इसको लेकर कन्हैया मित्तल रोल हो चुके हैं, क्योंकि कन्हैया मित्तल एक कार्यक्रम के 25 से 30 लाख रुपए लेते हैं और बीते 2 सालों के दौरान अचानक सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हुए हैं।

  • Punjab News: 37 तोले सोना सहित अन्य सामान बरामद, लड़की और 3 नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 37 तोले सोना सहित अन्य सामान बरामद, लड़की और 3 नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में शादी वाले घर में 40 तोले सोना समेत अन्य सामान की चोरी होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 नौजवानों समेत एक लड़की को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 77 में शिकायतकर्ता प्रशोत्तम वशिष्ठ ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह अपनी भांजी के विवाह में शामिल होने के लिए अपनी बहन के घर आया था। 14 फरवरी की रात को जब परिवार के सदस्य सो रहे थे।

    इस दौरान घर में घुसपैठ कर अनजान व्यक्तियों द्वारा करीब 40 तोले सोने के गहने समेत अन्य सामान की चोरी कर लिया गया था। जिसके बाद थाने सुहाना में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 15 फरवरी को मामला दर्ज किया गया। एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि एसएसपी मोहाली के निर्देश पर सीआईए स्टाफ खरड़ और संबंधित थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान घर में ही काम करने वाली लड़की नेहा धमीजा और उसके 3 साथियों को चोरी के सामान समेत पकड़ लिया गया।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से एक पॉइंट 30 बोर का पिस्तौल, 2 कारतूस, करीब 37 तोले सोने के गहने, डेढ़ लाख रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बाकी तीन आरोपियों की पहचान नेहा धमीजा के पति बलकार सिंह उर्फ बोबी, जसकरण सिंह और प्रदीप सिंह वासियां बगांपुराणा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और जांच जारी है।