Category: Mohali|Punjab

  • Punjab News: PM Vishwakarma Yojana तहत लगाया विशेष कैंप, कई सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, देखें Video

    Punjab News: PM Vishwakarma Yojana तहत लगाया विशेष कैंप, कई सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, देखें Video

    मोहालीः जिले के सेक्टर-43, वार्ड नंबर 24 में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एक विशेष कैंप लगाया गया। यह कैंप उन लोगों के लिए एक सराहनीय पहल है जो अपने हाथों के हुनर में निपुण हैं। कैंप के माध्यम से पंजीकरण करवाने वाले लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को 500 रुपए प्रतिदिन, आने-जाने का किराया और भोजन का खर्च सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद लाभार्थियों को 3,00,000 तक का ऋण 5% वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस कैंप में पीएम विश्वकर्मा योजना के साथ-साथ आयुष्मान भारत योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत भी लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है।

    जानकारी देते हुए डिप्टी मेयर चंडीगढ़ जसवीर सिंह बंटी ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जो सिलाई कढ़ाई सीखना चाहते हैं, उन्हें 5 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। कोर्स खत्म होने के बाद सिलाई मशीन भी दी जाएगी। इसी के साथ जो हेयर ड्रेसर का काम सीखना चाहता है, उसे हेयर ड्रेसर की ट्रेनिंग दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि सरकार की योजना के तहत लोगों को सेल्फ एम्प्लॉयड बनाया जा रहा है, ताकि कोई भी बेरोजगार न रह सके। उन्होंने कहा कि इस कैंप का लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस कैंप में और भी कई सुविधाओं और सरकार की योजनाओं बारे बारे जानकारी दी जाएगी। इसलिए जितना हो सके लोग यहां सुविधाओं का लाभ उठाएं।

  • Punjab News: Chirag Immigration ने विदेश भेजने के नाम पर 3 लोगों से 15 लाख रुपए ठगे, देखें वीडियो

    Punjab News: Chirag Immigration ने विदेश भेजने के नाम पर 3 लोगों से 15 लाख रुपए ठगे, देखें वीडियो

    मोहालीः फर्जी इमिग्रेशन कंपनियों का अड्डा बन चुके मोहाली में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला मोहाली के फेज 10 से सामने आया है जहां, चिराग इमिग्रेशन के एजेंट ने नेपाल के 3 लोगों को अल्बानिया भेजने के नाम पर 15.70 लाख रुपए ठग लिए। इस संबंध में गुरुवार को समाजसेवी सिमरनजीत सिंह ने पीड़ित नेपाली मूल के मोहन गिमरी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

    इस दौरान उन्होंने बताया कि मोहन 2024 में फेज 10 स्थित चिराग इमिग्रेशन कंपनी में गया था। उसने अपने साथ 2 अन्य लोगों के लिए वीजा अप्लाई किया था। कंपनी के मालिक प्रताप सिंह रंधावा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उन्हें तुर्की के रास्ते अल्बानिया भेज देगा और वहां नौकरी लगवा देगा। इसके लिए कंपनी ने उनसे अलग-अलग किस्तों में 15.70 लाख रुपए लिए। इसके बाद न तो उन्हें अल्बानिया भेजा गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में एसएसपी मोहाली को भी शिकायत दी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कंपनी मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी मालिक ने तीनों लोगों को पहले भारत से तुर्की भेजा। इमिग्रेशन एजेंट ने तुर्की जाने के लिए टिकट तो ले लिए लेकिन वापसी की टिकट फर्जी थी और वहां की होटल बुकिंग भी फर्जी थी। इसलिए जब वे तुर्की एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां इमिग्रेशन अधिकारी ने उनके सभी दस्तावेज चेक किए जो फर्जी पाए गए, इसके बाद उन्हें वहां से डिपोर्ट कर दिया गया। जब वह तुर्की से लौटा और इमिग्रेशन एजेंट को इस बारे में बताया तो उसने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, वह उन सभी लोगों को किसी न किसी तरह वापस न्यूजीलैंड भेज देगा। इसलिए एजेंट ने फिर से कागजी कार्रवाई शुरू कर दी और उनसे फिर से पैसे लेने शुरू कर दिए, लेकिन करीब 1 साल बीत जाने के बाद भी न तो उन्हें दोबारा वीजा दिया गया और न ही कहीं भेजा गया।

    समाजसेवी सिमरनजीत सिंह ने कहा कि मोहाली फर्जी इमीग्रेशन कंपनियों का गढ़ बन चुका है। यहां से फर्जी एजेंट ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए लोगों को लुभाते हैं और दूसरे राज्यों से मोहाली बुलाकर ठगी करते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चिराग इमीग्रेशन कंपनी के मालिक प्रताप सिंह रंधावा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर फेज-11 थाने के बाहर धरना देंगे।

  • Punjab News: Stadium के पास नौजवान का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: Stadium के पास नौजवान का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोहालीः सेक्टर 79 स्थित एयरपोर्ट रोड पर स्टेडियम के पास जंगल में नौजवान का शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने से इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की उम्र 35 से 36 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीमों जांच के लिए पहुंच गई। मृतक के शव को देख पहली नजर में ऐसा लगता है कि शव काफी पुराना है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए मृतक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि पिछले रविवार से उनका रिश्तेदार सुरेश पाल लापता है, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने मोहाली के थाना सोहाना में भी दर्ज करवाई हुई है।

  • Punjab News: Reel बनाने के चक्कर में लड़की ने तोड़ी हदें, देखें वीडियो

    Punjab News: Reel बनाने के चक्कर में लड़की ने तोड़ी हदें, देखें वीडियो

    मोहाली: रील बना कर लाइक लेने के चक्कर में आज के युवा लड़के और लड़कियां जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे है। आज कल सोशल मीडिया पर एक नया ट्रैंड देखने को मिल रहा है, जिसमें हर कोई एक दूसरे को पीछे छोड़ने के लिए बिना जान की परवाह किए आए दिन कार पर बैठ कार की खिड़कियों को खोल वीडियो बना रहा है

    ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो मोहाली से खरड़ जाने वाले फ्लाईओवर की बताई जा रही है। जिसमें एक लड़की खुलेआम कार की खिड़की के बाहर बैठकर रील बना रही है और लाइक पाने लिए अपनी जिंदगी की जरा भी परवाह नहीं कर रही है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि अगर उसका हाथ खिड़की से हट गया, तो वह हादसे का शिकार हो सकती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार नंबर से चालक का पता कर बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

  • Punjab News: Gun Point पर Guddu Di Hatti से 80 हजार की नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर Guddu Di Hatti से 80 हजार की नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में आए दिन लूट की वारदातें सामने आ रही है। वहीं दिन दहाड़े ज़ीरकपुर के शिवा इंकलेव में गन प्वाइंट पर लूट की घटना सामने आई है। जहां गुड्डू दी हट्टी पर लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए कई सालों से सुनहरे का काम कर रहे पीड़ित सनी ने बताया कि दोपहर को 2 सरदार दुकान पर आए।

    इस दौरान एक ने उस पर पिस्तौल तान दी, जिससे वह डर गया। वहीं दूसरे ने गर्दन में पिस्टल लगाकर तिजौरी से नगदी निकालने को कहा। पीड़ित ने कहा कि उसने 80 से 90 हजार रुपए गहनों की सेल की थी। लुटेरे वह नगदी और कुछ चांदी का सामान लेकर मौके से फरार हो गए। लुटेरों ने दुकान पर लगे सीसीटीवी को तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वे जल्दबाज़ी में सामान लेकर मौके से भाग गए।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस पर भी सवालिया निशान उठते हैं कि पुलिस हर दिन बड़े-बड़े दावा करती है कि रात को नाकाबंदी कर पूरे शहर को सील कर दिया जाता है, लेकिन इस तरह लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने लगे हैं।

  • Punjab News: Lady Thar Driver ने पलटाई Fortuner, देखें वीडियो

    Punjab News: Lady Thar Driver ने पलटाई Fortuner, देखें वीडियो

    मोहाली: वीपीएस चौक के पास सेक्टर 61 में दो गाड़ियों के बीच एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। जानकरी के अनुसार फॉर्च्यूनर गाड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी 3 A से वीपीएस चौक की ओर जा रही थी। इस दौरान पीछे थार गाड़ी में एक लड़की चला रही थी। थार ने फॉर्च्यूनर को पीछे से टक्कर मारी, तो फॉर्च्यूनर फुटपाथ पर चढ़ गई और बिजली के पोल से टकराकर पलट गई।

    राहगीरों द्वारा फॉर्च्यूनर से एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया, जिसे मामूली चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गई। घटना स्थल पर दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते की बातचीत चल रही थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि थार गाड़ी द्वारा फॉर्च्यूनर को टक्कर मारने के बाद फॉर्च्यूनर पूरी तरह से मुड़ गई। मौके पर राहगीरों के अनुसार दोनों गाड़ियाँ की रफतार तेज नहीं थी। फिर भी अचानक एक्सीडेंट हो गया।

  • Punjab: 16 तोले सोना और आभूषण चुराने वाले चोर काबू, देखें वीडियो

    Punjab: 16 तोले सोना और आभूषण चुराने वाले चोर काबू, देखें वीडियो

    खरड़ः शहर में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही। आए दिन चोर बेखोफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। चोरी का एक ओर मामला खरड़ के स्वराज नगर में सामने आया है। जानकारी अनुसार पूरा परिवार श्री मुक्तसर साहिब गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने गया था। पीछे से चोरों ने घर को निशाना बना लिया। चोर घर से 16 तोले सोना, 500 ग्राम चांदी और हीरे के आभूषण चुराकर फरार हो गए। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जब परिवार घर वापस लौटा तो उन्हें चोरी संबंधी जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार ने सन्नी एनक्लेव चौकी प्रभारी चरणजीत सिंह को सूचित किया। जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते उक्त चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • Punjab: चोरों के होंसले बुलंद, दिन-दिहाड़े घर में घुसकर की चोरी, देखें CCTV

    Punjab: चोरों के होंसले बुलंद, दिन-दिहाड़े घर में घुसकर की चोरी, देखें CCTV

    मोहालीः शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। आए दिन होने वाली चोरी की वारदातों से शहर के लोग परेशान हैं। चोर बेखोफ होकर लोगों की दुकानों घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। हर दूसरे दिन चोर किसी न किसी दुकान या मकान में चोरी खी खबर सुनने को मिलती है। ताज़ा मामला मोहाली से सामने आया है। जहां चोरों ने दिन की रोशनी में ही चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

    मिली जानकारी के मुताबिक मोहली में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों नें दिन के समय घर में घुसकर गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। चोर ने बड़े आराम से इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया, एसा लग रहा था जैसे चोर को ना तो लोगों का डर है ओर न ही पुलिस का डर रहा है।

  • Punjab: लूटेरा गिरोह के 4 सदस्य चोरी की गाड़ियों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली। पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक लूटेरे गिरोह का भंडाफोड़ कर चार सदस्यों को चोरी की गाड़ियों समेत गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी मोहाली ने बताया कि गुरु ने दो गाड़ियां 22/6/2024 को और एक अन्य कार 24/6/2024 को छीनी थी।

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित शर्मा, बठिंडा निवासी मनप्रीत सिंह है बठिंडा निवासी हरमनदीप सिंह और उत्तर प्रदेश निवासी योगेश ठाकुर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान उक्त आरोपियों के पास से एक एक्सेंट कार और पी नंबर हुंडई की एक अन्य कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।