Punjab News: PM Vishwakarma Yojana तहत लगाया विशेष कैंप, कई सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, देखें Video

Written by

in

मोहालीः जिले के सेक्टर-43, वार्ड नंबर 24 में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एक विशेष कैंप लगाया गया। यह कैंप उन लोगों के लिए एक सराहनीय पहल है जो अपने हाथों के हुनर में निपुण हैं। कैंप के माध्यम से पंजीकरण करवाने वाले लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को 500 रुपए प्रतिदिन, आने-जाने का किराया और भोजन का खर्च सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद लाभार्थियों को 3,00,000 तक का ऋण 5% वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस कैंप में पीएम विश्वकर्मा योजना के साथ-साथ आयुष्मान भारत योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत भी लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए डिप्टी मेयर चंडीगढ़ जसवीर सिंह बंटी ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जो सिलाई कढ़ाई सीखना चाहते हैं, उन्हें 5 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। कोर्स खत्म होने के बाद सिलाई मशीन भी दी जाएगी। इसी के साथ जो हेयर ड्रेसर का काम सीखना चाहता है, उसे हेयर ड्रेसर की ट्रेनिंग दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजना के तहत लोगों को सेल्फ एम्प्लॉयड बनाया जा रहा है, ताकि कोई भी बेरोजगार न रह सके। उन्होंने कहा कि इस कैंप का लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस कैंप में और भी कई सुविधाओं और सरकार की योजनाओं बारे बारे जानकारी दी जाएगी। इसलिए जितना हो सके लोग यहां सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *