Punjab News: Swift Car सवार व्यक्ति 2 क्विंटल चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के तहत मोगा पुलिस द्वारा नाकेबंदी लगाकर नशा तस्करों को लगातार पकड़ा जा रहा है। ताजा मामले में मोगा के सीआईए स्टाफ ने बाघापुराना के चौक पर नाकेबंदी की हुई थी, तभी पुलिस को गुप्तचर ने बताया कि गुरचरण सिंह उर्फ तोता जोकि गांव राऊके कलां का रहने वाला है और उसका साथी सीता सिंह जो बरनाला जिला का रहने वाला है, वह अपनी स्विफ्ट कार पर चूरा-पोस्त बेचने का धंधा करते हैं।

अगर उनकी गाड़ी की तलाशी ली जाए, तो नशा बरामद हो सकता है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान कार को रुकवाकर तलाशी ली तो कार से 20-20 किलो के 10 बोरी चूरा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो गुरचरण सिंह मौके से फरार हो गया और उसका साथी सीता सिंह को पुलिस ने कार सहित गिरफ्तार कर लिया।

एसपी डी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि आरोपी सीता सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि इसके फॉरवर्ड ओर बैकवर्ड लिंक के बारे में पता किया जा सके। वही पुलिस ने गुरचरण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए टीम को लगा दिया है, पुलिस उसको भी जल्दी गिरफ्तार कर लेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *