Category: Punjab>Muktsar

  • Punjab News:  CM Mann का बड़ा बयान, 169 स्वरूप हुए बरामद, 139 का कोई रिकॉर्ड नहीं, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann का बड़ा बयान, 169 स्वरूप हुए बरामद, 139 का कोई रिकॉर्ड नहीं, देखें वीडियो

    महिलाओं के खातेे में जानें कब आएंगे 1 हजार रुपए

    श्री मुक्तसर साहिबः माघी के अवसर पर राजनीतिक सम्मेलन में सीएम मान पहुंचे। जहां उन्होंने महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए डालने के वादे को लेकर बात कही, वहीं उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप के मुद्दे को भी उठाया। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि 1000 रुपये वाले वादे को अगले बजट में पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों के अधिकारों के लिए खड़ा होना ही आपको मौका देता है। कांग्रेस की रैलियों से इनकार करने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बीच ही बात नहीं बनती। सुखबीर सिंह बादल के बारे में भगवंत मान ने कहा कि वह खुद कह रहे हैं कि बोलने वाला कोई नहीं है, इसलिए उनकी रैली खत्म हो गई है। बादल की बसों में आए अधिकतर लोग वर्तमान में ‘आप’ रैली में भाग ले रहे हैं। वहीं 328 पावन स्वरूपो के लापता होने के मामले में सीएम मान ने SIT (विशेष जांच टीम) की जांच का हवाला देते हुए बताया कि स्वरूपों की संख्या और रिकॉर्ड में बहुत बड़ी अनियमितताएं पाई गई हैं। सीएम मान ने बताया कि जांच के दौरान एक धार्मिक स्थान से 169 स्वरूप मिले हैं। हैरानी की बात है कि इनमें से 139 स्वरूपों का कोई भी आधिकारिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि सिर्फ 30 स्वरूप ही दर्ज हैं, जबकि बाकी स्वरूपों के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां से और कैसे आएं। भगवंत मान ने कहा कि SIT इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और इसके पीछे मौजूद सभी जिम्मेदार चेहरों को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के मामले में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री के इस बयान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और विपक्षी दलों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सीएम मान ने स्पष्ट किया कि सरकार इस मामले की तह तक जाएगी ताकि पता चल सके कि ये स्वरूप कहां गए और रिकॉर्ड में हेरफेरी किसके इशारे पर की गई।
  • Punjab News: कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, नोटिफिकेशन जारी

    Punjab News: कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, नोटिफिकेशन जारी

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस ऐलान के साथ जिले के स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और अन्य सरकारी संस्थानों में छुट्टी रहेगी। माघी पंजाब का महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक त्योहार है, जिसे लेकर मुक्तसर में बड़ी संख्या में संगत श्रद्धा के साथ नतमस्तक होती है। छुट्टी के ऐलान से लोगों को धार्मिक आयोजन में भाग लेने में सुविधा मिलेगी।

    प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह अधिसूचित किया जाता है कि माघी मेले को मुख्य रखते हुए दिनांक 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को जिला श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/कार्पोरेशनों और सरकारी शिक्षण संस्थानों में स्थानीय छुट्टी घोषित की जाती है।

    इसका एक प्रस्ताव पंजाब राज्य के समूहो मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्तीय कमिश्नर, मुख्‍य सचिव और प्रशासनिक सचिवों को सूचना और उचित कार्रवाई हेतु भेजा जाता है। इसका एक प्रस्ताव विभागों के मुखिया, विभाग के कमिश्नर, रजिस्ट्रार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, डिप्टी कमिश्नर और सब डिवीजनल मजिस्ट्रेटों से निवेदन किया जाता है ताकि सरकार के इस फैसले को प्रेस, रेडियो और टेलीविजन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाए।

  • Punjab News: माघी मेले को लेकर तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर, 6 हजार पुलिस कर्मी तैनात

    Punjab News: माघी मेले को लेकर तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर, 6 हजार पुलिस कर्मी तैनात

    श्री मुक्तसर साहिबः माघी मेले के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। वहीं स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने माघी मेले से पूर्व श्री मुक्तसर साहिब में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। माघी मेले में व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 6,000 पुलिस कर्मी तैनात किए गए है।

    वहीं शहर को 7 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। दूसरी ओर अप्रिय घटना पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी की जाएगी। इस दौरान नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महत्वपूर्ण सूचना की तत्काल रिपोर्ट पुलिस हेल्पलाइन नंबर 80542-70100 पर करने की अपील भी की गई है।

     

  • Punjab News: पिता ने वेटलिफ्टिंग में Gold Medalist बेटी की कस्सी मारकर की हत्या

    Punjab News: पिता ने वेटलिफ्टिंग में Gold Medalist बेटी की कस्सी मारकर की हत्या

    श्री मुक्तसर साहिब। जिले के लंबी विधानसभा क्षेत्र के गांव मिड्ढा से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां, एक पिता ने अपनी ही 18 साल की बेटी की कस्सी से वार कर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने अपनी बेटी पर कस्सी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कबरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    बीकॉम की छात्रा थी चमनप्रीत कौर
    मृतक लड़की की पहचान चमनप्रीत कौर के रूप में हुई है। वह मोहाली में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी और पीजी में रहती थी। चमनप्रीत पढ़ाई में काफी होशियार थी और आगे भी पढ़ना चाहती थी।

    पढ़ाई को लेकर पिता से था विवाद
    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता हरपाल सिंह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। वह पुराने विचारों का था और बेटी को बाहर पढ़ने भेजने के खिलाफ था। उसे डर था कि बेटी बाहर रहकर बिगड़ सकती है। वहीं, चमनप्रीत की मां चाहती थी कि बेटी अच्छी पढ़ाई करे और आगे बढ़े। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे।

    वेटलिफ्टिंग में मिला था गोल्ड मेडल
    ग्रामीणों के अनुसार चमनप्रीत कौर न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि खेलों में भी काफी आगे थी। वह वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीत चुकी थी। गांव के लोग उसे एक समझदार और मेहनती लड़की बताते हैं।

    गुस्से में आकर वारदात को दिया अंजाम
    बताया जा रहा है कि रविवार सुबह हरपाल सिंह ने गुस्से में आकर बेटी पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। इस घटना से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

     

     

  • Punjab News: महिला ने मां और बेटे सहित की आत्महत्या, 10 लोगों को ठहराया जिम्मेदार, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला ने मां और बेटे सहित की आत्महत्या, 10 लोगों को ठहराया जिम्मेदार, केस दर्ज, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः मलेरकोटला के गांव भूदन में एक महिला ने अपने बेटे और मां सहित जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान इंद्रपाल कौर (31), उनका पुत्र जॉर्डन सिंह (9) और मां हरदीप कौर के रूप में हुई है। इंद्रपाल के पति पवनदीप सिंह की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी और वह अपने बेटे के साथ अपने मां के यहां रह रही थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ’ਚ ਦਿਲ ਦਹਿਲਾ ਦੇਣ ਵਾਲੀ ਘਟਨਾ, ਵਿਧਵਾ ਨੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਾਂ ਤੇ ਨਾਬਾਲਗ ਪੁੱਤਰ ਸਮੇਤ ਜ਼ਹਿਰ ਖਾ ਕੇ ਦਿੱਤੀ ਜਾਨ

    जानकारी के अनुसार, सुबह जब जॉर्डन सिंह की आंख खुली तो उसने मां और नानी को मृत देखा। फिर उसने अपनी दादी को इस बारे में बताया तो हड़कंप मच गया। चश्मदीदों के मुताबिक मां और नानी के साथ सोए बच्चे पर भी जहर का असर था। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना संडौर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि आत्महत्या से पहले इंद्रपाल ने एक वीडियो रिकॉर्ड की थी, जिसमें उसने पड़ोसी परिवार और रिश्तेदारों समेत 10 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने इन 10 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि असल तथ्यों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। महिला ने मरने से पहले वीडियो बनाते हुए कहा कि दोस्तो यह वीडियो रिकॉर्ड कर रखकर जाती हूं। अगर मुझे कुछ होता है या मेरा एक्सिडेंट होता है। कुछ भी देकर मुझे मारते हैं। इसमें यह 10 लोग जिम्मेदार होंगे। इसमें मेरी सास चरणजीत कौर, पड़ोसी भोला सिंह, उसका बेटा सतपाल सिंह, उसकी पत्नी दलजीत कौर, उसका बहनोई कौरा सिंह,  उसकी बहन बॉबी कौर, उसका भाई पम्मू, उसकी भाभी जसमीर कौर, उसका भतीजा गुरप्रीत सिंह, उसकी भतीज नू किरणा कौर यह मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे। यह मुझे रोज धमकियां देते हैं। मैंने वीडियो बनाकर रखी है । तेरा एक्सिडेंट करवा देंगे। मुझे कुछ देकर मार देंगे। अगर कल को मुझे भी कुछ होता है तो मेरी मौत के जिम्मेदार यह लोग होंगे। अगर  मेरे बेटे को या मेरी मां को कुछ भी होता है । तीनों में किसी को भी कुछ होता है तो यह लोग जिम्मेदार होंगे।
  • Punjab News: यूनिवर्सिटी की बस और ट्रक की टक्कर में वाहन के उड़े परखच्चे, छात्र सहित स्टाफ सदस्य घायल

    Punjab News: यूनिवर्सिटी की बस और ट्रक की टक्कर में वाहन के उड़े परखच्चे, छात्र सहित स्टाफ सदस्य घायल

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आज सुबह जालंधर पीएपी चौक के पास ट्रक और 2 बसों की टक्कर होने की घटना सामने आई थी। वहीं अब गिद्दड़बाहा- मलोट नेशनल हाईवे पर गांव थेहड़ी के पास बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के स्टाफ व छात्रों को ले जा रही बस की रोड किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में ड्राइवर सहित स्टाफ के सदस्य और छात्र घायल हो गए।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। लोगों के अनुसार घनी धुंध के चलते दृश्यता शून्य थी। जिसके चलते रोड किनारे खड़ा ट्रक ड्राइवर को दिखाई नहीं दिया। हादसे में बस ड्राइवर और लाइब्रेरियन स्टाफ के सदस्य सहित कुछ छात्र घायल हुए हैं। घायलों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा बस को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है।

  • Punjab News: एजेंट की मौत को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर लगाया धरना, रखी ये मांग

    Punjab News: एजेंट की मौत को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर लगाया धरना, रखी ये मांग

    श्री मुक्तसर साहिब: जिले में कमीशन एजेंट की ज़हरीली चीज खाने के कारण हुई मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर फिर धरना दिया। तीन दिन बीत जाने के बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी ना किए जाने को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। परिजनों की दोषियों को गिरफ्तार करने और हत्या के आरोप लागाए जाने की मांग की है। परिवार ने पुलिस पर दोषियों को बचाने का भी आरोप लगाया है। इस दौरान, प्रदर्शन वाले स्थान पर पहुंचे डीएसपी नवीन कुमार ने कहा कि जांच करने पर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पता लगे कि दोषी ने मृतक को कोई ज़हरीला पदार्थ दिया था।

    इसलिए हत्या के आरोप नहीं लगाए जा सकते। लगातार चौथे दिन भी मृतक बाबू राम का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। दो दिन पहले परिवार ने मुक्तसर साहिब-मलोट हाइवे को जाम कर दिया गया था। इस दौरान पुलिस के भरोसे पर शाम 7:30 बजे धरना लोगों द्वारा उठा लिया गया था। आज फिर एक बार लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी गई है। परिजनों का कहना है कि दोषियों को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है और उन पर हत्या के आरोप नहीं लगाए गए हैं।

    विशाल कुमार ने बताया कि उसके पिता बाबू राम एक कमीशन एजेंट के रूप में काम करते हैं। कमीशन एजेंट सुनीश डुमरा और मनिष डुमरा, नयी अनाज मंडी में दुकान नंबर 11 के मालिक हैं। बेटे ने कहा कि लगभग 6 साल पहले पिता ने सुनीश डुमरा, मनिष डुमरा और उनके पुत्र, अनी डुमरा के साथ 20 लाख रुपये का निवेश किया था। जिसमें पिता ने लगभग 10 लाख रुपये का योगदान दिया और दुकान के बाहर एक तोलने वाला कांटा लगाया, जो हर सीजन में लगाया जाता था। पिता ने बार-बार सुनीश और मनिष डुमरा से हिसाब-किताब का निपटारा करने को कहा था, लेकिन वे हमेशा इसे टालते रहते थे।

    बेटे ने आरोप लगाए है कि 9 नंवबर को उक्त कमीशन एजेंटों ने पिता को हिसाब-किताब करने के लिए अपनी दुकान पर बुलाया। शाम 5:30 बजे के करीब पिता ने फोन कर कहा, “सुनीश डुमरा, मनिष डुमरा और उनके पुत्र अनी डुमरा ने आर्थिक विवाद के कारण मुझे कोई ज़हरीली दवा दे दी। कृपया उन्हें उनकी दुकान से दूर ले जाए और उसे बचा लो।” बेटे ने कहा कि वह तिलक नगर का रहने वाले दोस्त को मोटरसाइकिल पर लेकर पहुंचा तो उसने पिता को दर्द से तड़पते देखा, जबकि 3 कमीशन एजेंट पिछली गेट के रास्ते से मौके से भाग गए।

    फिर उसने सवारी का प्रबंध किया और पिता को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां 11 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे ने कहा कि तीनों ने कथित तौर पर पिता को ज़हरीला पदार्थ दिया था, लेकिन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बजाय, सिटी पुलिस स्टेशन पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उनका आरोप है कि पुलिस दोषियों का समर्थन कर रही है। उन्होंने सड़क जाम कर विरोध किया। उनका कहना है कि वे इंसाफ के लिए लड़ेंगे।

    डीएसपी नवीन कुमार ने कहा कि हमारी जांच के सीसीटीवी फुटेज में बाबू राम को कमीशन एजेंट की दुकान में दाखिल होते नहीं दिखाया गया है। हमने तीन कमीशन एजेंट सुनीश डुमरा, मनिष डुमरा और अनी डुमरा, मुक्ता्सर के वासियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्हें आज शाम तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें तीन दिन से छापेमारी कर रही हैं। परिवार सड़क जाम कर पुलिस पर दबाव बना रहा है।

     

  • CM Mann ने श्री मुक्तसर साहिब में जल आपूर्ति और विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, देखें Live

    CM Mann ने श्री मुक्तसर साहिब में जल आपूर्ति और विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, देखें Live

    श्री मुक्तसर साहिब: सीएम मान ने आज जिले में अमृत 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जो इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत काम कर रहे हैं।

    सीएम मान ने कहा कि यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था लेकिन आप सरकार लोगों के हित के लिए काम कर रही है। जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए हम दिन रात काम कर रहे हैं। राज्य के हर क्षेत्र में समान विकास को सुनिश्चित करना यह उनकी प्राथमिकता है।

    उन्होंने अपने अधिकारियों को यह पहले ही कह दिया है कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समय पर पूरे किए जाए। लोगों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं और आम जनता के हित में लगातार फैसले ले रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी राज्य की प्रगति में सहयोग करने की अपील की।

     

     

  • Punjab News: बच्चों की लड़ाई के बाद हमलावरों ने तेजधार हथियारों से 2 नौजवानों को किया घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चों की लड़ाई के बाद हमलावरों ने तेजधार हथियारों से 2 नौजवानों को किया घायल, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के बठिंडा रोड स्थित गुरुद्वारा तरनतारन साहिब के पास कुछ नौजवानों के ग्रुप की ओर से 2 नौजवान के ऊपर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। घटना में दोनों नौजवान बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फरीदकोट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं कुछ देर उपचार के बाद परिजन नौजवानों को श्री मुक्तसर साहिब के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले आए।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरा सिंह और आकाश सिंह बठिंडा रोड स्थित एक दुकान से गेट लेने के लिए गए थे। इस दौरान दूसरी तरफ से कुछ नौजवानों के ग्रुप ने दोनों पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों की पहचान हीरा सिंह और आकाश वाशी गोनियाना रोड श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। उक्त नौजवानों के ग्रुप की तरफ से हीरा सिंह और आकाश के सिर, टांगों और बाजुओं को बुरी तरह से घायल कर दिया गया है।

    दोनों पीड़ितों को इलाज के लिए पहले सरकारी अस्पताल और बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उन दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इस घटना को लेकर घायलों के परिजनों का कहना है कि पहले भी उन नौजवानों के ग्रुप ने उनके बच्चों का किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो चुका है। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस में भी शिकायत की थी और इसी बात की रंजिश रखते हुए उन नौजवानों के ग्रुप की तरफ से उनके लड़कों के ऊपर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई।

    नौजवानों की तरफ से पहले उनके घर में तोड़फोड़ की गई और उन नौजवानों के पिता पर भी हमला कर उन्हें घायल किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी के इंचार्ज भी इस मामले को लेकर बारीकी से जांच पड़ताल कर रहे हैं फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा मीडिया के साथ किसी तरह भी की कोई जानकारी सांझी नहीं की गई।

  • Punjab News: टायर फटने पर कार की ऑटो से टक्कर, 18 घायल, 10 की हालत गंभीर

    Punjab News: टायर फटने पर कार की ऑटो से टक्कर, 18 घायल, 10 की हालत गंभीर

    श्री मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर मार्कफेड प्लाट के पास आज चलती कार का अचानक टायर फट गया और गाड़ी बेकाबू होकर ऑटो से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए। वहीं घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना स्थल पर लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

    इस हादसे में कार सवार रविंदर कुमार, कृष्णा रानी और चिराग को हल्की चोटें आईं, जबकि ऑटो चालक मंगा सिंह समेत अर्शदीप कौर, ज्योति, वीरपाल कौर, मनदीप कौर, परमजीत कौर, कुलदीप सिंह, करमजीत कौर, सुखदीप कौर, किरण कौर, प्रीतम कौर, सतपाल कौर, चरणजीत कौर, गुरसेवक सिंह और परमजीत कौर सभी निवासी गांव जंडवाला (मलोट) गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के गंगानगर निवासी रविंदर कुमार अपनी पत्नी कृष्णा रानी और बेटे चिराग के साथ अपनी होंडा कार (आरजे13सीबी-5208) में अमृतसर से गंगानगर जा रहे थे। इस दौरान जब उनकी कार मार्कफेड प्लाट के पास पहुंची, तो अचानक उनकी कार का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर को पार कर मलोट से गिद्दड़बाहा की तरफ जा रहे एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई।

    बताया गया है कि सभी ऑटो सवार गिद्दड़बाहा क्षेत्र में कपास बीनने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था विवेक आश्रम के एंबुलेंस चालक शमिंदर सिंह मंगा, उम्मीद एनजीओ के राज कुमार बब्बर, राहत फाउंडेशन के दीपू कुमार और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और घायलों को गिद्दड़बाहा सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर सैम सिद्धू ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद करीब 10 लोगों को गंभीर हालत में बठिंडा रेफर कर दिया गया है। उधर, गिद्दड़बाहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।