Category: New Delhi

  • Asha Bhonsle के निधन पर दुखी हुई Mumtaaz, दोस्त के लिए शेयर की Emotional Post

    Asha Bhonsle के निधन पर दुखी हुई Mumtaaz, दोस्त के लिए शेयर की Emotional Post

    नई दिल्ली: अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच में नहीं रही है। 92 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। आशा ताई के जाने से फिल्मी गलियारों में सन्नाटा पासरा है लेकिन दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज के लिए यह क्षति बहुत पर्सनल और गहरी है। मुमताज ने सोशल मीडिया पर अपनी खास दोस्त को याद करते हुए स्पेशल नोट लिखा है जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। उन्होंने उन रिश्तों की बात है जो खामोशी से पनपते हैं और जिन्हें साबित करने के लिए किसी दिखावे की जरुरत नहीं होती।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Mumtaz Actress (@mumtaztheactress)

    शेयर किया खास वीडियो

    आशा भोसले के अंतिम सफर की झलक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि – मुमताज ने इंस्टाग्राम पर अपने दिल का हाल बयां किया है। उन्होंने लिखा कि – हर रिश्ता, हर प्यार, दुनिया के देखने के लिए नहीं होता। कुछ रिश्ते चुपचाप दिल के अंदर ही पलते हैं जहां सिर्फ आप ही उन लोगों के लिए अपनी चाहत की गहराई और जुदाई के दर्द के बोझ सचमुच समझ पाते है। जिनसे आप प्यार करते हैं। आशा भोसले जी आपकी कमी खेलगी। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि मुमताज आशा भोसले के पार्थिव शरीर के पास खड़ी हैं और बोल रही है कि आशा कितनी प्यार लग रही है। मुमताज के फिल्म करियर के नई ऊंचाईयों पर ले जाने में आशा भोंसले की आवाज का बहुत बड़ा हाथ रहा है। मुमताज पर फिल्माए गए कई सुपरहिट गाने जैसे – ‘जय-जय शिव शंकर, बिंदिया चमकेगी और दुनिया में लोगों को आशा जी ने ही गाए थे। इन गानों में मुमताज को घर-घर में पहचान दिलवाई है और आज भी ये गाने लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है।

    ऐसे बनी एक्ट्रेस

    मुमताज की एक्टिंग करियर की बात करें तो उनकी शुरुआत 1958 में हुई थी। करियर के शुरुआती दौर में उन्हें फौलाद और डाकू मंगल सिंह जैसी फिल्मों के कारण से सिर्फ स्टंट फिल्मों की हीरोइन मान लिया गया था हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और राम और श्याम, ब्रह्माचारी और दो रास्ते जैसी फिल्मों से साबित कर दिया कि वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। इसके बाद वो सच्चा झूठा, खिलौना और हरे रामा हरे कृष्णा जैसी सुपरहिट फिल्मों के जरिए वह बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेज में से एक हैं। बता दें कि बीते रविवार यानी की 12 अप्रैल 2026 को बॉलीवुड से दुखभरी खबर सामने आई थी। इस खबर के बाद सिर्फ बी-टाउन ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। रविवार को 92 साल की उम्र में सुरों की मलिका आशा भोंसले का निधन हो गया था।          
  • Russia ने भारत को दिया खास Offer, Vladimir Putin बोले – ‘कुछ भी हो इंडिया का तेल नहीं होगा खत्म’

    Russia ने भारत को दिया खास Offer, Vladimir Putin बोले – ‘कुछ भी हो इंडिया का तेल नहीं होगा खत्म’

    नई दिल्ली: भारत में रुस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने हाल ही में भारत और रुस के रिश्तों, रक्षा सहयोग, ऊर्जा आपूर्ति और दुनिया की बदलती राजनीति पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ कह दिया है कि दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। रुस, भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का पूरा समर्थन करता है। एक इंटरव्यू में उऩ्होंने बताया कि भारत और रुस के बीच में बड़े नेताओं का आना-जाना आगे भी जारी रहेगा। रुस को उम्मीद है कि सितबंर 2026 में भारत में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद शामिल होने आ सकते हैं। पिछले साल पुतिन के भारत दौरे के बाद अब रुस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर भी बातचीत चल रही है।

    रुस के राजदूत डेनिस अलीपोव का बयान

    रक्षा क्षेत्र में भी दोनों देशों का रिश्ता काफी मजबूत बना हुआ है। राजदूत ने बताया कि S-400 मिसाइल सिस्टम की जो बाकी डिलीवरी बची है। वह जल्द भारत को मिल जाएगी। इसके अलावा ब्रह्मोस मिसाइल और AK-203 राइफल को भारत-रुस सहयोग की बड़ी सफलता बताया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने रुस के आधुनिक लड़ाकू विमान SU-57 में रुचि दिखाई है लेकिन कई रक्षा सौदों की जानकारी सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। ऊर्चा के मामले में रुस भारत का अहम साथी बना हुआ है। अलीपोव ने कहा कि दुनिया में चाहे जितना तनाव हो, रुस भारत को उसकी जरुरत के अनुसार, कच्चा तेल और एलपीजी देता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के समय में भारत को रुस से मिलने वाली सप्लाई बढ़ी है। साथ ही उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय देशों पर आरोप लगाया कि वे प्रतिबंध और दबाव बनाकर भारत-रुस संबंधों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, रुस हमेशा एक भरोसेमंद साथी रहा है। अलीपोव ने कहा कि दुनिया में जितना भी तनाव हो, रुस भारत को उसकी जरुरत के अनुसार, कच्चा तेल और एलपीजी देता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के समय में भारत को रुस से मिलने वाली सप्लाई बढ़ी है। साथ ही उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय देशों पर आरोप लगाएं है। उन्होने अमेरिका और यूरोपीय देशों पर आरोप लगाया है कि वो प्रतिबंध और दबाव बनाकर भारत-रुस संबंधों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, रुस हमेशा एक भरोसेमंद साथी रहा है।

    ईरान-अमेरिका जंग पर रुस का बयान

    पश्चिम एशिया में चल रहे जंग और ईरान से जुड़े मुद्दों पर भी रुस ने अपना रुख साफ किया है। अलीपोव ने अमेरिका और इजरायल के हमलों को गलत बताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ईरान को अपने बचाव और शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल का अधिकार है। साथ ही उन्होंने जोर दिया है कि सिर्फ युद्धविराम काफी नहीं है बल्कि लंबे समय के लिए बातचीत से हल निकालना जरुरी है। आर्थिक संबंधों की बात करें तो भारत और रुस अब व्यापार को और बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। दोनों देशों ने 100 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य रखा है। इसको राजदूत ने हासिल करने के लायक बताया है। फिलहाल भारत ज्यादा तेल खरीद रहा है। इससे व्यापार संतुलन रुस की ओर झुका हुआ है। इसे संतुलित करने के लिए रुस चाहता है। भारत अपने कृषि उत्पाद, मशीनें और अन्य सामान का निर्यात बढ़ाएं।

    भारत और रुस के रिश्ते हैं मजबूत

    एक खास बात यह भी है कि दोनों देशों के बीच अब ज्यादातर व्यापार अपनी-अपनी मुद्रा में हो रहा है। करीबन 95 प्रतिशत लेन-देन राष्ट्रीय मुद्राओं में हो रहा है। इससे अमेरिकी प्रतिबंधों का असर कम किया जा सके। इसके लिए दोनों देशों ने वित्तीय व्यवस्था भी तैयार कर ली है। उसे और आसान बनाने की कोशिश भी चल रही है। यह साफ है कि भारत और रुस के रिश्ते सिर्फ पुराने नहीं बल्कि तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में रक्षा, ऊर्जा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में यह साझेदारी और मजबूत हो सकती है।  
  • Anant Ambani के Birthday पर कटा खास Cake, Kailash Kher ने सजाई महफिल, देखें वीडियो

    Anant Ambani के Birthday पर कटा खास Cake, Kailash Kher ने सजाई महफिल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने खास दिन को जरुरतमंद लोगों के लिए भी खास बनाया है। अंबानी फैमिली गरीबों को खाना खिला रही है और उनको काफी दान भी दिया जा रहा है। इसके अलावा एनिमल लवर अनंत के इस खास पर जानवरों का भी चेकअप करवाया गया है। अनंत के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके अलावा उनके जन्मदिन पर काफी दान भी किया गया है। अनंत के बर्थड़े सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रही है। इसमें उनका जानवरों के प्रति प्यार औऱ विजन दिखाई दे रहा है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

    सोशल मीडिया पर अनंत के बर्थडे सेलिब्रेशन की खूब सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। उनके जन्मदिन पर केक भी काफी यूनिक काटा गया है। इस समय यह केक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बना हुआ है। इस खास दिन पर अंबानी फैमिली ने वंतारा यूनिवर्सिटी का भी उद्घाटन किया। इस दौरान जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन जैसे नामी सितारे भी शामिल हुए। केक कटिंग के दौरान सभी तालियां बजाते हुए दिखे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बर्थडे केक में खास थी ये चीज

    इस बार अनंत अंबानी का केक किसी आम केक की तरह नहीं था। केक एक खुली किताब के तौर पर डिजाइन किया गया था। केक के हर पेज पर अलग-अलग मैसेज लिखे गए थे। यह मैसेज अनंत की सोच को दिखा रहे थे। जैसे कि – Inspiring Minds, Protecting Wildlife, A New Chapter For Wildlife & Wisdom और Launching a Legacy For Wildlife Education जैसी लाइनें केक पर बनी हुई थी।

    नेचर से जुड़ी थी केक की थीम

    केक की थीम साफ तौर पर वाइल्डलाइफ और नेचर से जुड़ी हुई थी। इसमें जानवरों की शेप, फूल पत्तियां और प्राकृतिक चीजों की बारीक सजावट की गई थी। यह थीम उनके ड्रीम प्रोजेक्ट वंतारा से जुड़ी हुई मानी जा रही है। जानवरों के संरक्षण और देखभाल के लिए समर्पित है। इस शानदार केक को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह सिर्फ एक मिठाई नहीं बल्कि एक मैसैज और मिशन का भी प्रतीक था। केक के जरिए अनंत अंबानी ने अपने बर्थडे को एक नई दिशा दी है। इसमें सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि नेचर और वाइल्डलाइफ के प्रति जागरुकता का मैसेज भी शामिल था।

    पिता मुकेश के छुए पैर

    केक काटने के बाद अनंत ने अपने पापा मुकेश अंबानी के पैर छुए जो दिखाता है कि वो सिर्फ पैसे से अमीर नहीं है बल्कि उनके संस्कार भी बड़े हैं। अनंत ने जिस तरह से इतने सारे लोगों के सामने अपने पिता का आशीर्वाद लिया। उसे देखकर लोग काफी इंप्रेस हो गए हैं। उनके डाउन टू अर्थ नेचर की भी तारीफ कर रहे हैं। अनंत और राधिका का एक दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें राधिका अपने पति अनंत के गाल पर किस करती भी दिख रही हैं। अनंत को उनके खास दिन पर उनकी पत्नी और घर के स्टाफ ने खास बर्थडे सरप्राइज किया। उन्होंने उनका गुलाब की पंंखुड़ियों से खास डिजाइन बनाकर उनका घर में स्वागत किया गया।

    कैलाश खेर ने गाया गाना

    अनंत के जन्मदिन पर सिंगर कैलाश खेर ने खास भजन गाकर उनका दिन यादगार बनाया। कैलाश खेर ने महादेव का भजन गाकर महफिल में रौनक लगा दी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

       
  • क्या PAK-IRAN-US में होगी बात? Islamabad-Rawalpindi में Local Holiday घोषित

    क्या PAK-IRAN-US में होगी बात? Islamabad-Rawalpindi में Local Holiday घोषित

    नई दिल्ली: इस्लामाबाद और रावलपिंडी में 9 और 10 अप्रैल को लोकल हॉलिडे घोषित कर दिया गया है। स्कूल, कॉलेज और ज्यादातर सरकार-निजी दफ्तर बंद रहेंगे लेकिन अस्पताल, पुलिस, बिजली, गैस और अन्य जरुरी सेवाएं पूरी तरह काम करती रहेंगी। इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर इरफान नवाज मेमन ने सोशल मीडिया पर खुद यह जानकारी दी। रावलपिंडी के डिप्टी कमिश्नर से भी अलग से नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिकारियों ने छुट्टी का कोई साफ कारण नहीं बताया है लेकिन यह फैसला ठीक उसी समय आया है जब पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में दोनों देशों की टीमों को आमंत्रित किया है।

    आखिर क्या है पूरी दिक्कत?

    28 फरवरी को अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में दोनों देशों की टीमों को आमंत्रित किया है। 28 फरवरी को अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया था। दोनों ओर से हमले हुए पाकिस्तान ने दोनों देशों से लगातार संपर्क बनाए रखा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बैकचैनल बातचीत की। पाकिस्तान की कोशिशों से आखिरकार दोनों पक्षों ने दो हफ्तों के लिए तत्काल सीजफायरमान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ से बात करने के बाद उन्होंने ईरान पर हमले रोकने का फैसला किया है। अब इस सीजफायर को स्थायी बनाने और सभी विवाद सुलझाने के लिए 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में सीधी बातचीत होनी है। ईरान राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने फोन पर पीएम शहबाज शरीफ से बात की और पुष्टि की कि ईरान वार्ता में हिस्सा लेना। ईरान ने अपनी 10 सूत्रों योजना भी पेश की है जिसमें स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर नियंत्रण पर प्रतिबंध हटाने जैसी बातें शामिल हैं। अमेरिका की तरफ से भी भाग लेने की पुष्टि हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिका प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर सकते हैं।

    छुट्टी हुई घोषित

    इस्लामाबाद और रावलपिंडी पाकिस्तान की राजधानी क्षेत्र है। यहां उच्च स्तरीय विदेशी मेहमानों के आने पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ती है। सड़कों पर आवाजाही सीमित हो सकती है। ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। स्कूल कॉलेज बंद रखने से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। प्रशासन को फोकस पूरी तरह सुरक्षा और व्यवस्था पर लगाने का मौका मिलता है। पीटीआई ने 9 अप्रैल को रावलपिंडी में रैली टाल दी है ताकि कोई समस्या न हो। जरुरी सेवाएं इसलिए चालू रखी गई है ताकि आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।

    पाकिस्तान की भूमिका कितनी खास है

    पाकिस्तान दोनों देशों से अच्छे संबंध रखता है। ईरान से पड़ोसी होने के कारण पुराने संबंध है। अमेरिका से भी लंबे समय से राजनयिक और सैन्य संपर्क रहे हैं। इस बार पाकिस्तान ने दोनों ओर मैसेज पास किए और सीजफायर करवाने में सफलता पाई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि अब दोनों देश इस्लामाबाद आकर अंतिम समझौते पर बात करें। यदि ये बातचीत सफल हुई तो पूरे क्षेत्र में शांति आ सकती है। 10 अप्रैल को बातचीत शुरु होगी। इसमें ईरान-अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे। विवाद सुलझाने की कोशिश की जाएगी। दोनों पक्ष अभी भी कई मु्द्दों पर एक-दूसरे से बहुत दूर हैं लेकिन सीजफायर होना एक बड़ा कदम माना जा रहा है।      
  • इस वजह से दिवालिया हुई East India Company, दूसरी बार झेलनी पड़ी दिक्कत, जानें वजह?

    इस वजह से दिवालिया हुई East India Company, दूसरी बार झेलनी पड़ी दिक्कत, जानें वजह?

    नई दिल्ली: 170 साल से ज्यादा समय के बाद अब East India Company एक बार फिर से बंद हो चुकी है। पहली बार इस कंपनी को 1857 के भारतीय विद्रोह के बाद बंद कर दिया गया था। यह एक ऐसा अहम मोड़ था जिसने भारत में कंपनी के राज को ही खत्म कर दिया था। दूसरी बार कंपनी बहुत ही शांति से बंद हुई है। लंदन में एक लग्जरी रिटेलर के तौर पर फिर से शुरु होने के बाद कंपनी अब लिक्विडेशन (कर्ज न चुका पाने के चलते बंद) हो गई है।

    आखिर कौन है अब ईस्ट इंडिया कंपनी का मालिक?

    2000 के दशक की शुरुआत में भारत के एंटरप्रेन्योर संजीव मेहता ने शेयर होल्डर्स के एक ग्रुप से ईस्ट इंडिया कंपनी के राइट्स खरीदे थे। इन्होंने इसे एक होलसेल बिजनेस के तौर पर फिर से शुरु करने की कोशिश की थी। मेहता ने 2010 में इसे लंदन में एक लग्जरी फूड और ड्रिंक ब्रांड के तौर पर फिर से खोला है। उन्होंने मेफेयर में 2,000 sq.ft का एक स्टोर शुरु किया। इसमें चाय, कन्फेक्शनरी और दूसरे हाई-एंड प्रोडक्ट्स बेचे जाते थे। सामान वैसे ही था जैसा खरीदारों को फोर्टनम एंड मेसन में मिल सकता है। ब्रांड को फिर से शुरु करने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए मेहता ने बताया कि वह इसको भारत के लिए कुछ वापिस पाने के तौर पर देखते हैं। उन्होंने 2017 में द गार्जियन को बताया है कि इस बात का अर्थ है कि ईस्ट इंडिया कंपनी का मालिक अब एक भारतीय है यानी की नेगेटिव अब पॉजिटिव हो चुका है।

    इस वजह से बंद हुई कंपनी

    कंपनी हाउस में दर्ज हुए दस्तावेजों के अनुसार, पिछले अक्टूबर में ईस्ट इंडिया कंपनी लिमिटेड ने लिक्विडेटर नियुक्त किए गए हैं। कंपनी पर अपनी मूल कंपनी का $6 लाख से ज्यादा बकाया था। £1,93,789 टैक्स देना था और £1,63,105 कर्मचारियों को देना था। ईस्ट इंडिया के नाम का इस्तेमाल करने वाली मेहता से जुड़ी हुई कई दूसरी बड़ी कंपनियां भी बंद कर दी गई हैं। कंपनी की वेबसाइट अब काम नहीं कर रही हैं। मेफेयर में 97 न्यू बॉन्ड स्ट्रीट पर इसका पुराना स्टोर खाली पड़ा है और प्रॉपर्टी एजेंसी CBRE इसकी ऑनलाइन मार्केटिंग कर रही है। मुंबई में एक गुजराती परिवार में जन्मे मेहता ने करीबन एक सदी के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी को खरीदने के बाद उसे रिब्रांड करने की कोशिश की है। उनके दादा गफूरचंद मेहता 1920 के दशक में बेल्जियम में रहते थे और उन्होंने डायमंड ट्रेडिंग का बिजनेस शुरु कर लिया। मुंबई से ग्रेजुएशन करने के बाद मेहता ने लॉस एंजिल्स में जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका में एडमिशन लिया और बाद में पिता का डायमंड बिजनेस शुरु कर लिया। 1989 में मेहता भारत छोड़कर लंदन चले गए। इसके बाद उनके ससुर जसुभाई शाह सोवियत यूनियन में फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स बेचते थे जिससे मेहता को 2000 के दशक के बीच में वहां भी ट्रेड शुरु करने में मदद मिली थी। ब्रिटिश और भारतीय कारोबारी इतिहास के बीच में एक अजीब लेकिन प्रतीकात्मक अध्याय का अंत हो गया।

    वैश्विक व्यापार की बदली दिशा

    अपने चरम दौर में मूल ईस्ट इंडिया कंपनी ने वैश्विक व्यापार की दिशा बदल दी थी परंतु इसकी कीमत इंसानी स्तर पर बहुत भारी रही है। इसकी ताकत का अंत बगावत और राजनीतिक कब्जे के साथ हुआ है। जैसे कि मेहता ने कहा कि इसके आधुनिक रुप ने उस इतिहास को नए तरीके से पेश करने की कोशिश की जहां आक्रामकता को करुणा के रुप में दिखाने की कोशिश की गई। अपने मूल स्वरुप में ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत के बड़े हिस्सों पर नियंत्रण कर लिया था और उसके पास अपनी निजी सेना भी थी। इसमें 19वीं सदी की शुरुआत तक करीबन 2.5 लाख सैनिक शामिल थे परंतु इसका इतिहास सिर्फ विवादित ही नहीं रहा है बल्कि कई लोगों के लिए डरावनी यादों से भी जुड़ा हुआ है। कंपनी पर लंबे समय तक भ्रष्टाचार और अक्षमता के आरोप भी लगे हैं। इसमें गुलाम व्यापार में भी शामिल रहा है और भारत में भयानक अकाल को बढ़ाने वाली नीतियों के लिए भी दोषी ठहराई गई है इससे लाखों लोगों की मौत हुई है। 1857 की बगावत के बाद जब भारतीय सिपाहियों ने कंपनी शासन के खिलाफ विद्रोह किया। तब ब्रिटिश क्राउन ने हस्तक्षेप किया। कंपनी को खत्म कर दिया गया और उसका शासन खत्म हो गया। वह अपने पीछे पैसा, हिंसा और वैश्विक व्यापार की एक जटिल विरासत छोड़ गई है। इसने आधुनिक दुनिया को आकार भी दिया गया है। फिलहाल यह मशहूर नाम एक बार फिर शांत हो चुका है। तीसरी बार वापसी की संभावना भी काफी कम नजर आ रही है।  
  • Israel यात्रा पर निकले PM Modi, Benjamin Netanyahu ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    Israel यात्रा पर निकले PM Modi, Benjamin Netanyahu ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंच गए हैं। इस दौरान पीएम तेल अवीव पहुंच गए हैं। इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया है। नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया है। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर ही गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। पीएम मोदी नौ साल के बाद इजरायल पहुंच चुके हैं। इससे पहले वो 2017 में इजरायल गए थे। पीएम मोदी आज इजरायल की सांसद नेसेट को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उनका येरुशलम का दौरा भी करेंगे। पीएम का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिए बहुत जरुरी माना जा रहा है।

    Read In English : https://encounternews.in/india/prime-minister-narendra-modi-arrives-in-israel-for-strategic-state-visit/

    इजरायल यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लाइट लोकेशन को दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा ट्रैक किया जा रहा है। दुनिया भर के विमानों के मूवमेंट पर नजर रखने वाला पॉपुलर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लाइट रडार के डेटा बताते हैं कि इस समय पीएम मोदी की फ्लाइट मूवमेंट को विश्व में सबसे ज्यादा ट्रैक किया जा रहा है।

    दो दिनों की इजरायल यात्रा पर हैं पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिनों की इजरायल यात्रा पर निकले हैं। फ्लाइट रडार एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग करता है। इसका मुख्य काम है दुनिया भर में उड़ रहे विमानों की रियल टाइम लोकेशन, स्पीड, ऊंचाई, रुट, फ्लाइट नंबर आदि दिखाना है। फ्लाइट रडार के अनुसार, बुधवार शाम पौने चार बजे जब पीएम मोदी की फ्लाइट सऊदी अरब से जॉर्डन में एंट्री कर रही थी। उस समय इसे 7184 लोग लाइव ट्रैक कर रहे थे। पीएम मोदी का विमान इजरायल के लिए पाकिस्तान और ईरान के एयर स्पेस को पूरी तरह से एवॉइड कर रहे हैं। पीएम मोदी की फ्लाइट दिल्ली से निकलकर गुजरात होते हुए अरब सागर को पार करने के लिए ओमान में पहुंचा है। इसके बाद सऊदी अरब पहुंचा है। यहां से उनका प्लेन सऊदी अरब के एयर स्पेस बीच से होकर गुजरा। इसके बाद उनका विमान जॉर्डन पहुंचा है। जॉर्डन के बाद इजरायल की सीमा शुरु हो जाती है।

    भारत के विशेष विमान से पहुंचे इजरायल

    पीएम मोदी एयर इंडिया वन से इजरायल जा रहे हैं। यह भारत सरकार का विशेष विमान है जो प्रधानमंत्री और बाकी उच्च पदाधिकारियों के लिए इस्तेमाल होता है। आमतौर पर यह Boeing 777-300ER या कभी-कभी दो विमानों का फ्लीट होता है। यह स्पेशल कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। इस विमान में कमांड सेंटर, सिक्योर कम्युनिकेशन और डिफेंस सिस्टम शामिल होते हैं। पीएम मोदी 25 फरवरी 2026 को सुबह पालम एयरफोर्स स्टेशन से रवाना हुए। उनका विमान तेल अवीव के बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। भारत से इजरायल की डायरेक्ट फ्लाइट लगभग 6-7 घंटे की होती है।    
  • Metro में यात्रियों  का Viral हुआ Video, लोग बोले – ‘मुबारक हो आप पानीपत का युद्ध देख रहे हो’

    Metro में यात्रियों का Viral हुआ Video, लोग बोले – ‘मुबारक हो आप पानीपत का युद्ध देख रहे हो’

    नई दिल्ली: राजधानी की मेट्रो में यात्रियों के बीच हुई एक जबरदस्त झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों के बीच में इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक जा पहुंची। इसका कारण था मेट्रो में सीट न मिलना। यह घटना को देखकर कई लोग हैरान भी रह गए। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि मेट्रो के डिब्बे में यात्री सामान्य तौर पर यात्रा कर रहे थे। तभी अचानक सीट को लेकर बहस छिड़़ गई। यह बहस हाथापाई तक जा पहुंची। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

    वीडियो में दिख रहे लोग

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में ऐसे वीडियो वायरल हो रहा है ऐसे वीडियो पहले भी वायरल होते रहते हैं। मेट्रो और बाकी सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों के बीच झगड़े और हाथापाई की घटनाएं भी समय-समय पर सामने आती रहती हैं। ये वीडियो अक्सर यात्रियों और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का कारण बनते हैं क्योंकि भीड़भाड़ वाले डिब्बों में छोटी सी बहस भी हिंसक रुप ले सकती है।

    सामने आया वीडियो

    वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि सीट का संग्राम। दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है मार चारों ओर से पड़ेगी। दो लड़के मिलकर एक आदमी को पीट रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कुछ लोग इसे मेट्रो सुरक्षा की कमी बता रहे हैं तो कुछ ने यात्रियों की असुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कई यूजर्स ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। मेट्रो प्रशासन ने फिलहाल इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘मेट्रो में आजकल ये न्यू नॉर्मल चल रहा है’। एक अन्य ने लिखा कि – ‘मेट्रो वाले कुछ नहीं करते जब तक उनकी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हो रहा है। आप भौंकते रहो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है’। एक ने लिखा कि – ‘मुबारक हो आप फ्री में पानीपत को युद्ध देख रहे हो’।        
  • बर्फीले तूूफान के चलते उड़ानें रद्द, Air India ने दी चेतावनी, यात्रियों को किया अलर्ट

    बर्फीले तूूफान के चलते उड़ानें रद्द, Air India ने दी चेतावनी, यात्रियों को किया अलर्ट

    नई दिल्ली : अमेरिका के पूर्वी तट पर शक्तिशाली बर्फीले तूफान की चेतावनी के बीच में एयर इंडिया ने 23 फरवरी के लिए न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस तूफान को विंटर स्टॉर्म हर्नांडो नाम दिया गया है। एयरलाइन ने बताया कि 22 और 23 फरवरी को न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आस-पास के इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। इससे उड़ान संचालन बुरी तरह से प्रभावित होने वाला है। ट्रैवल एडवाइजरी में एयर इंडिया ने कहा कि यह फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। एयरलाइन के अनुसार, प्रभावित यात्रियों की रीबुकिंग और अन्य मदद के लिए खास टीमें तैनात की गई हैं।

    डेल्टा एयरलाइन ने रद्द की उड़ानें

    अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन ने भी हर्नांडो स्टॉर्म को ध्यान में रखकर एहतियातन उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि व्यवधान को कम करने के लिए एक्टिव कदम उठाए जा रहे हैं और यात्रियों को बिना कोई शुल्क दिए अपने यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा दी जा रही है। डेल्टा एयरलाइन ने बोस्टन न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी और लागार्डिया सहित कई प्रमुख हवाईअड्डों की उड़ानें भी रद्द करने की पुष्टि भी की है।

    यूएस के पूर्वी तट पर बर्फीले तूफान की दी गई चेतावनी

    अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, न्यूयॉर्क सिटी और न्यू जर्सी, कनेक्टिकट के कुछ हिस्सों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मिड अटलांटिक से नॉर्थइस्ट तक रविवार और सोमवार के बीच भारी बर्फबारी और तेज हवाओं की आशंका है। अधिकारियों ने न्यूयॉर्क सिटी और आस-पास के लॉन्ग आईलैंड के लॉन्ग आईलैंड समेत अन्य इलाकों में करीब 1.5 फीट तक बर्फबारी का अनुमान जताया है जो 2017 के बाद ब्लिजार्ड की पहली चेतावनी है। न्यूयॉर्क और नेवार्क जैसे शहरों में रविवार रात 25-35 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंको के 55 मील प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। खासतौर पर न्यू जर्सी से दक्षिण-पूर्वी न्यू इंग्लैंड के तटीय इलाकों में। अधिकारियों ने चेताया है कि तूफान के कारण बाढ़ आ सकती है और व्यापक बिजली कटौती हो सकती है। इस बीच वाशिंगटन डीसी और बाल्टीमोर में भी विंटर स्टोर्म का अलर्ट जारी है।  
  • Adarsh Nagar के Majlis Park इलाके में फटा सिलेंडर, 14 घायल, देखें वीडियो

    Adarsh Nagar के Majlis Park इलाके में फटा सिलेंडर, 14 घायल, देखें वीडियो

    हादसे में 6 पुलिसकर्मी और दमकल कर्मी शामिल

    नई दिल्ली: आदर्श नगर के मजलिस पार्क इलाके में आज सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास के दौरान एक सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया, जिससे वहां मौजूद पुलिस और दमकल कर्मियों समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। उत्तर पश्चिम जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि आग सी ब्लॉक में सुबह लगभग 9 बजे लगी थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। आग बुझाने के दौरान, मकान के अंदर रखे एक सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। इस धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और अग्निशमन कर्मियों को गंभीर चोटें आईं। धमाके के कारण मलबे के उड़ने और आग की चपेट में आने से कुल 14 लोग घायल हुए। जिनमें तीन पुलिस वाले और तीन दमकलकर्मी शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद, सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों में कुछ पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी शामिल हैं, जिन्हें चोटें आई हैं। दमकल विभाग के कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका और उस पर काबू पाया। हालांकि, सिलेंडर फटने की घटना ने बचाव अभियान को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
  • AI Impact Summit Day 2026: चौथे दिन PM Modi ने AI के लिए बताया भारत का Manav Vision, देखें वीडियो

    AI Impact Summit Day 2026: चौथे दिन PM Modi ने AI के लिए बताया भारत का Manav Vision, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आज औपचारिक उद्घाटन हुआ है। यह समिट ग्लोबल लेवल पर ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भारत की रणनीति और नेतृत्व की दिशा तय करने वाला अहम मंच माना जा रहा है। उद्घाटन समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटानियो गुटेरेस भी शामिल हुए हैं। इस आयोजन की अंतरराष्ट्रीय अहमियत को दर्शाता है। समिट में 500 से ज्यादा एआई लीडर्स 100 से ज्यादा सरकारी प्रतिनिधि 20 से ज्यादा राष्ट्र अध्यक्ष, करीबन 60 मंत्री, 150 से ज्यादा शिक्षाविद, शोधकर्ता और सैंकड़ों इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स शामिल हो रहे हैं।

    सारा दिन रहेगा पीएम का कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम रहेगा। इसमें एआई इंपैक्ट एक्सपो का दौरा, लीडर्स प्लेनरी में भागीदारी और शाम को सीईओ राउंडटेबल शामिल है। समिट में एआई गर्वनेंस, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, शोध सहयोग, सप्लाई चेन और विभिन्न क्षेत्रों में एआई के इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर डीटेल्ड चर्चा होगी।

    AI के लिए भारत का Manav Vision

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – ‘हमें स्किलिंग, रीस्किलिंग और लाइफलॉन्ग लर्निंग को एक मॉस मूवमेंट बनाना पड़ेगा। काम का भविष्य सबको साथ लेकर चलने वाला है। भरोसेमंद और इंसानी सोच वाला होगा। यदि हम साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की इंसानियत की काबिलियत को बढ़ाएगा’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    एआई एक बदलाव लाने वाली ताकत है। यदि दिशाहिन हो तो यह रुकावट बन जाती है। यदि सही दिशा मिल जाए तो यह समाधान बन जाती है। एआई को मशीन सेंट्रिक से ह्यूमन सेंट्रिक कैसे बनाया जाए। इसको सेंसिटिव कैसे बनाया जाए यही इस ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट का मूल मकसद है। इस समिट की थीम साफ तौर पर उस नजरिए को दिखाती है जिससे भारत एआई को देखता है। सबकी भलाई, सबकी खुशी यही हमारा बेंचमार्क है। पीएम ने कहा कि – ‘आइए एआई को दुनिया की आम भालई के तौर पर डेवलप करने का वादा करें। आज ग्लोबल स्टैंडर्ड बनाना एक बहुत जरुरी जरुरत है। डीपफेक और बनावटी कंटेंट खुले समाज को अस्थिर कर रहा है। डिजिटल दुनिया में कंटेंट पर ऑथेंटिसिटी लेबल भी होने चाहिए जिसेस लोगों को यह पता चले कि क्या असली है और क्या एआई से बनाया गया है’। ‘जैसे एआई से ज्यादा टेक्सट, इमेज और वीडियो बनाता है। इंडस्ट्री को वॉटरमार्किंग और क्लियर सोर्स स्टैंडर्ड की जरुरत बढ़ती जा रही है इसलिए यह जरुरी है कि यह भरोसा शुरु से ही टेक्नोलॉजी में बना रहे। पीएम मोदी के लिए मानव विजन पेश किया है। MANAV का अर्थ है इंसान’। M – का अर्थ है नैतिक और एथिकल सिस्टम A- का अर्थ है जवाबदेह शासन N – का अर्थ है राष्ट्रीय संप्रभुता A – का अर्थ है सुलभ और समावेशी v – का अर्थ है वैध और जायज नरेंद्र मोदी ने कहा कि – ‘हम एक ऐसे दौर में जा रहे हैं जहां इंसान और डिजिटल इंटेलिजेंस मिलकर बनाएंगे और मिलकर आगे बढ़ेंगे। यह हमारे सिस्टम को ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा कुशल और ज्यादा असरदार बनाएगा। यह लोगों को क्रिएटिव रोल निभाने के ज्यादा मौके देगा। यह इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और नई इंडस्ट्री बनाने का भी बड़ा मौका मिलेगा’।

    एआई के साथ हम क्या करेंगे

    एआई समिट में पीएम मोदी ने कहा कि – ‘एआई मशीनों के होशियार बना रही हैं लेकिन उससे भी ज्यादा मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ा रही है अतंर सिर्फ एक है। इस बार स्पीड भी अभूतपूर्व है और स्केल भी अप्रत्याशित है। पहले टेक्नोलॉजी का इंपेक्ट देखने में दशकों लगते थे पर आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन का सफर तेज और व्यापक है। हमें विजन भी बड़ा रखना है और जिम्मेदारी भी उतनी ही निभानी है। हमें इस बात की चिंता भी करनी है और आने वाली पीढ़ी का हाथों में हम क्या स्वरुप सौंप कर जाएंगे’। उन्होंने कहा कि – ‘सवाल यहां यह है कि वर्तमान में हम एआई के साथ क्या करते हैं ऐसे प्रश्न मानवता के सामने पहले भी आए हैं। सबसे सशक्त उदाहरण हैं न्यूक्लियर पावर, हमने उसके दोनों पहलू देखे हैं। उन्होंने कहा कि एआई के लिए इंसान सिर्फ डेटा पाइंट न बन जाए इसका ध्यान रखना होगा’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – ‘इंसानी इतिहास में कुछ ऐसे मोड़ आए हैं जिन्होंने सदियों को बदल दिया। इन मोड़ों ने सभ्यता की दिशा तय की और विकास की रफ्तार बदल दी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतिहास में ऐसा ही एक बदलाव है। एआई मशीनों को इंटेलिजेंट बना रहा है इसके साथ ही यह इंसानी काबिलियत को भी कई गुना बढ़ा रहा है’।

    भारत की समृद्ध सांस्कृतिक की पीएम ने की तारीफ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता की तारीफ की इसको इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में दिखाया गया था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सुदंर पिचाई ने किया एड्रेस

    इंडिया इमपैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपना कीनोट एड्रेस दिया। उन्होंने अपने एड्रेस के दौरान कहा कि – ‘हम बहुत ज्यादा तरक्की की कगार पर हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एआई डेवलेपमेंट सिनोरियो में एक अहम जगह बनकर उभरेगा हालांकि आज यही सच्चाई है।

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने किया Address

    अपने मुख्य भाषण के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने कहा कि भारत ने एक ऐसा डिजिटल सिस्टम बनाया है जो किसी ओर देश के पास नहीं है। उन्होंने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम की भी तारीफ की है।’

    यूएन के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरेस ने कही ये बात

    अपने मुख्य भाषण के दौरान यूएन के जनरल सेक्रेटरी एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि एआई का भविष्य दुनिया के कुछ अरबपतियों की मर्जी पर नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने एआई में ग्लोबल साउथ के डेवलपमेंट की भी तारीफ की है।

    सभी ग्लोबल टेक लीडर्स का किया धन्यवाद

    पीएम मोदी ने अपने भाषण में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा लेने वाले और इसको सफल बनाने वाले सभी टेकक लीडर्स का धन्यवाद दिया। उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों की ओर से सभी लीडर्स का स्वागत किया।