Home National Thar सवार भाजपा विधायक के बेटे ने 5 लोगों को मारी टक्कर, पीड़ितों से बहस का Video Viral

Thar सवार भाजपा विधायक के बेटे ने 5 लोगों को मारी टक्कर, पीड़ितों से बहस का Video Viral

0
Thar सवार भाजपा विधायक के बेटे ने 5 लोगों को मारी टक्कर, पीड़ितों से बहस का Video Viral
शिवपुरीः जिले में भाजपा विधायक के बेटे पर अपनी थार से 5 लोगों को कुचलने का मामला सामने आया है। टक्कर मारने के बाद विधायक के बेटे ने पीड़ितों से बहस की और उन पर ही आरोप लगा दिए कि जब हॉर्न और सायरन बजाया तो सड़क से क्यों नहीं हटे? इस दौरान पीड़ितों ने इस बहस को कैमरे में भी कैद कर लिया। वहीं, पीड़ित लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी तरफ विधायक पिता ने भी कानूनी कार्रवाई को जरूरी बताया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी मुताबिक, दतिया जिले के संहेड़ा गांव के रहने वाले संजय ने परिहार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने साथियों आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से थनरा गांव मजदूरी के लिए जा रहे थे। उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं। इस दौरान पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने पीछे से थार कार लाकर 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार 3 मजदूर और पैदल चल रही 2 महिलाएं घायल हो गईं। घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार ने बताया कि गाड़ी विधायक का बेटा दिनेश लोधी चला रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी के आगे प्रीतम लोधी और पीछे MLA लिखा हुआ था, जिससे वाहन की पहचान स्पष्ट हो रही थी। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिनेश लोधी घायलों से बहस करते नजर आ रहा है। वीडियो में वह यह कहते हुए दिखते हैं कि उन्होंने सायरन और हॉर्न बजाया था, फिर भी लोग रास्ते से क्यों नहीं हटे, वह सुबह जिम जाने के लिए निकला था। पुलिस ने इस मामले में दिनेश लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी यह भी आ रही है कि खुद विधायक ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा। साथ ही बताया कि कानून तोड़ने वाला कोई भी हो चाहे मेरा बेटा क्यों ना हो, कानून की कार्रवाई जरूरी है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here