जानकारी मुताबिक, दतिया जिले के संहेड़ा गांव के रहने वाले संजय ने परिहार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने साथियों आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से थनरा गांव मजदूरी के लिए जा रहे थे। उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं। इस दौरान पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने पीछे से थार कार लाकर 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार 3 मजदूर और पैदल चल रही 2 महिलाएं घायल हो गईं। घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार ने बताया कि गाड़ी विधायक का बेटा दिनेश लोधी चला रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी के आगे प्रीतम लोधी और पीछे MLA लिखा हुआ था, जिससे वाहन की पहचान स्पष्ट हो रही थी। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिनेश लोधी घायलों से बहस करते नजर आ रहा है। वीडियो में वह यह कहते हुए दिखते हैं कि उन्होंने सायरन और हॉर्न बजाया था, फिर भी लोग रास्ते से क्यों नहीं हटे, वह सुबह जिम जाने के लिए निकला था। पुलिस ने इस मामले में दिनेश लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी यह भी आ रही है कि खुद विधायक ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा। साथ ही बताया कि कानून तोड़ने वाला कोई भी हो चाहे मेरा बेटा क्यों ना हो, कानून की कार्रवाई जरूरी है।View this post on Instagram