Category: New Delhi
-

दीवाली पर दिल्ली में टूटा पिछले 4 सालों का रिकॉर्ड, सबसे खराब Level पर पहुंचा AQI
नई दिल्ली: राजधानी की हवा एक बार फिर खराब हो चुकी है। साल का वो समय आ गया है जब दिल्ली की हवा जहरीली औऱ सांसों के लिए दिक्कत का कारण बन जाती है। आंकड़ों के अनुसार, इस बार दीवाली पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता चार साल में सबसे ज्यादा खराब रही है और रात में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ा है। सूक्ष्म प्रदूषक कणों की सांद्रता 675 पर पहुंच गई है जो 2021 के बाद से अब तक सबसे ऊंचा स्तर रहा है। दीवाली के बाद वाली सुबह भी राजधानी में घनी धुंध नजर आई। दृश्यता कम हो गई और वायु गुणवत्ता रेड जोन में पहुंच गई। -

दीवाली के बाद खराब हुई Delhi की हवा, 550 से पार पहुंचा AQI
नई दिल्ली: दीवाली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। बीती शाम भी दीवाली में 38 निगरानी स्टेशन में से 34 पर प्रदूषण का स्तर रेड जोन में दर्ज हुआ था। रेड जोन का अर्थ है बहुत खराब से भी गंभीर एयर क्वालिटी। वहीं सोमवार-मंगलवार की दर्मियानी रात में भी राजधानी में धुंध की मोटी चादर नजर आई और औसत एक्यूआई 531 दर्ज किया गया है। यह राष्ट्रीय औसत से 1.8 गुना ज्यादा है। सिर्फ इतना ही नहीं नरेला में वायु गुणवत्ता सूचकांक 550 के पार 551 पर पहुंच चुका है। अशोक नगर में 493 पहुंच गया है। दीवाली की शाम में लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े हैं ऐसे में एनसीआर के नोएडा और गुरुग्राम में भी हालात कुछ अच्छे नहीं रहे। नोएडा का एक्यूआई 407 वहीं गुरुग्राम का एक्यूआई 402 दर्ज किया गया है।इन इलाकों में 400 से पार एक्यूआई
मौसम विभाग का कहना है कि दीवाली की शाम हवा न चलने के कारण आसमान में धुंध बनी रही। मंगलवार की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में आंशिक रुप से बादल छाए रहने की भी संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार, चार निगरानी स्टेशन से पहले से ही वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में बताया है जिसमें एक्युआई का स्तर 400 से ऊपर था। इसमें द्वारका में एक्यूआई 417, अशोक विहार में 404, वजीरपुर में 423 और आनंद विहार में 404 में दर्ज किया गया है।दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-2
दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण के बीच ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी की ग्रैप-2 लागू कर दिया गया है। दीवाली से पहले ही दिल्ली की हवा जहरीली हो गई थी। ऐसे में डीजल जनरेटर पर रोक लगाई गई। वही प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल कम करने के लिए पार्किंग फीस भी बढ़ा दी गई हहै। सीएनजी-इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो की सर्विस बढ़ाई गई। नैचुरल गैस, बायो गैस, एलपीजी से चलने वाले जेनरेटर चलाने पर अनुमति दी गई है।जारी हुआ अलर्ट
दिल्ली में मंगलवार को बुधवार को हवा का स्तर गंभीर श्रेणी तक पहुंच जाने की आशंका जताई जा रही है। 0 से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। -

दिवाली से पहले खराब हुई Delhi-NCR की हवा, इन इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI
नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर में दीवाली से पहले ही वायु प्रदूषण के कारण हालात खराब हो गए हैं। लगातार चार दिनों से हवा की गुणवत्ता गिरती जा रही है। इसके कारण शहर धुएं और धुंध की चादर में लिपट चुका है। लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और कम विजिबिलिटी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की पूरी एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह 5:30 बजे 274 दर्ज किया गया है। यह एक्यूआई खराब श्रेणी में आता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का यह अनुमान है कि दीवाली के बाद पटाखों और पराली जलाने से स्थिति और खराब हो सकती है।धुंध के कारण कम हुई विजिबिलिटी
दीवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है। सुबह के समय धुंध और धूल के कारण से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इसके कारण ट्रैफिक और दैनिक जीवन प्रभावित भी हो रहा है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, बारापुला के आस-पास एक्यूआई 290 (खराब श्रेणी) और अक्षरधाम के पास 426 (गंभीर श्रेणी) तक पहुंच गया। आनंद विहार में एक्यूआई 404, वजीरपुर में 361, विवेक विहार में 349, द्वारका सेक्टर-8 में 327, आरेक पुरम में 322, सिरीफोर्ट में 317, जहांगीरपुरी में 314, नेहरु नगर में 310, अशोक विहार में 304 और बवाना में 303 दर्ज किया गया है। ये आंकड़े बताते हैं कि शहर के ज्यादातर इलाकों में बहुत खराब या गंभीर श्रेणी में एक्यूआई पहुंच चुका है।एनसीआर में बिगड़ा हवा का स्तर
दिल्ली का प्रदूषण सीमाओं को लांघकर गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद तक फैल चुका है। नोएडा में एक्यूआई 312, गुरुग्राम में 258, गाजियाबाद में 324 और फरीदाबाद में 190 दर्ज किया गया है। इन इलाकों में धुंध की चादर बिछ गई है। इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चिताएं बढ़ चुकी है। वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ती धूल और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने जैसे मुख्य कारण जिम्मेदार हैं।दीवाली के बाद बढ़ेगा खतरा
एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, 20 अक्टूबर को एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकता है वहीं दीवाली के बाद यह गंभीर स्तर को छू सकता है। परिवहन उत्सर्जन 15-16% योगदान दे रहा है वहीं पराली जलाने का असर सिर्फ 2-5% है। अधिकारियों ने पटाखों पर प्रतिबंध और GRAP-1 उपायों को सख्ती से लागू करने का भी आह्वान किया है। -

10 पिस्टल और 118 जिंदा कारतूस समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, इस गैंग से जुड़े तार
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। क्राइम ब्रांच की नॉर्थ रेंज-2 टीम ने एक कुख्यात हथियार सप्लायर मोहम्मद साजिद उर्फ राशिद और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।10 पिस्टल समेत ये चीजें हुई बरामद
तीनों आरोपियों में से मुख्य आरोपी मोहम्मद साजिद उर्फ राशिद अशोक विहार के वजीरपुर JJ कॉलोनी का रहने वाला है। राशिद के पास से 10 पिस्टल, 118 जिंदा कारतूस और 8 अतिरिक्त मैंग्जीन बरामद हुई है। वह कार में यह सब हथियार लेकर घूम रहा था उसी समय नेताजी सुभाष प्लेस इलाके से क्राइ ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में साजिद ने बताया कि वह पिछले कई सालों से दिल्ली और एनसीआर के गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई कर रहा था। उसके ग्राहकों में नीरज बवानिया गैंग और अफसर गैंग जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हथियारों की सप्लाई मेरठ और मवाना से की जाती थी।तीन साथी भी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने साजि के तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। विशाल राणा उर्फ भोला जिससे 1 पिस्टल और 3 कारतूस बरामद हुए हैं। अंकित उर्फ प्रदीप जिससे 1 पिस्टल और 2 कारतूस बरामद हुए ङैं। सौरभ धिंगड़ा उर्फ मैनी जिससे 3 पिस्टल और 27 कारतूस बरामद हुए ङैं। अब तक की कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा कुल 15 पिस्टल, 150 जिंदा कारतूस और 8 मैंगजीन जब्त की गई है।पिछले 10 सालों से ऐसे अपराधों में शामिल है साजिद
पुलिस की मानें तो साजिद पिछले 10 सालों से ऐसे अपराधों में शामिल रहा है। उसके ऊपर पहले से ही लूट, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कई मामले दर्ज हुए ङैं। 2023 में स्पेशल सेल ने उसको अवैध हथियारों के साथ में गिरफ्तार किया था परंतु जेल से बाहर आते ही उसने फिर से हथियारों का धंधा शुरु कर दिया। वह एक पिस्टल 40-50 हजार रुपये में खरीदकर 50-60 हजार रुपये तक में बेचता था। पुलिस अब मेरठ और आस-पास के इलाकों में उसके सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच भी कर रही है। -

Internet पर वायरल हुआ Upasana Gill का SOS वीडियो, भारत एंबेसी से मांगी मदद
नई दिल्ली: नेपाल में इन दिनों Genz के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में पोखरा से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक भारतीय महिला ने भारत सरकार सी मदद की गुहार लगाई है। उपासना गिल नाम की इस महिला ने यह दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों ने उस होटल में भी आग लगा दी है जहां पर वह रुकी हुई थी। वह इस दौरान एक स्पा में थी और बाद में लाठी-डंडे लेकर एक भीड़ उसके पीछे दौड़ी और उसे अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।वीडियो में सुनाई आपबीती
उपासना ने आगे बताया है कि वह वॉलीबॉल लीग की मेजबानी करने के लिए नेपाल में आई थी। वीडियो में उन्होंने कहा कि – ‘मेरा नाम उपासना गिल है और यह वीडियो मैं प्रफुल्ल गर्ग को भेज रही हूं। मैं भारतीय दूतावास से यह अनुरोध करती हूं कि कृप्या हमारी मदद करें जो भी हमारी मदद कर सकते हैं कृप्या मदद करें। मैं नेपाल के पोखरा में फंसी हुई हूं मैं यहां वॉलीबॉल लीग की मेजबानी करने के लिए आई थी और जिस होटल में मैं ठहरी थी वह जलकर खाक हो चुका है। मेरा सारा सामान कमरे में था और पूरे होटल में आग लग गई है मैं स्पा में थी और लोग मेरे पीछे बड़ी-बड़ी लाठियां लेकर दौड़ रहे थे और मैं मुश्किल से अपनी जान बचाकर भाग पाई हूं’।भारतीय दूतावास का आया बयान
इस बीच काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल में अपने सभी नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि जब तक स्थित सही न हो जाए वे नेपाल की यात्रा स्थगित कर दें। भारतीय दूतावास किसी भी आपात स्थिति या सहायता की जरुरत वाले लोगों के लिए आपातकालीन नंबर भी जारी करवाता है। एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय दूतावास ने लिखा है कि – ‘नेपाल में सभी भारतीय नागरिकों ने यह अनुरोध है कि वो किसी भी आपात स्थिति या सहायता की जरुरत होने पर संपर्क के लिए भारतीय दूतावास काठमांडू के निम्नलिखित नंबर पर ध्यान दें। 977-9808602881, 977-98103261341’ -

दिल्ली से श्रीनगर जा रही SpiceJet फ्लाइट की Emergency Landing, एयरलाइन ने बताई वजह
नई दिल्ली: दिल्ली की ओर से आने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को आज श्रीनगर एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि स्पाइसजेट की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट अचानक तेजी से नीचे आने लग गई थी। उसी दौरान कैप्टन ने तुरंत एमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांग ली। बता दें कि फ्लाइट में कैबिन प्रेशर की चेतावनी दी गई थी जिसके बाद फ्लाइट SG-385 को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। सूत्रों की मानें तो इस फ्लाइट में 4 बच्चों सहति 205 यात्री और चालक दल के 7 सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि दबाव की समस्या के चलते फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि विमान को शुक्रवार दोपहर 3:27 बजे सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों या चालक दल के सदस्यों ने किसी भी तरह की चिकित्सा सहायता नहीं मांगी। उनका कहना है कि विमान का जरुरी निरीक्षण किया जाएगा।एयरलाइन का आया बयान
इस घटना पर स्पाइजेट का ऑफिशियल बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि आज दिल्ली से श्रीनगर की ओर जा रही फ्लाइट SG 385 में अप्रोच के दौरान केबिन एल्टीट्यूड वॉर्निंग मिली। इसके बाद विमान कुछ देर तेजी से नीचे आया। क्रू ने तय नियमों के मुताबिक, सभी जरुरी जांचें की और कैप्टन ने एहतियातन तौर पर एमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान को सुरक्षित श्रीनगर उतरा और सभी क्रू मेंबर और यात्री सुरक्षित बाहर आ गए।आखिर क्या होती है केबिन एल्टीट्यूड वॉर्निंग?
यह वॉर्निंग तब जारी होती है जब विमान के केबिन के अंदर हवा का दबाव कम होता है। आमतौर पर चेतावनी मिलन के बाद विमान में ऑक्सीजन मास्क भी लगाए जाते हैं। ऐसे में विमान को जल्दी से नीचे उतरने की जरुरत पड़ती है। -

जापान-चीन दौरे पर PM Modi, टोक्यो Airport पर हुआ भव्य स्वागत
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी 29-30 अगस्त को जापान और 31 अगस्त-1 सितंबर को चीन के दौरे पर हैं। जापान में वह अपने समकक्ष शिगेरु इशिबा के साथ मुलाकात करेंगे वहीं चीन के तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में भी शामिल होने वाले है। सम्मेलन में पीएम मोदी की शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के साथ भी मुलाकात होगी। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:ਅੱਜ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਜਾਪਾਨ ਪਹੁੰਚੇ
बता दें पीएम मोदी जापान की राजधानी टोक्यो में पहुंच चुके हैं। वह जापान के पीएम शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर दो दिन की यात्रा पर वहां पर पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जहां दोनों देशों के बीच में रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।
अपने एक्स पर पीएम ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन दिया कि भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को लगातार मजबूत कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वह पीएम शिगेरु इशिबा समेत बाकी नेताओं के साथ मुलाकात करने के लिए उत्सुक हैं। मोदी ने उम्मीद जताई है कि यह दौरा दोनों देशों के बीच में मौजूदा साझेदारी को और भी गहरा बनाएगा और मदद के नए अवसर खोलेगा। Read in English:Addressed a business event in Tokyo. The presence of Prime Minister Ishiba made this even more special, also indicating the priority we accord to bilateral economic linkages.
Spoke about India’s deep economic ties with Japan and also listed areas where cooperation can deepen in… pic.twitter.com/mfBpv1TCQf — Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2025PM Modi Arrives in Tokyo for Summit Talks with Japan’s PM Ishiba
東京に到着しました。インドと日本が開発協力を引き続き強化する中、本訪問では石破総理をはじめとする方々と意見交換し、既存のパートナーシップを深化させ、新たな協力の可能性を探る機会となることを期待しています。@shigeruishiba pic.twitter.com/h4ZahMDIk2
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2025एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
भारतीय प्रवासी समुदाय की ओर से पीएम मोदी का जापन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जापानी समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत गायत्री मंत्र और बाकी मंत्रों का पाठ करके किया। राजधानी पोशाक पहने जापानी लोगों ने पीएम के स्वागत में राजस्थानी लोकगीत गाए।इसलिए खास है पीएम का जापान दौरा
जापान पीएम मोदी के दौरे के दौरान भारत में अगले दस साल के लिए 10 ट्रिलियन येन निजी निवेश की घोषणा कर सकता है। 2022 में तय किए गए 5 ट्रिलियन येन के लक्ष्य से कहीं बड़ा कदम होगा। इसके अलावा जापान मेक इन इंडिया विजन और आत्मनिर्भर भारत का भी बड़ा समर्थक है और मारुति सुजुकी अब भारत से इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात भी शुरु करेगी। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन जैसी बड़ी परियोजना दोनों देशों की साझेदारी का उदाहरण भी हैं। इसके अलावा भारत और जापान सेमीकंडक्टर, दुर्लभ खनिज और स्वच्छ एनर्जी आपूर्ति को लेकर एक नया आर्थिक सुरक्षा ढांचा भी तैयार करने के लिए सहमत हो सकते हैं। ऐसा करने से भारत की चीन पर निर्भरता कम होगी।Addressing the India-Japan Economic Forum in Tokyo. Strong business ties between our nations are a vital element of our friendship. https://t.co/OUSvy98eJo
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2025जल्द भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा
पीएम ने टोक्यो में कहा – ‘आज भारत में राजनीतिक स्थिरता है, आर्थिक स्थिरता है, नीतियो में पारदर्शिता है और फैसलों में पूर्वानुमान की क्षमता भी है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है’। -

PM Modi की डिग्री पर High Court का अहम फैसला, CIC पैनल का आदेश किया खारिज
नई दिल्ली: हाई कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी पीएम मोदी की ग्रेजुएशन डिग्री का ब्यारो पब्लिक करने केे लिए बाध्य नहीं है। अदालत ने केंद्रीय सूचना आयुक्त के डिग्री जारी करने का आदेश भी खारिज कर दिया है। साल 2016 में केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने बीए की परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों के रिकॉर्ड की जांच अनुमति दी थी। कहा जाता है कि उसी समय पीएम मोदी ने भी यह एग्जाम पास किया था।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-
ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ ਰੱਦ!
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सीआईसी के इस आदेश को चुनौती भी दी थी। इस चुनौती पर जनवरी 2017 में पहली सुनवाई वाले दिन ही रोक लगा दी थी। सुनवाई के दौरान यूनिवर्सिटी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया है कि सीआईसी के आदेश के रद्द कर देना चाहिए क्योंकि निजता का अधिकार, जानने के अधिकार से ज्यादा जरुरी है।
यूनिवर्सिटी ने अदालत को यह बताया है कि वह पीएम मोदी की डिग्री रिकॉर्ड कोर्ट के सामने प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं परंतु आरटीआई अधिनियम के अंतर्गत अजनबियों के द्वारा जांच के लिए उन्हें पब्लिक नहीं करना चाहिए।
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यह तर्क दिया है कि वह छात्रों की जानकारी को एक नैतिक दायित्व के अनुसार, सुरक्षित रखता है और जनहित के अभाव में सिर्फ जिज्ञासा के आधार पर आरटीआई कानून के अंतर्गत निजी जानकारी मांगने का कोई तर्क नहीं बनता। यूनिवर्सिटी ने यह तर्क दिया है कि धारा 6 में यह जरुरी प्रावधान है कि जानकारी देनी पड़ेगी यही मकसद है परंतु आरटीआई अधिनियम किसी भी जिज्ञासा को शांत करने के लिए नहीं है हालांकि यूनिवर्सिटी की ओर से अदालत को यह बताया है कि वह पीएम मोदी की डिग्री अदालत में पेश करने के लिए तैयार है परंतु आरटीआई अधिनियम के अंतर्गत अजनबियों के द्वारा जांच के लिए उन्हें पब्लिक नहीं कर सकता।
-

Prophet Bajinder Singh की बड़ी मुश्किलें, एक और मामले में हुआ गिरफ्तार, देखें वीडियो
राजस्थान : जिला भरतपुर की अटलबंध पुलिस ने Prophet Bajinder Singh को एक मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जानकरी के अनुसार पुलिस ने बजिंदर को मानसा जेल से प्रस्तुत वारंट पर लाकर कोर्ट में पेश किया। जहां माननीय जज ने उसे 15 दिनों के लिए सेवड़ जेल भेज दिया गया।
बजिंदर सिंह 12 फरवरी 2024 को भरतपुर के सोनार हवेली में एक धर्म परिवर्तन के मामले में पकड़ा गया है। पुलिस जांच में बजिंदर सिंह की भूमिका सामने आने पर एफआईआर 30 फरवरी 2024 को दर्ज की गई थी। बजिंदर विदेश से आ रहे धन से धार्मिक परिवर्तन कार्यक्रमों को फंडिंग करता था।
सोनार हवेली में बच्चों, गरीब महिलाओं, बीमार लोगों को धार्मिक बैठकों के नाम पर इकट्ठा किया जाता था। जहां बजिंदर सिंह के वीडियो दिखाए जाते थे और हिंदू देवताओं के खिलाफ भड़काया जाता था, जिससे उन्हें धर्म परिवर्तन की ओर धकेला जाता था। पुलिस ने बाइबल और आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।
जिसके बाद में पता चला कि बजिंदर सिंह ऐसे कार्यक्रमों को फंडिंग कर रहा था। प्राथमिक जांच मे बजिंदर के खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन दिखे, जिनमें विदेश से पैसा आ रहा था। पुलिस ने कई खातों को फ्रीज भी कर दिया है। गौरतलब है कि पास्टर बजिंदर पास्टर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। लड़की के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने की वायरल वीडियो में फंसे Prophet Bajinder Singh अब तीसरे मामले में राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है।
-

‘आपका विश्वास मेरी ताकत है’, हमले के बाद आया रेखा गुप्ता का पहला बयान
नई दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता पर आज सुबह हुए हमले के बाद अब उनका पहला बयान सामने आया है। इसको उन्होंने सिर्फ अपने ऊपर हमला ही नहीं बल्कि जनता की समस्याओं को हल करने की उनकी प्रतिबद्धता पर कायराना कोशिश कहा है। उन्होंने कहा कि इस हमले के बाद वो सदमें में थी परंतु अब वो बेहतर महसूस कर रही हैं। Read in English:Delhi CM Rekha Gupta Calls Attack ‘Cowardly Attempt’, Vows to Continue Public Hearings
एक्स पर पोस्ट शेयर कर सीएम ने लिखा कि – ‘आज जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला सिर्फ मेरे ऊपर नहीं है बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायरना प्रयास है। स्वभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी परंतु अब बेहतर महसूस कर रही हूं मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूं कि कृप्या मुझसे मिलने के लिए परेशान न हो मैं बहुत जल्द ही आपके बीच काम करती हुई नजर आऊंगी। ऐसे हमले मेरे हौसले और जनता की सेवा के संकल्प को कभी भी तोड़ नहीं सकते। अब मैं पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ आपके बीच रहूंगी। जनसुनवाई और जनता की समस्याओं का समाधान पहले की तरह ही गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। आपका विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है आपके आपार, स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं’।आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है।
स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूँ। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूँ कि… — Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 20, 2025ये है पूरा मामला
बुधवार सुबह 8:15 बजे सीएम रेखा गुप्ता अपनी जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनता की शिकायतें सुन रही थी। इस दौरान माहौल सामान्य था लोग अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे तभी राजेशभाई खिमजी अपनी फाइलें लेकर सीएम के सामने पहुंचा। शुरुआत में वह आम शिकायतकर्ता जैसा दिखा परंतु अचानक उसने सीएम का हाथ पकड़ने की कोशिश की और उनको धक्का देकर गिराने की मंशा दिखाई। इस दौरान स्टाफ और मौके पर मौजूद सभी सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। देखते ही देखते माहौल में अफरा-तफरी मच गई। जनसुनवाई में आए हुए कुछ लोगों ने दावा किया है कि सीएम को थप्पड़ मारा गया वहीं बाद में पुलिस ने यह साफ किया है कि मामला धक्का-मुक्की और हाथ पकड़ने तक ही सीमित था।आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
आरोपी राजेश के खिलाफ सिविल लाइंस की पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/132/221 के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में बीएनएस की धारा 132 सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने के आरोप में बीएनएस की धार 221 और हत्या कोशिश के लिए धारा 109 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि राजेशभाई खिमजी पर पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 3 मामले शराब तस्करी और 2 मारपीट से जुड़े हैं। कुछ मामलों में वह बरी हो चुका है। वहीं दिल्ली की पुलिस अब उसकी पूरी आपराधिक पृष्ठभूमि देख रही है। जांच एजेंसियां यह भी जानने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस हमले के पीछे किसी संगठन या राजनीतिक समूह की कोई साजिश तो नहीं है।