दिल्ली से श्रीनगर जा रही SpiceJet फ्लाइट की Emergency Landing, एयरलाइन ने बताई वजह

नई दिल्ली: दिल्ली की ओर से आने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को आज श्रीनगर एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। अधिकारियों का कहना है कि स्पाइसजेट की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट अचानक तेजी से नीचे आने लग गई थी। उसी दौरान कैप्टन ने तुरंत एमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांग ली। बता दें कि फ्लाइट में कैबिन प्रेशर की चेतावनी दी गई थी जिसके बाद फ्लाइट SG-385 को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।
सूत्रों की मानें तो इस फ्लाइट में 4 बच्चों सहति 205 यात्री और चालक दल के 7 सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि दबाव की समस्या के चलते फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि विमान को शुक्रवार दोपहर 3:27 बजे सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों या चालक दल के सदस्यों ने किसी भी तरह की चिकित्सा सहायता नहीं मांगी। उनका कहना है कि विमान का जरुरी निरीक्षण किया जाएगा।
Leave a Reply