Category: New Delhi

  • दोस्त से मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती, मंगवाया नकली अंगूठा और इंसानी मांस, देखें वीडियो

    दोस्त से मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती, मंगवाया नकली अंगूठा और इंसानी मांस, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक आरोपी ने अपने दोस्त से रंगदारी वसूलने के लिए हैरत करने वाला स्वांग रचा। आरोपी ने इंसान का कटा हुआ अंगूठा पार्सल में रखकर भेजा, जिसमें धमकी भरी चिट्ठी भी मौजूद थी। चिट्ठी में उसने 5 करोड़ रुपये देने की धमकी दी। ओर पैसे न देने पर रंगदारी की रकम डबल हो जाने और घर के एक शख्स की हत्या कर देने की बात भी लिखी थी। आरोपी ने इस पार्सल को भेजने के लिए एक लड़की का इसतेमाल किया। पार्सल में धमकी भरी चिट्ठी, स्मार्ट वॉच और इन्सान का कटा हुआ नकली अंगूठा रखा हुआ था। आरोपी ने लिखा कि इजराइल ने गाजा में बहुत बुरा हाल किया है। वहां के लोगों को खाना खिलाने के लिए तुम्हारी मदद चाहिए है।

    आरोपी ने धमकाते हुए आगे लिखा कि अगर कोई गड़बड़ की तो परिवार का एक सदस्य भी कम हो जाएगा। इस बात का डर बैठाने के लिए उसने कटे हुए अंगूठे की तरफ इशारा किया। ज्यादा होशियारी करने कि कोशिश और पुलिस की मदद लेने पर घर आकर पूरे परिवार को खत्म कर देने की बात भी लिखी थी। पीड़ित ने पुलिस के पास जाकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने जबरन वसूली के तहत मामला दर्ज किया। बीएनएस की धारा 308 (5) के तहत दर्ज करके छानबीन शुरू हुई। पार्सल देने आई लड़की को 600 से ज्यादा सीसीटीवी खोजने के बाद ढूंढ निकाला गया। इसके बाद उसकी मदद से आरोपी अभिषेक तक पहुंचा गया।

    जानकारी के दौरान आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अभिषेक बताया ओर कबूल किया कि उसने अपने जानने वाले एक शख्स विकास जैन से पैसे एंठने के लिए ये स्वांग रचा था। आरोपी विकास को बीते 30 सालों से जान पहचान है। आरोपी ने इस काम को अंजाम देने के लिए कुछ लोगों को काम पर रखा और इसके लिए 35,000 रुपये की रकम भी चुकाई। उसने अपनी भतीजी और रिश्तेदार सचिन जैन से अपनी योजना को अंजाम देने के लिए मदद ली। आरोपी ने इंडिया मार्ट से प्लास्टिक से बना कृत्रिम अंगूठा खरीदा। दिलशाद गार्डन की एक दुकान से 500 रुपये की स्मार्ट घड़ी खरीदी और वहीं की एक अन्य दुकान से अपने टाइप किया हुआ धमकी भरा पत्र प्रिंटआउट कराया और इन सामान को जैन के घर भेज दिया।

  • Kejriwal की बेटी की सगाई में CM Mann ने पत्नी संग डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    Kejriwal की बेटी की सगाई में CM Mann ने पत्नी संग डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    वहीं मस्ती करते दिखे अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवंत मान हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी अपने बयानों से तो कभी अपने तेवरों से, लेकिन इस बार उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें आप भगवंत मान का अलग ही रूप देखकर दंग रह जाएंगे। दरसअल, मौका था आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की सगाई का, जिसमें भगवंत मान स्टेट तोड़ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो देखकर लग रहा है कि भले ही महफिल केजरीवाल की तरफ से सजाई गई हो, लेकिन पत्नी के साथ भांगड़ा कर भगवंत मान ने पूरी वाहवाही लूट ली। भगवंत मान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में भगवंत मान ऐसा भांगड़ा करते दिख रहे हैं, जिसे देखकर पेशेवर भी पानी मांगेगे। भगवंत मान वायरल वीडियो में अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर दिख रहे हैं। बैकग्रांउड में कोई पंजाबी गाना बज रहा है और भगवंत मान और उनकी पत्नी गाने पर बिल्कुल हीरो-हिरोइन टाइप परफार्मेंस दे रहे हैं। वायरल वीडियो में भगवंत मान का एक-एक मूव खूब तालियां बटोर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री किस तरह राजनीति छोड़ इस फैमिली फंक्शन में पूरी तरह खोए हुए हैं और पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं।
  • सरेआम युवती की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    सरेआम युवती की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः जीटीबी एनक्लेव इलाके में सरेआम युवती की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना को लेकर गुरु तेग बहादुर एन्क्लेव के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, देर रात को हमालवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। 20 वर्षीय युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की को गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को मृत पाया। सूत्रों का कहना है कि युवती को दो गोली लगी हैं। शुरुआती जांच में पुलिस आशंका जता रही है कि युवती के किसी जानकारी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने में जुट गई है। शाहदरा की एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने मंगलवार को इस बारे में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, “करीब आधे घंटे पहले हमें सूचना मिली कि एक लड़की को गोली लगी है। यह जीटीबी एंक्लेव का इलाका है। लाश को देखकर लगता है कि लड़की की उम्र 20 साल होगी। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव पर दो गोली लगने के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी।”
  • इंसानियत शर्मसार ! व्यक्ति ने 10 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद की हत्या

    इंसानियत शर्मसार ! व्यक्ति ने 10 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद की हत्या

    नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 10 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव पार्क में फेंक दिया गया। पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची की हत्या से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या और रेप के आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    घर के पास पार्क में मिला शव

    मामला बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके का है। यहां पांचवी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची का रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। आशंका है कि बच्ची की हत्या पत्थर से पीट-पीटकर की गई है। मृत बच्ची की उम्र महज 9 साल बताई जा रही है। घर से कुछ दूर पर ही मौजूद पार्क में बच्ची का शव मिला है। खून से लथपथ मिले शव से इलाके में हड़कंप मच गया। साथ ही परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के बारे में जानकारी मिल सकेगी। मामले में पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वसन दिया गया है।

    पड़ोसी पर हत्या का शक

    बच्ची की रेप और हत्या के बाद परिवार सदमे में है। मृत बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाले युवक पर हत्या करने का शक जताया है। हालांकि इस मामले में पुलिस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही सच्चाई का पता चलेगा।