Category: Punjab>Mansa

  • Punjab News: One Digital Company सहित शब्बीर मोमिन और गुरप्रीत सिंह भसीन के खिलाफ मामला दर्ज

    Punjab News: One Digital Company सहित शब्बीर मोमिन और गुरप्रीत सिंह भसीन के खिलाफ मामला दर्ज

    मानसाः पूर्व दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर और पिता बलकौर सिंह ने बंटी बैंस के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं इस मामले में माता चरण कौर की शिकायत पर सदर थाना मानसा पुलिस ने वन डिजिटल कंपनी सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि मूसेवाला परिवार ने उन पर करोड़ों रुपये हेर-फेर करने के आरोप लगाए थे।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी के अलावा निर्माता शब्बीर मोमिन और गुरप्रीत सिंह उर्फ भसीन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। जबकि मूसेवाला के पूर्व मैनेजर और गीतकार बंटी बैंस को मामले में नामजद नहीं किया गया है। बता दें कि शिकायत में बंटी बैंस का नाम भी लिया गया था। इस मामले को लेकर बलकौर सिंह सिद्धू और चरण कौर ने पिछले दिनों एसएसपी कार्यालय मानसा के बाहर धरना भी दिया था।

     

     

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में कार सवार परिवार के 4 लोगों की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में कार सवार परिवार के 4 लोगों की मौत

    मानसाः जिले के कस्बा सरदूलगढ़ के पास गांव सरदूले वाला के पास ट्रक और कार के आमने-सामने भयानक टकराने की घटना हुई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएँ और एक बुज़ुर्ग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले चारों एक ही परिवार के सदस्य थे।

    हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए सिरसा रैफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार चंडीगढ़ से विवाह समारोह में शामिल होकर वापस सिरसा जा रहे थे। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक परिवार हरियाणा के सिरसा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। मामले से संबंधित और विवरणों का इंतज़ार किया जा रहा है।

  • Punjab News: पास्टर बजिंदर सिंह मामले में पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    Punjab News: पास्टर बजिंदर सिंह मामले में पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    मानसा: जालंधर में ‘द चर्च ऑफ़ ग्लोरी एंड विज़डम’ के संस्थापक पास्टर बजिंदर सिंह यौन उत्तपीड़न के आरोप में जेल में बंद है। वहीं पास्टर बजिंदर के मामले में मानसा पुलिस कर्मी (जेल हवलदार) निरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, हवलदार निरपाल सिंह पर आरोप है कि उसने पादरी बजिंदर सिंह की मदद की थी। जेल कर्मचारी पर आरोप है कि उसने जेल में पहुंचाने के लिए पादरी का मोबाइल फोन और नकदी पहुंचाई। उल्लेखनीय है कि मानसा जेल में बंद बलात्कार बंजर से 24 जून को एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई थी।

    निरपाल सिंह आजकल बरनाला जेल में तैनात था और उसे मानसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पिछले वर्ष 1 अप्रैल 2025 को पादरी को बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी और उस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ 2018 में मोहाली के ज़ीरकपुर पुलिस थाने में बलात्कार, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था।

  • Punjab News: पूर्व सरपंच के कत्ल मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार

    Punjab News: पूर्व सरपंच के कत्ल मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार

    मानसाः जिले के गांव खिल्लण में 24 जनवरी को गांव की पूर्व महिला सरपंच की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी प्रदीप संधू ने जानकारी देते हुए कहा कि 24 जनवरी को थाना सदर पुलिस को सूचना मिली कि गांव खिल्लण में महिंदरजीत कौर (45) पूर्व सरपंच पत्नी मनप्रीत सिंह निवासी खिल्लण हॉल आबाद नजदीक आईटीआई बूढ़लाडा में दिन-दिहाड़े हत्या कर दी है।

    इस संबंध में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति मनप्रीत सिंह के बयान पर अमनिंदर सिंह पुत्र भगवंत सिंह, भगवंत सिंह पुत्र मल्ल सिंह, गुरपाल सिंह पुत्र अमरीक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद डीएसपी बूटा सिंह की नेतृत्व में इंस्पेक्टर अमरीक सिंह, मुख्य अधिकारी थाना सदर मानसा, सहायक थानेदार राजविंदर सिंह चौकी इंचार्ज नरिंदरपुरा की टीमों का गठन किया गया।

    जिसके बाद 40 वर्षीय अमरिंदर सिंह और 64 वर्षीय भगवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार (32 बोर रिवॉल्वर, 12 बोर डबल बैरल बंदूक सहित कारतूस) और स्क्रैप गाड़ी बिना नंबर की बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिंदरजीत कौर और अमरिंदर सिंह के बीच जमीन को लेकर झगड़ा होने के कारण महिंदरजीत का अंत हो गया है। गिरफ्तारी व्यक्तियों को अदालत में पेश करके 2 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

  • Punjab News: 2 गाड़ियों की टक्कर में दपंति सहित नौजवान की मौत, एक गंभीर

    Punjab News: 2 गाड़ियों की टक्कर में दपंति सहित नौजवान की मौत, एक गंभीर

    मानसाः जिले के खियाला गांव में 2 गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में पति-पत्नी और एक नौजवन की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक अन्य नौजवान गंभीर घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बाहरी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 2 स्विफ्ट कारों की आपस में टक्कर हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं एसएमओ गुरमीत गुरमेल सिंह ने बताया कि मानसा के खियाला कला गांव में 2 गाड़ियों में हुए हादसे में 3 की मौतें हो चुकी हैं, जबकि एक नौजवान गंभीर हालत के कारण उसे बाहरी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि उपकार सिंह और उसकी पत्नी सुपिंदर कौर, जो रतिया (हरियाणा) के निवासी की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरी गाड़ी में सवार बलकार सिंह खियाला गांव का रहने वाला है और उसकी मौत हो चुकी है तथा उसके दोस्त अमरप्रीत सिंह को गंभीर हालत के चलते बाहरी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस संबंध में सूचना भी भेज दी गई है ताकि इस विषय में कार्रवाई की जा सके।

  • Punjab News: पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या

    Punjab News: पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या

    मानसा: सीनियर कांग्रेस नेता और पीआरटीसी के पूर्व डायरेक्टर कर्म सिंह चौहान की भतीजी और मानसा से लगे गांव खिन्नल की पूर्व सरपंच महिंदरजीत कौर की सिर पर तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने उसके पति पर भी गोलियां चलाईं जिन्होंने कार में लगने से जान बीतने से बच गई। पुलिस ने इस हत्याकांड के दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

    डीएसपी बूटा सिंह ने दावा किया कि आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतका के पति मनप्रीत सिंह के बयान पर अमनिंदर सिंह, उसके पिता भगवंत सिंह और गुरपाल सिंह निवासी खिन्नल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है पर किसी की गिरफ्ताररी नहीं हुई है। आरोपी पूर्व सरपंच के जेष्ठ और भतीजे हैं।

    जानकारी के अनुसार यह हत्या उस समय हुई जब पति-पत्नी अपने खेत से घर आ रहे थे। हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान गोलियां लगने से पूर्व सरपंच महिंदरजीत कौर (43) मौके पर ही मृत हो गई। जानकारी मिलने पर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने कुछ आरोपियों के नाम भी लिए हैं।

    मृतका महिंदरजीत कौर के चाचा कर्म सिंह चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी ने उनके खेत में पत्थर और मलबा डाल दिया था। हालांकि उनकी भतीजी का परिवार बुढलाडा में रहता है, पर वह कई बार खेत देखने के लिए गाँव आया करता था। उन्होंने पुलिस को फॉर्म पर मलबा डाले जाने की शिकायत भी की थी।

    आज शनिवार दोपहर जब महिंदरजीत कौर और उनके पति मनप्रीत सिंह अपनी कार में से खेत से गुजर रहे थे, तो उन पर गोलियां चल गईं। हमलावरों ने महिंदरजीत कौर के सिर में तीन गोलियां मारीं, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनप्रीत सिंह का बचाव हो गया। उन्होंने कहा कि गोलियां मारकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

    मृतका का एकलौता पुत्र पिछले चार सालों से कनाडा में रह रहा है। उसके आने के बाद और पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद ही शव का संस्कार किया जा सकेगा। पुलिस ने ही शव को मानसा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया है।

     

  • Punjab News: 2027 में जलालाबाद से नहीं इस हलके से लड़ेंगे सुखबीर बादल चुनाव, किया ऐलान

    Punjab News: 2027 में जलालाबाद से नहीं इस हलके से लड़ेंगे सुखबीर बादल चुनाव, किया ऐलान

    गिद्दाੜबाहा: पंजाब में 2027 में होने वाली विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर ली है। वहीं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आगामी 2027 विधान सभा चुनावों के लिए एक बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोगों की तीव्र मांग के बाद वे आगामी 2027 के चुनावों में गिद्दाड़बाहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

    बता दें कि इससे पहले सुखबीर सिंह बादल लंबे समय से जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। गिद्दाड़बाहा क्षेत्र से बादल परिवार का पुराना नाता है, क्योंकि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सुखबीर सिंह बादल के पिता प्रकाश सिंह बादल भी इसी क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। इस फैसले को 2027 के चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल की रणनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

     

  • Punjab की इन बच्चियों ने बनाया पहला Sikh Robot, आग बुझाने-बम डिफ्यूज में मदद का दावा, देखें वीडियो

    Punjab की इन बच्चियों ने बनाया पहला Sikh Robot, आग बुझाने-बम डिफ्यूज में मदद का दावा, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाब के एक प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट्स ने पहला पंजाबी सिख रोबोट बनाया है जिसका नाम जार्विस रखा गया है। स्कूल के 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स ने इसका रोड पर ट्रायल किया और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में स्टूडेंट्स बता रही हैं कि उनका रोबोट ऊंची जगहों पर आसानी से जा सकता है। बम डिफ्यूज कर सकता है और आग तक बुझा सकता है। मानसा-बरनाला रोड स्थित स्कूल के स्टूडेंट्स ने रोबोट का ट्रायल करने के दौरान कहा कि सभी बच्चों को इस तरह की खोजें करनी चाहिए ताकि आगे चलकर देश को टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाया जा सके। बच्चों ने कहा कि ऐसी पहल कदमियां हर किसी को करनी चाहिए ताकि प्रैक्टिकल एजुकेशन का मियार ऊंचा हो सके। स्टूडेंट्स ने बताया कि ये रोबोट बात को समझकर उसका जवाब दे सकता है। इसका ट्रायल दिखाते हुए स्टूडेंट्स पूछते हैं कि तुम्हारा नाम क्या है, तो रोबोट जवाब देता है कि मेरा नाम जार्विस है। स्टूडेंट्स ने बताया कि यह वहां भी जाकर काम कर सकता है, जहां पर इंसान नहीं जा सकते। इसमें इंसानों की तरह कई तरह के सेंसर लगाए गए हैं, जिससे ये आसानी से किसी भी काम को कर सकता है। स्टूडेंट्स ने कहा कि पहला पंजाबी रोबोट बनाने के लिए हमारा हौसला बढ़ाएं। स्टूडेंट्स ने इस रोबोट को स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब में तैयार किया है। ये लैब भारत सरकार के इनिशिएटिव है, जिसमें 6वीं क्लास से 12वीं तक के बच्चों को टेक्नोलॉजी सिखाई जाती है। अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL) की शुरुआत 2016 में नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के तहत की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों में छात्रों में इनोवेशन और स्टार्टअप की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
  • Punjab News: इंडस्ट्री में शोक की लहर, Singer की सड़क हादसे में मौत

    Punjab News: इंडस्ट्री में शोक की लहर, Singer की सड़क हादसे में मौत

    मानसाः पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। दरअसल, पंजाबी गायक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पंजाबी गायक हरमन सिद्धू कार में सवार होकर देर रात घर जा रहे थे। इस दौरान ट्रक के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार और ट्रल की पैलेस के पास टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में गायक हरमन सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई। बता देंकि एक दशक पहले वह ‘पेपर ते प्यार’ कैसेट से मशहूर हुए थे और उनके कई गाने लोकप्रिय हुए। वह मिस पूजा के साथ भी कई गाने गा चुके है।

  • Punjab News: घर में पूजा पाठ के नाम पर 3 तोले सोना लेकर शातिर फरार

    Punjab News: घर में पूजा पाठ के नाम पर 3 तोले सोना लेकर शातिर फरार

    मानसाः जिले में शातिरों द्वारा धार्मिक पूजा पाठ के नाम पर ठगी करने का नया तरीका ढूंढ लिया है। इसी के चलते घर में पाठ पूजन करने के नाम पर लाखों के गहने ठगने की एक घटना सामने आई है। दरअसल, गांव कोटधरमू में घर में पूजा पाठ के नाम पर राजस्थान का एक शातिर बदमाश 3 तोले सोना लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस चौकी कोटधरमू को दे दी है।

    वहीं पुलिस ने परिवारिक सदस्यो के बयान पर शातिर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वासी जीत सिंह ने बताया कि राजस्थान के जिला सीकर निवासी व्यक्ति को पाठ पूजा के लिए वह अपने घर ले गए। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने जब घर में पूजा पाठ शुरू किया तो उक्त व्यक्ति ने उनसे 3 तोले सोने के गहने पकड़ते अलमारी में रखने के लिए कहा।

    शातिर ने उसके बाद उन्हें आंखे बंद करके पाठ पूजा करने के लिए बोल दिया गया। जिसके बाद वे उनकी अलमारी में रखा गया 3 तोले सोना लेकर फरार हो गया। परिवार के अनुसार गहने की कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस चौकी कोटधरमू के एएसआई दलजीत सिंह ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।