Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: 45 किलो भुक्की सहित आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 45 किलो भुक्की सहित आरोपी काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः सीआईए स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते एक नशा तस्कर को 45 किलो भुक्की सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह उर्फ पाशा वासी वार्ड नंबर-2 अंबेडकर नगर, गिद्दड़बाहा जिला मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है।

    सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने दो आरोपियों मनजीत सिंह उर्फ मनी वासी गांव उमरेवाला नजदीक माता का मंदिर थाना मेहतपुर जालंधर और जुगराज सिंह उर्फ जोगा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1 किलो 25 ग्राम हेरोइन और 5 किलो 58 ग्राम अफीम बरामद की थी। जिसके बाद मामले की जांच की।

    जांच में सामने आया कि इस नशा तस्करी के कारोबार के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड इंदरजीत सिंह उर्फ लब्बू वासी दोलेवाल थाना कोटइसेखां मोगा निकला। जिसके बाद इंदरजीत सिंह के ड्राइवर प्रकाश सिंह उर्फ पाशा को काबू किया। जिसके बाद से 45 किलो बरामद हुई है। फिलहाल आरोपी पर पहले किसी भी तरह का कोई आपराधिक मामला नहीं है।

  • 26 जनवरी को Jalandhar में अमन अरोड़ा फहराएंगे राष्ट्रीय झंडा, देखें लिस्ट

    26 जनवरी को Jalandhar में अमन अरोड़ा फहराएंगे राष्ट्रीय झंडा, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: देश में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्रता दिवस को लेकर सीएम भगवंत मान सहित मंत्रियों के राष्ट्रीय झंडा फहराने को लेकर लिस्ट जारी हो गई। जारी लिस्ट के मुताबिक लुधियाना में गवर्नर गुलाबचंद कटारियां राष्ट्रीय झंटा फहराएंगे, वहीं फरीदकोट में सीएम भगवंत मान और जालंधर में पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। पंजाब सरकार के राज्य प्रबंधकीय विभाग ने राज्य के समूह डिवीजनों के कमिश्नरों व राज्य समूह डिप्टी कमिश्नरों को हिदायतें जारी की हैं।

     

  • Jalandhar News: पतंगबाजी देख रहे बच्चे का चाइना डोर से कटा गला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पतंगबाजी देख रहे बच्चे का चाइना डोर से कटा गला, देखें वीडियो

    चाइना डोर बेचने वालों की जानकारी देने वालों को मिलेगा 25 हजार इनाम

    फिल्लौरः पतंग बाजी देख रहे 14 वर्षीय बच्चे के गले पर चाइना डोर फिरने से गला कट गया है। घटना के तुरंत बाद लोगों ने बच्चे को अस्पताल दाखिल करवाया। जहां चिकित्सक ने परिवार बताया कि घाव गहरा होने के चलते ऑप्रेशन करना पड़ेगा। घटना फिल्लौर के मोहल्ला कलसी नगर की है। बच्चा घर से सामान लेने निकला था। जानकारी अनुसार कट लगने के बाद खून से लथपथ बच्चा वहीं गिर गया। बच्चे की गर्दन पर टांके लगाकर बच्चे को बचाया गया। हैरानी की बात है कि पुलिस की इतनी सख्ती के बाद भी शहर में धड़ल्ले से चाइना डोर की बिक्री हो रही है। एक्सईएन संदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रतिबंधित डोर की जांच के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। प्रतिबंध के बावजूद डोर को बेचने वालों पर 10 हजार से 15 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चाइना डोर बेचने वालों की जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की है। उन्होंने अपील करते कहा कि यदि कोई व्यक्ति या दुकानदार सिंथेटिक सामग्री से बनी डोर, चाइना डोर बेचता है तो बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय-1, जालंधर के मोबाइल नंबर 98789-42033 या बोर्ड के टोल फ्री नंबर 18001802810 पर सूचित करके बोर्ड द्वारा घोषित इनाम राशि प्राप्त की जा सकती है।
  • Jalandhar सहित Punjab भर के DC दफ्तरों में 3 दिन हड़ताल को लेकर यूटर्न

    Jalandhar सहित Punjab भर के DC दफ्तरों में 3 दिन हड़ताल को लेकर यूटर्न

    जालंधर, ENS: डीसी कार्यालय के कर्मियों ने बीते दिन 3 दिन कामकाज बंद करने का ऐलान किया था। जिसमें कहा गया था कि 15 जनवरी से 17 जनवरी तक दफ्तर में कोई कामकाज नहीं होगा। कर्मियों का कहना है कि काफी समय से डीसी कार्यालय में कर्मियों की विभागीय मांगों को लेकर पत्र लिखा था और मांगों को पूरा करने की मांग की गई थी, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने के कारण सरकार कार्यालय का काम बंद करने को मजबूर है। लेकिन कर्मियों के ऐलान के बाद देर रात पंजाब सरकार के राजस्व और आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के साथ कर्मचारियों ने मुलाकात की। जिसके बाद हड़ताल को स्थगित करने का ऐलान कर दिया। बताया जा रहा है कि कर्मियों को मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द सभी मांगो को पूरा किया जाएगा। बता दें कि बीते दिन प्रेस को देते हुए प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल, प्रदेश महासचिव नरिंदर सिंह चीमा और प्रदेश वित्त सचिव करविंदर सिंह चीमा ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। जिसके चलते डीसी कार्यालय कर्मचारी संघ पंजाब के सभी राज्य और जिला नेताओं के साथ चर्चा की गई और बहुमत ने सोचा कि हड़ताल की जानी चाहिए। संगठन के नेताओं के विचारों को देखते हुए संगठन ने मजबूर होकर निर्णय लिया कि सरकार ने मांगे पूरी नहीं किए जाने पर संघर्ष की शुरुआत 15-01-2025 से 17-01-2025 तक शुरुआत की जाएंगी। ऐसे में कार्यालय, समूह एसडीएम दफ्तरों, समूह तहसीलों और उपतहसीलों में कोई दफ्तरी काम नहीं होगा। इस संघर्ष के चलते यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं की तो 18-01-2025 को संगठन संघर्ष को तेज करते हुए अगली कार्रवाई की घोषणा करेगा।

    ये हैं प्रमुख मांगे

    • कर्मियों का कहना है कि डीसी कार्यालयों में वरिष्ठ सहायक की पदोन्नति के अवसर बहुत कम हैं। नौकरी में शामिल होने के बाद वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत होने में लगभग 27-28 साल लग जाते हैं। इसलिए वरिष्ठ सहायक का पदोन्नति कोटा शत-प्रतिशत किया जाए।
    • एसडीएम कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं अभिलेख के पद को वरिष्ठ सहायक से अपग्रेड किया गया है। अतः संबंधित नियमों में संशोधन कर अथवा पत्र जारी कर एसडीएम कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं अभिलेख को वरिष्ठ सहायकों से ही पदोन्नत किया जाए।
    • मानक के अनुसार डी.सी कार्यालय, एस.डी.एम जिन कार्यालयों, तहसील एवं उपतहसील कार्यालयों में रिक्तियां सृजित नहीं हुई हैं, वहां रिक्तियां सृजित की जाएं।
    • नायब तहसीलदार का प्रमोशन कोटा बढ़ाया जाए।
    • डीसी कार्यालय, एस.डी.एम कार्यालयों, तहसील एवं उपतहसील कार्यालयों के कर्मचारियों को 5% प्रशासनिक भत्ता दिया जाये।
    • परिवीक्षा अवधि में काम करने वाले कर्मचारियों को पूरे भत्ते के साथ वेतन दिया जाए।
    • पत्र दिनांक 17-07-2020 को रद्द कर पंजाब का लागू वेतनमान दिया जाए।
    • जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर से सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद पर पदोन्नति बिना किसी परीक्षा के की जाए तथा स्टेनो, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर व निजी सहायक को संबंधित अधिकारी के साथ तैनात किया जाए।
    • आउटसोर्स व अनुबंध कर्मियों को पक्का ना किए जाने तक उनके वेतन में बढ़ौतरी की जाए।
    • अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं अभिलेख से तहसीलदार पद पर पदोन्नति के लिए अनुभव की आवश्यकता को चार वर्ष से घटाकर दो वर्ष किया जाए।
    • तहसीलदार पदोन्नति के मामले को अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं रिकार्ड से निस्तारित कर ये पदोन्नतियां तुरंत की जाएं।
  • Jalandhar News : पुलिस ने चोरी के सामान सहित 2 को किया गिरफ्तार

    Jalandhar News : पुलिस ने चोरी के सामान सहित 2 को किया गिरफ्तार

    जालंधर,ENS : जिला देहात पुलिस के थाना पत्तारा की पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार हैप्पी पुत्र बिशनलाल और गगनदीप गोपी पुत्र कश्मीरी लाल दोनों निवासी गांव नंगल शामा थाना पतारा के तौर पर हुई है। डी.एस.पी आदमपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि थाना पतारा के एस.एच.ओ हरदेव प्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा की गई विशेष नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को काबू किया गया है।

    उन्होंने बताया कि 2 जनवरी को सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी गांव भोजोवाल थाना पतारा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता सुरिंदर कौर ने अपनी शिकायत में कहा था कि 11 जनवरी को रात में अपनी हवेली में जा रही थी तो उसने देखा कि एक ऑटो में 2 व्यक्ति उसकी हवेली से पक्की सड़क की तरफ जा रहे थे। जब यह हवेली में पहुंची तो देखा कि एक छत बाला पंखा, एक स्टैंड वाला पंखा व 2 गैस सिलैंडर गायब थे। इसके बाद यह सारा सामान गोपी और हैप्पी द्वारा चोरी किया गया है।

    डी.एस.पी ने बताया कि सुरिंदर कौर की शिकायत के आधार एफ. आई.आर दर्ज की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड लेकर उनसे और पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 पंखे, 2 गैस सिलेंडर बरामद किए है और वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किया ऑटो भी बरामद कर लिया गया है।

  • Jalandhar News: Airforce इलाके में बमनुमा चीज मिलने पर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Airforce इलाके में बमनुमा चीज मिलने पर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर में पधियाना गांव के लोगों में उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरफोर्स के पास स्थित स्कूल की ग्राउंड में से ग्रेनेड नुमा चीज बरामद हुई। इस दौरान गांव वासियों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। ग्रेनेड की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंचे डीएसपी आदमपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि देर रात को उन्हें आदमपुर के पधियाना गांव से बम मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर वह बम स्क्वॉड की टीम के साथ पहुंचे।

    जहां पर एक खाली प्लाट से एक ग्रेनेड मिला है। उन्होंने कहा कि यह देखने में काफी पुराना लग रहा है। मौके पर इलाके को सील कर सर्च अभियान भी चलाया गया है। उक्त ग्रेनेड को बम स्क्वायर की टीम के साथ हैंडल करके यहां से ले जाकर आगे की जांच की जाएगी। वहीं एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि आदमपुर एयरबस से कुछ ही दूरी पर गांव पधियाना में ग्रेनेड मिला है। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड मिलने को लेकर इलाके में सर्च कर जांच की जा रही है।

  • Jalandhar सहित Punjab भर के DC दफ्तरों में 3 दिन नहीं होगा कामकाज, कर्मियों का ऐलान

    Jalandhar सहित Punjab भर के DC दफ्तरों में 3 दिन नहीं होगा कामकाज, कर्मियों का ऐलान

    जालंधर, ENS: डीसी कार्यालय के कर्मियों ने 3 दिन कामकाज बंद करने का ऐलान किया है। जिसके चलते 15 जनवरी से 17 जनवरी तक दफ्तर में कोई कामकाज नहीं होगा। कर्मियों का कहना है कि काफी समय से डीसी कार्यालय में कर्मियों की विभागीय मांगों को लेकर पत्र लिखा था और मांगों को पूरा करने की मांग की गई थी, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने के कारण सरकार कार्यालय का काम बंद करने को मजबूर है। इसकी जानकारी प्रेस को देते हुए प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल, प्रदेश महासचिव नरिंदर सिंह चीमा और प्रदेश वित्त सचिव करविंदर सिंह चीमा ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। जिसके चलते डीसी कार्यालय कर्मचारी संघ पंजाब के सभी राज्य और जिला नेताओं के साथ चर्चा की गई और बहुमत ने सोचा कि हड़ताल की जानी चाहिए। संगठन के नेताओं के विचारों को देखते हुए संगठन ने मजबूर होकर निर्णय लिया कि सरकार ने मांगे पूरी नहीं किए जाने पर संघर्ष की शुरुआत 15-01-2025 से 17-01-2025 तक शुरुआत की जाएंगी। ऐसे में कार्यालय, समूह एसडीएम दफ्तरों, समूह तहसीलों और उपतहसीलों में कोई दफ्तरी काम नहीं होगा। इस संघर्ष के चलते यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं की तो 18-01-2025 को संगठन संघर्ष को तेज करते हुए अगली कार्रवाई की घोषणा करेगा।

    ये हैं प्रमुख मांगे

    • कर्मियों का कहना है कि डीसी कार्यालयों में वरिष्ठ सहायक की पदोन्नति के अवसर बहुत कम हैं। नौकरी में शामिल होने के बाद वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत होने में लगभग 27-28 साल लग जाते हैं। इसलिए वरिष्ठ सहायक का पदोन्नति कोटा शत-प्रतिशत किया जाए।
    • एसडीएम कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं अभिलेख के पद को वरिष्ठ सहायक से अपग्रेड किया गया है। अतः संबंधित नियमों में संशोधन कर अथवा पत्र जारी कर एसडीएम कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं अभिलेख को वरिष्ठ सहायकों से ही पदोन्नत किया जाए।
    • मानक के अनुसार डी.सी कार्यालय, एस.डी.एम जिन कार्यालयों, तहसील एवं उपतहसील कार्यालयों में रिक्तियां सृजित नहीं हुई हैं, वहां रिक्तियां सृजित की जाएं।
    • नायब तहसीलदार का प्रमोशन कोटा बढ़ाया जाए।
    • डीसी कार्यालय, एस.डी.एम कार्यालयों, तहसील एवं उपतहसील कार्यालयों के कर्मचारियों को 5% प्रशासनिक भत्ता दिया जाये।
    • परिवीक्षा अवधि में काम करने वाले कर्मचारियों को पूरे भत्ते के साथ वेतन दिया जाए।
    • पत्र दिनांक 17-07-2020 को रद्द कर पंजाब का लागू वेतनमान दिया जाए।
    • जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर से सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद पर पदोन्नति बिना किसी परीक्षा के की जाए तथा स्टेनो, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर व निजी सहायक को संबंधित अधिकारी के साथ तैनात किया जाए।
    • आउटसोर्स व अनुबंध कर्मियों को पक्का ना किए जाने तक उनके वेतन में बढ़ौतरी की जाए।
    • अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं अभिलेख से तहसीलदार पद पर पदोन्नति के लिए अनुभव की आवश्यकता को चार वर्ष से घटाकर दो वर्ष किया जाए।
    • तहसीलदार पदोन्नति के मामले को अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं रिकार्ड से निस्तारित कर ये पदोन्नतियां तुरंत की जाएं।
  • Jalandhar News: बस स्टैंड पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बस स्टैंड पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ की कार्रवाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर आज पुलिस ने चैकिंग की गई। दरअसल, त्यौहारी सीजन को देखते हुए पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि लोहड़ी पर्व, मकर संक्राती और गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। ऐसे में बस स्टैंड पर भारी संख्या में लोग आते जाते है। जिसको देखते हुए बस स्टैंड पर बारीकी से चैकिंग की गई। इस दौरान बसों की भी तालाशी ली गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मुहिम आगे भी इसी तरह से जारी रहेगी।

    चैकिंग के दौरान पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड टीम भी मौजूद थी। इस मुहिम में 100 पुलिस कर्मी तैनात थे। इस मुहिम में एंटी सौबोटेज टीमों ने बस स्टैंड के अंदर सभी क्षेत्रों की गहन जांच के लिए विशेष चौकियां स्थापित कीं। यह PAIS सिस्टम खोज की प्रभावशीलता और कुशलता बढ़ाने के लिए तैनात किया गया था। इसके तहत किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध वस्तुओं को लेकर बसों और यात्रियों की गहनता से जांच की गई। इसी के साथ अवैध प्लास्टिक पतंग धागे की पहचान करने और उसे जब्त करने के लिए एक विशेष जांच की गई।

  • Jalandhar News: चाईना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चाईना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बसंत का त्यौहार नजदीक आते ही चाईना डोर का बिक्री का खेल शुरू हो जाता है। हालांकि हर साल की त्यौहार की तरह इस बार भी चाईना डोर के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है, लेकिन पंजाब सरकार द्वारा घातक डोर पर प्रतिंबध लगने के इतने साल बीत जाने के बावजूद इस घातक डोर का अंत अभी तक नहीं हुआ। यही कारण हैकि हर साल चाईना की चपेट में आने से कई लोगों और जानवरों की मौत हो जाती है। वहीं 2 दिन पहले आदमपुर का व्यक्ति चाईना डोर की चपेट में आ गया था और उसकी गर्दन की नस कट गई थी। लेकिन चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय युवक हरप्रीत सिंह की आज चंडीगढ़ में मौत हो गई। बता दें कि 2 दिन पहले जब हरप्रीत अपनी मोटरसाइकिल से आदमपुर से वापस अपने गांव सरोबाद जा रहा था तो अचानक सड़क पर इस युवक की गर्दन पर चाईना डोर लगने से गहरा घाव हो गया, जिससे यह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। व्यक्ति को आदमपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां युवक जिंदगी की जंग हार गया।
  • Jalandhar News: दो मामलों में 20 ग्राम हेरोइन और 155 नशीली गोलियों सहित 3 काबू

    Jalandhar News: दो मामलों में 20 ग्राम हेरोइन और 155 नशीली गोलियों सहित 3 काबू

    जालंधर/आदमपुरः पुलिस ने 2 मामलों में 20 ग्राम हेरोइन, 155 गोलियां और एक कार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना आदमपुर की ग्रामीण पुलिस ने 2 युवकों को रोकर तलाशी ली तो उनसे 20 ग्राम हैरोइन और 50 नशीली गोलियों बरामद हुई। जिसे मौके पर गिरफ्तार किया गया।

    कुलवंत सिंह डीएसपी आदमपुर ने बताया कि एसआई. गुरमीत राम चौकी प्रभारी जंड़ सिंघा पुलिस पार्टी की गश्त के संबंध मैं बर्फ फैक्ट्री खुर्दपुर के पास थे। सामने से एक कार (नंबर पी.बी.-08-एफएम-6206) खड़ी दिखाई दी, जिसमें दो युवक सवार थे। जो पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए, शक पर कार की जांच की तो कार में 20 ग्राफ हैरोइन, जबकि दूसरे लिफाफे से 50 खुली नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपियों की पहचान कार चालक आशीष कुमार निवासी गांधी नगर आदमपुर, थाना आदमपुर और बलविंदर कुमार उर्फ बोली निवासी राम नगर, थाना आदमपुर के रूप में हुई है।

    दूसरे मामले में आदमपुर थाना पुलिस ने एक युवक से 105 नशीली गोलियां बरामद कीं। उप पुलिस कप्तान उपमंडल आदमपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि एएसआई परमजीत सिंह चौकी प्रभारी अलावलपुर टीम के साथ पानी वाली टंकी मोहल्ला नवीपुर अलावलपुर मौजूद थे। एक युवक हाथ में लिफाफा लिए श्मशान घाट की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस को देख लिफाफा फेंक कर भाग गया। मौके पर आरोपी कोे पकड़कर जब जांच की तो लिफाफे में से 105 नशीली गोलियां बरामद हुईं।