Jalandhar News: पतंगबाजी देख रहे बच्चे का चाइना डोर से कटा गला, देखें वीडियो

चाइना डोर बेचने वालों की जानकारी देने वालों को मिलेगा 25 हजार इनाम

फिल्लौरः पतंग बाजी देख रहे 14 वर्षीय बच्चे के गले पर चाइना डोर फिरने से गला कट गया है। घटना के तुरंत बाद लोगों ने बच्चे को अस्पताल दाखिल करवाया। जहां चिकित्सक ने परिवार बताया कि घाव गहरा होने के चलते ऑप्रेशन करना पड़ेगा। घटना फिल्लौर के मोहल्ला कलसी नगर की है। बच्चा घर से सामान लेने निकला था। जानकारी अनुसार कट लगने के बाद खून से लथपथ बच्चा वहीं गिर गया। बच्चे की गर्दन पर टांके लगाकर बच्चे को बचाया गया। हैरानी की बात है कि पुलिस की इतनी सख्ती के बाद भी शहर में धड़ल्ले से चाइना डोर की बिक्री हो रही है। एक्सईएन संदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रतिबंधित डोर की जांच के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। प्रतिबंध के बावजूद डोर को बेचने वालों पर 10 हजार से 15 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चाइना डोर बेचने वालों की जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की है। उन्होंने अपील करते कहा कि यदि कोई व्यक्ति या दुकानदार सिंथेटिक सामग्री से बनी डोर, चाइना डोर बेचता है तो बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय-1, जालंधर के मोबाइल नंबर 98789-42033 या बोर्ड के टोल फ्री नंबर 18001802810 पर सूचित करके बोर्ड द्वारा घोषित इनाम राशि प्राप्त की जा सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *