Punjab News: 1.20 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

Written by

in

लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तस्कर गो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.20 किलो हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह टीटू निवासी जनता नगर के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए आंकी गई है।

ANTF के डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि तस्कर गुरप्रीत सिंह का भाई संदीप सिंह नशे की तस्करी के मामले में पहले से लुधियाना जेल में बंद है। संदीप को 2022 में NCB ने 20 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि संदीप सिंह ने अपने घर में हेरोइन छिपा रखी थी।

जिसे जेल में बंद संदीप के इशारे पर गुरप्रीत धीरे-धीरे निकालकर सप्लाई कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर ANTF ने गुरप्रीत को नशीले पदार्थ की सप्लाई करते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से हेरोइन को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *