Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: बाइक सवार लुटेरे महिला का Mobile छीनकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

    Jalandhar News: बाइक सवार लुटेरे महिला का Mobile छीनकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

    जालंधरः माडल टाउन केएफसी चौक में बुधवार दोपहर दो बाइक सवार महिला का मोबाइल झपटकर फरार हो गए। महिला का शोर सुनकर लोगों ने झपटमारों का पीछा भी किया, लेकिन व फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

    महावीर एवेन्यू की रहने वाली पीड़ित महिला गीता की शिकायत पर थाना 6 की पुलिस ने अज्ञात झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गीता किसी काम से माडल टाउन आई हुई थी। वह वहां से निकल रही थी कि उसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया।

    वारदात के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: दमोरिया पुल रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदा व्यक्ति

    Jalandhar News: दमोरिया पुल रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदा व्यक्ति

    जालंधरः यहां एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति द्वारा घरेलू परेशानी के कारण ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली गई। ट्रेन के आगे कूदने से उसकी दोनों बाजू कट गईं और ट्रेन शव को काफी दूर खींचकर ले गई। व्यक्ति का शव इतना खराब हो गया कि उसकी पहचान करनी भी मुश्किल हो रही थी।

    उसके पास मिली कुछ चीजों के आधार पर मरने वाले की पहचान सरकारी स्कूल किशनपुरा गली नंबर 3 के रहने वाले परमजीत सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। वह कीर्तन करते थे। जांच में पता चला है कि परमजीत कुछ समय से घरेलू परेशानी में चल रहा था। इसी के चलते वह बीमारी भी रहने लगा था।

    थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें वीरवार सुबह कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो पता चला कि परमजीत की 2 बेटियां और एक बेटा है। वह पिछले कुछ महीनों से बीमारी से परेशान चल रहा था। परिवार उसका इलाज करवा रहा था।

  • Jalandhar News: क्लास लगाने गई छात्रा गायब, मची अफरा-तफरी

    Jalandhar News: क्लास लगाने गई छात्रा गायब, मची अफरा-तफरी

    जालंधरः शहीद बाबू लाभ सिंह नर्सिंग स्कूल से जीएनएम की पढ़ाई कर रही छात्रा गायब हो गई। छात्रा के लापता होने के बाद प्रबंधन में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार चार महीने पहले गुरदासपुर की रहने वाले छात्रा ने जीएनएम में दाखिला लिया था। बुधवार सुबह 9 बजे हाजिरी लगवाने के बाद बिना कुछ बताए स्कूल से निकल गई।

    स्कूल प्रबंधन ने छात्रा की सहेलियों से बात की तो पता चला कि आखिरी समय वह क्लास में दिखाई दी थी और उसके हाथों में किताबें भी थीं, लेकिन कहीं जाने की बात उसने किसी से नहीं की। देर रात तक वापस नहीं आई तो स्कूल प्रबंधन ने परिजनों से संपर्क किया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने शिकायत पुलिस थाना नंबर चार में दी। स्कूल की प्रिंसिपल सतविंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की तो उसकी आखिरी लोकेशन फगवाड़ा की निकली, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही छात्रा को ट्रेस कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: Sri Lanka यात्रियों की किडनैपिंग मामले में गिरफ्तार अंकित डोंकर को लेकर DSP ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Sri Lanka यात्रियों की किडनैपिंग मामले में गिरफ्तार अंकित डोंकर को लेकर DSP ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    ट्रैवल एजेंट के कारण रूस में फंसा व्यक्ति, ऐंठे 35 लाख 40 हजार, भाई को वापिस लाने के लिए खुद पीड़ित तैयार

    मानव तस्करी को लेकर जालंधर में दर्ज हुई थी FIR , जगदीप बोले- कार्यवाही से नहीं संतुष्ट

    जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन युद्ध फरवरी 2023 में शुरू हुआ था। जिसे डेढ़ साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन दोनों देशों में अभी भी युद्ध जारी है। रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण कई भारतीय अभी भी रूस में फंसे हुए है। इन भारतीयों के वहां फसने का कारण ट्रैवल एजेंट है। इन एजेंटों ने कई भारतीय नागरिकों को वहां की आर्मी जबरदस्ती फसा दिया। रूस और यूक्रेन में सबसे बाहर क्योंकि कई वीडियो भी सामने आई थी और अब एक भाई अपने दूसरे भाई को तलाश करने के लिए रूस जा रहा है जहां उसका भाई वहां की आर्मी में काम कर रहा है। रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान कई भारती नागरिकों को फौजी ट्रेवल एजेंट द्वारा वहां के जन तो के साथ मिलकर वहां की आर्मी में काम करने के लिए मजबूर कर दिया गया है और ऐसा एक माला जाके जालंधर के कस्बा गोराया से सामने आया है। जहां एक भाई अपने दूसरे भाई की तलाश करने के लिए जल्द ही रशिया जा रहा है। रूस में फंसे और आर्मी में काम कर रहे मनदीप कुमार के भाई जगदीप कुमार ने कहा है कि एक से डेढ़ साल पहले उनका भाई आर्मेनिया काम करने के लिए गया था, लेकिन रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते उसके भाई और उसके साथ वालों को पंजाब के फर्जी ट्रेवल्स एजेंटों द्वारा आर्मेनिया से इटली भेजने की बात हुई थी। जगदीप कुमार ने बताया कि उसके भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर इटली जाने का पैसा किया था। क्योंकि उस सोशल मीडिया पर इटली में काम को लेकर विज्ञापन दिया जा रहा था। लेकिन इन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा उसके भाई और 10 लोगों को इटली भेजने के नाम पर 77 लाख रुपए की बात हुई थी। जगदीप अपने बताया जब उसका भाई और उसके साथ के लोग आर्मेनिया बॉर्डर पार करके रशिया पहुंचे तो फर्जी ट्रैवल एजेंट ने वहां 2 दिन रखकर रुपए की डिमांड करनी शुरू कर दी। जिसके बाद वहां के ट्रैवल एजेंटों के साथ मिलकर उन्हें जबरदस्ती रूस आर्मी में काम करने के लिए मजबूर किया गया। यहां तक कि उनके भाई को मारने ओर जिंदा रखने की ट्रैवल एजेंटों द्वारा धमकी दी जाती रही थी। जगदीश से बताया अपने भाई को सही सलामत वापिस लाने के लिए ट्रैवल एजेंटों को अभी तक 35 लाख 40 रुपए दिया जा चुके है। लेकिन उनका भाई अभी तक भारत वापस नहीं आ पाया है। जगदीप कुमार ने बताया कि मनदीप कुमार से आखिरी बार बात मार्च महीने 2024 को हुई थी और उसके बाद अभी तक उसके भाई का कुछ अता-पता नहीं है। जिन ट्रैवल एजेंट ने उससे पैसे लिए थे और उनके भाई को रूस की आर्मी में फसाया है उनके खिलाफ वह पुलिस के पास मामला दर्ज करवा चुके हैं। पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की ढीली कार्रगुजारी को लेकर वह इस कार्रवाई से अभी भी संतुष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि तारीख 2025 को अमृतसर में श्रीलंका के लोगों की किडनैपिंग जो मामला सामने आया है, उसमें भी वही ट्रैवल एजेंट है जिसने उसके भाई को रूस के ट्रैवल एजेंटों के साथ मिलकर ओर दवाब बनाकर रूस की आर्मी में भर्ती करवाया है। किडनैपिंग मामले में पकड़ा गया एजेंट अंकित डोंकर है, जिसने विदेशी एजेंटों तो के साथ मिलकर उसके भाई को वहां फसाया है। जगदीप ने कहा कि उसने कई प्रयास अपने भाई को वापिस आने के लिए किए हैं यहां तक कि राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मदद मांगी है लेकिन अभी तक उनके पूर्ण मदद नहीं हूं पाई है। आखिर में वे राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सींचेवाल से मिले ओर वे उनको विदेश मंत्रालय लिखकर दे जहां पर रुकी बातचीत हुई। जगदीप में कहा कि अब खुद अपने भाई को ढूंढने के लिए रूस आ जाएगा और भारत सरकार रूस में स्थित इंडियन एंबेसी कोई मदद करने के लिए बात करें। जगदीप ने बताया कि उनका घर बार अब गिरवी है और इस समूह के हालात काफी खराब हो चुके हैं। मनदीप के पिता ने कहा है कि वह तो भगवान से दुआ करते हैं कि उनका बेटा सही सलामत वापिस आ जाए। उन्होंने कहा कि मनदीप सिंह आखरी बार बात साल 2024 के मार्च महीने में हुई थी और इसके बाद अभी तक उनके बात नहीं हो पाई है। उन्होंने ने सरकार और पुलिस प्रशासन से अपील की है। इन फर्जी ट्रेवल्स एजेंटों के खिलाफ पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इन फर्जी ट्रेवल एजेंट पर दर्ज मामले ओर मनदीप के रूस में फंसे होने को लेकर जालंधर देहात पुलिस के डीएसपी डॉ शीतल सिंह ने बताया कि थाना गोराया में जगदीप कुमार के भाई ने मामला दर्ज करवाया गया है और उनके दिए बयान के अनुसार उसके भाई को गलत तरीके से विदेश भेजा गया। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में 8 लोग आरोपी है। इनमें से 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि है अमृतसर पुलिस ने श्रीलंका के लोगों की किडनैपिंग मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक आरोपी अंकित डोंकर है। अंकित डोंकर को प्रोडक्शन वारंट में लाया जाएगा और यहां दर्ज हुई एफआईआर में लाकर उसे नॉमिनेट करके गिरफ्तार करेंगे। डीएसपी ने कहा कि वे जगदीप कुमार को बताना चाहते हैं हम बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। जालंधर में दर्ज एफआईआर में 2 ट्रैवल एजेंट जोगिंदर पाल सिंह और दूसरा सोहन लाल सबरवाल को पहले ही गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि 8 लोगों पर मामला दर्ज है और इसमें दो विदेशी एजेंटों के नाम भी शामिल हैं, लेकिन इन्वेस्टीगेशन के कारण इन विदेशी ट्रैवल एजेंटों के नामों को बताया नहीं जा सकता है।जो अंकित डोंकर है उसने जयपुर के रहने वाले व्यक्ति के साथ भी धोखाधडी की गई और उस मामले में भी इसका नाम दर्ज है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अंकित डोंकर ओर बाकी आरोपी आपस में रिश्तेदार है और पुलिस टीमें लगाकर उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
  • Jalandhar News: यात्रियों से भरी 2 बसों की टक्कर के बाद हवा में लटकी बस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: यात्रियों से भरी 2 बसों की टक्कर के बाद हवा में लटकी बस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। जालंधर में आज सुबह भी कोहरे के कारण विजिबिलटी काफी कम है। यही कारण है कि शुक्रवार सुबह जालंधर से लुधियाना जा रही रोड पर सड़क हादसा हो गया। दरअसल, अंबेडकर चौक पर फ्लाई ओवर पर रोडवेज बस और प्राइवेट स्लिपर बस के बीच टक्कर हो गई। दोनों बसों की टक्कर से यात्रियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार यूपी रोडवेज बस जालंधर से लुधियाना जा रही थी। इस दौरान बस की एक प्राइवेट बस से टक्कर हो गई। हादसे के कारण बस हाईवे फ्लाईओवर पर फंस गई। हालांकि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद ट्रैफिक जाम हो गया, लेकिन प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को साइड करवा कर ट्रैफिक खुलवाया गया।
  • Jalandhar News: ज्वैलरी शॉप से 50 लाख के गहने व नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ज्वैलरी शॉप से 50 लाख के गहने व नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आए दिन चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं चोरों ने ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया, जहां दुकान से चोर भारी मात्रा में गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। प्रेस वार्ता के जरिए जानकारी देते हुए पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि उसकी फिल्लौर में पुरानी तहसील के पास ज्वैलरी की दुकान है। वह देर रात दुकान बंद करके घर चला गया। जब अगले दिन उसके भाई ने फोन करके सूचना दी कि दुकान के शटर और ताले टूटे हुए है। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर देखा तो दुकान के अंदर से चोर गहने व नगदी लेकर फरार हो गए।

    पीड़ित विनोद ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पीड़ित का कहना है कि चोर दुकान से 50 लाख रुपए के गहने व नगदी लेकर फरार हो गए। विनोद ने बताया कि 7 माह पहले उसकी पत्नी का देहांत हो गया था, जिसके बाद पत्नी के गहने घर में सेफ ना रहने के चलते उसने वह गहने भी दुकान पर रख दिए थे, लेकिन चोर उस गहनों पर भी हाथ साफ कर गए। विनोद ने कहा कि उसने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दे दी है। जिसमें चोरों ने देर रात 2 बजे घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान चोर 4 लाख की नगदी सहित गहने चादर में लपेटकर फरार हो गए। सीसीटीवी के अनुसार 3 चादरों में लपेटकर चोर गहने व नगदी लेकर फरार हो गए।

    पीड़ित ने कहा कि पुलिस द्वारा अभी तक चोरों को काबू नहीं किया गया, जिसके चलते आज प्रेस वार्ता के जरिए पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस का कहना हैकि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। वहीं परिवारिक सदस्य ने बताया कि सीसीटीवी में देखा 8 चोरों ने घटना को अंजाम दिया है और चोरों के हाथों में तेजधार हथियार है। जिसके बाद जब अन्य सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो कुल 11 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना थाना फिल्लौर के एएसआई जसविंदर को दी गई, लेकिन अभी तक चोर काबू नहीं किए गए।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में पुलिस ने की स्पेशल नाकेबंदी, कई गाड़ियों के काटे चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पॉश इलाके में पुलिस ने की स्पेशल नाकेबंदी, कई गाड़ियों के काटे चालान, देखें वीडियो

    एक माह में वाहनों के काटे जा चुके 9 हजार चालान

    जालंधर, ENS: महानगर में हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए और नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ आज सख्ती से कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने पॉश इलाके मॉडल टाउन के पास मिल्क बार चौक पर स्पेशल नाकेबंदी की, जहां पुलिस ने दोपहिया वाहनों सहित गाड़ियों के शीशों पर फिल्म लगाने वाले चालको के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए गाड़ियों के चालान काटे। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीपी स्वप्न शर्मा के आदेशों पर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालको के खिलाफ आज यह कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक, गाड़ियों के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म, सीट बेल्ट सहित अन्य नियमों की उल्लंघना करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। वहीं गाड़ियों के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म मौके पर उतारी गई। जांच अधिकारी ने कहा कि लोगों को कई बार ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरुक किया जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना कर रहे है। आज पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 20 वाहनों के चालान काटे गए है। जांच अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक माह में अब तक 9 हजार वाहनों के चालान काटे जा चुके है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी, रोजाना 250 से 300 वाहनों के चालान काटे जा रहे है। इस दौरान एक बार फिर से पुलिस ने लोगों ने ट्रैफिक नियमों की पालना करने की अपील की है, वहीं ट्रिपलिंग करने वालों को गुरेज करने की जहां अपील की है, वहीं हूटर वाले हॉर्न वाहनों पर ना लगाने की भी अपील की है।
  • Jalandhar News: वारदात के बाद जांच करने आई पुलिस टीम खाली हाथ लौटी, एक घंटे तक घर में ही छिपा रहा चोर

    Jalandhar News: वारदात के बाद जांच करने आई पुलिस टीम खाली हाथ लौटी, एक घंटे तक घर में ही छिपा रहा चोर

    जालंधरः महानगर में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है जिसने पुलिस की इंवेस्टिगेशन को चर्चा का विषय बन दिया। दरअसल, शहर के सूरत नगर में संस्कार में गया परिवार जब घर लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। ताले टूटे देख आसपास के लोग भी इक्ट्ठा हो गए। घर वालों द्वारा सामान चैक किया तो करीब 20 हजार रुपए कैश और चांदी का सामान गायब था।

    घटना के बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने इंवैस्टिगेशन की और लौट भी गई। घर वालों के साथ दुख सांझा करने के लिए आसपास के लोग घर के ड्राइंग रूम में बैठे थे कि इसी दौरान घर की महिला तोलिया उठाने झुकी तो हाथ में हथौड़ा लिए बैठा चोर दिखा। चोर ने महिला को हथौड़ा मारने की कोशिश भी की लेकिन बचाव हो गया। इस दौरान शोर मचाने पर घर के अन्य मैंबरों व मोहल्ले के लोगों की मदद से चोर को काबू कर लिया गया।

    दोबारा से पुलिस को बुलाया गया जिसके बाद पुलिस ने चोर को काबू कर लिया। गौरव ने बताया कि उनके किसी जानकार की फगवाड़ा में मौत हो गई थी, जिस घर में चोरी हुई वहां रहती महिला को वह चाची बुलाते हैं। चाची और उनका बेटा भी फगवाड़ा उन्हीं के साथ गए थे। बुधवार 2 बजे के करीब लौटे तो पता लगा कि चाची के घर के लॉक टूटे हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और और बिखरा सामान खंगालने लगे। पता लगा कि घर से पैसे और चांदी का सामान गायब था। मौके पर पी.सी.आर.टीम भी पहुंच गई जिन्होंन सारी जांच की और जानकारी इक्ट्ठा करके लौट गई।

    गौरव ने बताया कि करीब एक घंटे के बाद चोर घर में ही छिपा मिला, जिसे घर में मौजूद पड़ोसियों ने पकड़ लिया और जमकर उसकी छितर परेड की। वह नशे की हालत में था। चोर खुद का नाम सुरिंदर सिंह निवासी कपूरथला बता रहा था।

    दोबारा से पुलिस टीम वापिस लौटी और पता लगा कि सुरिंदर सिंह के खिलाफ पहले भी चोरी के केस दर्ज हैं और वह जमानत पर है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में लोग हैरान थे कि यह कैसी इंवैस्टिगेशन हुई। चोर घर में मौजूद था और पुलिस ने आकर भी क्या किया? उधर थाना एक के प्रभारी अजैब सिंह ने कहा कि वह मीटिंग में थे। थाने जाकर जांच करेंगे और जो भी बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।

  • Jalandhar News: नाबालिग से 16 वर्षीय युवक ने बनाए शरीरिक संबंध, हुई गर्भवती

    Jalandhar News: नाबालिग से 16 वर्षीय युवक ने बनाए शरीरिक संबंध, हुई गर्भवती

    जालंधर, ENS: मकसूदां के पास गांव नागरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 14 वर्षीय किशोरी को 16 वर्षीय नाबालिग ने डरा धमका कर अपनी हवस का शिकार बनाया। इस बात का खुलासा किशोरी के पेट में दर्द होने के बाद पता चला, जब परिवार उसे इलाज के लिए डाक्टर के पास पहुंचा तो डॉक्टरों ने बताया कि वह 5 महीने से गर्भवती है। परिवार को किशोरी ने बताया कि पास में रहने वाला नाबालिग युवक उसे डरा धमका गलत काम किया था और किसी को बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

    जिसके बाद पीड़ित की मां ने थाना एक की पुलिस को शिकायत दी और पुलिस नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी को पास में रहने वाले 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने लड़की ने डरा-धमका कर 3 बार दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

    जिस कारण बेटी ने डर के मारे उन्हें कुछ नहीं बताया। उन्हें बेटी के पेट में दर्द के बाद डाक्टर के पास जाने पर पता चला कि वह गर्भवती है, जहां उसने अपने साथ हुए जुर्म के बारे में बताया। थाना एक की पुलिस ने मां के बयानों पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को लुधियाना बाल सुरक्षा ग्रह जेल में भेज दिया है।

  • Jalandhar News: पूर्व कांग्रेस विधायक के पेट्रोल पंप पर कर्मी से लूट

    Jalandhar News: पूर्व कांग्रेस विधायक के पेट्रोल पंप पर कर्मी से लूट

    जालंधर, ENS: लद्देवाली रोड पर स्थित पूर्व कांग्रेस विधायक रजिंदर बेरी के पेट्रोल पंप पर करिंदे से 3 बाइक लुटेरे 3 हजार रुपये की लूट लिए। वारदात के बाद भागते हुए आरोपी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सिरकी तिवारी ने लूट की शिकायत थाना रामामंडी की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    पीड़ित ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को पंप बंद करने के लिए बैठा हुआ था। उसी दौरान तीन बाइक पर सात युवक सवार होकर पंप पर आए। उन्होंने पहले तीनों बाइकों में 900 रुपये का तेल डलवाया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि तेल डलवाने के बाद पंप पर काम करने वाले करिंदे ने युवकों से पैसों मांगे तो वह उससे मारपीट करने लग पड़े। उसी दौरान पास में पंप के सेल लेकर खड़ा युवक वहां से दफ्तर में जाने लगा तो 3 युवकों ने उसे पकड़ कर 3 हजार रुपये लूट लिए और वहां से भाग गए, जिसकी पंप पर काम करने वाले करिंदे ने थाना रामामंडी की पुलिस को दी।

    वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक रजिंदर बेरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंप पर युवक काम कर रहे थे कि उसी दौरान तीन बाइकों पर युवक आए। पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बाद पंप पर काम करने वाले पैसे लूटकर भाग, जिसकी सीसीटीवी वीडियों उन्होंने थाना रामामंडी की पुलिस को दी और उन्होंने अपनी तरफ से जांच की पत चला है कि आरोपी कंगनीवाल के रहने वाले है लेकिन पुलिस को उनका नहीं पता चल सका। इस संबंध में थाना रामामंडी के प्रभारी परमिंदर सिंह थिंद से बात करने की बात कोशिश की तो उन्होंने काल नहीं उठाई।