Jalandhar News: वारदात के बाद जांच करने आई पुलिस टीम खाली हाथ लौटी, एक घंटे तक घर में ही छिपा रहा चोर

जालंधरः महानगर में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है जिसने पुलिस की इंवेस्टिगेशन को चर्चा का विषय बन दिया। दरअसल, शहर के सूरत नगर में संस्कार में गया परिवार जब घर लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। ताले टूटे देख आसपास के लोग भी इक्ट्ठा हो गए। घर वालों द्वारा सामान चैक किया तो करीब 20 हजार रुपए कैश और चांदी का सामान गायब था।

घटना के बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने इंवैस्टिगेशन की और लौट भी गई। घर वालों के साथ दुख सांझा करने के लिए आसपास के लोग घर के ड्राइंग रूम में बैठे थे कि इसी दौरान घर की महिला तोलिया उठाने झुकी तो हाथ में हथौड़ा लिए बैठा चोर दिखा। चोर ने महिला को हथौड़ा मारने की कोशिश भी की लेकिन बचाव हो गया। इस दौरान शोर मचाने पर घर के अन्य मैंबरों व मोहल्ले के लोगों की मदद से चोर को काबू कर लिया गया।

दोबारा से पुलिस को बुलाया गया जिसके बाद पुलिस ने चोर को काबू कर लिया। गौरव ने बताया कि उनके किसी जानकार की फगवाड़ा में मौत हो गई थी, जिस घर में चोरी हुई वहां रहती महिला को वह चाची बुलाते हैं। चाची और उनका बेटा भी फगवाड़ा उन्हीं के साथ गए थे। बुधवार 2 बजे के करीब लौटे तो पता लगा कि चाची के घर के लॉक टूटे हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और और बिखरा सामान खंगालने लगे। पता लगा कि घर से पैसे और चांदी का सामान गायब था। मौके पर पी.सी.आर.टीम भी पहुंच गई जिन्होंन सारी जांच की और जानकारी इक्ट्ठा करके लौट गई।

गौरव ने बताया कि करीब एक घंटे के बाद चोर घर में ही छिपा मिला, जिसे घर में मौजूद पड़ोसियों ने पकड़ लिया और जमकर उसकी छितर परेड की। वह नशे की हालत में था। चोर खुद का नाम सुरिंदर सिंह निवासी कपूरथला बता रहा था।

दोबारा से पुलिस टीम वापिस लौटी और पता लगा कि सुरिंदर सिंह के खिलाफ पहले भी चोरी के केस दर्ज हैं और वह जमानत पर है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में लोग हैरान थे कि यह कैसी इंवैस्टिगेशन हुई। चोर घर में मौजूद था और पुलिस ने आकर भी क्या किया? उधर थाना एक के प्रभारी अजैब सिंह ने कहा कि वह मीटिंग में थे। थाने जाकर जांच करेंगे और जो भी बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *