शेयर बाजार में आई भारी गिरावट Zomato सहित बिखरे ये स्टॉक

Written by

in

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी है। कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शेयर बाजार की शुरुआत सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन लाल निशान पर हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपन होने के साथ ही 300 अंक फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया।

इस बीच बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। इनमें Tata Motors, Zomato, LT से लेकर SBI तक के शेयर खुलने के साथ ही बिखर गए। वीरवार को शेयर बाजार में एक बार फिर गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,148.49 की तुलना में मामूली बढ़त लेकर 78,206.21 के लेवल पर ओपन हुआ, लेकिन अगले ही पल ये शुरुआती तेजी गिरावट में तब्दील हो गई। 10 मिनट में ही BSE Sensex 300 टूटकर 77,848.43 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

बात अगर शेयर बाजार के निफ्टी इंडेक्स की करें, तो NSE Nifty ने अपने पिछले बंद 23,688.95 के लेवल से गिरकर 23,674.75 के स्तर पर कारोबार शुरू किया और कुछ ही मिनटों में इसकी गिरावट बढ़ गई और खबर लिखे जाने तक ये करीब 80 अंक फिसलकर 23,600 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया। बीते कारोबारी दिन भी शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स में दिनभर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। शेयर बाजार में लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत होने के बीच इसमें मौजूद 1069 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया, जबकि 129 कंपनियों के शेयरों में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *