Category: Punjab>Jalandhar

  • Punjab News : 144 किलो चूरा-पोस्त के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : 144 किलो चूरा-पोस्त के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के दिशा-निर्देशों में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत सब डिवीजन फिल्लौर थाने थाने की टीम कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 144 किलो चूरापोस्त बरामद की गई है। पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान बूटा सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह, कुलवंत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह वासी संत नगर थाना फिलौर के रूप में हुई है। ये कार्रवाई सरवन सिंह बल्ल, पीपीएस, उप पुलिस कप्तान, सब डिवीजन, फिल्लौर ने बताया कि इंस्पेक्टर संजीव कपूर पुलिस टीम ने की है।

    मामले संबंधी पुलिस अधिकार ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर बस स्टैंड के पास नाकेबंदी के दौरान पुलिस टीम ने ट्रक (पीबी-08-बीआर-9311) के चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18/18 किलोग्राम की 08 बोरियां, कुल 144 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया गया है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीएस एक्ट की धाराएं प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह नशीला पदार्थ है तस्कर लंबे समय से ट्रक के नीचे प्याज और लहसुन की बोरियों में छिपा तस्करी करते थे।

    पूछताछ में पता च,ला कि बीर सिंह उर्फ ​​घोना निवासी झुगिया महा सिंह हाल निवासी प्रकाश नगर गांव सैफाबाद और सुरजीत सिंह उर्फ ​​जीता पुत्र जसविंदर सिंह निवासी अकालपुर थाना मध्य प्रदेश से हुई थी। जिससे खरीदकर आसपास के गांवों में सप्लाई कर रहे थे। पूछताछ में उसके अन्य साथियों के बारे में भी पता चला। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं। मादक पदार्थ तस्कर को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News : अलग-अलग मामलों में हेरोइन व अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : अलग-अलग मामलों में हेरोइन व अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना। एसएसपी के दिशा-निर्देशों में चलाये गये अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 230 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह व सिमरन जीत लुधियाना के रूप में हुई है। सीआईए-2 टीम को गुप्त सूचना के मिली थी दुगरी इलाके में नशे का सौदा किया जा रहा है। जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुगरी इलाके से 230 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया।

    पहले भी कई मामलों में शामिल हैं आरोपी
    गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक पर पहले से ही नशा तस्करी के 23 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों मामलों में आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये आरोपी ड्रग्स कहां से लाते थे और इन्हें किन-किन लोगों को बेचते थे।

    वहीं, दूसरी कार्रवाई में, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एक किलो से ज्यादा अफीम और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है।

  • Jalandhar News: गंदे नाले के पास मिला गौ माता का कटा हुआ सिर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गंदे नाले के पास मिला गौ माता का कटा हुआ सिर, देखें वीडियो

    जालंधर। शहर में इन दिनों क्राइम तेजी से बढ़ता जा रहा है। कत्ल सिर्फ इंसानों का नहीं अब तो बेजुबानों का भी होने लगा है। ऐसा एक मामला महानगर में भी सामने आया है। जहां, एक गौ माता का सिर कटा हुआ मिला है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि निबिया फैक्टरी के समीप लगते पीरदास के पास गौ का सिर मिला है। जिसकी जानकारी लगते ही लोग मौके पर इकट्टे हो गये। मामले संबंधी लगते एरिया थाने में सूचना पुलिस को दी।

  • Jalandhar News : व्यक्ति की मौत को लेकर लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News : व्यक्ति की मौत को लेकर लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास पैदल जा रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसको लेकर परिजनों मांगों को लेकर लम्मा पिंड चौक के पास हाईवे जामकर धरना प्रदर्शन किया। जिससे हाइवे पर जाम लग गया। जिसका पता लगते ही एरिया संबंधी थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पीड़ित परिजनों से बातचीत करते हुए मामले संबंधी जानकारी ली। कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

    वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए कहा कि मामले संबंधी जो बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा ये मामला रामामंडी संबंधी लगते थाने में मामला दर्ज करावाया जाए। जिससे मामले संबंधी कार्रवाई की जाए। ये मामला मेरे अंडर नहीं आता है। प्रदर्शन उचित जगह पर किया जाए। जिसस आवागमन को परेशानी न हो।

    तार की चपेट में आने से हुई थी मौत
    मृतक की पहचान 21 वर्षीय लक्की निवासी संतोखपुरा हरदयाल नगर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक लक्की पैदल फोन पर बात करता हुआ जा रहा है। इस दौरान लंबा पिंड चौक के पास सड़क पर गिरी बिजली की तार पर उसका पैर आ गया और करंट लगने से लक्की की मौत हो गई।

  • Jalandhar News: Canada, UK और Australia जाने वाले स्टूडेंट्स में आई भारी गिरावट, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Canada, UK और Australia जाने वाले स्टूडेंट्स में आई भारी गिरावट, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: विदेशों में आए दिन सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे सख्त नियमों के चलते स्टूडेंट्स का विदेश जाने का रूझान कम होने लगा है। वहीं विदेश जाने वाले स्टूडेंट्स में भारी गिरावट देखने को मिली है। एक्सपर्ट के अनुसार स्टूडेंट्स के विदेश जाने में काफी गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में कनाडा में 40 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली है, वहीं यूके और ऑस्ट्रेलिया 16-16 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली है। कनाडा की बात करें तो निज्जर हत्या के मामले के बाद से भारत और कनाडा के रिश्तों में काफी खटास देखने को मिली है।

    जिसके चलते आए दिन कनाडा सरकार द्वारा नियमों में बदलाव देखने को मिला है। हालांकि बीते दिन कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन अब स्टूडेंट्स का विदेश जाने का रूझान कम होने लगा है। मामले की जानकारी देते हुए एकस्पर्ट अरविंदर सिंह ने हाल ही में कनाडा सरकार द्वारा माता-पिता के वीजा पर रोक लगाने के मामले में कहा कि कुछ कैटेगरी है, जिसमें पीआर के लिए पहले पेरेंट्स वीजा अप्लाई कर सकते थे। ऐसे ही कुछ कैटेगरी है, जिसमें सुपर वीजा के जरिए पेरेंट्स लंबे समय तक बच्चों के पास रह सकते थे।

    इस मामले को लेकर अब कनाडा सरकार ने इस लंबे समय को कुछ कम किया है। उन्होंने कहा कि कनाडा में हाउसिंग क्राइसेस (वित्तीय संकट) काफी ज्यादा है। इसी के चलते पीएम जस्टिन ट्रूडो को भी पद से इस्तीफा देना पड़ा। एक्सपर्ट का कहना है कि कनाडा ने उतनी तेजी से खुद की डिवेलपमेंट नहीं कि जितनी तेजी से बच्चों को कनाडा बुलाने में की है। कनाडा में जीडीपी ग्रोथ सहित कई बिजनेस में बढ़ौतरी होती है। कनाडा में लास्ट बजट की ओर ध्यान दें तो वहां पर हाउसिंग के ऊपर था और यह मुद्दा वहां पर काफी बड़ा मुद्दा देखने को मिला। वहीं एक्सपर्ट ने माना कि कनाडा-भारत में आई दरार के चलते बच्चों के कनाडा जाने का रूझान काफी कम देखने को मिला।

    जिसके चलते भारी मात्रा में स्टूडेंट्स ने लोकल कॉलेज में एडमिशन लेने का रूख किया। वहीं पंजाब सरकार द्वारा बच्चों को नौकरी देने को लेकर कहा कि यूथ हमारी पहचान है, अगर यूथ की ओर ध्यान दिया जाए तो वह पंजाब को काफी बेहतर बदलाव ला सकते है। 1991 का रिकार्ड देखें तो पंजाब नंबर 1 पर था, लेकिन अब 18वें से 19वें नबंर पर पहुंच गया। ऐसे में पंजाब और केंद्र सरकार अगर मिलकर काम करें तो बच्चों के लिए कुछ बेहतर बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं हितेश ने कहा कि विदेशों में लगातार नियमों में बदलाव होने के चलते वह अपने देश में रहना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि विदेश में माता-पिता के आने पर रोक लगाई गई है।

  • Jalandhar News: बेटे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम

    Jalandhar News: बेटे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम

    जालंधर, ENS: थाना 1 के अंतगर्त आते शीतल नगर में युवक की सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई। वहीं घटना को लेकर मां ने भी दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान प्रवेश कुमार उर्फ गग्गी पुत्र राम लुभाया के रूप में हुई है, जबकि मां की पहचान शारदा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दिन मृतक प्रवेश ने नशा किया हुआ था। इस दौरान वह रास्ते में कहीं गिर गया और सिर पर गहरी चोट लग गई।

    वहीं युवक के सिर से खून बहता देख मां शारदा चीख पड़ी और वह भी वहां पर गिर गई। इस दौरान एकत्रित हुए लोगों ने शारदा को उठाकर घायल युवक के साथ अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी नार्थ के ऋषभ भोला मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई। एसीपी का कहना है कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

    एसीपी ने कहाकि मृतक प्रवेश कुमार उर्फ ​​गग्गी नशे का आदी था। वह अक्सर नशा करता था। बीते दिन गग्गी नशा करके आया था। आते ही उसने इंजेक्शन लगा लिया था। जिसके बाद वह नशे में वहां पर गिर गया। जिससे उसके काफी चोटें आई थी। उसके सिर से ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। एसीपी ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगा। हमारी टीम मामले की फिलहाल जांच कर रही है।

     

  • Jalandhar News: सड़क पर पैदल जा रहे 21 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सड़क पर पैदल जा रहे 21 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास पैदल जा रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय लक्की निवासी संतोखपुरा हरदयाल नगर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक लक्की पैदल फोन पर बात करता हुआ जा रहा है। इस दौरान लंबा पिंड चौक के पास सड़क पर गिरी बिजली की तार पर उसका पैर आ गया और करंट लगने से लक्की की मौत हो गई।

    वहीं लोगों ने बिजली कर्मी पर आरोप लगाए है कि नंगी तारे बिजली सड़क पर गिरी हुई थी। वहीं युवक इस बिजली की तारों की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों में बिजली विभाग को लेकर रोष पाया जा रहा है। वहीं मृतक को सड़क से उठाकर किनारे पर किया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान लेकर चोर फरार, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान लेकर चोर फरार, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    लोगों का आरोप- शिकायत दर्ज की बजाए पुलिस कह रही गली में क्यों खड़ी की गाड़ी

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरों द्वारा गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। घटना अवतार नगर से सामने आई है। इस दौरान गाड़ियों से चोर सामान लेकर फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में रोष पाया जा रहा है। पीड़ित का कहना हैकि घटना संबंधी थाने में शिकायत देने के लिए गया, जहां पुलिस कर्मी ने उनका नंबर नोट कर लिया। पीड़ित ने कहा कि पुलिस कर्मी कहने लगा कि वह अकेले अकेले की शिकायत क्या करूंगा। जिसके चलते उसकी शिकायत तक नहीं लिखी गई। पीड़ित ने कहा कि चौकी में कोई पुलिस कर्मी शिकायत नहीं नोट कर पा रहा है। ऐसे में पीड़ित बार-बार चौकी के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे है। वहीं मनीष ने कहा कि उन्हें पड़ोसियों ने सूचना दी कि कार का शीशा तोड़ दिया गया। इस दौरान गाड़ी से बैटरी, बूफर, स्टपनी गायब थी। पीड़ित ने घटना संबंधी थाना भार्गव कैंप की पुलिस को देने गए तो उन्होंने कहा कि घटना थाना 4 के अंतगर्त आती है। पीड़ित ने कहा कि जब वह थाना 4 में शिकायत देने गया तो पुलिस कर्मी उल्टा उन्हें कहने लगा कि उसने गाड़ी घर के बाहर खड़ी क्यों की थी। मनीष ने कहा कि उसके घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं है। इस घटना में 50 हजार का पीड़ित का नुकसान हो गया है। वहीं बलविंदर सिंह ने कहा कि 6 माह के बाद दूसरी बार यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि आज 4 गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोर सामान लेकर फरार हो गए। जिसके अन्य गाड़ियों का 15-15 हजार का नुकसान हो गया है।
  • Jalandhar News: Pulsar सवार लुटेरे हथियार दिखाकर युवक से नकदी व मोबाइल छीन फरार

    Jalandhar News: Pulsar सवार लुटेरे हथियार दिखाकर युवक से नकदी व मोबाइल छीन फरार

    जालंधरः देहात के किशनगढ़ के पास मोटरसाइकिल सवार युवक से पल्सर बाइक सवार 2 लुटेरे तेजधार हथियार दिखाकर युवक से 1500 और मोबाइल फोन छीकर फरार हो गए। अभिषेक तिवारी निवासी हरगोबिंद नगर ढोकरी रोड नजदीक नूरपुर ने बताया कि वह भोगपुर से अपनी मौसी की लड़की की शादी से वापस आ रहा था, किशनगढ़ से थोड़ा पीछे उसके मोटरसाइकिल का पैट्रोल खत्म हो गया, वह पंप तक पैदल जा रहा था।

    रास्ते में पल्सर मोटरसाइकिल सावर लुटेरों ने तेजधार हथियार दिखाकर नकदी पर मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। इसके संबंध में चौकी किशनगढ़ के प्रभारी नरेंद्र सिंह बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है, ना ही किसी ने कोई शिकायत दी है। अगर शिकायत मिलती है तो गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: दूध की सप्लाई के लिए जा रहे युवक से लुटेरों ने की मारपीट, फोन छीनकर हुए फरार

    Jalandhar News: दूध की सप्लाई के लिए जा रहे युवक से लुटेरों ने की मारपीट, फोन छीनकर हुए फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला कपूरथला रोड राज नगर आर के ढाबे के पास से सामने आया है, जहां तड़के करीब साढ़े 4 बजे 3 बाइक सवार लुटेरों ने साइकिल सवार युवक टक्कर मार नीचे फेंका और तेजधार हथियार दिखा कर मोबाइल मांगना शुरू कर दिया। साइकिल सवार युवक ने लुटेरे का विरोध किया तो उन्होंने युवक से मारपीट कर मोबाइल लूट भाग गए।

    किशनपुरा के रहने वाले विनोद ने लूट की शिकायत थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। विनोद में बताया कि वह दूध सप्लाई करने का काम करता है और वह रोजाना की तरह सुबह करीब 4 बजे किशनपुरा घर से लैदर काम्प्लेक्स जाने के लिए निकला था। जब वह राज नगर आर के ढाबे के पास पहुंचा तो सामने से आए तीन बाइक सवार लुटेरे ने उसके साइकिल में टक्कर मार नीचे गिरा दिया। उसे नीचे गिरे देख एक युवक बाइक से उतर कर उसके पास आया और मोबाइल मांगने लगा लेकिन उसने मोबाइल न देते हुए युवक का विरोध किया।

    जिसे देख दूसरे युवक तेजधार हथियार निकाल लिया। लेकिन फिर भी उसने मोबाइल नहीं तो तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के दौरान वह वेसुध हो गया और तीनों लुटेरे उससे मोबाइल सहित काम वाला बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में उसके नकदी और लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज थे, जिसकी शिकायत उसने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी और पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देख कर उसे थाने से घर भेज दिया।

    पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि उसने एक महीने पहले रियलमी कंपनी का नया मोबाइल किश्तों पर लिया था। उसकी अभी तक भी किश्त नहीं गई थी, जिसे बचाने के लिए वह लुटेरे से भिड़ा था। लुटेरे तीन होने के कारण वह उसे बचा नहीं सका उसके मारपीट भी लेकिन वह फिर भी मोबाइल के बचा नहीं सका। उसे पुलिस से गुहार लगाई उस इलाक़े में गश्त बढ़ाई जाए ताकि आगे से किसी का कोई नुक़सान न हो सके।