Jalandhar News: बेटे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम

जालंधर, ENS: थाना 1 के अंतगर्त आते शीतल नगर में युवक की सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई। वहीं घटना को लेकर मां ने भी दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान प्रवेश कुमार उर्फ गग्गी पुत्र राम लुभाया के रूप में हुई है, जबकि मां की पहचान शारदा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दिन मृतक प्रवेश ने नशा किया हुआ था। इस दौरान वह रास्ते में कहीं गिर गया और सिर पर गहरी चोट लग गई।

वहीं युवक के सिर से खून बहता देख मां शारदा चीख पड़ी और वह भी वहां पर गिर गई। इस दौरान एकत्रित हुए लोगों ने शारदा को उठाकर घायल युवक के साथ अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी नार्थ के ऋषभ भोला मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई। एसीपी का कहना है कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

एसीपी ने कहाकि मृतक प्रवेश कुमार उर्फ ​​गग्गी नशे का आदी था। वह अक्सर नशा करता था। बीते दिन गग्गी नशा करके आया था। आते ही उसने इंजेक्शन लगा लिया था। जिसके बाद वह नशे में वहां पर गिर गया। जिससे उसके काफी चोटें आई थी। उसके सिर से ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। एसीपी ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगा। हमारी टीम मामले की फिलहाल जांच कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *