Punjab News: सर्दियों को देखते हुए सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए किए पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः आजकल जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों में भी सर्दी का कहर देखा जा सकता है। सर्दी के चलते अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में जायदातर मरीज खांसी, गला खराब, बुखार और चमड़ी के जायदा आ रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मोगा का अस्पताल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिख रहा है।

उनके लिए भी सरकारी अस्पताल में पूरे पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। दाखिल मरीजों के लिए वार्ड में कंबल और हीटर का प्रबंध अस्पताल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। वहीं लोगों के लिए गर्म पानी का भी प्रबंध किया गया है। जिले में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए डॉक्टरों ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

डॉक्टरों ने कहा कि बुजुर्गों को सुबह की सैर अपने घर के अंदर ही करने की सलाह दी है। वहीं बच्चों और बुजुर्गों को जितना हो सके घर के अंदर ही रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। अगर किसी को कोई समस्या आती है तो वह अपने डाक्टर से संपर्क बनाएं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *