Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: जमीन बेचने का झांसा देकर ठगे 30 लाख, मां-बेटों पर केस दर्ज

    Jalandhar News: जमीन बेचने का झांसा देकर ठगे 30 लाख, मां-बेटों पर केस दर्ज

    जालंधर: महानगर के कोटला गांव से जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। कोटला गांव में 26 कनाल जमीन का एक करोड़ 5 हजार रुपए में सौदा करके 30 लाख बयाने का लेकर मुकरने पर थाना नई बारादरी की पुलिस ने मां और दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक इस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

    रछपाल सिंह ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि सुरिंदर निवासी लम्मा पिंड ने कोटला पिंड में अपनी 13 कनाल 1.25 मरले की जमीन बेचनी है, उससे कहा गया था कि इस ज़मीन पर कोई भी केस नहीं चल रहा ओर न ही इस जमीन का कोई झगड़ा चल रहा। रछपाल सिंह का इस जमीन को लेकर 1 करोड़ 5 हजार रुपए में सौदा हो गया।

    21 मई 2022 को उसने चैक के जरिए 30 लाख रुपए का बयाना भी दे दिया गया। रछपाल सिंह ने बताया कि बाकि की रकम रजिस्ट्री होने पर दी जानी थी लेकिन जब उसने रजिस्ट्री करवाने को कहा तो उसने टालमटौल करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसे पता लगा कि उक्त जमीन पर हरविंदर सिंह नाम के व्यक्ति का कब्जा है। उसने उस व्यक्ति से बात की तो पता लगा इस जमीन का अदालत में केस चल रहा है।

    सुरिंदर सिंह की मौत होने जाने पर उसके बेटों अमरजीत सिंह और कुलजीत सिंह निवासी लम्मा पिंड ने 13 मार्च 2023 को जमीन पर इंतकाल अपने नाम पर ट्रांसफर कर दिया। 30 लाख रुपए लेकर रजिस्ट्री नाम न करवाने के आरोपों के चलते पुलिस ने जांच के बाद थाना नई बारादरी में सुरजीत कौर, उसके दोनों बेटों अमरजीत सिंह व कुलजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

  • Jalandhar News: बहन से मिलने आए युवक की सड़क हादसे में मौत

    Jalandhar News: बहन से मिलने आए युवक की सड़क हादसे में मौत

    जालंधर, ENS: किशनपुरा पूरा से सतोखपुरा रोड पर स्थित स्वीट शॉप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसका सिर टायर के नीचे आ गया और हादसे में उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नकोदर के रहने वाले रवि के रूप में बताई जा रही है और वह सतोखपुरा में अपनी बहन के घर आया हुआ था।

    वह सुबह करीब 7 बजे बहन के घर वापस घर लौट रहा था कि हादसा हो गया। थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और वह पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

  • Jalandhar News: वहम-भ्रमों में डाल ढोंगी बाबा ने किया महिला से दुष्कर्म; Arrest, देखें वीडियो

    Jalandhar News: वहम-भ्रमों में डाल ढोंगी बाबा ने किया महिला से दुष्कर्म; Arrest, देखें वीडियो

    नकोदरः दुष्कर्म के आरोप में थाना सदर नकोदर की पुलिस ने एक ढोंगी बाबे को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच डीएसपी नकोदर सुखपाल सिंह और थाना सदर प्रभारी बलजिंदर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि कुलवीर सिंह गांव फाजलपुर ने अपने घर में डेरा बना रखा था।

    जिसके बाद बाबे की ओर से एक महिला को वहम और भ्रमों में फंसा कर अपने जाल में फंसा लिया गया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके शिकायत महिला की ओर से पुलिस को दी गई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबे को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Jalandhar News: SBS Jeweller के साथ धोखाधड़ी करके कारीगर गहने लेकर हुआ फरार, पर्चा दर्ज

    Jalandhar News: SBS Jeweller के साथ धोखाधड़ी करके कारीगर गहने लेकर हुआ फरार, पर्चा दर्ज

    जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतर्गत आने वाले न्यू सुराज गंज इलाके में एक ज्वैलर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसबीएस ज्वैलर के मालिक मुकुल ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके कारीगर मनी वर्मा ने सोने के गहनों की पॉलिश करने के लिए दिए गए गहनों को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मनी वर्मा, उसके भाई सन्नी वर्मा, और पिता अश्वनी वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    मुकुल ने बताया कि उनकी दुकान न्यू सुराज गंज में एसबीएस ज्वैलर के नाम से है, और वे कई सालों से मनी वर्मा से सोने के गहनों का काम करवा रहे थे। मनी ने अपनी विश्वसनीयता कायम कर ली थी। जिससे मुकुल उसे आसानी से सोना सौंप देते थे, और मनी गहने तैयार कर वापस कर देता था। दीवाली और धनतेरस के त्योहार से पहले, मुकुल ने उसे 710-600 ग्राम सोना दिया था, लेकिन तीन-चार दिन बाद भी मनी का कोई पता नहीं चला। जब मुकुल ने मनी को कॉल की तो उसका मोबाइल बंद आया।

    उसके बाद मुकुल मनी के घर गए, तो वहां मनी के पिता और भाई ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा है। बाद में मुकुल को पता चला कि मनी ने उनके अलावा बाजार के तीन अन्य ज्वैलर्स का भी सोना लेकर फरार हो गया है। मुकुल का दावा है कि मनी के पिता और भाई को उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी है और उन्होंने गहनों को छुपा रखा है। पुलिस ने मुकुल की शिकायत के आधार पर मनी, उसके भाई और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: Curo Mall में Film देखने गए Doctor के घर से 25 तोले गहने और डेढ़ लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: Curo Mall में Film देखने गए Doctor के घर से 25 तोले गहने और डेढ़ लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना 7 के अंतर्गत आने वाले रंजीत एन्क्लेव में एक चोरी की घटना सामने आई। चोर ने घर की पहली मंजिल पर छत के रास्ते से घुसकर रसोई का शीशा तोड़ दिया और कमरे में दाखिल हो गया। वहां अलमारी में रखे सोने के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना 7 की पुलिस ने घटनास्थल का जांच की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। रंजीत एन्क्लेव के निवासी डॉ. गौरव रत्न ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शुक्रवार क्यूरो मॉल में फिल्म देखने गए थे। जब वह शाम को घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी खुली थी। अलमारी से करीब 25 तोले सोने के गहने और डेढ़ लाख रुपये गायब थे। जांच करने पर पता चला कि चोर पड़ोसी की छत से कूदकर उनके घर में घुसा था और शीशा तोड़कर रसोई के रास्ते कमरे में पहुंचा। चोर ने मात्र 15 मिनट में चोरी को अंजाम दिया और छत के रास्ते ही फरार हो गया। डॉ. गौरव ने इस चोरी की शिकायत थाना 7 में दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को एक युवक का चेहरा मिला है, और स्थानीय जानकारी के आधार पर चोर की पहचान की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी अनु का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Doctor के घर से 25 तोले गहने और डेढ़ लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

  • Jalandhar News: Sports Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Sports Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दीवाली की रात कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई। वहीं वेस्ट हलके में देर रात स्पोर्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर फैक्ट्री मालिक ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। वहीं घटना की सूचना मिलते दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के अंदर थीनर सहित कई ज्वलनशील पदार्थ पड़े हुए थे। मगर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री शहर के रिहायशी इलाके में बनी हुई। फायर ब्रिगेड अधिकारी रजिंदर सहोता ने बताया कि फैक्ट्री रिहायशी इलाके में बनी हुई थी। जिसके चलते आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हुई। अगर थीनर में आग लग जाती तो हादसा बड़ा हो सकता था। मगर समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। सहोता ने कहा कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। रात करीब साढ़े 10 बजे सूचना कंट्रोल रूम में दी गई थी। फायर ब्रिगेड अधिकारी रजिंदर सहोता ने कहा कि मामले की जांच के बाद एक रिपोर्ट बनाकर पुलिस और नगर निगम को भेजी जाएगी। जिससे फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्योंकि फैक्ट्री रिहायशी इलाके में थी। उक्त एरिया में किसी प्रकार की फैक्ट्री नहीं लगाई जा सकती।

    Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: पटाखों की चिंगारी से गोदाम में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

    Jalandhar News: पटाखों की चिंगारी से गोदाम में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख

    जालंधर, ENS: दीवाली की रात शहर में कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई है। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग की घटनाओं पर मौके पर पहुंच काबू पा लिया। जिससे चलते शहर में कहीं भी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। दरअसल, देर रात वेस्ट हल्के में स्पोर्ट्स फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद कोट किशन चंद मोहल्ले में स्थित एक मकान गोदाम में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली।

    मोहल्ले की संकरी गलियां होने के बावजूद दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण पटाखों की चिंगारी बताया जा रहा है। आग लगने से गोदाम में पड़ा काफी सामान जल गया। जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है।

    आग लगने से गोदाम में पड़ा काफी सामान जल गया। वहीं, गोदाम से काफी सामान बाहर भी निकाला गया। संकरी गली में आग लगने के कारण आसपास के मोहल्लेवासी देर रात सड़कों पर निकल आए। रात करीब पौने एक बजे घटना की सूचना दमकल विभाग के अधिकारी को दी गई। जिसके बाद एक के बाद एक करीब 5 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

  • Jalandhar News: 2 बहनों ने निगला जहरीला पदार्थ, मां ने लगाए गंभीर आरोप

    Jalandhar News: 2 बहनों ने निगला जहरीला पदार्थ, मां ने लगाए गंभीर आरोप

    जालंधरः महानगर के गांव धीना में दो नाबालिग बहनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक लड़कियों की मां ने अपने भाई की सास पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मां के बयान के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक लड़कियों की पहचान हरप्रीत कौर (17) और लक्ष्मी (13) के रूप में हुई है।

    पुलिस को दी शिकायत में मृतक लड़कियों की मां अमनदीप कौर ने बताया कि उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है और उसके पति की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उसके भाई की सुमनदीप कौर के साथ दोस्ती थी। सुमन 11 अक्टूबर को परिवार को बिना बताए घर से चली गई जिसके बाद सुमन की मां गुरविंदर कौर, उसका बेटे साहिल और रिश्तेदार बलवीर सिंह अक्सर उसे और उनकी बेटियों को उठवाने की धमकी देते थे जिसके कारण वह परेशान होकर गांव धीना में किराये पर घर ले लिया। उनकी दोनों बेटियों ने बात को दिल पर ले लिया और उनसे परेशान होकर 28 अक्टूबर की शाम को अपने कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसके कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    पुलिस के दी गई शिकायत में मृतक लड़कियों की मां ने अपने भाई की ससुराल परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपियों की पहचान फगवाड़ा निवासी गुरविंदर कौर, साहिल और कपूरथला निवासी बलवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
  • Jalandhar News: Focal Point के पास नशे की खेप सहित 2 गिरफ्तार

    Jalandhar News: Focal Point के पास नशे की खेप सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फोकल प्वाइंट नाकेबंदी के दौरान ट्रक सवार 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ट्रक चालक और उसके साथी के कब्जे से 30 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लतीफ पुरा मॉडल टाउन निवासी ब्रिगेट सिंह उर्फ बिल्ला और चौगिड्डी रामामंडी निवासी दविंदर सिंह उर्फ लड्डू के रूप में हुई है।

    पुलिस ने इनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ट्रक ड्राइवर की आड़ में बाहरी राज्यों से चूरा पोस्त लाकर जालंधर और अन्य शहरों में इसकी सप्लाई कर रहे थे।

    दोनों आरोपी जल्दी अमीर बनने के लिए नशा तस्करी के इस अवैध धंधे में शामिल हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि उनसे और भी जानकारी प्राप्त की जा सके। रिमांड के दौरान पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है।

  • Jalandhar News: DIG Naveen Singla का हुआ तबादला, विजीलेंस अधिकारी Harjeet Singh नियुक्त, देखें लिस्ट

    Jalandhar News: DIG Naveen Singla का हुआ तबादला, विजीलेंस अधिकारी Harjeet Singh नियुक्त, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक डीआईजी नवीन सिंगला का तबादला किया गया। नवीन सिंगला के स्थान पर विजीलेंस के आईपीएस अधिकारी को जालंधर में नियुक्त किया गया है। आईपीएस हरजीत सिंह को जालंधर में डीआईजी नियुक्त किया गया है।